gandhi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फ्रेडरिक मर्ज का भारत दौरा: जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने पीएम मोदी के साथ किया साबरमती आश्रम का दौरा, 'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव' में हुए शामिल
अहमदाबाद। भारत की दो दिन की यात्रा पर देर रात यहां पहुंचे जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार सुबह यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साबरमती आश्रम का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने साबरमती आश्रम में श्री मर्ज का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मर्ज ने आश्रम में पीएम मोदी के साथ बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया। पीएम मोदी ने उन्हें आश्रम का दौरा कराया और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद में मर्ज ने आगंतुक पुस्तिका में एक संदेश भी लिखा। दोनों नेताओं का प्रतिनिधिमंडल स्तर की (एजेंसी) में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। इससे पहले मर्ज देर रात आधिकारिक यात्रा पर गुजरात पहुंचे, जहां अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह जर्मन चांसलर की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित 'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2026' में शामिल हुए। पीएम मोदी और मर्ज ने इस अवसर पर पतंग उड़ाने का आनंद भी लिया। हर साल की तरह इस वर्ष भी अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर 'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2026' का आयोजन किया गया है। प्रशासन ने पतंग महोत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष आयोजन किए हैं। इस महोत्सव में दुनियाभर के 30 से अधिक देशों के 150 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पतंगबाज अपनी अनोखी पतंगों के साथ भाग ले रहे हैं जिसमें गुजरात और भारत के विभिन्न राज्यों के पतंगबाज भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। गणमान्य व्यक्तियों के लिए  विशाल और कई अत्यंत आकर्षक मंच तैयार किए गए है।

'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में देश-विदेश की विशालकाय और अनोखे आकार की पतंगें आसमान में आकर्षण का केंद्र बनी हुयी हैं। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गुजराती हस्तशिल्प, फूड स्टॉल का भी आयोजन किया गया है। महोत्सव का आयोजन 11 जनवरी से 14 जनवरी के दौरान किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज यहां जर्मनी के चांसलर का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने रिवरफ्रंट पर पतंग महोत्सव का आनंद लिया। रिवरफ्रंट क्षेत्र तथा अहमदाबाद शहर में कड़ा पुलिस बंदोबस्त और अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

राहुल गांधी ने पहलगाम हमले पर स्थिति की ली जानकारी : पीड़ितों के परिवार न्याय और हमारे समर्थन के हकदार, कहा- यह हमला निंदनीय और दिल दहलाने वाला
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक कर्रा से पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बारे में बात कर स्थिति की जानकारी ली। गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि गृह मंत्री, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक कर्रा से पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बारे में बात की। स्थिति पर अपडेट प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिवार न्याय और हमारे पूर्ण समर्थन के हकदार हैं।

इससे पूर्व कल शाम उन्होंने पोस्ट में पहलगाम में आतंकवादी हमलों की निन्दा करते हुये कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में पर्यटकों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर बेहद निंदनीय और दिल दहलाने वाली है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के खोखले दावों के बजाय अब जवाबदेही लेते हुए ठोस कदम उठाएं, ताकि आगे ऐसी बर्बर घटनाएं न होने पाएं और निर्दोष भारतीय यूं अपनी जान न गंवाएं।

संविधान ने दिया सरकार बदलने का अधिकार, सुरक्षा कवच को तोड़ने की हो रही है कोशिश : प्रियंका
नई दिल्ली। कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत के संविधान को देश के आम नागरिकों के लिए न्याय, अभिव्यक्ति, अधिकारों का सुरक्षा कवच बताया और सरकार पर आरोप लगाया कि देश में जनता पर सुरक्षा के इस कवच को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन देश साहस के साथ फिर से उठेगा और कहेगा कि सत्यमेव जयते। लोकसभा में भारत के संविधान की 75 वर्षों की यात्रा पर चर्चा में विपक्ष की ओर से वाड्रा के पहले भाषण को सदन ने पूरी शांति के साथ सुना। उन्होंने कहा कि देश में विवाद एवं संवाद की परंपरा शुरू से रही है। हमारी आजादी की लड़ाई अहिंसा एवं सत्य पर इसी परंपरा के कारण चल सकी। आजादी की लड़ाई में देश को लेकर लेकर जो सामूहिक आवाज उठी, वही संविधान के रूप में दर्ज हुई। उन्होंने कहा कि ''हमारा संविधान इंसाफ, उम्मीद, अभिव्यक्ति और आकांक्षा की वो ज्योत है, जो भारत के लोगों में जल रही है। इस ज्योत ने हर भारतीय को शक्ति दी है कि उसे न्याय मिलने का अधिकार है, अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की क्षमता है।

