saudi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तेल का खेल भूल अब तीर्थयात्रा से नगदी कमाने में जुटा सऊदी
रियाद। सऊदी अरब तेल ने तेल के जरिए अपने खजाने में खरबों डॉलर जोड़े हैं। इसके बावजूद सऊदी सरकार को यह आशंका है कि यह एक ऐसा संसाधन है जो किसी दिन समाप्त हो जाएगा। यही कारण है कि यह अमीर देश अब कमाई के वैकल्पिक साधनों की तरफ ध्यान केंद्रित कर रहा है। मौजूदा समय में तेल की उच्च कीमतों के बावजूद सऊदी अरब यह जानता है कि दुनिया वैकल्पिक ऊर्जा की ओर तेजी से मुड़ रही है। ऐसे में सऊदी प्रशासन ने भविष्य के लिए राजस्व के अपने स्रोतों में विविधता लाने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है। उन स्रोतों में से एक तीर्थयात्रा है, जिस पर पूरी तरह से सऊदी अरब का एकाधिकार है। इस्लाम के दो सबसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थल मक्का और मदीना सऊदी अरब में हैं और दुनियाभर के करी दो अरब मुसलमान अपनी पूरी जिंदगी में एक न एक बार इन दोनों जगहों की यात्रा जरूर करना चाहते हैं।

2015 में सऊदी ने लॉन्च किया मिशन तीर्थयात्रा
2015 में किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज के सत्ता में आने के तुरंत बाद सऊदी अरब ने मक्का में ग्रैंड मस्जिद का विस्तार करने के लिए 21 बिलियन डॉलर की परियोजना शुरू की थी। इसके जरिए मस्जिद में 300000 अतिरिक्त श्रद्धालुओं को समायोजित किया जाना था। इसके एक साल बाद तत्कालीन डिप्टी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने तीर्थयात्रा को 2030 तक सऊदी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने की योजना के एक प्रमुख घटक के रूप में पहचान दी। बहरीन के डेरासैट थिंक टैंक के डॉयरेक्टर आॅफ रिसर्च उमर अल-उबैदली ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र के विपरीत हज और उमराह के क्षेत्र में सऊदी अरब को एकाधिकार प्राप्त है।

10 लाख मुसलमानों की अगवानी करेगा सऊदी
कोविड -19 प्रतिबंधों के कारण दो साल के अंतराल के बाद वार्षिक हज यात्रा करने के लिए दुनिया भर के मुसलमान इस सऊदी अरब पहुंचना शुरू हो गए हैं। यह मुसलमानों के लिए जीवन भर के धार्मिक दायित्व को पूरा करने का अवसर है, लेकिन साथ ही सऊदी अरब के पवित्र शहरों की अर्थव्यवस्था को हैवी बूस्ट मिलने का मौका भी है। कोरोना महामारी के कारण 2020 में सिर्फ सऊदी अरब के 1000 तीर्थ यात्रियों ने ही हज किया था, लेकिन 2021 में यह बढ़कर लगभग 60,000 हो गई थी। लेकिन, इस साल सऊदी ने हज के लिए अपने दरवाजे पूरी तरह से खोल दिए हैं। ऐसा अनुमान है कि इस साल 10 लाख मुसलमान अलग-अलग देशों से सऊदी अरब पहुंचेंगे।

सऊदी के खजाने की चाबी बनेंगे मक्का-मदीना
विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास हैं। सऊदी अरब हर दिन अरबों डॉलर का तेल बेचता है। वहीं, तीर्थयात्रा से होने वाला आर्थिक लाभ तेल की तुलना में बहुत कम है। लेकिन, यह ऐसा क्षेत्र है, जो आने वाले दिनों में सऊदी अरब के खजाने को भरने की चाबी बन सकता है। वॉशिंगटन में अरब गल्फ स्टेट्स इंस्टीट्यूट के सीनियर स्कॉलर रॉबर्ट मोगिएलनिकी ने कहा कि सऊदी अरब में धार्मिक पर्यटन आने वाले कई दशकों तक तेल और गैस से होने वाली कमाई का मुकाबला नहीं कर सकता है। लेकिन, मक्का और मदीना का धार्मिक महत्व कभी भी खत्म नहीं होगा। ऐसे में ये दोनों शहर सऊदी पर्यटन क्षेत्र के निर्माण और स्थानीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालुओं को खींचने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।

