captaincy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंग्लैंड की वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ सकते हैं मॉर्गन
लंदन। इयोन मॉर्गन साढ़े सात साल के कार्यभार के बाद मंगलवार को इंग्लैंड के सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ सकते हैं। मॉर्गन को 2014 में नियुक्त किया गया था। उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में इंग्लैंड के दृष्टिकोण को बदलने में नेतृत्व किया। मॉर्गन ने वनडे टीम में बदलाव किया और इंग्लैंड को 2019 में पहला विश्व कप खिताब जिताया, लेकिन उनकी फॉर्म और फिटनेस ने उन्हें अपने भविष्य पर विचार करने मजबूर कर दिया है। दाहिने पैर की मांसपेशियों में नियमित चोट के कारण वह इस साल लगातार मैच नहीं खेल पाए हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ तीसरे वनडे में चोट की वजह से मॉर्गन नहीं खेल पाए जबकि सीरीज के पहले दो मैचों में वह शून्य पर आउट हुए थे।

टीम की कमान संभाल सकते है जॉस बटलर
अंग्रेजी अखबार द गार्डियन ने रविवार को बताया कि मॉर्गन अपने भविष्य पर विचार कर रहे हैं और वह मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के लिए तैयार हैं। मॉर्गन की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभालने वाले जॉस बटलर को उनकी जगह कप्तान बनाया जा सकता है।इससे पहले मोईन अली ने बीबीसी के टेस्ट मैच स्पेशल पर कहा था, वह महसूस कर रहे हैं कि वह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं। उन्होंने असाधारण काम किया है और वह हमारे लिए अब तक के सर्वश्रेष्ठ हैं। मॉर्गन ने 2019 और 2020 में अपने करियर के कुछ बेहतरीन फॉर्म का आनंद लिया, लेकिन पिछले 18 महीनों में वह कुछ खास नही कर सके हैं।  यह देखा जाना है कि क्या मॉर्गन सभी प्रकार के क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे या फिर फ्रैंचाइजी लीग में खेलना जारी रखेंगे। मोईन ने कई मौकों पर मॉर्गन की अनुपस्थिति में कप्तानी भी की है, लेकिन उन्होंने बटलर को अपना समर्थन दिया।

धोनी की कप्तानी का कमाल, सीएसके ने हैदराबाद को 13 रन से दी शिकस्त
पुणे। रुतुराज गायकवाड 99 रन पर आउट होकर मात्र एक रन से शतक से चूक गए लेकिन उनकी शानदार पारी और डेवोन कॉन्वे (नाबाद 85) के साथ 182 रन की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी तथा मुकेश चौधरी (46 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को रविवार को आईपीएल मुकाबले में 13 रनों से हरा दिया और टूर्नामेंट में तीसरी जीत से अपनी उम्मीदों को कायम रखा।

चेन्नई ने बनाया 202 का विशाल स्कोर : चेन्नई ने 20 ओवर में दो विकेट पर 202 रन का विशाल स्कोर बनाया और हैदराबाद को 20 ओवर में छह विकेट पर 189 रन पर रोक दिया।  हैदराबाद को इस तरह नौ मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की कप्तानी वापस संभालते ही टीम को जीत दिलाई।

रुतुराज को नटराजन ने आउट किया
गायकवाड ने 57 गेंदों पर 99 रन में छह चौके और छह छक्के लगाए। गायकवाड को टी नटराजन ने भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच कराया। कॉन्वे ने 55 गेंदों पर नाबाद 85 रन की पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाए। कप्तानी में वापस लौटने वाले महेंद्र सिंह धोनी तीसरे नंबर पर उतरे और सात गेंदों में एक चौके के सहारे आठ रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा एक रन बनाकर नाबाद रहे।  हैदराबाद की तरफ से नटराजन ने 42 रन देकर दोनों विकेट लिए। एक समय पर ऐसा लग रहा था कि कॉन्वे और गायकवाड़ ने 230 तक के स्कोर की नींव रख दी है। हालांकि हैदराबाद के गेंदबाजों ने बढ़िया वापसी करते हुए अंतिम के तीन-चार ओवरों में काफी कम रन दिए।

मुकेश ने हैदराबाद को बैकफुट पर धकेला
चेन्नई की जीत की नींव रखी था उसके  सलामी बल्लेबाजों ने और उसे जीत तक लेकर गए गेंदबाज। अभिषेक और विलियमसन ने तेज शुरुआत की थी लेकिन मुकेश ने एक ही ओवर में दो विकेट झटक कर उन्हें बैकफुट पर ला दिया। चेन्नई के सभी स्पिनर्स ने हैदराबाद के बल्लेबाजों को शांत रखने का काम किया और काफी सयंमित होकर उन्होंने गेंदबाजी की।  हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 39, कप्तान केन विलियम्सन ने 47 और निकोलस पूरन ने 33 गेंदों में तीन चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन की पारी खेली।

स्कोर बोर्ड:

चेन्नई सुपर किंग्स:

रन

गेंद

4

6

रुतुराज को. भुवनेश्वर बो. नटराजन

99

57

6

6

कानवे अविजित

85

55

8

4

धोनी को. उमरान बो. नटराजन

8

7

1

0

जडेजा अविजित

1

1

0

0

अतिरिक्त :     9

कुल : 20 ओवर में 2 विकेट पर 202 रन।

विकेट पतन : 1-182 (रुतुराज), 2-192 (धोनी).