इस संविधान ने हर देशवासी को ये अधिकार दिया है कि वो सरकार बना भी सकता है और सरकार बदल भी सकता है। देश के संसाधनों पर उसका अधिकार है। देश बनाने में उसकी भागीदारी है। इस ज्योत ने हर हिंदुस्तानी को ये विश्वास दिया कि देश की संपत्ति में उसका भी हिस्सा है। उसे एक सुरक्षित भविष्य का अधिकार है। उम्मीद और आशा की ये ज्योत मैंने देश के कोने-कोने में देखी है। वाड्रा ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 10 साल के शासन के दौरान संविधान के इस सुरक्षा कवच को तोड़ने का प्रयास किया। आरक्षण को हटाने के लिए लैटेरल इंट्री लायी गयी है। संविधान को बदलने काम करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ये संविधान संविधान इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि इस चुनाव में हारते-हारते जीतने के बाद उन्हें पता चल गया है कि जनता ने संविधान को बचाया है और जनता ऐसा होने नहीं देगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की गंभीरता कितनी है। यह इस बात से पता चलता है कि जब हमने जाति जनगणना की बात कही तो उन्होंने भैंस की चोरी की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान से आर्थिक न्याय के लिए भूमि बदलाव सुनिश्चित किये। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता को लगता है कि कोई आर्थिक नीति बनेगी, तो उसके लाभ के लिए बनेगी। जमीनों के कानून का संशोधन लोगों की भलाई के लिए होगा, लेकिन ऐसा सिर्फ एक उद्योगपति के लाभ के लिए हो रहा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को वोट बैंक में बदला गया है, लेकिन नारी शक्ति को अधिकार दस साल बाद देंगे। दस साल कौन इंतजार करेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का हर नेता सालों पुरानी बातें करके कहता है कि नेहरू जी ने ऐसा किया वैसा किया। तो उन्हें बात भी करनी चाहिए कि क्या स्थिति है। कृषि कानून एक उद्योगपति के लिए बन रहे हैं। गोदाम एक उद्योगपति के लिए दिये जा रहे हैं। खान, बंदरगाह, हवाईअड्डे सब एक ही उद्योगपति को दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमलोगों में धारणा बनती जा रही है कि यह सरकार अडानी के मुनाफे के लिए चल रही है। जो अमीर है वह और अमीर हो रहा है, जो गरीब हैं, वो और गरीब हो रहा है। वाड्रा ने कहा कि सरकार के लोगों को भी अपनी गलती स्वीकार करके माफी मांगनी चाहिए। यदि वे मतपत्रों से चुनाव करा लें तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। महाराष्ट्र, गोवा की सरकारों को पैसे के बल पर गिरा दिया गया। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपी नेताओं के भारतीय जनता पार्टी में आने पर तंज कसते हुए कहा कि इनके यहां वाशिंग मशीन लगी है। जो जाता है, वह धुल जाता है। कई लोग हमारे यहां थे जो अब उधर बैठे हैं। वे धुल गये हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि जो संविधान को माथे से लगाते हैं, लेकिन संभल एवं मणिपुर पर न्याय की गुहार को अनसुना कर देते हैं। उन्होंने कहा कि ये भारत का संविधान है, संघ का विधान नहीं है।

