entry - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बारिश ने रोकी कनकटी की खुले जंगल में एंट्री, पानी के तेज बहाव से टूटी फेंसिंग
कोटा। रणथम्भौर से मुकुंदरा शिफ्ट की गई बाघिन कनकटी की 8 हजार 200 हैक्टेयर के खुले जंगल में एंट्री पर बारिश ने ब्रेक लगा दिए। जबकि, बाघिन को सॉफ्ट एनक्लोजर में रखे हुए करीब एक माह से ज्यादा समय बीत चुका है। हालांकि, उसे हार्ड रिलीज की तैयारी भी थी लेकिन हाड़ौती में हो रही भारी बारिश के चलते पानी के तेज बहाव से 82 स्क्वायर किमी के एनक्लोजर की चार दीवारी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। दीवारों की मरम्मत होने के बाद ही उसे 21 हैक्टेयर से हार्ड रिलीज किया सकेगा।

पानी के तेज बहाव से टूटी फेंसिंग
संभागीय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक सुगनाराम जाट ने बताया कि पानी के तेज बहाव से 82 स्क्वायर किमी की दीवारें जगह-जगह से टूट गई है। जिसकी मरम्मत करवाई जा रही है। लेकिन, बारिश के कारण कार्य पूरा होने में समय लग रहा है। वहीं, एनक्लोजर के पास से ऐरु नदी व नाले गुजर रहे हैं। जिनमें पानी के तेज बहाव से 15 किमी के दायरे में बनी चेनलिंग फेंसिंग क्षतिग्रस्त हो गई। उसकी मरम्मत के बाद ही बाघिन को हार्ड रिलीज किया जाएगा।

बाघिन एमटी-7 ने किए 50 शिकार
अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क से लाई गई बाघिन एमटी-7 दरा में पांच हैक्टेयर एनक्लोजर में है। रिवाइल्डिंग के दौरान वह अब तक करीब 50 शिकार कर चुकी है। वर्तमान में उसकी उम्र ढाई साल हो चुकी है। ऐसे में उसे भी खुले जंगल में शिफ्ट किया जाना है। लेकिन, इससे पहले एनटीसीए से विशेषज्ञों की टीम अगस्त तक मुकुंदरा आएगी, जो बाघिन का शेड्यूल, व्यवहार, शिकार की संख्या सहित अन्य जरूरी मापदंड का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही टाइग्रेस एमटी-7 के हार्ड रिलीज पर फैसला हो सकेगा।

कोलीपुरा व दामोदरपुरा गांव का चल रहा सर्वे
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व  में बसे गांवों का सर्वे किया जा रहा है। वर्तमान में कोलीपुरा व दामोदरपुरा गांव का सर्वे किया जा रहा है। यहां के बाशिंदों की संख्या, परिवार के सदस्य, जमीन, पशु सहित खेत-खलियान का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीणों से विस्थापन के आवेदन लिए जाएंगे। चूंकी, रिलोकेशन प्रक्रिया स्वैछिक है, ऐसे में जिनकी स्वीकृति मिलेगी, उन्हें नियमानुसार पैकेज देकर विस्थापित किया जाएगा।

महाराष्टÑ-मध्यप्रदेश से बाघिन, रणथम्भौर से बाघ
महाराष्टÑ और मध्यप्रदेश से दो बाघिन लाई जानी है। वहीं, रणथम्भौर से एक बाघ लाने की एनटीसीए से परमिशन मिल चुकी है। जिनकी शिफ्टिंग भी बारिश के बाद की जाएगी। इनके आने के बाद मुकुंदरा में दो बाघ और पांच बाघिन हो जाएगी।