गेंदबाजी : भुवनेश्वर 4-0-22-0, येनसन 4-0-38-0, नटराजन 4-0-42-2, मारक्रम 3-0-36-0, उमरान 4-0-48-0, शशांक 1-0-10-0.

स्कोर बोर्ड:

सनराइजर्स हैदराबाद  :

रन

गेंद

4

6

अभिषेक को. प्रिटोरियस बो. मुकेश

39

24

5

1

विलियम्सन पगबाधा बो. प्रिटोरियस

47

37

2

2

त्रिपाठी को. सिमरजीत बो. मुकेश

0

1

0

0

मारक्रम को. जडेजा बो. सेंटनर

17

10

0

2

पूरन अविजित

64

33

3

6

शशांक को. धोनी बो. मुकेश

15

14

1

0

सुन्दर बो. मुकेश

2

2

0

0

येनसन अविजित

0

0

0

0

अतिरिक्त :     5

कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 189 रन।

विकेट पतन : 1-58 (अभिषेक), 2-58 (तिपाठी), 3-88 (मारक्रम), 4-126 (विलियम्सन), 5-151 (शसांक), 6-153 (सुन्दर).

गेंदबाजी : मुकेश  4-0-46-4, सिमरजीत 2-0-24-0, सेंटनर 3-0-36-1,  तीक्षणा 4-0-26-0, जडेजा 3-0-15-0, प्रिटोरियस 4-0-40-1.

प्लेयर ऑफ द मैच : रुतुराज गायकवाड़ (सीएसके)

जो रूट ने छोड़ी टेस्ट कप्तानी, बेन स्टोक्स बने इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान
लंदन। जो रूट के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद इंग्लैंड की टीम को उसका नया कप्तान मिल गया है। हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कप्तान होंगे। पांच वर्षों तक इंग्लैंड टीम को बतौर कप्तान सेवा देने के बाद जो रूट ने इस्तीफा दे दिया था। रूट के इस्तीफे के बाद ही उनके उत्तराधिकारी की तलाश थी। बेन स्टोक्स इंग्लैंड के 81वें टेस्ट कप्तान होंगे। नए कप्तान के तौर पर उनका नाम इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की ने सुझाया था। जिस पर मंगलवार शाम इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी हामी भर दी।

टेस्ट कॅरियर बल्लेबाजी

टेस्ट

रन

औसत

शतक

79

5061

35.89

11

गेंदबाजी

टेस्ट

विकेट

औसत

सर्वश्रेष्ठ

79

174

32.12

6/62

नई भूमिका के लिए उत्साहित हूं
स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान मिलने पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं नई भूमिका निभाने के लिए काफी उत्साहित हूं। इंग्लैंड टीम के लिए योगदान देने के लिए मैं जो रूट का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। ड्रेसिंग रूम में एक लीडर के तौर पर मेरे विकास में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा है और मेरी इस नई भूमिका में भी वह मेरी मदद करेंगे।

रेड बॉल क्रिकेट में स्टोक्स सबसे योग्य
बेन स्टोक्स की नियुक्ति पर रॉब की ने कहा कि मुझे इस रोल के लिए बेन को आॅफर करने में किसी प्रकार की झिझक महसूस नहीं हुई। इस टीम को रेड बॉल क्रिकेट में आगे ले जाने के लिए बेन स्टोक्स सबसे योग्य व्यक्ति हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार लिया है। वह इस अवसर और दायित्व को डिजर्व भी करते हैं।

नए कप्तान के लिए एक बड़ी चुनौती
स्टोक्स को एक ऐसी टीम की कमान मिली है, जिसने अपने पिछले 17 टेस्ट मैचों में सिर्फ एक मुकाबला ही जीता है। इतिहास में पहली बार इंग्लैंड की टीम लगातार पांच सीरीज में एक भी सीरीज जीत पाने में सफल नहीं रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 की तालिका में भी इंग्लैंड की टीम नीचे है।

