sydney - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। सिडनी में सोमवार रात हुये इस विरोध प्रदर्शन में पुलिस द्वारा बल प्रयोग किये जाने के वीडियो सामने आने के बाद विवाद गहराता जा रहा है।

न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) पुलिस के अनुसार, इस प्रदर्शन में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से नौ पर आरोप तय किए गए हैं। पुलिस ने यह भी दावा किया कि झड़प के दौरान 10 पुलिसकर्मी घायल हुए। एनएसडब्ल्यू पुलिस आयुक्त माल लेनन ने कहा कि अधिकारियों ने असाधारण संयम बरता और जो आवश्यक था, वही किया।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शन सिडनी टाउन हॉल के बाहर आयोजित किया गया था। पुलिस के अनुसार करीब 6,000 लोग मौजूद थे, जबकि आयोजकों ने संख्या 50,000 बताई। वीडियो फुटेज में पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों को धक्का देते, मुक्के मारते और कुछ मुस्लिम प्रदर्शनकारियों को नमाज के दौरान खींचकर ले जाते देखा गया, जिससे विवाद और बढ़ गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि यदि सरकार ने उन्हें टाउन हॉल से संसद भवन या हाइड पार्क तक मार्च की अनुमति दी होती तो स्थिति टाली जा सकती थी। अदालत ने प्रदर्शन से ठीक पहले पुलिस द्वारा लागू मेजर इवेंट शक्तियों को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी। इन शक्तियों के तहत लोगों को एकत्र होने की अनुमति थी, लेकिन मार्च निकालने पर रोक थी।

एनएसडब्ल्यू  प्रशासन ने पुलिस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि अधिकारियों को असंभव स्थिति का सामना करना पड़ा। वहीं सहायक आयुक्त पीटर मैकेना ने दावा किया कि पुलिस को धमकाया गया और उन पर हमला किया गया तथा हालात कई बार हाथापाई में बदल गये। इस बीच,ऑस्ट्रेलियाई नेशनल इमाम्स काउंसिल ने नमाज पढ़ रहे मुस्लिम पुरुषों को खींचे जाने के दृश्य को चौंकाने वाला और अस्वीकार्य बताया है। ग्रीन्स पार्टी की सांसद एबिगेल बॉयड ने भी आरोप लगाया कि उन्हें सांसद होने की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने धक्का दिया, जिससे उन्हें चोट लगी।

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इन घटनाओं को दुखद बताया, लेकिन राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग को आमंत्रित करने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने अपने ही उद्देश्य को कमजोर किया है। गौरतलब है कि दिसंबर में बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के दौरान हुए हमले में 15 लोगों की मौत के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इसहाक हर्ज़ोग को आमंत्रित किया था। सरकार का कहना है कि इससे यहूदी समुदाय को सांत्वना मिलेगी, जबकि फिलिस्तीन समर्थक समूहों ने इस आमंत्रण का विरोध किया है।

इसहाक हर्ज़ोग पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में उन पर फिलिस्तीनियों के खिलाफ उकसाने का आरोप लगाया गया था, जिसे उन्होंने खारिज किया है। इजराइल सरकार ने भी रिपोर्ट को भ्रामक और गलत बताया है। इस बीच, पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार शाम एक और प्रदर्शन की घोषणा की गयी है, जिसमें गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आरोप वापस लेने और पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की जायेगी।

मोदी को सुनने सिडनी स्टेडियम में पहुंचे 20 हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में सिडनी ओलंपिक पार्क के कुडोस एरेना 20 हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय से खचाखच भरा हुआ है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज भाषण सुनने के लिए वहां प्रवासी भारतीय पहुंचे हुए हैं और उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार का दिन हालांकि वहां रहने वाले लगभग आठ लाख  भारतीय प्रवासियों के लिए सामान्य कार्य दिवस है, लेकिन उनमें से लगभग 21 हजार लोग कुडोस बैंक एरिना स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी के भव्य स्वागत समारोह में शामिल होने और उन्हें सुनने के लिए आज छुट्टी करने का फैसला किया है।

उनमें से 177 लोग मेलबर्न से सिडनी के लिए 'मोदी एयरवेज नामक विशेष उड़ान से पहुंचे हैं। मार्च में, इंडियन ऑस्ट्रेलियन डायस्पोरा फाउंडेशन की आयोजन समिति की बैठक में मोदी एयरवेज चार्टर विमान चलाने पर विचार किया गया था। स्वागत समारोह का संचालन कर रहे इंडियन ऑस्ट्रेलियन डायस्पोरा फाउंडेशन के निदेशक जय शाह ने कहा कि मोदी असाधारण हैं और भारतीय समुदाय के लोगों का उनसे मिलने के लिए बहुत उत्साह है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी ओलंपिक पार्क में इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले है। भारतीय उच्चायुक्त मनप्रीत वोहरा ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के साथ जुडऩा चाहते हैं और यह दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बनने के लिए उन्हें धन्यवाद कहने का एक मंच और तरीका है।''

