audience - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सिल्वर स्क्रीन पर शिक्षक के किरदार को दर्शकों ने दिया भरपूर प्यार और सम्मान
मुंबई। सिल्वर स्क्रीन पर शिक्षक के किरदार को हमेशा से दर्शकों का भरपूर प्यार और सम्मान मिलता रहा है, क्योंकि शिक्षक के बिना राष्ट्र के विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। वर्ष 1954 में प्रदर्शित फिल्म जागृति से लेकर हाल में वर्ष प्रदर्शित फिल्म 'सुपर 30' तक में शिक्षक के दमदार किरदार को रूपहले पर्दे पर पेश किया गया है।

व्यक्ति के जीवन में माता पिता के बाद यदि सर्वाधिक प्रभाव किसी अन्य का होता है तो वह निश्चित रूप से शिक्षक ही है जो माता पिता की तरह निस्वार्थ भाव से अपने छात्रों को जीवन की कठिनाइयों से लड़ने की राह दिखाता है। वर्ष 1954 में प्रदर्शित फिल्म 'जागृति' संभवत: पहली फिल्म थी, जिसमें शिक्षक और छात्र के रिश्तों को खूबसूरती के साथ रूपहले परदे पर दिखाया गया था। फिल्म में अभि भट्टाचार्य ने शिक्षक की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में संगीतकार हेमंत कुमार के संगीत निर्देशन में कवि प्रदीप का रचित और उनका ही गाया गीत 'आओ बच्चों तुम्हें दिखाये झांकी हिंदुस्तान की' बेहद लोकप्रिय हुआ था।

वर्ष 1955 में राजकपूर के बैनर तले बनी 'श्री 420' हालांकि प्रेम कथा पर आधारित फिल्म थी लेकिन इसमें अभिनेत्री नरगिस ने ऐसी आदर्श शिक्षिका की भूमिका निभाई थी जो बच्चों को सच्चाई का पाठ पढ़ाती है। इस फिल्म में उनपर फिल्माया यह गीत 'इचक दाना बिचक दाना' श्रोताओं मे आज भी लोकप्रिय है।

वर्ष 1968 में प्रदर्शित फिल्म 'पड़ोसन' में हास्य अभिनेता महमूद संगीत शिक्षक की भूमिका में दिखाई दिये थे जो अभिनेत्री सायरा बानो को संगीत सिखाते हैं। वर्ष 1972 में प्रदर्शित फिल्म 'परिचय' में भी शिक्षक और छात्रों के बीच के संबध को बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया। फिल्म में जितेन्द्र ऐसे शिक्षक की भूमिका में थे जो एक घर में बच्चों को पढ़ाने के लिये नियुक्त किये जाते है लेकिन बच्चें अपनी शैतानी से उन्हें अक्सर परेशान करते है जितेन्द्र हिम्मत नहीं हारते और वह अंतत: सभी बच्चों को सही राह पर ले आते है।

वर्ष 1974 में प्रदर्शित फिल्म 'इम्तिहान' में शिक्षक और छात्रों के बीच की राजनीति को रूपहले पर्दे पर दिखाया गया। इस फिल्म में विनोद खन्ना ने प्रोफेसर की भूमिका निभायी जो छात्रों को सीधे रास्ते पर चलने के लिये प्रेरित करते है। महानायक अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में शिक्षक की भूमिका निभाई। इन फिल्मों में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' खास तौर पर उल्लेखनीय है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ऐसे सनकी शिक्षक की भूमिका में दिखाई दिये जो मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की को पढ़ाने के लिये नियुक्त किये जाते हैं।

जेकेके में दर्शकों ने नाटक 'गुलिवर्स ट्रैवेल' और 'फ्लाइंग फ्लावर्स' का लिया आनंद
जयपुर। जवाहर कला केंद्र (जेकेके) के रंगयान में शनिवार को पपेटशाला आर्ट्स ग्रुप द्वारा नाटक 'गुलिवर्स ट्रैवल्स' और 'फ्लाइंग फ्लावर्स' प्रस्तुत किया गया। दोनों नाटकों का मंचन सुबह चिल्ड्रंस थियेटर वर्कशॉप के प्रतिभागियों के लिए और शाम को आम जनता के लिए किया गया। नाटक बेहद ही इन्ट्रैक्टिव और मनोरंजक थे। थियेटर वर्कशॉप के बच्चों ने नाटकों का खूब आनंद लिया और ठहाके लगाए। दोनों नाटक, 'गुलिवर्स ट्रैवल' और 'फ्लाइंग फ्लावर्स' का निर्देशन और डिजाइन मोहम्मद शमीम द्वारा किया गया था।

