aircraft - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रंप का चीन के साथ 17 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद खरीद का वादा, समझौते पर हस्ताक्षर
वॉशिंगटन। अमेरिका और चीन ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत चीन ने अगले तीन वर्षों तक प्रतिवर्ष कम से कम 17 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है। यह अक्टूबर 2025 में की गयी सोयाबीन संबंधी पूर्व प्रतिबद्धताओं के अतिरिक्त है। व्यापार के अलावा यह समझौता दो नए द्विपक्षीय तंत्रों, अमेरिका-चीन व्यापार बोर्ड और अमेरिका-चीन निवेश बोर्ड की स्थापना भी करता है, जिनका उद्देश्य राष्ट्रपति ट्रंप की चीन यात्रा के बाद आर्थिक समन्वय को मजबूत करना है। दोनों पक्षों ने ईरान, उत्तर कोरिया और होर्मुज जलडमरूमध्य सहित प्रमुख भू-राजनीतिक मुद्दों पर भी सहमति के संकेत दिए हैं।

द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने के व्यापक प्रयास के तहत प्रस्तुत इस समझौते में चीन द्वारा 200 बोइंग विमानों के प्रारंभिक ऑर्डर की मंजूरी भी शामिल है, जो 2017 के बाद बीजिंग की पहली ऐसी प्रतिबद्धता है। व्हाइट हाउस ने कहा कि यह समझौता अमेरिका में उच्च-कुशल विनिर्माण नौकरियों को बढ़ावा देगा और दीर्घकालिक वाणिज्यिक विमानन संबंधों को मजबूत करेगा। यह घोषणा उन वार्ताओं के बाद हुई जिनमें दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश सहयोग को मजबूत करने और वैश्विक आर्थिक स्थिरता में सुधार लाने के उद्देश्य से उपायों पर सहमति व्यक्त की। वाशिंगटन ने चर्चाओं को कई रणनीतिक और आर्थिक मुद्दों को शामिल करने वाला बताया। व्हाइट हाउस इसे 2017 के बाद का सबसे महत्वपूर्ण अमेरिका-चीन समझौता मानता है।

इस ऐतिहासिक समझौते की आधारशिला के रूप में, राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति शी ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए दो नए संस्थान अमेरिका-चीन व्यापार बोर्ड और अमेरिका-चीन निवेश बोर्ड की स्थापना की है। इनका उद्देश्य गैर-संवेदनशील वस्तुओं के द्विपक्षीय व्यापार के प्रबंधन और निवेश संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए संस्थागत ढांचा प्रदान करना है। व्हाइट हाउस ने कहा कि चीन ने यट्रियम, स्कैंडियम, नियोडिमियम और इंडियम जैसी दुर्लभ पृथ्वी धातुओं की आपूर्ति श्रृंखलाओं को लेकर अमेरिका की चिंताओं को दूर करने और उत्पादन एवं प्रसंस्करण उपकरणों और प्रौद्योगिकियों पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की प्रतिबद्धता जताई है। चीन दुर्लभ पृथ्वी धातुओं के उत्पादन और प्रसंस्करण उपकरणों और प्रौद्योगिकियों की बिक्री पर लगे प्रतिबंधों या सीमाओं को लेकर अमेरिका की चिंताओं का भी समाधान करेगा।

कृषि क्षेत्र में, चीन ने 400 से अधिक अमेरिकी गोमांस उत्पादन इकाइयों की समाप्त हो चुकी सूचियों का नवीनीकरण करके और नए अनुमोदन जोड़कर अमेरिकी गोमांस के लिए बाजार पहुंच बहाल करने पर सहमति व्यक्त की है। इसके साथ ही अमेरिकी कृषि विभाग ने अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा से मुक्त प्रमाणित अमेरिकी राज्यों से मुर्गी पालन का आयात फिर से शुरू करने पर भी सहमति जताई है व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों पक्षों ने व्यापक भू-राजनीतिक चिंताओं पर सहयोग की पुष्टि की, जिनमें ईरान द्वारा परमाणु हथियार प्राप्त करने का विरोध और उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण का समर्थन शामिल है।