तीर्थयात्रा से हर साल अरबों डॉलर कमा रहा सऊदी
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर स्टीफन हर्टोग ने बताया कि हज के जरिए सऊदी अरब के पर्यटन के क्षेत्र में विकास की अनगिनत संभावनाएं हैं। तीर्थयात्रियों को अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करने या मनोरंजन के लिए आकर्षित किया जा सकता है। उमराह के दौरान भी तीर्थयात्रियों को आकर्षित कर पर्यटन के बाजार को और मजबूत और साल भर प्रॉफिट देने वाला बनाया जा सकता है।  2018 में मक्का ने पर्यटकों के जरिए 20 बिलियन डॉलर का ट्रांजेक्शन किया था। यहां आंकड़ा दुबई के बाद दूसरे नंबर पर है। सऊदी अरब का तीर्थयात्रा राजस्व औसतन लगभग 30 बिलियन डॉलर प्रति वर्ष था। तब 2022 तक सउदी के लिए 100,000 रोजगार पैदा करने का अनुमान लगाया गया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, महामारी से पहले हर साल 10-दिवसीय हज और उमराह तीर्थयात्रा के दौरान सऊदी अरब में 2 करोड़ 10 लाख तीर्थयात्री हर साल पहुंचते थे। महामारी के दौरान तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है, लेकिन सरकार 2030 तक हर साल 3 करोड़ तीर्थयात्रियों को आकर्षित करने की प्लानिंग कर रही है।

नए कप्तान और नए कोच के मार्गदर्शन में भारत का न्यूजीलैंड से कल महामुकाबला : सवाई मान सिंह स्टेडियम टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए तैयार
जयपुर। सवाई मान सिंह स्टेडियम में कभी भी इंटरनेशनल टी20 मैच नहीं खेला गया है और भारत तथा न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को यहां खेला जाने वाला यह पहला टी 20 इंटरनेशनल होगा।  हालांकि यहां खेले गए 90 टी20 मैचों में 36 बार पहले बैङ्क्षटग करने वाली और 54 बार दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम जीती है। वहीं आईपीएल 2019 से यहां 7 मैच हुए जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 मुक़ाबले जीते हैं।

इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 17 मैच खेले गए हैं। इसमें से 9 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं और 8 मैचों में भारत को जीत मिली है। 2018 के बाद से इन दोनों टीम के बीच 9 मुक़ाबले हुए हैं जिसमें से 6 मैच भारत ने जीते हैं और 3 मैच में जीत न्यूजीलैंड की झोली में गिरी है। एक बात गौर करने वाली है कि न्यूजीलैड के खलिाफ भारत का विनिंग पर्सेंटेज सबसे बुरा (47.0त्न) है। इसके अलावा भारत का इंग्लैंड के खलिाफ़ 52.6 विनिंग पर्सेंटेज है और ऑस्ट्रेलिया के खलिाफ़ 56.5 फीसदी है।

बड़ी बाउंड्री होने के कारण यहां स्पिनरों को गेंदबाजी करने में सहूलियत होगी। 2019 के बाद से इस पिच पर स्पिनरों ने 7.5 की रन दर से 27 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका औसत 29.6 रहा है। वहीं तेज गेंदबाजों की इकॉनमी 8.7 है और औसत 26.8 है।

नए कप्तान और नए कोच के मार्गदर्शन में भारत का न्यूजीलैंड से कल महामुकाबला :

टी 20 विश्व कप की विफलता से सबक लेते हुए भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज में नए कप्तान रोहित शर्मा और नए कोच राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में  पहले टी 20 मुकाबले में कीवी टीम से विश्व कप में मिली हार का बदला चुकाने के इरादे से उतरेगी।