दीवार मरम्मत के लिए मिला 20 लाख का बजट
उन्होंने बताया कि 82 स्क्वायर किमी के एनक्लोजर में 35 किमी की दीवार पक्की है और 15 किमी में चेनलिंग फेंसिंग हो रही है। जिनकी मरम्मत के लिए 50 लाख का बजट मांगा था लेकिन 20 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। बारिश के दौरान मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। हालांकि, बीच-बीच में मरम्मत करवाई जा रही है। वहीं, बाघिन एमटी-5 की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है।

बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव से 82 स्क्वायर किमी के एनक्लोजर की दीवार जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसकी मरम्मत कार्य चल रहा है, जो पूरा होने के बाद ही बाघिन एमटी-8 (कनकटी) को हार्ड रिलीज किया जाएगा। वहीं, महाराष्टÑ व मध्यप्रदेश से दो बाघिन और रणथम्भौर से एक बाघ लाया जाना है। जिसकी एनटीसीए से परमिशन मिल चुकी है। संभव: बारिश के बाद शिफ्टिंग होने की उम्मीद है।
-सुगनाराम जाट, संभागीय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक मुकुंदरा

खुद से की महिलाओं और लड़कियों के अखाड़े में आने की शुरूआत
कोटा। अपने करतब में ऐसी धार की देखने वालों को सोचने पर मजबूर कर दे, तलवार को इस तरह से चलाना जैसे चाकू को घुमा रही हो। वो हर उस कलाबाजी को यूं दिखाती हो जैसे उसके बाएं हाथ का खेल हो। ऐसी महिलाएं और लड़कियां तैयार होती हैं छावनी स्थित हरदौल व्यायामशाला में जहां इन महिलाओं और लड़कियों एक से बढ़कर एक करतब दिखाने की हौड़ लगी रहती है। व्यायामशाला में जब ये लड़कियां शस्त्र लेकर उतरती हैं तो पुरूष और लड़के सिर्फ देखने के लिए ही खड़े रहते हैं। हर अनंत चतुर्दशी और डोल एकादशी से पहले व्यायामशाला में मानो जश्न सा माहौल बन जाता है हर शख्स इन लड़कियों के करतब देखने के लिए उमड़ पड़ता है।

खुद से की शुरूआत फिर लड़कियों को जोड़ा
हरदौल व्यायामशाला की खिलाड़ी और कलाबाज संगीता कश्यप ने ही इस अखाड़े में महिलाओं और लडकियों को आने की शुरूआत की थी। संगीता बताती हैं कि आज से आठ साल पहले इस व्यायामशाला में केवल लड़के और पुरूष ही अखाड़ा खेलते थे। जिसे देखकर हम भी खेलने को लेकर प्रेरित होने लगे, जिसके बाद सबसे पहले मैं मेरी दोस्तों के साथ इस अखाड़े में पहुंच गई। हालांकि शुरूआत में थोड़ा मुश्किल लगा लेकिन धीरे धीरे सबकुछ आसान लगने लगा। मौहल्ले और परिवार के लोग भी कई बार कहते थे कैसे करोगी। लेकिन मन में जुनून रखा और आगे बढ़ते रहे। संगीता बताती हैं कि अखाड़े में सबसे ज्यादा मजा तलवार बाजी में आता है क्योंकि उसे चलाने में इंसान को बहुत सावधानी रखनी होती है। उसी सावाधानी को चैलेंज बनाकर तलवारबाजी करने पर सब तालियां बजाने पर मजबूर हो जाते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते कई समस्या आती है और सब कुछ अपने दम पर ही करना पड़ता है। संगीता बताती है कि वो तलवारबाजी में भविष्य बनाना चाहती हैं, और देश के लिए पदक जीतना चाहती हैं।

बच्चों को देखकर अखाड़ा सीखा, अब संचालक
हरदौल व्यायामशाला की संचालक मीना प्रजापति बताती हैं कि उन्होंने बच्चों को देखकर अखाड़ा खेलना सीखा इससे पहले वो केवल गृहिणी थी। करीब 8 साल से मीना प्रजापति अखाड़े में आती हैं। जहां लड़कियों को अखाड़ा सिखाने के साथ उन्हें खेलों में जाने के लिए भी प्रेरित करती हैं। शुरूआत में अखाड़े में आते समय करतब करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ा कई बार चोटें लग जाती थी। लेकिन लड़कियों को सिखाने और उनके बीच जोश लाने के लिए हमेशा करतब करती रही। मीना बताती हैं कि अखाड़े के लिए उन्हें परिवार और समाज की ओर से हमेशा सहयोग रहा। व्यायामशाला में आने वाली हर लड़की आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं। ये सभी लड़कियां अपने बलबूते पर ही सभी प्रकार के खर्चे उठाती हैं। वहीं व्यायामशाला से कई लड़कियां राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करा चुकी हैं।

आत्मनिर्भर और खुदकी सुरक्षा के लिए जरूरी अखाड़ा
अखाड़े के संचालक लोकेश बताते हैं कि आज से करीब आठ साल पहले संगीता और अन्य लड़कियां अखाड़ा सीखने को लेकर व्यायामशाला आई थी। जिसके बाद से ही यहां महिलाओं के लिए करतब सिखाना शुरू किया। इन्हें देखते हुए और भी लड़कियां आने लगी और आज करीब 100 लड़कियां व्यायामशाला में अपने करतब दिखाती हैं। कई बालिकाएं अखाड़े में ऐसी भी हैं जो दिन में अपनी जॉब करती हैं और शाम को यहां आकर अभ्यास करती हैं। क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से घर में भी सहायता देनी पड़ती है। व्यायामशाला से हर साल मलखंभ के लिए प्रतिभागी जाते हैं और हर बार जीतकर आते हैं। अखाड़ा और व्यायामशाला में अभ्यास लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही खुदकी सुरक्षा करने के काबिल बनाता है ताकि वो मुसीबत के समय खुदकी रक्षा खुद कर सके।

असर खबर का - अब मेले में नि:शुल्क प्रवेश, एक्यूरम देखने का लगेगा टिकट
कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण से रियायती दर पर जगह लेकर ट्रेड फेयर के नाम पर मेला लगाने वाली राजकोट की फर्म ने अब आमजन के लिए मेले में प्रवेश की नि:शुल्क सुविधा कर दी है। राजकोट गुजरात की फर्म द्वारा निगम से 63 दिन के लिए पशु मेला स्थल की करीब एक लाख वर्ग मीटर जगह रियायती दर पर किराए से ली  है। 24 दिसम्बर से 24 फरवरी तक आयोजित इस मेले  में संचालक द्वारा सभी से प्रवेश के नाम पर 100 रुपए टिकट वसूल किया जा रहा था। इस संबंध में दैनिक नवज्योति ने 28 जनवरी को समाचार प्रकाशित किया था। उस समाचार के बाद निगम आयुक्त ने फर्म सचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने को कहा था।  फर्म संचालक द्वारा नोटिस का जवाब निगम आयुक्त को दिया गया। जिसमें उसके द्वारा अभी तक तो वसूली हुई उसे छोड़कर अब शेष अवधि के मेले के लिए मेले में आमजन का प्रवेश नि:शुल्क कर दिया गया है। साथ ही फिश एक्यूरम देखने का टिकट 100 रुपए लगेगा।  मेला संचालक ने यह सुविधा शुरू कर दी है।  इसके लिए  वहां आने वालों से पहले ही पूछा जा रहा है। जिसमें फिश एक्यूरम देखने वालों  को टिकट लेकर अलग रास्ते से औरु मेला देखने वालों को दूसरे रास्ते से प्रवेश दिया जा रहा है।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति ने 28 जनवरी को पेज दो पर समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें निजी फर्म द्वारा लोगों से जबरन 100 रुपए वसूली के बारे में बताया गया था। जिस पर निगम अधिकारी भी हरकत में आए थे। आयुक्त ने नोटिस जारी किया था। उसके बाद संचालक भी बैकफुट पर आ गया है।  नगर निगम कोटा दक्षिण की आयुक्त सरिता सिंह ने बताया कि मेला संचालन फर्म को प्रोपराइटर को नोटिस जारी किया गया था। उसके जवाब में उसने कहा है कि वह आमजन को मेले में नि:शुल्क प्रवेश देगा। उस जवाब के बाद से उसने यह सुविधा कर दी है।

गहलोत के घर में औवेसी की एंट्री
जोधपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि राजस्थान में मुस्लिमों के हालात पर सर्वे करवा रहे हैं। इसी महीने रिपोर्ट आ जाएगी। 25-26 मार्च तक इस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। इसी को लेकर प्रमुख शहरों का दौरा कर रहा हूं। आगामी चुनाव में गठबंधन को लेकर उन्होंने बस इतना कहा- यह तो समय ही बताएगा।

जनसंपर्क के लिए सीएम के गृह क्षेत्र को ही चुनने के सवाल पर कहा- जनसंपर्क करना बुरी बात नहीं है। मैंने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र का भी दौरा किया था। गुजरात में भी जाकर चुनाव लड़ा। जनसंपर्क के दौरान मैं हर वोटर्स, हर वर्ग से मिल रहा हूं। इस बार दलितों को साथ लेकर चुनाव लड़ूंगा।

ओवैसी शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बात की। राजस्थान में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की रणनीति को लेकर तमाम जानकारियां दीं। इसके बाद वो सीधे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहक्षेत्र बंबा मोहल्ला पहुंचे। यहां से उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की।

प्रदेश में दलित आदिवासियों का नुकसान हो रहा: राजस्थान को लेकर उन्होंने कहा कि यहां पर कांग्रेस और बीजेपी में 5 साल हम, पांच साल आप फिक्सिंग है। इसमें दलित, आदिवासियों का नुकसान हो रहा है। हर चुनाव से पहले मुस्लिम इश्यू बनता है। चुनाव के बाद सभी भूल जाते हैं। मुस्लिम हर बार ठगे जाते हैं।

प्रदेश में मानसून की एंट्री, भारी बारिश का अलर्ट जारी
जयपुर। प्रदेश में आठ दिन की देरी से आया, लेकिन आखिरकार मानसून ने प्रवेश कर लिया। इस बार मानसून ने दक्षिण राजस्थान से न होकर पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर और कोटा के रास्ते एंट्री ली है। अब तक मानसून का प्रवेश डूंगरपुर और बांसवाड़ा से होता रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर में शाम साढ़े 6 बजे बाद शहर सहित ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। 29 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी है। इसमें से 6 जिलों बूंदी, कोटा, टोंक, अजमेर, और राजसमंद में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

बिजली पोल धराशाही, पेड़ उखड़े
भरतपुर में बारिश के साथ आए तेज तूफान से काफी नुकसान हुआ है। बिजली के 165 से ज्यादा पोल धराशाही हो गए, सैकड़ों पेड़ भी उखड़ गए। विद्युत सप्लाई बाधित होनेसे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।

यहां झूम के बरसे बादल
सर्वाधिक बारिश दौसा के लवान में 100 एमएम दर्ज की गई है। नागौर में 97, शाहपुरा में 85, बानसुर में 85, मालाखेड़ा में 73, शाहबाद में 69, बामनवास में 60, अखलेरा में 53, चाकसू में 49 और फागी में 38 एमएम बारिश दर्ज की गई।

12 साल में 5 बार लेट आया मानसून
राजस्थान में पिछले 12 साल में 5 बार मानसून लेट आया है। इसमें साल 2010, 2012, 2014 और 2019 है, जब मानसून जुलाई में आया। राज्य मानसून की एंट्री की सामान्य डेट 20-22 जून मानी जाती है।

अलवर शहर में 131 मिमी बरसात

अलवर में तड़के चार बजे से बरसात शुरू हुई जो सुबह आठ बजे तक 131 मिमी दर्ज की गई। दिन में भी मेघ बरसते रहे।

मेक्सिको में मंकीपॉक्स की एंट्री, पहले मामले की पुष्टि
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश की राजधानी में बाहर से आये मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि की है।
रोकथाम और स्वास्थ्य संवर्धन के अंडर सेक्रेटरी ह्यूगो लोपेज-गैटेल ने शनिवार को कहा, ''यह 50 वर्षीय व्यक्ति है जो कि न्यूयॉर्क शहर का स्थायी निवासी है वह शायद नीदरलैंड में इस बीमारी से संक्रमित हुआ था।''

अधिकारी ने ट्वीट कर कहा, '' इस व्यक्ति की हालत स्थिर है और उसे आईसोलेशन में रखा गया है। हमे उम्मीद है कि वह व्यक्ति बिना किसी परेशानी के ठीक हो जाएगा।'' मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीमार व्यक्ति के शारीरिक रूप से करीब आने पर लोग बार-बार हाथ धोते रहने और मेडिकल मास्क पहनने की सिफारिश की है।

रोहित शेटी की वेबसीरीज में शिल्पा शेट्टी की भी एंट्री, 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएगी शिल्पा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिल्मकार रोहित शेट्टी की वेबसीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में काम करती नजर आयेंगी। रोहित शेट्टी अपने फैंस के लिए नई कॉप सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'इंडियन पुलिस फोर्स' है। रोहित की इस वेब सीरीज से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा लुक जारी किया गया था। जिसमें वह पुलिस ऑफिसर के अवतार में नजर आए थे। वहीं रोहित के इस प्रोजेक्ट में अब शिल्पा शेट्टी की भी एंट्री हो गई है और उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। इस बात की जानकारी रोहित और शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी।

रोहित ने शिल्पा की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह हाथ में बंदूक लिए वार लोकेशन पर फुल एक्शन के मूड में नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर कर करते हुए रोहित ने कहा कि शिल्पा स्कॉयड में आपका स्वागत है। गन बैटल, हैंड टू हैंड कॉम्बैट, हाई स्पीड चेज और हां उड़ती हुई कारों के लिए तैयार हो जाइए...इंडियन पुलिस फोर्स।

शिल्पा इस सीरीज से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म में आग लगाने के लिए तैयार। एक्शन किंग रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में शामिल होने के लिए सुपर रोमांचित।

वर्ल्ड हेरीटेज डे पर पर्यटकों को दिया निशुल्क प्रवेश: लड्डू गोपाल को साथ लेकर पर्यटकों ने की स्मारक विज़िट
जयपुर।वर्ल्ड हेरीटेज डे के मौके पर सोमवार को पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले स्मारकों पर पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया गया। हवामहल स्मारक के प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाई गई। साथ ही पर्यटकों के स्वागत के लिए शहनाई वादन करवाया गया। अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने घूमने आए पर्यटकों और विद्यार्थियों को हवामहल के इतिहास के साथ ही धरोहर की सुरक्षा एवं स्वच्छता का संदेश दिया।

इसके अतिरिक्त जयपुर के आमेर महल, ऐल्बर्ट हॉल संग्रहालय, नाहरगढ़ दुर्ग सहित अन्य स्मारकों पर आज से कठपुतली नृत्य शुरू कर दिया गया है। कलाकर रोटेशन के जरिये यहाँ कठपुतली शो दिखाएँगे। कई पर्यटक लड्डू गोपाल को साथ लेकर स्मारक विज़िट करते देखे गए।