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर भी सहमति व्यक्त की कि किसी भी देश या संगठन को टोल वसूलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति शी ने उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के अपने साझा लक्ष्यों की पुष्टि की। राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रपति शी को 24 सितंबर को वाशिंगटन आने का निमंत्रण दिया है। दोनों देश इस वर्ष के अंत में होने वाले जी20 और एपेक शिखर सम्मेलनों के मेजबान के रूप में एक-दूसरे का समर्थन करेंगे।

ट्रंप-जिंनपिग समिट: बीजिंग शिखर सम्मेलन के बाद बनी सहमति, चीन-अमेरिका के बीच विमान खरीद पर समझौता, 200 विमानों की डील
बीजिंग। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि चीन और अमेरिका के बीच विमानों, विमान इंजनों और अन्य कलपुर्जों की खरीद को लेकर एक बड़ा समझौता हुआ है। मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने चीन द्वारा अमेरिकी विमानों की खरीद के साथ-साथ चीन को अमेरिकी विमान इंजनों और अन्य घटकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर सहमति व्यक्त की है। इसके साथ ही दोनों देश संबंधित क्षेत्रों में सहयोग को और विकसित करना जारी रखने पर भी सहमत हुए हैं। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया था कि चीन 200 बोइंग विमान खरीदने पर सहमत हुआ है और इस ऑर्डर को भविष्य में 750 विमानों तक बढ़ाने की भी संभावना है। यह महत्वपूर्ण सौदा राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ट्रंप के बीच बीजिंग में हुए शिखर सम्मेलन के तत्काल बाद हुआ है, जिसे चीन ने ह्यऐतिहासिकह्य करार दिया है।

चीन-अमेरिका संबंधों में नया अध्याय

इस शिखर सम्मेलन को दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से परिभाषित करने वाले एक निर्णायक मोड़ के रूप में देखा जा रहा है, जहां दोनों नेता रणनीतिक स्थिरता के रचनात्मक संबंधों को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने इस वार्ता को द्विपक्षीय संबंधों का एक नया शुरूआती बिंदु करार दिया है जो एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाने के सही रास्ते को खोजने के प्रयासों को दशार्ता है।

चीन-अमेरिका सहयोग पर वांग यी का बयान, एक साथ चल सकते हैं दोनों लक्ष्य

विदेश मंत्री वांग यी ने बीजिंग शिखर सम्मेलन को एक महत्वपूर्ण मोड़ बताते हुए कहा कि इस बैठक ने दुनिया को संदेश दिया है कि चीनी राष्ट्र का पुनरुद्धार और ह्यअमेरिका को फिर से महान बनानाह्ण(मागा) एक साथ चल सकते हैं और दोनों देश एक-दूसरे की सफलता में सहायक होकर पूरी दुनिया का कल्याण कर सकते हैं।

ए 320 परिवार के विमानों पर अनिवार्य सॉफ्टवेयर अपडेट का काम पूरा : अपडेट से पहले उड़ान पर था प्रतिबंध, रद्द हुई थी फ्लाइट
नई दिल्ली। ए320 परिवार के विमानों पर फ्लाइट कंट्रोल की समस्या से संबंधित सॉफ्टवेयर अपडेट का काम सभी एयरलाइंस ने पूरा कर लिया है। जेटब्लू की उड़ान 1230 में 30 अक्टूबर को हुई घटना के बाद एयरबस ने दुनिया में ए320 परिवार (ए319, ए320 और ए321) के कई संस्करणों के लिए अनिवार्य अपडेट जारी किया है। यह समस्या विमान के फ्लाइट कंट्रोल से संबंधित है। इसके बाद पहले यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) और फिर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइंस के लिए निर्देश जारी किये थे।

भारत में तीन विमान सेवा कंपनियों इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास ए320 परिवार के विमान हैं। इनमें जिन 338 विमानों पर अपडेट की जरूरत थी। उनमें 200 विमान इंडिगो के पास, 113 एयर इंडिया के पास और 25 एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास हैं। डीजीसीए के अपडेट में बताया गया है कि इंडिगो ने सभी 200 विमानों पर अपडेट का काम पूरा कर लिया है। एयर इंडिया ने 100 विमानों पर अपडेट पूरा कर लिया है, जबकि उसके 4 विमान बेस मेंटेनेंस के लिए गये हुए हैं और 9 अन्य पर यह अपडेट लागू नहीं होता है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 25 में से 23 विमानों पर अपडेट का काम पूरा कर लिया है, जबकि 2 अन्य मरम्मत के लिए गये हुए हैं।