प्रियंका गांधी ने वायनाड से दाखिल किया नामांकन, रोड शो में शामिल हुए कांग्रेस के प्रमुख नेता
वायनाड। कांग्रेस  महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगामी वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। वाड्रा ने कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर डीआर मेघश्री के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे,  राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और एआईसीसी के संगठन सचिव केसी वेणुगोपाल नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो हुआ। कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता करीब 1.5 किलोमीटर लंबे सामूहिक रोड शो में शामिल हुए, जो करीब 3 घंटे तक चला। रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रितक मोर्चा (यूडीएफ) के कार्यकर्ता और महिलाओं और बच्चों सहित सभी क्षेत्रों के लोग अपने प्रिय नेताओं को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर उमड़ पड़े।

वाड्रा ने नामांकन दाखिल करने से पहले कलपेट्टा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने 1989 से लेकर पिछले 35 सालों तक अपने राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए प्रचार किया है, लेकिन यह पहली बार है कि मैं अपने लिए प्रचार कर रही हूं। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस पार्टी को वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लडऩे का अवसर देने के लिए धन्यवाद देती हूं। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से दो सांसद हैं, एक आधिकारिक और दूसरा अनौपचारिक होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रियंका गांधी और वह दोनों मिलकर काम करेंगे और लोकसभा में वायनाड के लोगों के मुद्दों को उठाएंगे। मुझे विश्वास है कि प्रियंका वायनाड के लोगों की जरूरतों के लिए त्याग करेंगी, जैसा कि वह अब तक अपने परिवार के सदस्यों और अपने दोस्तों के लिए कर रही हैं। वह वायनाड के लोगों को अपना परिवार मानती हैं। उन्होंने वायनाड के लोगों से अपील की कि वे प्रियंका गांधी का ख्याल रखें और वह संसद में आपके लिए जरूरी काम करेंगी और मैं भी आपके लिए काम करूंगा।

खड़गे ने कहा कि हम देश की एकता के लिए उम्मीद और ताकत के साथ एक साथ आए हैं। वायनाड के लोग भारी अंतर से जीत सुनिश्चित करेंगे, क्योंकि वायनाड निर्वाचन क्षेत्र और कांग्रेस का गहरा लगाव है। मैं वादा करता हूं कि प्रियंका गांधी वायनाड के लोगों की अथक हिमायती रहेंगी। उनकी सेवाएं न केवल वायनाड के लिए बल्कि देश के विकास के लिए भी जरूरी हैं।

कांग्रेस ने की घोषणा, प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेंगी चुनाव
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी ने केरल की वायनाड संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी घोषित है। यह सीट पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा खाली की गई है। जिस पर मतदान होगा। पार्टी की ओर से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी की घोषणा की गई।

राजनीतिक में सक्रिय होने के बाद प्रियंका गांधी के लिए जीवन का यह पहला चुनाव होगा। जब वह संसद में पहुंचने के लिए जनता से वोट मांगेंगी। पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहीं प्रियंका गांधी के पास पूर्व में उत्तर प्रदेश का प्रभार भी रहा है। वर्तमान में उन्हें किसी भी राज्य का प्रभार नहीं दिया गया है।

भारत के अलावा अमेरिका में महात्मा गांधी की सबसे अधिक मूर्तियां
नई दिल्ली। महात्मा गांधी के बारे में कौन नहीं जानता। इनके प्रशंसक न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में हैं। भारत को आजादी दिलाने में महापुरुष महात्मा गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आजादी के 75 साल बाद भी गांधीजी बूढ़ों से लेकर बच्चों तक के दिल में बसे हुए हैं। सभी उन्हें प्यार से बापू कहते हैं। महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी आपने कई बातें सुनी और पढ़ी होंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महात्मा गांधी अकेले ऐसे महापुरुष हैं, जिनकी मूर्तियां भारत के अलावा पाकिस्तान, चीन, ब्रिटेन, अमेरिका, अफ्रीकी देशों और जर्मनी सहित 84 देशों में लगी हुई हैं। अकेले अमेरिका में ही बापू की 8 मूर्तियां लगी हैं। गांधी की लोकप्रियता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि रूस और कम्यूनिस्ट देश चीन तक में उनकी मूर्तियां स्थापित हैं।