कोरना के 2 नए वैरिएंट्स की भारत में दस्तक: XE और कप्पा वैरिएंट की एंट्री
नई दिल्ली। भारत में वैक्सिनेशन के बदौलत कोरोना केसों में गिरावट हुई है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि लोगों में भी कोरोना को लेकर जो गंभीरता बरतनी चाहिए उसमे कमी आने लगी है।  ऐसे में मैं हम बता दे कि भारत में कोरोना के 2 नए वैरिएंट की एंट्री हुई है।  जिससे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी हो जाता है।

मुंबई में कोरना के 2 नए वैरिएंट्स मिले है। जिसमें XE और कप्पा वैरिएंट के रूप में इनकी पुष्टि हुई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, कप्पा संस्करण के एक मामले का भी पता चला है। वायरस के नए वेरिएंट वाले मरीजों में अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। ऐसे में डॉक्टरों की टीम दोनों मरीजों की निगरानी कर रही है।

उल्लेखनिय है कि मंगलवार को 376 नमूनों का परीक्षण किया गया, उनमें से 230 मुंबई निवासी थे। जिन 230 मुंबई रोगियों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए थे, उनमें से 228 ओमाइक्रोन, एक कप्पा और एक XE के लिए सकारात्मक हैं। कुल 230 रोगियों में से 21 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, हालांकि उनमें से किसी को भी ऑक्सीजन या गहन देखभाल की आवश्यकता नहीं थी। अस्पताल में भर्ती लोगों में से 12 का टीकाकरण नहीं हुआ था और नौ ने दोनों खुराकें ली थीं।

यहां चलना संभल-संभल कर... बगरू में प्रवेश के साथ ही गड्ढों भरी सड़कों से सामना, रोज घायल हो रहे लोग
बगरू। कस्बे के रीको एरिया से सेज होते हुए सांगानेर को जाने वाली पालड़ी परसा वाली करीब 4 किमी सड़क बीते आठ साल से नहीं बन पाई है, इससे आसपास के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस पर पालड़ी परसा के ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय विधायक-सांसद, पीडब्ल्यूडी विभाग को ज्ञापन देकर बगरू रीको से पालड़ी परसा तक सड़क का नया निर्माण कराने की मांग की थी, परंतु अब तक किसी ने किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़क के कारण पिछले आठ साल से आवाजाही में परेशानी का सामना कर रहे हैं, सड़क के कारण 15 से अधिक गांवों की 25 हजार की आबादी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, क्षेत्रवासियों ने सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बगरू रीको से पालड़ी परसा तक सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके चलते इस मार्ग से आवाजाही करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बीमार और गर्भवती महिलाओं को दिक्कते होती है, खराब सड़क के कारण आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं वह कई बार जान भी गवानी पड़ती है, इस सड़क के निर्माण को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, फिर भी सड़क नही बनाने से ग्रामीणो में आक्रोश है।

आए दिन हो रहे हैं हादसे
राहगीर आए दिन सड़क पर गड़ढ़ों में गिरकर घायल हो रहे है, सड़क के मामले को लेकर कई बार धरने प्रदर्षन भी किये गये है व सैकड़ो ज्ञापनों के बावजूद सड़क नहीं बनाई जा रही है, ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है, ग्रामीणों ने कहा कि उनकी समस्या पर न अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न जनप्रतिनिधि, उनकी उपेक्षा का खामियाजा क्षेत्र के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

15 से ज्यादा गांव जुड़े हैं इस मार्ग से
ग्रामीणों ने बताया कि बगरू रीको से पालड़ी परसा, कलवाड़ा, नेवटा, मुहाना, गुजर की तलाई सहित 15 से ज्यादा गांव के 25 हजार लोग आवाजाही करते हैं, खराब सड़क से लोगों की मुश्किल बढ़ती जा रही है।

दस वर्ष पहले बनाई थी, यहां पर डामर सड़क
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण करीब दस वर्ष पहले हुआ था, इसके कुछ समय बाद ही सड़क उखड़ गई, सड़क को दुरुस्त करने के लिए ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाही नहीं हो रही है, लोग आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है।