एक टेस्ट में कप्तानी कर चुके हैं स्टोक्स
स्टोक्स इससे पहले 2020 में रूट की अनुपस्थिति में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट मैच में कप्तानी कर चुके हैं। उस समय रूट पितृत्व अवकाश पर थे। हालांकि आॅस्ट्रेलिया दौरे पर जब स्टोक्स से इंग्लैंड की कप्तानी को लेकर पूछा गया था, तब उन्होंने साफ तौर पर इनकार करते हुए कहा था कि वह कप्तानी करने के इच्छुक नहीं हैं।

14 साल तक कप्तानी करने के बाद अब धोनी ने जडेजा को क्यों सौंपी सीएसके की कप्तानी
मुंबई। 14 वर्षाें तक सीएसके की कप्तानी संभालने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 सीजन की शुरुआत के ठीक दो दिन पहले सभी को चौंकाया है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान टीम के अनुभवी और सबसे पुराने खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सौंपने फैसला किया है।

दरअसल आईपीएल 2022 सीजन की शुरुआत के ठीक दो दिन पहले गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएसके ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान टीम के अनुभवी एवं सबसे पुराने खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया है। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि धोनी ने 14 वर्षाें तक सीएसके की कप्तानी की। फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन ने बताया कि धोनी सीएसके के लिए खेलना जारी रखेंगे। विश्वनाथन के अनुसार धोनी चाहते थे कि कप्तानी में होने वाला बदलाव सहज हो और उन्हें लगा कि जडेजा सीएसके का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने गुरुवार को टीम की बैठक में इस फैसले की घोषणा की। टीम 26 मार्च को पिछले सीजन के उप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2022 सीजन के पहले मैच के लिए तैयार होने एवं प्रशिक्षण के लिए मुंबई रवाना हो गई है।

सीएसके के सीईओ ने कहा कि धोनी इसके बारे में काफी समय से सोच रहे थे और अब उन्हें लगा कि जडेजा को कप्तानी सौंपने का यह सही समय है। उन्हें लगता है कि जडेजा अभी उनके करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। यह उनके लिए सीएसके का नेतृत्व करने का सही समय है। यह हमारी फेंचाइजी के लिए भी अच्छा होगा और यह बात धोनी के दिमाग में भी होगी।

39 साल में पहली बार विंडीज को वनडे सीरीज में किया क्लीन स्वीप
अहमदाबाद। रोहित शर्मा की कप्तानी में नया इतिहास रचते हुए भारत ने वेस्ट इंडीज को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 96 रन से हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर (80) और रिषभ पंत (56) के अर्द्धशतकों की बदौलत वेस्ट इंडीज के समक्ष 266 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मेहमान टीम 37.1 ओवर में 169 रनों पर सिमट गई। ओडियन स्मिथ ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन और दीपक चाहर व कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए।

कृष्णा रहे प्लेयर ऑफ द सीरीज
भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। दोनों टीमों के बीच पहली वनडे सीरीज 1983 में खेली गई थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने 39 साल में पहली बार यह सफलता हासिल की है। वेस्ट इंडीज की टीम 3 बार टीम इंडिया के खिलाफ क्लीन स्वीप कर चुकी है। श्रेयस अय्यर प्लेयर आॅफ द मैच और प्रसिद्ध कृष्णा प्लेयर आॅफ द सीरीज रहे।

स्कोर बोर्ड:
भारत पारी :     रन    गेंद    4    6
रोहित बो. जोसफ    13    15    3    0
धवन को. होल्डर बो. स्मिथ    10    26    0    1
विराट को. होप बो. जोसफ    0    2    0    0
श्रेयस को. ब्रावो बो. वाल्श    80    111    9    0
पन्त को. होप बो. वाल्श    56    54    6    1
सूर्यकुमार को. ब्रूक्स बो. अलीन    6    7    1    0
सुन्दर को. स्मिथ बो. होल्डर    33    34    2    1
चाहर को. होप बो. होल्डर    38    38    4    2
कुलदीप को. होप बो. होल्डर    5    8    0    0
सिराज बो. होल्डर    4    6    1    0
कृष्णा अविजित    0    0    0    0
अतिरिक्त :     20
कुल : 50 ओवर में 265 रन.
विकेट पतन : 1-16 (रोहित), 2-16 (विराट), 3-42 (धवन), 4-152 (रिषभ पंत), 5-164 (सूर्य कुमार), 6-187 (श्रेयस अय्यर), 7-240 (दीपक चाहर), 8-250 (कुलदीप यादव), 9-261 (वाशिंगटन सुन्दर), 10-265 (मोहम्मद सिराज).
गेंदबाजी : केमार रोच 7-0-39-0, अलजारी जोसफ 10-1-54-2, ओडिएन स्मिथ 7-0-36-1, जेसन होल्डर 8-1-34-4, फेबियन अलीन 8-0-42-1, हैडन वाल्श 10-0-59-2.