अपडेट से पहले इन विमानों के उड़ान भरने पर प्रतिबंध के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस की कम से कम 4 उड़ानें रद्द हुई थीं, जबकि एयर इंडिया और इंडिगो ने किसी उड़ान के रद्द होने की सूचना नहीं है। हालांकि कुछ उड़ानों में देरी जरूर हुई है। जेटब्लू का कानकुन से नेवार्क जा रहा विमान उड़ान के दौरान अचानक कुछ देर के लिए काबू से बाहर हो गया जिससे 15 यात्री घायल हो गये। पायलट ने बताया कि विमान के कंट्रोल उस तरह से काम नहीं कर रहे थे जैसे करने चाहिये।

एयर शो पूर्वाभ्यास के दौरान पोलिश एफ-16 विमान क्रैश : रनवे से टकराने से पहले नीचे उतरा और विस्फोट हुआ, पायलट की मौत
वारसॉ। पोलैंड का एक एफ-16 लड़ाकू विमान राडोम अंतरराष्ट्रीय एयर शो पूर्वाभ्यास के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। यह दुर्घटना दोपहर में हुई, जिसमें लड़ाकू विमान रनवे से टकराने से पहले नीचे उतरा और उसमें विस्फोट हो गया।

पोलिश सरकार के प्रवक्ता एडम स्ज्लापका ने सोशल मीडिया पर पायलट के मौत की पुष्टि की। दुर्घटना का कारण अभी अज्ञात है। मध्य पोलैंड के राडोम में एयरशो राडोम 2025 का आयोजन होने वाला है, जिसमें 20 देशों के 150 से ज्यादा विमान हिस्सा लेंगे। यह पोलैंड में अपनी तरह का सबसे बड़ा आयोजन है।

हमारे एयरबेस को निशाना बना रही थी पाकिस्तान की सेना : ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने गिराए 6 विमान, एपी सिंह ने कहा- हवाई रक्षा प्रणाली ने किया बेहतरीन काम
बेंगलुरु। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 5  लड़ाकू विमानों और एक अन्य विमान को मार गिराया। वायु सेना प्रमुख ने यहाँ एक कार्यक्रम में कहा कि इस बात की पुख्ता जानकारी है कि वायु सेना ने पाकिस्तान के 5 लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। इसके अलावा एक और बड़े विमान को भी सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया, जो संभवत: एलइन्ट (इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस) या एईडब्ल्यूएंडसी (एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल) विमान था, जिसे करीब 300 किमी की दूरी से मार गिराया गया।

उन्होंने कहा कि यह जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल से किसी लक्ष्य को सबसे लंबी दूरी पर निशाना बनाने का वाकया है। उन्होंने कहा कि चूँकि पाकिस्तानी सेना हमारे एयरबेस को निशाना बना रही थी, इसलिए वायु सेना ने तय किया कि हमें इसका रात का इंतजार किये बिना जवाब देना चाहिये। वायु सेना प्रमुख ने कहा कि भारत की हवाई रक्षा प्रणाली ने बेहतरीन काम किया। हाल में खरीदा गया एस-400 सिस्टम इस मामले में गेम चेंजर साबित हुआ। इसके रेंज ने पाकिस्तान के विमानों को दूर रखने का काम किया। एयर चीफ मार्शल ने कहा कि भारत ने मुरीद और चकलाला में पाकिस्तान के दो कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, कम से कम छह छोटे-बड़े रडार, दो एसएजीडब्ल्यू सिस्टम, दो रनवे, तीन हैंगर नष्ट कर दिये जिनके अंदर कुछ विमान भी थे।

रूस में लापता विमान का मिला मलबा, सभी लोगों की मौत
मॉस्को। रूस के सुदूर पूर्वी इलाके में अंगारा एयरलाइन का एक विमान लापता हो गया। इस विमान में करीब 50 लोगो सवार थे। यह विमान चीन की सीमा से लगे अमूर रीजन के टिंडा शहर की ओर जा रहा था। अब इस विमान को लेकर सूचना मिली है कि विमान क्रैश हो गया है। लापता विमान का मलबा भी मिल गया है।

आईएफएएक्स के अनुसार विमान का मलबा पूर्वी अमूर इलाके में मिला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि  इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह विमान एक AN-24 यात्री विमान था।  यह एयर ट्रैफिक कंट्रोल के रडार स्क्रीन से गायब हो गया था।

बिहार में चिड़िया से टकराया इंडिगो का विमान : पायलट ने थरथराने पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
पटना। बिहार में राजधानी पटना के हवाई अड्डे पर सुबह 8.45 पर इंडिगो एयरलाइन्स का विमान उड़ान भरते ही एक चिड़िया से टकरा गया और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सूत्रों ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद पायलट को विमान के थरथराने का पता लगा, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग सुरक्षित तरीके से करा दी। इंडिगो एयरलाइंस की विमान संख्या 6ई 5009 ने बुधवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर पटना से उड़ान भरी थी।

पटना हवाईअड्डे के निदेशक के एम मेहरा ने यहां बताया कि जरूरी प्रक्रियाओं का पालन कर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विमान में कम था ईंधन : पायलट ने किया ‘मेडे’ कॉल, इंडिगो की फ्लाइट की बेंगलुरु में आपात लैंडिंग
नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस के गुवाहाटी से चेन्नई जा रहे एक विमान को शनिवार सुबह र्इंधन की कमी के कारण विशष परिस्थिति में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा।  एयरलाइंस के सूत्रों ने बताया कि विमान में र्इंधन भरने के बाद नए चालक दल के साथ दो घंटे बाद विमान चेन्नई रवाना हुआ। विमान को करीब 7 बजकर 40 मिनट पर चेन्नई पहुंचना था लेकिन हवाई अड्डे पर उड़ानों की भीड़भाड़ होने के कारण उसे उतरने की अनुमति नहीं मिली। इस दौरान विमान का ईंधन कम हो गया। पायलट ने विमान को बेंगलुरु हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया और वहां उसने ‘फ्यूल मेडे’ (ईंधन संकट) की कॉल देकर वहां तुरंत उतरने की इजाजत मांगी।

दो घंटे खड़ी रही फ्लाइट
एयरबस विमान को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर सवा आठ बजे सुरक्षित उतार लिया गया। विमान के यात्रियों को हवाई अड्डे पर जलपान आदि की सुविधा दी गई और इस दौरान विमान में ईंधन भरा गया। इस प्रक्रिया में करीब दो घंटे लगे जिसके बाद विमान नए चालक दल के साथ चेन्नई के लिए प्रस्थान कर गया। सूत्र ने कहा कि विमान में कोई गड़बड़ी नहीं थी और कोई खतरा भी नहीं था। चेन्नई हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण उसे विशेष परिस्थिति में बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा।

केरल एयरपोर्ट पर ब्रिटिश लड़ाकू विमान की आपत लैंडिंग : ईंधन की कमी के कारण उतरने की मांगी अनुमति, भारत ने सुरक्षा कारणों से की विमान की मदद
नई दिल्ली। ब्रिटेन की नौसेना के शक्तिशाली लड़ाकू विमान एफ-35 को केरल के अंतरराष्र्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा। उधर वायु सेना ने आपात स्थिति में इसे सामान्य घटना बताया है। सूत्रों के अनुसार ब्रिटिश नौसेना के इस लड़ाकू विमान ने हिन्द प्रशांत क्षेत्र में तैनात ब्रिटेन से नियमित उडान भरी थी, लेकिन खराब मौसम और ईंधन की कमी के कारण विमान ने भारत में उतरने की अनुमति मांगी। भारतीय अधिकारियों ने इसे केरल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति दे दी। अनुमति मिलने के बाद यह केरल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

वायु सेना ने इसे आपात स्थिति में सामान्य घटना बताया है। वायु सेना के प्रवक्ता ने कहा कि एफ-35 के भारत में उतरने की यह एक सामान्य घटना है। भारतीय वायुसेना को  इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी थी और उसने उड़ान सुरक्षा कारणों से विमान की मदद की। इस मामले में  सभी तरह की सहायता प्रदान की जा रही है और भारतीय वायुसेना सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है। इस विमान ने हाल ही में भारतीय नौसेना के साथ एक सैन्य अभ्यास में भी हिस्सा लिया था। यह विमान केरल हवाई अड्डे पर ईंधन भरे जाने के इंतजार में है। ईंधन भरे जाने के बारे में भारत और ब्रिटेन के संबंधित अधिकारियों के बीच बातचीत हो रही है।

टर्बुलेंस में फंसी इंडिगो के विमान की श्रीनगर में लैंडिंग : पाकिस्तान ने नहीं दी हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति, फ्लाइट को हुआ नुकसान
नई दिल्ली। इंडिगो की एक फ्लाइट दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी। इस दौरान विमान को अचानक भीषण ओलावृष्टि और टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। पायलट ने शुरुआत में खराब मौसम से बचने के लिए लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति मांगी, लेकिन पाकिस्तान ने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।

इसके बाद पायलट ने विमान को अपने मूल उड़ान पथ पर उड़ाया, जहाँ उसे गंभीर अशांति का सामना करना पड़ा। विमान को सुरक्षित रूप से श्रीनगर में लैंड कराया गया। विमान में 220 से अधिक लोग सवार थे। इस दौरान विमान के आगे के हिस्से को नुकसान हुआ है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय इस हादसे की जांच कर रहा है।

बिना पायलट 10 मिनिट हवा में विमान : उड़ान भरते समय पहला अधिकारी बेहोश, गेट खोलने के लिए डाला आपातकालीन कोड
नई दिल्ली। जर्मनी से स्पेन जा रहा लुफ्थांसा विमान, जिसमें लगभग 200 यात्री सवार थे, बिना किसी पायलट के 10 मिनट तक उड़ान भरता रहा, क्योंकि पहला अधिकारी बेहोश हो गया था और कप्तान वॉशरूम में था। घटना पिछले साल हुई थी, लेकिन जांच के बाद अब निष्कर्ष आए हैं। एयरबस ए321, जिसमें 199 यात्री और छह चालक दल के सदस्य सवार थे, फरवरी 2024 में फ्रैंकफर्ट, जर्मनी से सेविले, स्पेन के लिए रवाना हुआ था। कप्तान का कहना है कि जब वह वॉशरूम के लिए निकला, तो पहला अधिकारी ठीक था, शौचालय के लिए निकले कप्तान ने जांचकर्ताओं को बताया कि पहला अधिकारी ठीक था और जब वह निकला, तो वह होश में था।

उड़ान का समय 30 मिनट शेष था। इसलिए कप्तान ने सोचा कि वह शौचालय जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह 8 मिनट बाद वापस आए, लेकिन उड़ान डेक तक पहुंचने में असमर्थ थे। इसके बाद कैप्टन ने गेट खोलने के लिए आपातकालीन कोड डाला। सह-पायलट को क्रू और एक डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार दिया, जो यात्री के रूप में यात्रा कर रहा था।

अमेरिकी विमान 2 सप्ताह बाद हुआ ठीक, अब होगा रवाना
जयपुर। जयपुर अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में गत 2 सप्ताह से खड़े अमेरिकी विमान सी-17 को भारतीय एयरफोर्स की टीम ने ठीक कर दिया। अब जल्द ही यह विमान अमेरिका के लिए रवाना होगा। करीब दो सप्ताह पूर्व अमेरिकी विमान सी-17 के लैडिंग ह्वील में तकनीकी खराबी आ गई थी। तब से यह विमान जयपुर एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्र में खड़ा था।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के भारत से जाने के बाद उनके सुरक्षा उपकरणों को लेने के लिए अमेरिकी एयरफोर्स का स्पेशल एयरक्राफ्ट सी-17 जयपुर पहुंचा था। सी-17 में विशेष सुरक्षा उपकरण एवं गाड़ियां लोड होने के बाद जयपुर से अमेरिका के लिए रवाना होना था, लेकिन टेक ऑफ के समय एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आने से जयपुर एयरपोर्ट पर ही अटक गया। अमेरिकी टीम एयरक्राफ्ट की मरम्मत करने में लगी थी, लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद भारतीय एयरफोर्स की टीम ने विमान की मरम्मत की।