Ground Tremors - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
झालावाड़। उपखंड क्षेत्र के नोलाई पंचायत के नोलाई, बरखेड़ी और खजूरी गांवों में मंगलवार सुबह रुक-रुककर दो-तीन बार धरती में कंपन महसूस होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने कंपन को भूकंप के हल्के झटकों जैसा बताया। कंपन महसूस होते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक भय का माहौल बना रहा। ग्रामीणों के अनुसार कंपन के दौरान कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इन दरारों का कारण कंपन ही है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद क्षेत्र के स्कूलों में भी एहतियात बरती गई। शिक्षकों ने सतर्कता के तौर पर बच्चों की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले कभी भूकंप जैसी घटना सामने नहीं आई। साथ ही आसपास किसी बड़े खनन कार्य या ब्लास्टिंग की गतिविधि भी नहीं होती है। ऐसे में अचानक धरती में कंपन महसूस होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई।

सूचना मिलने पर पिडावा उपखंड प्रशासन और पुलिस सक्रिय हुए। तहसीलदार सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने कंपन के समय, उसकी तीव्रता और संभावित प्रभाव के बारे में जानकारी जुटाई। फिलहाल प्रशासन ने इसे भूकंप के रूप में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है।

भूकंप के झटकों से कांपी लद्दाख की धरती: पहले 5.5 और फिर 4.3 रही तीव्रता, जान-माल का नुकसान नहीं
श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में गुरुवार सुबह चार घंटे के भीतर भूकंप के दो बार झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 और 4.3 मापी गयी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का पहला झटका सुबह 6:05 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई। भूकंप का केन्द्र लेह-लद्दाख क्षेत्र में 36.881 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 74.402 डिग्री पूर्वी देशांतर तथा जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

इसके लगभग चार घंटे बाद, पूर्वाह्न 9:54 बजे दूसरा झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गयी। इन दोनों  भूकंपों के झटके कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न इलाकों में महसूस किए गए। फिलहाल इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।