वेस्ट इंडीज पारी :     रन    गेंद    4    6
होप पगबाधा सिराज    5    9    1    0
ब्रेंडन किंग को. यादव बो. चाहर    14    13    2    0
ब्रावो को. विराट बो. कृष्णा    19    30    3    0
ब्रूक्स को. अय्यर बो. चाहर    0    3    0    0
पूरन को. रोहित बो. कुलदीप    34    39    2    1
होल्डर को. रोहित बो. कृष्णा    6    12    1    0
फेबियन को. पंत बो. कुलदीप    0    1    0    0
अलजारी को. विराट बो. कृष्णा    29    56    1    2
स्मिथ को. धवन बो. सिराज    36    18    3    3
वाल्श को. रोहित बो. सिराज    13    38    1    0
केमार रोच अविजित    0    4    0    0
अतिरिक्त :     13
कुल : 37.1 ओवर में 169 रन.
विकेट पतन : 1-19 (शाई होप), 2-25 (ब्रेंडन किंग), 3-25 (एस. ब्रूक्स), 4-68 (डेरेन ब्रावो), 5-76 (जैसन होल्डर), 6-77 (फेबियन अलीन), 7-82 (निकोलस पूरन), 8-122 (ओडिएन स्मिथ), 9-169 (हैडन वाल्श), 10-169 (अलजारी जोसफ).
गेंदबाजी : दीपक चाहर 8-1-41-2, मोहम्मद सिराज 9-1-29-3, प्रसिद्ध कृष्णा 8.1-1-27-3, कुलदीप यादव 8-0-51-2, वाशिंगटन सुन्दर 4-0-17-0.

कप्तानी में रो-हिट : भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से किया क्लीन स्वीप
कोलकाता। कप्तान रोहित शर्मा (56) के शानदार अर्धशतक और लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (9 पर 3) की घातक गेंदबाजी तथा हर्षल पटेल (18 और 26 पर 2) के हरफनमौला खेल की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम टी-20 क्रिकेट मैच में रविवार को 73 रन से पराजित  कर तीन मैचों  की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। भारतीय टीम  तूफानी शुरुआत और अंतिम ओवरों में जोरदार प्रहारों की बदौलत  निर्धारित 20 ओवरों में सात  विकेट पर 184 रन का मजबूत स्कोर बनाया और न्यूजीलैंड को 17.2 ओवर में 111 रन पर ढेर कर सीरीज को क्लीन स्वीप किया।

ओपनर्स ने दी तूफानी शुरुआत
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत लोकेश राहुल और रविचंद्रन अश्विन को आराम देकर इशान किशन और युजवेंद्र चहल को टीम में लाये। भारत को रोहित और किशन ने तूफानी शुरुआत दी और पहले छह ओवर में 69 रन ठोक डाले। रोहित और किशन दोनों ने ही इस दौरान जमकर शॉट लगाए। रोहित ने 56 रन की अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाते हुए टी-20 में अपने 150 छक्के पूरे किये।

चाहर ने 8 गेंदों पर बनाए नाबाद 21 रन
श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने पांचवें विकेट के लिए 36 रन जोड़े लेकिन इसके बाद एक रन के अंतराल में दोनों बल्लेबाज आउट हुए। वेंकटेश को ट्रेंट बोल्ट ने चैपमैन के हाथों कैच कराया जबकि श्रेयस को एडम मिल्ने ने आउट किया। वेंकटेश ने 15 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए जबकि श्रेयस ने 20 गेंदों में दो चौकों के सहारे 25 रन बनाए। हर्षल पटेल ने 11 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाये। अक्षर पटेल दो रन पर नाबाद रहे जबकि दीपक चाहर ने आठ गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाए। भारत की पारी  184 रन के मजबूत स्कोर पर जाकर थमी।

न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तानी संभाल रहे सेंटनेर 27 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे: सेंटनर ने झटकें पहले तीन विकेट
भारत को पहला झटका लेफ्ट आर्म स्पिनर मिशेल सेंटनर ने सातवें ओवर में किशन को आउट कर दिया। किशन ने 21 गेंदों पर 29 रन में छह चौके लगाए। सेंटनर ने इस ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। सूर्य लगातार दूसरे मैच में सस्ते में आउट हुए। षभ पंत छह गेंदों में चार रन बनाकर सेंटनर के दूसरे और पारी के नौंवें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। पंत का विकेट 83 के स्कोर पर गिरा।

सोढ़ी ने रोहित को पवेलियन लौटाया
कप्तान रोहित ने चौका मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन फिर वह लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को रिटर्न कैच दे बैठे। रोहित ने आगे निकलकर जोरदार शॉट लगाया लेकिन गेंद सोढी के दाएं हाथ में जाकर जैसे चिपक गई।  रोहित अपना 26वां अर्धशतक बनाने के बाद आउट हुए। उन्होंने 31 गेंदों पर 56 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित का विकेट 103 के स्कोर पर गिरा।

