Charas Smuggling - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर। विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाला 26 वर्षीय डॉक्टर जयपुर में चरस तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। ऑपरेशन जागृति के तहत डीएसटी  और शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मिलकर डॉ. मोंटी सिंह समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 13 ग्राम अवैध चरस और तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने बरामद चरस की बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि तस्कर डॉ मोंटी सिंह (26)  खटीमा ऊधमसिंह नगर उत्तराखंड, रोहित मेहर (26) ऊधमसिंह नगर और चंद्रभान सिंह (26) बालघाट करौली को गिरफ्तार किया है।

डीएसटी साउथ प्रभारी बिसंम्भर दयाल ने बताया कि इस कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाली बात आरोपी मोंटी सिंह का डॉक्टर है और नशा तस्करी करता है। प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि वह रशिया से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। तस्करी में प्रयुक्त करोली नम्बर का वाहन उसने एक अन्य आरोपी से खरीदा है जिसकी डिक्की में चरस बरामद हुई । पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ के साथ तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।