मोदी एयरवेज के बारे में विस्तार से बात करते हुए जय शाह ने ऑस्ट्रेलिया टुडे से कहा कि ''यह विचार मन में आया कि हम 10-15 हजार फुट की ऊंचाई पर आसमान में 'मोदी मोदी' नारा लगाएंगे। मार्च में आयोजित एक बैठक में यह प्रस्ताव आने से सभी उत्साहित हुए। मोदी एयरवेज के साथ हमने इतिहास रचा है। इससे पहले आज दिन में मोदी एयरवेज में यात्रा करने वाले सभी यात्री लड्डू के नाशते और  ढोल तथा ढोकला की ताल पर भारतीय सांस्कृतिक नृत्य के असाधारण प्रदर्शन के लिए सुबह सात बजे से मेलबोर्न टुल्लमरीन हवाई अड्डे पर एकत्रित हुए।

शिडनी में 24 मई को होगा क्वाड लीडर्स समिट का आयोजन
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 24 मई को क्वाड लीडर्स समिट का आयोजन होगा और इस बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित क्वाड के अपने सभी समकक्षों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

ऑस्ट्रेलिया पहली बार क्वाड लीडर्स समिट की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले इस शिखर सम्मेलन का आयोजन मई 2022 में जापान की राजधानी टोक्यो में हुआ था। यह क्वाड लीडर्स का तीसरा इन-पर्सन समिट होगा। क्वाड लीडर्स समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी उपस्थिति रहेंगे। अल्बानीस इस मुद्दे पर पहले ही प्रधानमंत्री मोदी, प्रधानमंत्री किशिदा और राष्ट्रपति बाइडेन के साथ बैठक कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि क्वाड भारत-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता, लचीलापन और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध चार देशों की एक राजनयिक साझेदारी है। ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा है कि  ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका एक ऐसे क्षेत्र के लिए एक दृष्टिकोण साझा करते हैं जो स्वीकृत नियमों और मानदंडों द्वारा शासित होता है, जहां हम सभी सहयोग कर सकते हैं, व्यापार कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं।

क्वाड पार्टनर क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा में सुधार, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने, कनेक्टिविटी को मजबूत करने, स्वच्छ ऊर्जा नवाचार को बढ़ाने और आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन लाने सहित साझा क्षेत्रीय चुनौतियों का समाधान करने के लिए व्यावहारिक कार्रवाई कर रहे हैं।

इस वर्ष क्वाड पार्टनर्स जी20 (भारत), जी7 (जापान), और एपेक (अमेरिका) की मेजबानी के माध्यम से इंडो-पैसिफिक में एक मजबूत नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं। सिडनी में क्वाड लीडर हमारे सहयोग को मजबूत करने और उस क्षेत्र को आकार देने के लिए, जिसमें हम सभी रहना चाहते हैं, क्वाड भागीदारों और क्षेत्रीय समूहों, प्रमुख आसियान और प्रशांत द्वीप समूह फोरम के साथ कैसे काम कर सकता है, जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।अल्बनीस ने कहा, मैं ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पहली बार क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

उन्होंने कहा, ''क्वाड एक खुले, स्थिर और समृद्ध भारत-प्रशांत का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है,जो संप्रभुता का सम्मान करता है और सभी के लिए सुरक्षा तथा विकास सुनिश्चित करता है। मैं क्वाड नेताओं के साथ चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं कि कैसे हम - आसियान, प्रशांत द्वीप समूह फोरम, हिंद महासागर रिम एसोसिएशन और हमारे क्षेत्रीय भागीदारों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय संस्थानों के साथ भारत-प्रशांत क्षेत्र को आकार दे सकते हैं जिसमें हम रहना चाहते हैं।"

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तेंदुलकर-लारा के नाम पर गेट्स का अनावरण
सिडनी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) ने सोमवार को महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन पर दो गेटों का अनावरण किया, जिनका नाम तेंदुलकर और वेस्ट इंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा के नाम पर रखा गया है। इसके साथ ये दोनों खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन, एलान डेविडसन और आर्थर मॉरिस जैसे दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गये हैं।