स्कोर बोर्ड
भारत पारी :     रन    गेंद    4    6
रोहित को. एंड बो. सोढ़ी     56    31    5    3
इशान को. सिर्फट बो. सेंटनर    29    21    6    0
सूर्यकुमार को. गुप्तिल बो. सेंटनर    0    4    0    0
पंत को. नीशम को. सेंटनर     4    6    0    0
अय्यर को. मिशेल बो. मिल्ने     25    20    2    0
वेंकटेश को. चैपमैन बो. बोल्ट     20    15    1    1
अक्षर अविजित     2    4    0    0
हर्षल हिट विकेट बो. फर्ग्युसन     18    11    2    1
दीपक चाहर अविजित     21    8    2    1
अतिरिक्त :     9
कुल : 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन।
विकेट पतन : 1-69 (इशान), 2-71 (सूर्यकुमार), 3-83 (पंत), 4-103 (रोहित), 5-139 (वेंकटेश), 6-140 (अय्यर), 7-162 (हर्षल).
गेंदबाजी : बोल्ट 4-0-31-1, मिल्ने 4-0-47-1, फर्ग्युसन 4-0-45-1, सेंटनर 4-0-27-3, सोढ़ी 4-0-31-1.

न्यूजीलैंड पारी  :     रन    गेंद    4    6
गुप्तिल को. सूर्यकुमार बो. चहल     51    36    4    4
मिचेल को. हर्षल बो. अक्षर     5    6    1    0
चैपमैन स्टं. पंत बो. अक्षर     0    2    0    0
फिलिप्स बो. अक्षर     0    4    0    0
सिर्फट रनआउट     17    18    1    0
नीशम को. पंत बो. हर्षल     3    7    0    0
सेंटनर रनआउट     2    4    0    0
मिल्ने को. रोहित बो. वेंकटेश     7    6    0    1
सोढ़ी को. सूर्यकुमार बो. हर्षल     9    11    2    0
फर्ग्युसन को. एंड बो. दीपक     14    8    0    2
बोल्ट अविजित     2    2    0    0
अतिरिक्त :     1
कुल : 17.2 ओवर में 111 रन।
विकेट पतन : 1-21 (मिचेल), 2-22 (चैपमैन), 3-30 (फिलिप्स), 4-69 (गुप्तिल), 5-76 (सिर्फट), 6-76 (नीशम), 7-84 (सेंटनर), 8-93 (मिल्ने), 9-95 (सोढ़ी), 10-111 (फर्ग्युसन).
गेंदबाजी : भुवनेश्वर 2-0-12-0, दीपक चाहर 2.2-0-26-1, अक्षर 3-0-9-3, युजवेन्द्र 4-0-26-1, वेंकटेश 3-0-12-1, हर्षल 3-0-26-2.
प्लेयर ऑफ द मैच : अक्षर पटेल (भारत)
प्लेयर ऑफ द सीरीज : रोहित शर्मा (भारत)

मध्य क्रम में अब भी सुधार जरुरी है : रोहित शर्मा
प्लेयर ऑफ द सीरीज बने भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी-20 रविवार को  जीतने और सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बावजूद कहा कि मध्य क्रम में अब भी सुधार की जरूरत है।  रोहित ने मैच के बाद कहा, अच्छी शुरुआत करना हमेशा से सबसे अधिक जरूरी होता है। ओस की वजह से गेंद बल्ले पर भी अच्छे से आती  है। हां, मध्य क्रम में अब भी सुधार की जरूरत है, लेकिन निचले मध्य क्रम ने अच्छा खेला। हर्षल पटेल ने इस सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की, चहल, अक्षर, अश्विन तीनों स्पिनरों ने बेहतरीन गेंदबाजी की, केएल राहुल बेहतरीन थे। वेंकटेश अय्यर हमारे लिए काफी उपयोगी साबित होने वाले हैं। यह हमारे लिए बढ़िया है कि हमारे गेंदबाज भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और आगे आने वाले समय में भी यही टीम का टेमप्लेट होने वाला है।

भारत वाकई बढ़िया खेला : सेंटनर
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत से सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद कहा कि भारत ने वाकई बढ़िया खेला।  तीसरे टी-20 के बाद सेंटनर ने कहा, उनकी टीम काफी बेहतर थी। आज ओस का भी कुछ अधिक प्रभाव दूसरी पारी में देखने को नहीं मिला, लेकिन भारत में आप इस बारे में कुछ भविष्यवाणी भी नहीं कर सकते। केन विलियमसन एक बड़े खिलाड़ी हैं, निश्चित रूप से उनकी कमी खली। एक स्पिनर के रूप में आपको यहां पर परेशानी आ सकती है, लेकिन मैंने परिस्थितियों से तालमेल बिाया और इस तरह की गेंदबाजी कर पाया।

सूर्यकुमार और रोहित के दम पर भारत ने 17 दिन में ही चुका दिया टी-20 वर्ल्ड कप हार का बदला
जयपुर। प्रतिभाशाली सूर्यकुमार यादव की 62 रन और नवनियुक्त कप्तान रोहित शर्मा की 48 रन की शानदार पारियों के दम पर भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को बुधवार को पांच विकेट से पराजित कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्तिल (70) और डेब्यू करने वाले मार्क चैपमैन (63) के शानदार अर्धशतकों से 20 ओवर में छह विकेट पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर जीत अपने नाम की। ऋषभ पंत ने विजयी चौका मारा। सूर्य ने 40 गेंदों पर 62 रन की मैच विजयी पारी में छह चौके और तीन  छक्के लगाए। वहीं रोहित शर्मा ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा केएल राहुल ने 15 रन बनाए। वहीं ऋषभ पंत 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीत पहले न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। भारत को पहली सफलता भी जल्दी ही मिल गई, जब भुवनेश्वर कुमार ने डेरिल मिचेल को शून्य पर बोल्ड कर दिया। उस समय न्यूजीलैंड का स्कोर मात्र एक रन था। लेकिन इसके बाद अपने डेब्यू करने वाले मार्क चैपमैन ने अनुभवी गुप्तिल का भूरपूर साथ निभाया। गुप्तिल ने एक छोर पर जमकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, जबकि दूसरे छोर पर चैपमैन ने भी तेज से पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की शानदार साझेदारी की। अश्विन ने आखिर चैपमैन को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। चैपमैन ने 50 गेंदों पर 6 चौके और दो छक्के की मदद से 63 रन बनाए। चैपमैन के बाद आए ग्लेन फिलिप्स बिना खाता खोले अश्विन का शिकार बने, जबकि टिम सिफर्ट (12) रन बना पवेलियन लौटे। गुप्तिल का कीमती विकेट स्थानीय खिलाड़ी दीपक चाहर के नाम रहा। दीपक चाहर ने अय्यर के हाथों उन्हें कैच कराया।

गुप्तिल ने 42 गेंदों पर 70 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। भारत की तरफ से  रविचंद्रन अश्विन और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा दीपक चाहर और मोम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड की टीम में उसके चार प्रमुख खिलाड़ी कप्तान केन विलियमसन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी और एडम मिल्न नहीं खेले। साउदी की कप्तानी वाली टीम में मार्क चैपमैन, टॉड एस्टल, रचिन रवींद्र और लॉकी फर्ग्यूसन को शामिल किया गया।

दर्शकों ने गेंद नहीं लौटाई
मैच में भारत पारी के दौरान दर्शकों ने गेंद नहीं लौटाई। बोल्ट की गेंद पर रोहित ने मिड विकेट पर शानदार छक्का लगाया। गेंद खचाखच स्टेडियम के पूर्वी स्टैण्ड में जाकर गिरी। दर्शकों ने न्यूजीलैंड के फील्डर को गेंद नहीं दी। अम्पायर भी आए और उन्होंने दर्शकों से गेंद लौटाने का आग्रह किया लेकिन फिर भी दर्शकों ने गेंद नहीं लौटाई। इसके बाद अम्पायर ने पवेलियन से दूसरी गेंद मंगवा मैच को शुरू करवाया।

फ्लैश लाइट जला दिखाई एकता
मैच के दौरान जब उद्घोषक ने दर्शकों को कहा कि सभी अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जला एकता का परिचय दो। खचाखच भरे मैदान के सभी स्टैण्ड्स पर बैठे दर्शकों ने फ्लैश लाइट जला एकता का परिचय दिया। उस समय ऐसा लग रहा था जैसे दीवाली पर दीपक जल रहे है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने लिया मैच का आनंद
मैच के दौरान राज्यपाल कलराज मिश्रा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पूरे मैच का आनन्द लिया और जीत के बाद भारतीय टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री जब स्टेडियम पहुंचे तब आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने आरसीए कार्यकारिणी सदस्यों और जिला संघ के सचिवों का मुख्यमंत्री से परिचय कराया। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

द्रविड़ की सीख को अच्छी तरह दिमाग में रखूंगा : वेंकटेश अय्यर
जयपुर में टी-20 डेब्यू करने वाले वेंकटेश अय्यर ने कहा की वह भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ द्वारा सिखाई जाने वाली सभी चीजों को अच्छी तरह दिमाग में रखने की कोशिश करेंगे। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले वेंकटेश को राष्ट्रीय टी-20 टीम में शामिल किया गया है। वेंकटेश ने मैच से पहले कहा कि मैं जितना भी सीख सकता हूं, वह सीखना चाहता हूं जिसमें राहुल सर दिग्गज हैं और उनके पास चीजें साझा करने के लिए काफी कुछ है। हम चीजों को किस तरह सीखते हैं यह इस पर निर्भर करेगा कि हमसे क्या करने के लिए कहा जाता है। मैं दिमाग में कुछ लेकर नहीं आया हूं इसलिए जो भी सिखाया जाएगा, मैं उसे उसी तरीके से सीखूंगा। कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें कुछ महत्वपूर्ण गुर दिए हैं और यह निश्चित रूप से एक विशेष क्षण था।

द्रविड़ ने सौंपी वेंकटेश को टीम की कैप
श्रेयस अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर की भारतीय टीम में वापस हुई है, जबकि आईपीएल 2021 में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले वेंकटेश अय्यर को नए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से भारत की पहली कैप मिली।

स्कोर बोर्ड
न्यूजीलैंड पारी:     रन    गेंद    4    6
गुप्तिल को. अय्यर बो. चाहर    70    42    3    4
मिचेल बो. कुमार    0    1    0    0
चैपमैन बो. अश्विन    6    50    6    2
फिलिप्स पगबाधा अश्विन    0    3    0    0
सिफर्ट को. यादव बो. कुमार    12    11    2    0
रविन्द्र बो. सिराज    7    8    1    0
सैंटनर अविजित    4    4    0    0
टिम साउदी अविजित    0    1    0    0
अतिरिक्त :     8
कुल : 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन।

विकेट पतन : 1-1 (डेरिल मिचेल), 2-110 (मार्क चैपमैन), 3-110 (ग्लेन फिलिप्स), 4-150 (मार्टिन गुप्तिल), 5-153 (टिम सिफर्ट) , 6-162 (रचिन रविन्द्र).
गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार 4-0-24-2, दीपक चाहर 4-0-42-1, मो. सिराज 4-0-39-1, अश्विन 4-0-23-2, अक्षर पटेल 4-0-31-0.

भारत पारी:     रन    गेंद    4    6
राहुल को. चैपमैन बो. सैंटनर    15    14    1    1
रोहित को. रविन्द्र बो. बोल्ट    48    36    5    2
सूर्यकुमार बो. बोल्ट    62    40    6    3
ऋषभ पन्त अविजित    17    17    2    0
श्रेयस को. बोल्ट बो. साउदी    5    8    0    0
वेंकटेश को. रविन्द्र बो. मिचेल    4    2    1    0
अक्षर पटेल अविजित    1    1    0    0
अतिरिक्त :     14
कुल : 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन।

विकेट पतन : 1-50 (केएल राहुल), 2-109 (रोहित शर्मा), 3-144 (सूर्यकुमार यादव), 4-155 (श्रेयस अय्यर), 5-160 (वेंकटेश अय्यर).
गेंदबाजी : टिम साउदी 4-0-40-1, ट्रेंट बोल्ट 4-0-31-2, लॉकी फर्ग्युसन 4-0-24-0, मिचेल सैंटनर 4-0-19-1, टॉड एस्टल 3-0-34-0, डेरिल मिचेल 0.4-0-11-1 .
प्लेयर ऑफ द मैच : सूर्यकुमार यादव (भारत)

नए कप्तान और नए कोच के मार्गदर्शन में भारत का न्यूजीलैंड से कल महामुकाबला : सवाई मान सिंह स्टेडियम टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए तैयार
जयपुर। सवाई मान सिंह स्टेडियम में कभी भी इंटरनेशनल टी20 मैच नहीं खेला गया है और भारत तथा न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को यहां खेला जाने वाला यह पहला टी 20 इंटरनेशनल होगा।  हालांकि यहां खेले गए 90 टी20 मैचों में 36 बार पहले बैङ्क्षटग करने वाली और 54 बार दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम जीती है। वहीं आईपीएल 2019 से यहां 7 मैच हुए जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 मुक़ाबले जीते हैं।

इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 17 मैच खेले गए हैं। इसमें से 9 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं और 8 मैचों में भारत को जीत मिली है। 2018 के बाद से इन दोनों टीम के बीच 9 मुक़ाबले हुए हैं जिसमें से 6 मैच भारत ने जीते हैं और 3 मैच में जीत न्यूजीलैंड की झोली में गिरी है। एक बात गौर करने वाली है कि न्यूजीलैड के खलिाफ भारत का विनिंग पर्सेंटेज सबसे बुरा (47.0त्न) है। इसके अलावा भारत का इंग्लैंड के खलिाफ़ 52.6 विनिंग पर्सेंटेज है और ऑस्ट्रेलिया के खलिाफ़ 56.5 फीसदी है।

बड़ी बाउंड्री होने के कारण यहां स्पिनरों को गेंदबाजी करने में सहूलियत होगी। 2019 के बाद से इस पिच पर स्पिनरों ने 7.5 की रन दर से 27 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका औसत 29.6 रहा है। वहीं तेज गेंदबाजों की इकॉनमी 8.7 है और औसत 26.8 है।

नए कप्तान और नए कोच के मार्गदर्शन में भारत का न्यूजीलैंड से कल महामुकाबला :

टी 20 विश्व कप की विफलता से सबक लेते हुए भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज में नए कप्तान रोहित शर्मा और नए कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में  पहले टी 20 मुकाबले में कीवी टीम से विश्व कप में मिली हार का बदला चुकाने के इरादे से उतरेगी।

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे विलियम्सन, साउदी को कप्तानी

भारत के लिए इस सीरीज में जहां नए कप्तान होंगे वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टेस्ट सीरीज में तरोताजा रहने के लिए भारत के खलिाफ़ तीन मैचों की इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी कप्तानी करेंगे, जो पहले भी कीवी टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

भारत ने सीमित ओवर सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम चुनी है । कई सीनियर खिलाड़यिों को आराम दिया गया है , जिसमें विराट, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह  शामिल है। दूसरी ओर, मोहम्मद सिराज लंबे अरसे बाद टी20 मैच खेलते हुुए नजर आ सकते हैं। युजवेंद्र चहल भी टीम का हिस्सा है, जिन्हें विश्व कप टीम में मौका नहीं मिला था।

दुबई में विश्व कप फ़ाइनल खेलने के 24 घंटे के भीतर ही टी20 और टेस्ट सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड की टीम भारत के जयपुर में पहुंच चुकी है, जहां पर न्यूजीलैंड के कऱीब 10 टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ी पहले से ही पहुंच चुके थे।

भारत को विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में ही न्यूजीलैंड से नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था , विश्व कप में भारतीय कप्तान रहे विराट कोहली पहले ही टी 20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके हैं जबकि कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल  भी विश्व कप के बाद समाप्त हो चुका हैं। रोहित शर्मा को टी 20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है जबकि द्रविड़ को कोच पद की जिम्मेदारी दी गयी है। अब यह रोहित और द्रविड़ पर है कि वे पहले टी 20 मुकाबले के लिए सही संतुलन ढूंढें ताकि टीम सीरीज में विजयी शुरुआत कर सके।

रोहित के साथ ओपनिंग में सलामी बल्लेबाज और टीम के नवनियुक्त उपकप्तान लोकेश  राहुल उतरेंगे। टीम में चार नए या लगभग नए खिलाड़यिों को मौक़ा दिया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में सर्वाधिक रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने श्रीलंका के खलिाफ़ जुलाई में टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के दौरान अपना पदार्पण  किया था। ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और तेज गेंदबाज हर्षल पटेल और आवेश खान को अपने पदार्पण का इंतजार है।

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, जिन्हें आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में शानदार प्रदर्शन के बाद भी टी20 विश्व कप में जगह नहीं मिल पाई थी, भारतीय टीम में वापसी कर रहे है। विश्व कप टीम में उनकी जगह लेने वाले राहुल चाहर को टीम से बाहर रखा गया है। साथ ही मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी मौजूदा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है।

श्रेयस अय्यर, जो कंधे की चोट से उबरने के बाद से मैच अभ्यास से वंचित होने के कारण विश्व कप टीम से बाहर हो गए थे, टीम में वापस आ गए हैं। शुरुआत में टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा होने वाले अक्षर पटेल भी इस टीम में शामिल है। उन्हें विश्व कप शुरू होने से ठीक पहले रिजर्व खिलाड़यिों में भेज दिया गया था और मुख्य टीम में शार्दुल ने उनकी जगह ली थी।

न्यूजीलैंड की टीम में  टिम साउदी के अलावा काइल जेमीसन, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सैंटनर ही टी20 और टेस्ट दोनों सीरीज में खेलेंगे। वहीं टीम प्रबंधन लॉकी फ़ग्र्यूसन के चोट पर नजर बनाए हुए है, जो कि चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे। हालांकि अब वह बेहतर हैं और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा है कि पूरी तरह फ़टि होने पर वह टी20 मैचों में खेलेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश  राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, आवेश खान।

न्यूजीलैंड:टिम साउदी (कप्तान), डैरिल मिचेल, मार्टिन गुप्टिल , ग्लेन फ़ििलप्स, जिमी नीशम, टिम सिफर्ट  (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फ़ग्र्यूसन, काइल जेमीसन, ऐडम मिल्न, मिचेल सैंटनर, ईश सोढी।