बेगस रोड के भी यही हालात
बगरू कस्बे को बेगस सहित अनेक गांवो से जुड़ने वाली सड़कें खस्ताहाल हैं। कस्बे में प्रवेश के साथ ही वाहन चालकों को गहरे गड्ढों भरी सड़कों से गुजरना पड़ता है। इन सड़कों से अनेक गांवो से आने वाले सैकड़ा वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर घायल तक हो चुके हैं। इसको लेकर कई बार लोगों ने शिकायत भी की, लेकिन जिम्मेदारों ने केबल ग्रेबल डलबाकर इतिश्री कर ली। बेगस रोड से बगरू कस्बे में प्रवेश करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। बेगस रोड़ पर 300 मीटर तक लगातार गहरे गड्ढे हो रहे हैं। इस रोड से बेगस, निमेड़ा, सिरसी, बिंदायका, हाथोज सहित अनेक गांवो से आने वाले वाहन बगरू नगर पालिका मुख्यालय में प्रवेश करते हैं। यहां गढ़हों के कारण कई चार पहिया वाहनों के इंजन भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। वहीं आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

ओमिक्रॉन की राजस्थान में विस्फोटक एंट्री, दक्षिण अफ्रीका से आए दम्पती-बच्चे सहित नौ संक्रमित,जयपुर में साउथ अफ्रीका से आए दंपती और दो बच्चे थे ग्रसित, पांच रिश्तेदार भी उनसे हुए संक्रमित
जयपुर। आखिर वहीं हुआ जिसका डर था। राजस्थान में साउथ अफ्रीका से कोरोना संक्रमित दादी का फाटक की दंपती सहित उनके दोनों बच्चों में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन ही मिला है। वहीं उनके आदर्श नगर स्थित पांच रिश्तेदारों में भी उनसे संक्रमण लगा है। वह भी ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं। सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में साउथ अफ्रीका से लौटे चार लोगों की फैमिली और उनसे संक्रमित हुए पांचों रिश्तेदार के  सैंपल में वायरस की जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। दंपती सहित उनके दोनों बच्चे गत दो दिसम्बर को कोरोना संक्रमित होने का देर शाम पता चला था। इसके बाद चिकित्सा विभाग ने उन्हें प्रतापनगर स्थित आरयूएचएस में भर्ती कराया और इनके सैंपल लिए थे, जिसकी रिपोर्ट 72 घंटे बाद आई है। उनके पांच रिश्तेदार जो अभी घर पर ही आइसोलेट थे, उन्हें भी देर रात आरयूएचएस में भर्ती किया गया है। ओमिक्रॉन को अब तक देश-दुनिया के वैज्ञानिक खतरनाक वेरिएंट बता रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने भी इसे इंटरेस्ट आॅफ कंसर्न यानी खतरनाक वायरस की श्रेणी में रखा है। वहीं राहत की बात है कि जयपुर में मिले ये सभी नौ संक्रमित स्वस्थ हैं। सामान्य सा सिरदर्द, गले में खराश, शरीर दर्द जैसी शिकायत मरीजों को हुई है पर चिंता की बात यह है कि राजस्थान में ओमिक्रॉन के अब तक सर्वाधिक यानी 9 मामले सामने आए हैं। देश में इतने मरीज किसी भी राज्य में चिन्ह्ति नहीं हुए हैं।

