Vande Mataram Row - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण पर कांग्रेस-नेकां में मतभेद, श्रीनगर समारोह के बाद सियासी विवाद गहराया
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण को लेकर कांग्रेस और उसकी गठबंधन सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के बीच मतभेद सामने आ गए हैं। श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में वंदे मातरम् का पूर्ण संस्करण गाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जतायी थी। समारोह में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद थे।

कांग्रेस महासचिव और संगठन प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कार्यक्रम का वीडियो साझा करते हुए नेकां से कांग्रेस के उस रुख का समर्थन करने का आग्रह किया, जिसमें वंदे मातरम् के केवल पहले दो अंतरों के गायन पर जोर दिया गया है । उन्होंने कहा, वंदे मातरम् का पूर्ण संस्करण उस सौहार्दपूर्ण और बहुलतावादी भावना के अनुरूप नहीं है, जिसकी स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत के लिए कल्पना की और उसे विकसित किया था।

वेणुगोपाल ने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, राजेंद्र प्रसाद, आचार्य नरेंद्र देव, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सरोजिनी नायडू और जे.बी. कृपलानी का उल्लेख करते हुए कहा कि गीत को लेकर स्वतंत्रता सेनानियों का सामूहिक निर्णय महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर की सलाह ने भी गीत के स्वरूप को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सहयोगियों से स्वतंत्रता सेनानियों के निर्णय का सम्मान करने और उसी संस्करण को गाने की अपील करती है, जिसे उन्होंने अपनाया था। उन्होंने कहा कि उस संस्करण का चयन जानबूझकर किया गया था ताकि गीत का सांप्रदायिकरण न हो और गणराज्य के धर्मनिरपेक्ष एवं समावेशी चरित्र को कायम रखा जा सके। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक कर्रा ने भी पूर्ण संस्करण गाए जाने पर चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीक, गीत और परंपराएं हर भारतीय के लिए विशेष महत्व रखती हैं और उनकी वास्तविक शक्ति देश की विविधता को एकजुट करने में है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन सहयोगियों का वंदे मातरम् का पूर्ण संस्करण गाना ङ्क्षचता का विषय है, क्योंकि यह स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर गणराज्य की संवैधानिक यात्रा तक गीत की भूमिका के क्रमिक विकास की अनदेखी करता है। वेणुगोपाल की टिप्पणी पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने इसे कांग्रेस के लिए एक नया निम्न स्तर बताया।

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने एक्स पर कहा, उनके अपने सहयोगी दलों के मुस्लिम नेता गर्व और पूरे आत्मविश्वास के साथ वंदे मातरम् गा रहे हैं और कांग्रेस, जो खुद को मुसलमानों की स्वयंभू ठेकेदार मानती है, उन्हीं नेताओं को गाली दे रही है और वंदे मातरम् को मुस्लिम विरोधी बता रही है। आप होते कौन हैं? चावल के बदले धर्म परिवर्तन करने वाले लोग अब वास्तविक मुसलमानों को इस्लाम और मुस्लिम विरोधी होने का पाठ पढ़ाएंगे? आप दो-तीन कट्टरपंथी मुल्लाओं के तलवे चाटने के लिए पूरे समुदाय और पूरे देश को बेच देंगे? कांग्रेस से ज्यादा मुस्लिम विरोधी और राष्ट्र विरोधी कोई पार्टी नहीं है। आप शर्म की बात हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने पिछले महीने वंदे मातरम् को लेकर 1937 के पार्टी प्रस्ताव का पालन करने का फैसला किया था। इसके तहत भविष्य के कांग्रेस कार्यक्रमों में गीत के केवल पहले दो अंतरे गाए जाएंगे।

रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला: कानून का सम्मान नहीं करते हैं राहुल, अराजकता की राजनीति करने का लगाया आरोप
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अराजकता की राजनीति करने और कानून का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया है। रवि शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी अराजकता की राजनीति कर रहे हैं। वह बिना किसी इजाज़त या पूर्व सूचना के संसद मार्ग थाना के बाहर धरना पर बैठ गये।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि जिस घटना का वह ज़िक्र कर रहे हैं, उस पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और उसकी जांच चल रही है। सबसे अहम बात यह है कि जो लोग पीड़ित थे, वे उच्चतम न्यायालय गये और शीर्ष अदालत ने इस मामले की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति बनायी है।

उन्होंने सवाल किया, "राहुल गांधी, क्या आप किसी भी कानून का सम्मान नहीं करना चाहते? हमें शक है और हमारा आरोप है कि कांग्रेस अब राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' पर अपने रुख की वजह से मुश्किल में फंसी हुई है। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस अभी जो कर रही है, हम उसकी निंदा करते हैं।"

वंदे मातरम् के गायन को लेकर विवाद फिर गरमाया! भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, मशाल रैली के बाद राजनीतिक प्रचार करने का आरोप
रायपुर। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस नेतृत्व पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाते हुए राजधानी रायपुर में बीती रात मशाल रैली निकाली, वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा पर वंदे मातरम् के नाम पर राजनीतिक प्रचार करने का आरोप लगाया है। भाजयुमो रायपुर शहर जिला की ओर से रविवार रात भारत माता चौक, शंकर नगर से कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन तक मशाल रैली निकाली गई। रैली के बाद राजीव भवन के समीप कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इस दौरान भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा और रायपुर शहर जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रगीत का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा गीत है और इसका सम्मान प्रत्येक देशवासी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से भी इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा ने कहा कि राष्ट्रगीत या देश के सम्मान से जुड़े किसी भी विषय पर भाजपा आवाज उठाती रहेगी। भाजयुमो जिला अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से माफी की मांग करते हुए कहा कि माफी नहीं मांगे जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

मशाल रैली में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भाजयुमो प्रदेश मंत्री विशाल पांडेय, कार्यालय प्रभारी अंकित द्विवेदी सहित भाजपा और भाजयुमो के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इधर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को वंदे मातरम् के सम्मान की सीख भाजपा से लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने वंदे मातरम् को जनजागरण के माध्यम के रूप में अपनाया और कांग्रेस की बैठकों की शुरुआत में इसके गायन की परंपरा रही है।

शुक्ला ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर सवाल उठाते हुए चुनौती दी कि आरएसएस की किसी बैठक में वंदे मातरम् के गायन का वीडियो सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा आज इस विषय को राजनीतिक मुद्दा बना रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्ष 1896 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ था और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान यह प्रमुख नारों और गीतों में शामिल रहा। उन्होंने भाजपा के वैचारिक पूर्ववर्ती संगठनों की स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका पर भी सवाल उठाए।

शुक्ला ने कहा कि वंदे मातरम् भारतीयों की भावनाओं और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा राष्ट्रगीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक हितों के लिए इस विषय को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है। इस तरह राष्ट्रगीत को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भाजपा जहां कांग्रेस नेतृत्व से माफी की मांग कर रही है, वहीं कांग्रेस भाजपा के आरोपों को राजनीतिक प्रचार करार देते हुए उसके वैचारिक इतिहास पर सवाल उठा रही है।