'गुलिवर्स ट्रैवल' स्वतंत्रता, दृढ़ संकल्प, ताकत, साजिश, करुणा, दोस्ती और स्वीकृति की कहानी है। यह कोई प्रेम कहानी नहीं बल्कि प्रेम की कहानी थी। गुलिवर एक समुद्री तूफान से बहकर लिलिपुट की भूमि के तट पर पहुंच जाता है। उसे लिलिपुट्स पकड़ लेते हैं। वह एक कैदी बन जाता है, लेकिन विशाल होने की शक्ति के बावजूद, वह लिलिपुट्स का पोषण करता है। वह अपनी स्वतंत्रता के लिए बातचीत करता है। हालांकि उसे मारने की साजिश रची जाती है, पर वह बच निकलता है और सच्ची मित्रता की तलाश जारी रखता है और प्रेम की अपनी शक्ति को हल्के में नहीं लेते हुए, अपने सच्चे मित्रों को प्रदान करता है। पपेट डिजाइन और मेकिंग का कार्य शमीम और नीतू कुमारी ने किया था। स्क्रिप्ट शील, ज्योत्सना और शमीम द्वारा लिखी गई थी।

इसी प्रकार से, नाटक 'फ्लाइंग फ्लावर्स' एक गैर-मौखिक प्रस्तुति है, जिसमें एक लड़का अपने दोस्त को कुछ फूल उपहार में देना चाहता है और फूल उसे हास्यपूर्ण घटनाओं और झगड़ों के माध्यम से एक यात्रा पर ले जाते हैं। स्टेज पर अविनाश कुमार, शील, मोहम्मद शमीम, कुमाई यादव, उमेश कुमार और प्रदीप कुमार थे। वहीं लाइट डिजाइन शाहा दत्त द्वारा की गई।

कोरोना गाइडलाइन जारी : तीन जनवरी के बाद सिनेमाघरों में दर्शक क्षमता 50 फीसदी, शादी-समारोह में 200 लोग ही हो सकेंगे शामिल, थर्टी फर्स्ट की रात कर्फ्यू में ढाई घण्टे की होगी छूट
जयपुर। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार ने बुधवार को नई गाइड लाइन जारी कर सख्ती बढ़ा दी। यह सख्ती तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई। इसके तहत शादी समारोह में 200 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति होगी। इसके साथ ही रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रात्रिकालीन कर्फ्यू की सख्ती से पालना कराई जाएगी। हालांकि रात्रिकालीन कर्फ्यू में 31 दिसम्बर की रात 11 बजे से एक बजे तक छूट दी गई है। उस रात रेस्टोरेंट के संचालन में भी रात दस बजे से साढ़े बारह बजे ढाई घण्टे तक की  छूट दी है। सिटी और मिनी बसों का संचालन सुबह पांच से रात 11 बजे तक ही होगा। इनमें कोई यात्री खड़ा होकर यात्रा नहीं कर सकेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार  को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए निर्णय के बाद यह गाइडलाइन जारी की गई है।

बाजार भी दस बजे तक ही खुलेंगे
समस्त मॉल्स, दुकानें एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को रात्रि 10 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। इनके सभी कर्मचारियों के लिए कोविड की दोनों डोज अनिवार्य होगी। इसके साथ ही स्क्रीनिंग की सुविधा, मास्क का उपयोग एवं अन्य कोविड उपयुक्त व्यवहार की अनुपालना करना अनिवार्य होगा।

स्कूल बसों में दोनों डोज की अनिवार्यता
समस्त विश्वविद्यालय और महाविद्यालय, विद्यालय, कोचिंग संस्थान के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ, 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राएं एवं संस्थान आवागमन के लिए संचालित बस, आॅटो एवं कैब के चालक को वैक्सीन की दोनों डोज अनिवार्य रूप से लगानी होगी। इसी प्रकार सरकारी कर्मचारियों को भी कोविड-19 की दोनों डोज लगवाना आवश्यक होगा।

सिनेमाघर रात्रि दस बजे तक खुलेंगे
प्रदेश के समस्त सिनेमा हॉल्स, थियेटर, मल्टीप्लेक्स 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हो के लिए रात्रि 10 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। प्रदेश में तीन जनवरी से समस्त सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्टीप्लेक्स, आॅडिटोरियम एवं प्रदर्शनी के लिए उपलब्ध स्थान 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कोरोना वैक्सीन की
दोनों डोज लिए हुए व्यक्तियों के लिए अनुमत होगा। इसी तरह सभी आॅडिटोरियम एवं प्रदर्शनी उपलब्ध स्थान रात्रि 10 बजे तक केवल उन व्यक्तियों के लिए अनुमत होगा, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हो।