इन दरवाजों के अनावरण के लिये 24 अप्रैल की तारीख चुनी गयी, जो सचिन का 50वां जन्मदिवस  है। लारा ने एससीजी में अपनी 277 रनों की अमर पारी भी जनवरी 1993 में इसी दिन खेली थी। इस मैदान पर खेलने के लिये आने वाले सभी खिलाड़ी लारा-तेंदुलकर गेट से मैदान में प्रवेश करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के इस मैदान पर तेंदुलकर ने पांच टेस्ट मैचों में 157 की औसत से 785 रन बनाये हैं, जिसमें उनकी यादगार कवर ड्राइव रहित 241 रन की पारी भी शामिल है। उन्होंने एससीजी पर कुल 13 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 100 की औसत से 1100 रन बनाये हैं।

वेस्टइंडीज के विव रिचड्र्स (1134 रन) और डेसमंड हेन्स (1181 रन) के बाद तेंदुलकर इस मैदान पर गैर-ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के बीच तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सचिन ने अपने एक बयान में कहा, ''भारत के बाहर  सिडनी मेरा पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड रहा है। वर्ष 1991-92 में ऑस्ट्रेलिया  के मेरे पहले दौरे से लेकर ही इस मैदान से मेरी कई अच्छी यादें जुड़ी हुई  हैं। मेरे लिए यह गर्व का विषय है कि मेरे और मेरे $खास दोस्त ब्रायन के  नाम पर रखे गए गेट के जरिये खिलाड़ी मैदान में प्रवेश करेंगे।" तेंदुलकर को ऑस्ट्रेलिया में खेलना पसंद है और उनके रनों की संख्या इसे साबित करती हैं। तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया में 67 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 42.85 की औसत से 3,300 रन बनाए, जिसमें सात शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं।

वह ऑस्ट्रेलिया में ब्रायन लारा (3,370 रन), विराट कोहली (3,426 रन), डेसमंड हेन्स (4,238 रन) और विव रिचड्र्स (4,529 रन) के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले गैर-ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

सचिन ने कहा, ''मेरे और मेरे अच्छे मित्र ब्रायन के नाम पर एससीजी में खेल के मैदान तक पहुंचने के लिए इस गेट से क्रिकेटरों का मैदान में बड़े सम्मान की बात है। मैं इस सम्मान के लिए एससीजी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं जल्द ही एससीजी का दौरा करने के लिए उत्सुक हूं।ÓÓ

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर लारा ने 1993 में एससीजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। करीब 30 साल बाद इस मैदान पर मिले सम्मान से लारा रोमांचित थे।

लारा ने कहा, ''सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहचान मिलने से मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि सचिन भी ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे। यह ग्राउंड मेरे और मेरे परिवार की कई अच्छी स्मृतियों को संजोए हुए है।ÓÓ

उप्रेती

ग्रीन के बाउंसर से पीयरसन चोटिल
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू मार्श कप वनडे टूर्नामेंट में क्वींसलैंड बुल्स और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को मैच खेला गया। इसमें बल्लेबाज जिम्मी पीयरसन को चोट का सामना करना पड़ा। दरअसल ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए इस घरेलू मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की बाउंसर सीधे जाकर पीयरसन को लगी। हालांकि वे ठीक हैं और उन्होंने बाद में भी बल्लेबाजी की।

दरअसल मैच के दौरान क्वीसलैंड की पारी के 28वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी बाउंसर गेंद सीधे जाकर पीयरसन के हेलमेट पर लगी। इस दौरान उनका हेलमेट दो मीटर दूर जाकर गिरा। इसके बाद पीयरसन के कन्कशन जांच के लिए फीजियो और डॉक्टर मैदान पर पहुंचे। हालांकि, पीयरसन ठीक थे और कन्कशन नहीं लिया गया। गेंद के बाद ग्रीन दौड़ते हुए पीयरसन के पास पहुंचे और माफी भी मांगी। चोट के बावजूद पीयरसन ने फिफ्टी लगाई। हालांकि, उनकी टीम क्वीसलैंड का हार का सामना करना पड़ा। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट गंवाकर 361 रन बनाए। कैमरून बैंकरॉफ्ट ने 104 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली। इसके अलाव ओपनर जोशुआ फिलिप ने 49 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। बैंकरॉफ्ट जो कि ऑस्ट्रेलिया के एशेज स्क्वॉड में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। इसके अलावा ग्रीन और एस्टन टर्नर ने भी 70 और 71 नाबाद रन की पारी खेली। जवाब में 362 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वींसलैंड की टीम 291 रन पर ऑलआउट हो गई। वेस्टर्न आॅस्ट्रेलिया ने यह मैच 70 रन से जीत लिया।