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे विलियम्सन, साउदी को कप्तानी

भारत के लिए इस सीरीज में जहां नए कप्तान होंगे वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टेस्ट सीरीज में तरोताजा रहने के लिए भारत के खलिाफ़ तीन मैचों की इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी कप्तानी करेंगे, जो पहले भी कीवी टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

भारत ने सीमित ओवर सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम चुनी है । कई सीनियर खिलाड़यिों को आराम दिया गया है , जिसमें विराट, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह  शामिल है। दूसरी ओर, मोहम्मद सिराज लंबे अरसे बाद टी20 मैच खेलते हुुए नजर आ सकते हैं। युजवेंद्र चहल भी टीम का हिस्सा है, जिन्हें विश्व कप टीम में मौका नहीं मिला था।

दुबई में विश्व कप फ़ाइनल खेलने के 24 घंटे के भीतर ही टी20 और टेस्ट सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड की टीम भारत के जयपुर में पहुंच चुकी है, जहां पर न्यूजीलैंड के कऱीब 10 टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ी पहले से ही पहुंच चुके थे।

भारत को विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में ही न्यूजीलैंड से नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था , विश्व कप में भारतीय कप्तान रहे विराट कोहली पहले ही टी 20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके हैं जबकि कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल  भी विश्व कप के बाद समाप्त हो चुका हैं। रोहित शर्मा को टी 20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है जबकि द्रविड़ को कोच पद की जिम्मेदारी दी गयी है। अब यह रोहित और द्रविड़ पर है कि वे पहले टी 20 मुकाबले के लिए सही संतुलन ढूंढें ताकि टीम सीरीज में विजयी शुरुआत कर सके।

रोहित के साथ ओपनिंग में सलामी बल्लेबाज और टीम के नवनियुक्त उपकप्तान लोकेश  राहुल उतरेंगे। टीम में चार नए या लगभग नए खिलाड़यिों को मौक़ा दिया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में सर्वाधिक रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने श्रीलंका के खलिाफ़ जुलाई में टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के दौरान अपना पदार्पण  किया था। ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और तेज गेंदबाज हर्षल पटेल और आवेश खान को अपने पदार्पण का इंतजार है।

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, जिन्हें आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में शानदार प्रदर्शन के बाद भी टी20 विश्व कप में जगह नहीं मिल पाई थी, भारतीय टीम में वापसी कर रहे है। विश्व कप टीम में उनकी जगह लेने वाले राहुल चाहर को टीम से बाहर रखा गया है। साथ ही मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी मौजूदा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है।

श्रेयस अय्यर, जो कंधे की चोट से उबरने के बाद से मैच अभ्यास से वंचित होने के कारण विश्व कप टीम से बाहर हो गए थे, टीम में वापस आ गए हैं। शुरुआत में टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा होने वाले अक्षर पटेल भी इस टीम में शामिल है। उन्हें विश्व कप शुरू होने से ठीक पहले रिजर्व खिलाड़यिों में भेज दिया गया था और मुख्य टीम में शार्दुल ने उनकी जगह ली थी।

न्यूजीलैंड की टीम में  टिम साउदी के अलावा काइल जेमीसन, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सैंटनर ही टी20 और टेस्ट दोनों सीरीज में खेलेंगे। वहीं टीम प्रबंधन लॉकी फ़ग्र्यूसन के चोट पर नजर बनाए हुए है, जो कि चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे। हालांकि अब वह बेहतर हैं और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा है कि पूरी तरह फ़टि होने पर वह टी20 मैचों में खेलेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश  राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, आवेश खान।

न्यूजीलैंड:टिम साउदी (कप्तान), डैरिल मिचेल, मार्टिन गुप्टिल , ग्लेन फ़ििलप्स, जिमी नीशम, टिम सिफर्ट  (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फ़ग्र्यूसन, काइल जेमीसन, ऐडम मिल्न, मिचेल सैंटनर, ईश सोढी।