स्कूलों में स्टाफ को दोनों डोज जरूरी
संबंधित संस्था प्रधान, अन्य संस्थानों के संचालकों, मार्केट एसोसिएशन, समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालय प्रमुख स्वयं, स्टाफ कार्मिकों के वैक्सीन की दोनों डोज 31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से लगवाना होगा। इसके साथ ही कार्यालय के सदृश्य स्थान पर यह घोषणा भी लगानी होगी कि स्वयं एवं स्टाफ  के दोनों वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। इन सभी संस्थानों में 31 जनवरी के बाद डबल डोज वैक्सीनेटेड लोगों को ही अनुमत किया जाएगा तथा कहीं भी उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्था प्रधान, अन्य संस्थानों के संचालकों, मार्केट एसोसिएशन, समस्त  विभागाध्यक्ष, कार्यालय प्रमुख के विरूद्ध प्रशासन की तरफ से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नई गाइड लाइन के अनुसार सभी प्रकार के भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक, सामाजिक, राजनीतिक, खेल-कूद सम्बन्धी, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक समारोह, त्योहारों, शादी-समारोह में अधिकतम 200 व्यक्तियों के सम्मिलित होने की अनुमति होगी। इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या 200 से अधिक होने पर इसकी पूर्व अनुमति जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट से लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति ऐसा कार्यक्रम करने पर जिसमें 200 से अधिक व्यक्ति होंगे, उनमें आयोजकों एवं सभा स्थल संचालक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
प्रदेश में नए कोविड वेरिएंट के संक्रमण को रोकने के लिए जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की कोविड टीम की ओर से विदेश से आने वाले यात्रियों की सूचना ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इन्द्राज करने के साथ ही उक्त सूचना संबंधित जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट को भेजनी होगी।

खाने की 24 घण्टे होम डिलीवरी
रेस्टोरेन्ट्स की तरफ से होम डिलीवरी की सुविधा प्रतिदिन 24 घण्टे की जा सकेगी। टेक अवे एवं रेस्टोरेन्ट में बैठाकर खिलाने की सुविधा, बैठक क्षमतानुसार प्रतिदिन रात्रि 10 बजे तक रहेगी।

प्रदेश की सीमाओं पर रहेगी चौकसी
राज्यों से सटे जिलों द्वारा स्थापित सीमा चौकियों पर सख्त निगरानी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, केन्द्र सरकार की ओर से जारी परिपत्र  तथा दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी रहेगी।

रोज बढ़ रहे कोरोना रोगी: फिर 131 नए केस, 23 और ओमिक्रॉन संक्रमित मिले
सात जिलों में पहुंचा ओमिक्रॉन, अब तक 69 संक्रमित मिल चुके

प्रदेश में कोरोना फिर घातक मोड़ की ओर जाता दिख रहा है। प्रदेश में बुधवार को कोरोना के छह माह दो दिन बाद एक दिन में 100 के पार होकर 131 नए केस आए हैं। जयपुर सबसे हाईरिस्की संक्रमण जोन बन रहा है। अकेले यहां ही 80-85 फीसदी केस आ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि ओमिक्रॉन भी अब पांव पसारता जा रहा है। बुधवार को फिर से जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच में 23 और संक्रमितों के ओमिक्रॉन वेरिएंट के शिकार होने की पुष्टि चिकित्सा विभाग ने की है। इनमें सबसे ज्यादा अजमेर में 10, जयपुर में 9, भीलवाड़ा में 2, अलवर-जोधपुर में 1-1 नए ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में 5 दिसम्बर को ओमिक्रॉन की एंट्री हुई थी। उसके बाद से अब तक 69 ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं। इनमें जयपुर में 39, सीकर में 4, अजमेर में 17, उदयपुर में 4, भीलवाड़ा में 2, अलवर में 1 केस मिला है। हालांकि वेरिएंट के विशेषज्ञों के अनुसार सुपर माइल्ड संक्रमण होने के कारण इनमें से 44 केस रिकवर हो चुके हैं। अभी 25 ओमिक्रॉन के एक्टिव केस प्रदेश में हैं।  कोरोना के बुधवार को जयपुर समेत 14 जिलों बीकानेर में 12, अलवर में 6, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, सीकर में 4-4, अजमेर में 3, कोटा, उदयपुर, पाली में 2-2, चूरू, भरतपुर, सिरोही, जोधपुर में 1-1 नए केस आए हैं। हालांकि  कोई नई मौत कोरोना से नहीं हुई है। प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या 537 हो गई है। इनमें सर्वाधिक 345 एक्टिव केस अकेले जयपुर में हैं।