ऐसे पहुंचा जयपुर में संक्रमण
दंपती अपने दोनों बच्चों के साथ गत 25 नवम्बर को दुबई से होकर जयपुर आए थे। इस दौरान दंपती की गाइडलाइन के अनुसार चार बार हुई जांच में कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई। दंपत्ती क्वारंटीन भी नहीं हुए। पहले सिटी पैलेस शादी में गए और बाद में आदर्श नगर में अपने रिश्तेदार के घर गए। एक रिश्तेदार का ऑपरेशन होना था तो डॉक्टरों ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत जांच कराई, जिसमें वह गत दो दिसम्बर को पॉजिटिव निकला। उसके परिजनों की जांच में चार और पॉजिटिव मिले। ट्रेसिंग हुई तो पता चला साउथ अफ्रीका से रिश्तेदार आए थे। चिकित्सा विभाग दादी का फाटक स्थित साउथ अफ्रीका से आई दंपती और दोनों बच्चों की जांच करने पहुंचा। उसी दिन शाम को सभी की रिपोर्ट में संक्रमण मिला। अब जीनोम सिक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जिस दिन ओमिक्रॉन का पता चला, उसी दिन वह जयपुर पहुंचे
इसे संयोग ही कहेंगे कि दुनिया को गत 25 नवम्बर यानी जिस दिन कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का साउथ अफ्रीका में पता चला, उसी दिन यह दंपती भी जयपुर के लिए रवाना हो चुका था।

खतरा बड़ा, क्योंकि फैमिली छह दिन जयपुर में घूमती रही
ओमिक्रॉन का पता चलते ही खतरा बड़ा नजर आ रहा है, क्योंकि साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद फैमिली जयपुर में खुलेआम घूमती रही। जयपुर में वे सिटी पैलेस में सैकड़ों लोगों के बीच शादी में गए। शादी में दिल्ली से भी रिश्तेदार आए थे। दिल्ली में भी इससे दहशत है। वहां संपर्क में आए लोगों की जांच हो रही है। आदर्श नगर में जो फैमिली इनसे संक्रमित हुई, उनके संपर्क में आने वालों पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।

यह फैमिली भी संक्रमण की पुष्टि होने तक कोविड प्रोटोकॉल में नहीं रही।
साउथ अफ्रीका से लौटी फैमिली के संपर्क में कुल 34 लोग आए थे। फैमिली सहित पांच रिश्तेदार संक्रमित मिले हैं। बाकी 25 लोगों की लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव है। संपर्क में आया सीकर के अजीतगढ़ का आठ लोगों का परिवार भी सेफ है। विभाग अलर्ट है। सघन कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रहे हैं। सभी कोविड प्रोटोकॉल का सावधानी से पालन करे तो संक्रमण को हरा देंगे।
-वैभव गालरिया, शासन सचिव, चिकित्सा विभाग

‘बुक राज मॉन्यूमेंट्स’ मोबाइल एप से फिर से बुक होंगे एंट्री टिकट
जयपुर। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने ‘बुक राज मॉन्यूमेंट्स’ मोबाइल एप बनाया है। पर्यटक इस एप के जरिये प्रदेश के बाहर से भी मॉन्यूमेंट्स के प्रवेश टिकट बुक करा सकता है, लेकिन इस एप में पिछले कुछ दिनों से दिक्कत सामने आई थी और एंट्री टिकट बुक नहीं हो पा रहे थे। टूरिस्टों की इस समस्या को दैनिक नवज्योति ने दो दिसम्बर को ‘बुक राज मॉन्यूमेंट्स मोबाइल एप से मॉन्यूमेंट्स के एंट्री टिकट नहीं हो पा रहे बुक’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का ध्यान एप की इस कमी की ओर गया। इसके बाद अब एप ने काम करना शुरू कर दिया है। अब पर्यटक आमेर महल, नाहरगढ़ फोर्ट, जंतर-मंतर, हवामहल स्मारक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, सिसोदिया बाग, ईसरलाट और विद्याधर बाग के टिकट फिर से बुक कर सकेंगे। गौरतलब है कि पुरातत्व विभाग ने जुलाई, 2021 को मोबाइल एप शुरू किया था ताकि पर्यटक मॉन्यूमेंट्स की टिकट विंडों पर लगने वाली भीड़ से बचकर आॅनलाइन मोबाइल एप के जरिए टिकट बुक कर सकें।