300 से अधिक डाक टिकट
भारत के अलावा दुनिया के कई अन्य देशों द्वारा गांधीजी पर 300 से अधिक डाक टिकट जारी किए गए हैं। 26 जनवरी 1961 को गांधीजी पर डाक टिकट जारी करने वाला पहला देश अमेरिका था। 1967 में दूसरा देश कांगो था। वहीं, गांधीजी के लिए पोस्ट कार्ड जारी करने वाला पहला देश पोलैंड था।

मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की करतूत, इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी
रोम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 13 जून को इटली रवाना होंगे। पीएम मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया। खालिस्तान समर्थकों ने हरदीप सिंह निज्जर का भी उल्लेख किया है। इटली में 13 से 15 जून तक सम्मेलन का आयोजन होगा है। इससे पहले खालिस्तानी समर्थकों ने इटली में इस करतूत को अंजाम दिया है।

इस घटना की तस्वीरें सामने आई हैं, इसमें दिखाई दे रहा है कि खालिस्तानी समर्थकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ने के बाद वहां विरोध में नारे भी लिखे हैं। इस घटना पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। विदेश सचिव ने कहा कि भारत ने इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने का मामला उठाया है, प्रतिमा को ठीक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने को लेकर इटली के अधिकारियों से बातचीत की है, इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है।

पेसीएम अभियान मामले में कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, जमानत मंजूर
बेंगलुरु। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में कर्नाटक में बेंगलुरु की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई की ओर से पेसीएम अभियान को लेकर दायर मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमानत याचिका को मंजूरी दे दी। यह मामला पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए विवादास्पद पेसीएम अभियान से उपजा है, जिसमें तत्कालीन भाजपा सरकार पर अपने 2019-2023 के कार्यकाल के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया गया था।

न्यायाधीश केएन शिवकुमार ने कांग्रेस नेता को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के निर्देश दिये थे। गांधी सुरक्षा और मीडियाकर्मियों की भीड़ के बीच विशेष अदालत पहुंचे। पेसीएम अभियान कर्नाटक में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की कांग्रेस पार्टी की रणनीति का केंद्र बिंदु रहा , जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े क्यूआर कोड के साथ दिखाया गया। इस अभियान ने देश का ध्यान आकर्षित किया और यह कांग्रेस पार्टी का प्रमुख चुनावी हथियार बना।

मुख्यधारा के समाचार पत्रों में विज्ञापनों वाले पेसीएम अभियान में आरोप लगाया गया था कि भाजपा सरकार बड़े पैमाने पर भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल है। इसे लेकर काफी विवाद पैदा हो गया तथा इसके विरोध में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया। इस मामले में कई बड़े नेताओं की पेशी हो चुकी हैं। गत एक जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार अदालत के समक्ष पेश हुए थे। इन दोनों नेताओं को भी इसी मानहिन मामले में जमानत मंजूर की गयी थी।

आपदा में मोदी को नहीं आई हिमाचल की याद : प्रियंका
शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में पिछले दिनों  भयंकर प्राकृतिक आपदा आई, लेकिन नरेंद्र मोदी आपदा के समय एक बार भी हिमाचल नहीं आए। वाड्रा ने ऊना जिले के गगरेट में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने  प्रदेश में भयंकर प्राकृतिक आपदा आई लेकिन  पीएम नरेंद्र मोदी आपदा के समय एक बार भी हिमाचल नहीं आए।

आपदा के राहत कार्यों के लिए केंद्र की तरफ से प्रदेश के लिए एक रुपया नहीं आया। मोदी जी ने प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया। वाड्रा ने मोदी और गृह मंत्री अमित पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की। धनबल के साथ चोरों की तरह विधायकों को कभी यहां, कभी वहां छिपाया। जिनको जाना था, धनबल के आधार पर चले गए।  भाजपा का सिर्फ एक धर्म सत्ता व संपत्ति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पैसों व धनबल के लिए नहीं, जनता के लिए काम करती है। प्रियंका ने कहा, भाजपा के नेता चुनाव आते ही ध्यान भटकाने, धर्म की बातें करने लगते हैं। वाड्रा ने कहा कि एक तरफ वह विचारधारा वाली पार्टी है जिसने देश की जनता को अनेकता में होते हुए एकता के सूत्र में पिरोने का काम कर अपनी जान की कुर्बानी दी। तो दूसरी ओर वह विचारधारा वाली पार्टी है जिसने देश की जनता को धर्म-जाति, हिंदू मुसलमान के नाम पर बांटने का काम किया है। अब फैसला आपको करना है।

मोदी ने हर चीज का स्वामित्व एक व्यक्ति के हाथ में दे दिया : प्रियंका
शिमला। हिमाचल दौरे के दौरान कैमरा उठाकर पहाड़ों की फोटोग्राफी करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी ने हर चीज का स्वामित्व एक व्यक्ति के हाथ में दे दिया है। वाड्रा ने चंबा के ऐतिहासिक चौगान में कहा कि मोदी हिमाचल आते हैं। एक पर्यटक की तरह कैमरा उठाकर पहाड़ से फोटो खींचते हैं तथा पीछे कोई और उनकी फोटो खींचकर वायरल कर रहा है कि देखिए मोदी कैमरा उठाकर पहाड़ की फोटो खींच रहे हैं। उन्होंने अपना पोस्ट डाला, जिसमें पीछे गाना बज रहा था, चंबा कितनी दूर है। बिल्कुल सही गाना था, क्योंकि मोदी कट गए हैं पूरी जनता, खासकर चंबा से। श्रीमती वाड्रा ने कहा कि मोदी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कैसे जीते हैं और किस तरह संघर्ष करते हैं। उन्हें बस बनी हुई सरकार को गिराने के बारे में ही पता है। उन्होंने हिमाचल को वीरभूमि संबोधित करते हुए अग्निवीर के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा।

उन्होंने कहा कि चंबा, कांगड़ा व हमीरपुर के नौजवान सेना में जाते हैं, लेकिन मोदी की सरकार ने उन्हें भी चार सालों तक ही सीमित कर दिया। इसके बाद इन युवाओं का कोई भी भविष्य नहीं है। वाड्रा ने अपने संबोधन की शुरुआत हिमाचल को अपना घर बताने से की। उन्होंने कहा कि मेरा एक घर दिल्ली है, जबकि दूसरा हिमाचल में है, लेकिन मेरा मन दिल्ली के घर से ज्यादा हिमाचल में लगता है। इस दौरान उन्होंने हिमाचल के लोगों की मासूमियत व ईमानदारी के भी कसीदे पढेÞ।  श्रीमती वाड्रा ने हिमाचल की आपदा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि श्री मोदी को एक बार भी हिमाचल आने का समय नहीं मिला, जब यहां की जनता को सबसे ज्यादा जरूरत थी। इतना ही नहीं, उन्होंने मदद के तौर पर भी हिमाचल को कुछ नहीं दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर चीज का स्वामित्व एक व्यक्ति के हाथ में दे दिया है, जिस कारण हिमाचल के बागवानों को सेब के उचित दाम नहीं मिलते। कांग्रेस महासचिव ने मीडिया को भी भाजपा का बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही कांग्रेस को कोसती आई है कि उन्होंने 70 सालों में क्या किया। उन्होंने कहा कि ये एक हद तक सही है, कांग्रेस की सरकार ने कभी भी बड़े-बड़े सरकारी कारोबार कभी किसी अरबपति-खरबपति मित्रों को नहीं दिया। भाजपा ने देश के सभी बड़े-बड़े बंदरगाह, कोयले के खदान व हवाई अड्डों को अपने बड़े खरबपति मित्रों को सौंप दिया।

इलेक्टोरल बांड के नाम पर भाजपा लेकर आई भ्रष्टाचार की नई योजना : प्रियंका
अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा प्रहार करते हुये कहा कि इलेक्टोरल बांड के नाम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार तो भ्रष्टाचार की नई योजना ही ले आयी। वाड्रा ने गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा प्रचार करती है कि मोदी चूंकि भ्रष्टाचार को समाप्त करने में लगे हैं, इसलिये सारे विपक्षी दल उनके पीछे पड़े हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी तो इलेक्टोरल बांड के रुप में भ्रष्टाचार की नयी योजना ही ले आये जिसके जरिये हजारों करोड़ रुपये का चंदा लिया गया। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां सिर्फ बड़े बड़े पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के लिये है और गरीब को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है,किसान परेशान है] लेकिन सरकार चंद पूंजीपतियों का कर्जा माफ कर रही है। उसे जनता की दुख तकलीफ से कोई मतलब नहीं है। रायबरेली और अमेठी से पारिवारिक रिश्ते की दुहाई देते हुये कांग्रेस महासचिव ने कहा कि रायबरेली और अमेठी से उनके परिवार ने राजनीति की सभ्यता सीखी है।

केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी पर झूठ बोल कर राजनीति चमकाने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा नेता का एकमात्र उद्देश्य राहुल गांधी को हराना था और पिछले चुनाव में वह मकसद पूरा होते ही वह अमेठी का विकास भूल गयी। वाड्रा ने कहा कि भाजपा दुष्प्रचार करती है कि कांग्रेस ने 70 साल में विकास के उतने काम नहीं किये, जितने भाजपा की दस साल की सरकार ने किये हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में कांग्रेस द्वारा खड़े किये गये उपक्रमों को बेचा है और इनकी देश के विकास में कोई नयी उपलब्धि नहीं है।

उन्होने कहा कि गठबंधन सरकार आने पर गृहस्थ महिलाओं के खाते में एक लाख रुपये हर साल डालेंगे। आशा को मिलने वाली मानदेय की राशि को दोगुना करा जायेगा। युवाओं को अप्रेटिसशिप के नाम पर एक लाख रुपये दिये जायेंगे। किसानो के सारे सामान जीएसटी से मुक्त कर दिये जायेंगे, उनके सारे कर्ज माफ कर दिये जायेंगे। फसल के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनेगा।

आसमान छूती महंगाई के कारण बड़े संकट से गुजर रही है महिलाएं, वरदान होगी महालक्ष्मी योजना : सोनिया
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने कहा कि देश की महिलाएं इस समय आसमान छूती महंगाई के कारण बड़े संकट से गुजर रही हैं और ऐसे समय में कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना उनके लियए वरदान साबित होगी। गांधी ने महिलाओं के नाम सोमवार को यहां जहां जारी वीडियो संदेश में कहा कि नमस्ते मेरी प्यारी बहनों, स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है , हालांकि हमारी महिलाएं भयंकर महंगाई के बीच संकट का सामना कर रही हैं। उनकी मेहनत और तपस्या के साथ न्याय करने के लिए कांग्रेस एक क्रांतिकारी कदम लेकर आयी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की केंद्र में यदि सरकार बनती है तो गरीब परिवारों की महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ है और उसकी नीतियां ही सबको आर्थिक स्तर पर मजबूती प्रदान करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारी महिलाएं भयंकर महंगाई के बीच संकट का सामना कर रही हैं। उनकी मेहनत और तपस्या के साथ न्याय करने के लिए कांग्रेस एक क्रांतिकारी कदम लेकर आई है। कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना में हम गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए देंगे।

गांधी ने कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना में पहले ही हमारी गारंटियों ने करोड़ों परिवारों को बदल दिया है। चाहे मनरेगा हो, सूचना का अधिकार हो, शिक्षा का अधिकार हो या भोजन सुरक्षा हमारी योजनाओं से कांग्रेस पार्टी ने लाखों भारतीयों को ताकत दी है। महालक्ष्मी हमारे इस काम को आगे बढ़ाने की सबसे नई गारंटी है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कांग्रेस का हाथ आपके साथ है और यही हाथ आपके हालात बदलेगा।