कोरोना से डरना जरूरी है क्योंकि खतरनाक डेल्टा वेरिएंट फिर फैल रहा, ओमिक्रॉन भी बढ़ रहा
25 दिन में 876 संक्रमित हुए, ओमिक्रॉन के 7.8 फीसदी ही, 80 फीसदी डेल्टा के शिकार
अस्पतालों के लिए दोहरी चुनौती होगी डेल्टा के साथ ओमिक्रॉन से कम इम्यूनिटी वाले भी होंगे बीमार
राजस्थान की चिंताएं फिर से कोरोना से बढ़ रही है। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट को वैज्ञानिक भले ही कम खतरनाक बता रहे हैं, लेकिन प्रदेश की चिंताएं कमतर इसलिए नहीं है क्योंकि  दूसरी लहर में जिंदगियों को लील चुका खतरनाक डेल्टा वेरिएंट फिर तेजी से फैल रहा है। प्रदेश में 5 दिसम्बर को ओमिक्रॉन की एंट्री हुई थी। तब से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 876 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें ओमिक्रॉन के मात्र 7.8 फीसदी ही शिकार मिले हैं, जबकि 80 फीसदी शिकार डेल्टा वेरिएंट से ही है। यह आंकड़े डराने वाले हैं, क्योंकि डेल्टा फिर से अपना दायरा बढ़ा रहा है। पिछली बार के आंकड़े बताते हैं कि इनमें से 10-15 फीसदी संक्रमितों को यह गंभीर बीमार कर अस्पताल पहुंचा रहा था।

वहीं दूसरी ओर ओमिक्रॉन भी बढ़ रहा है। ओमिक्रॉन को डॉक्टर माइल्ड वेरिएंट बता रहे हैं, लेकिन डेल्टा जिस तरह से फिर बढ़ रहा है, उसमें डेल्टा से छह गुना संक्रमण दर वाला ओमिक्रॉन भी जनसंख्या के मुताबिक फैला तो कुछ फीसदी लोगों का बीमार होना तय है। जिनमें बुजुर्ग, अन्य बीमारियों से ग्रसित रोगी, कम इम्यूनिटी वाले लोग हैं। ऐसे में अस्पतालों को पिछली बार से भी ज्यादा मुस्तैदी से तीसरी लहर से निपटने की तैयारी करनी होगी।

इसलिए तीसरी लहर में और बड़ी चुनौतियां होगी
डेल्टा वेरिएंट सो कर जागा: दूसरी लहर में बड़ी आबादी में एंटीबॉडी बनी थी। इसलिए बेअसर दिख रहा था। अब एंटीबॉडीज घटने की आशंका, क्योंकि फिर बढ़ रहा। अस्पतालों में मरीज बढ़ेंगे।
ओमिक्रॉन साथ आया, तेज फैलेगा, बीमार भी निश्चित ही होंगे:  ओमिक्रॉन भले माइल्ड वेरिएंट हो, लेकिन छह गुना तेज संक्रमण दर। जनसंख्या ज्यादा ऐसे में फैला तो बुजुर्ग-कोर्मोबेडिटी मरीज बीमार होंगे ही, ऐसे में अस्पतालों पर दोगुना भार होगा। सेवाएं पहले से ज्यादा चरमरा सकती है।
ओमिक्रॉन ज्यादातर में लक्षण विहीन, इसलिए सख्ती नहीं तो बिगड़ेंगे हालात:  ओमिक्रॉन के अधिकांश मरीज लक्षण विहीन है। पता ही नहीं चलेगा कौन संक्रमित है। मास्क और कोविड प्रोटोकॉल में सख्ती नहीं हुई, जनता लापरवाह रही तो एकदम विस्फोटक रूप लेगा।
जीनोम सिक्वेंसिंग क्षमता मात्र 150 की रोजाना, पहचान मुश्किल होगी: अभी केवल जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज, महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज में 150 के करीब जीनोम सिक्वेंसिंग की क्षमता। सभी मरीजों में ओमिक्रॉन वेरिएंट का पता लगाना मुश्किल होगा।

इंडिया v/s न्यूजीलैंड : टी-20 मैच शाम 7: 00 बजे : जयपुर में आज क्रिकेट की दे दनादन
जयपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम इस मुकाबले में नए कप्तान और नए कोच के साथ उतरेगी, वहीं न्यूजीलैंड के टी-20 कप्तान केन विलियम्सन भी सीमित ओवर की सीरीज में नहीं खेलेंगे और मेहमान टीम की कमान अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी के हाथों में होगी। दोनों टीमों के बीच जयपुर में यह पहला टी-20 मुकाबला है। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड जयपुर में 2010 में वनडे मैच में आमने-सामने हुईँ।

दीपक चाहर को मिलेगा मौका!
इस मैच में राजस्थान के दीपक चाहर को भी मौका मिल सकता है। दीपक अगर भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं तो नया इतिहास रचेंगे। दीपक चाहर राजस्थान के पहले ऐसे खिलाड़ी होंगे, जिसे अपनी धरती पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिलेगा।