hanged - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एलन का कोचिंग छात्र गले में फंदा लगाकर पंखे से झूला
कोटा। शहर में कोचिंग विद्यार्थियों के पलायन, आत्महत्या का प्रयास और आत्महत्या  के बढ़ते मामले थम नहीं रहे हैं। कोचिंग नगरी में जनवरी से अब तक कई छात्रों ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी है। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में रविवार रात एलन कोचिंग इंस्ट्टीयूट के 19 वर्षीय छात्र ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दे दी है। उनके कोटा पहुंचने पर पोस्टमार्टम होगा। कोचिंग छात्र एक साल से यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहा था।  डीएसपी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि रात करीब दस-साढ़े दस बजे सूचना मिली कि रोहतक हरियाणा निवासी  हाल कुन्हाड़ी लैंडमार्क स्थित उत्तम रेजीडेंसी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले कोचिंग छात्र  सुमित पुत्र विजय पाल ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छात्र को फंदे से उतार कर एमबीएस लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उेस मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवाया है। उन्होंने बताया कि मृतक एक साल से कोटा में रहकर एलन कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था। छात्र का 4 मई को टेस्ट होना था, लेकिन उसने इससे पूर्व ही आत्महत्या कर ली है।

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार हॉस्टल में हेगिंग डिवाइश नहीं लगी थी। मामले में एलन कोचिंग संस्थान के डारेक्टर गोविंद माहेश्वरी तथा एलन के नीतेश शर्मा को मामले में जानकारी लेने के लिए वाट्सअप किया गया, माहेश्वरी ने वाट्सअप चेक किया, लेकिन जबाव नहीं दिया गया।

एलन का एक और कोचिंग छात्र फांसी का फंदा लगाकर झूला
कोटा। कोटा सिटी में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में रविवार को फिर एलन कोचिंग छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  छात्र ने कमरे की अंदर से कुंदी लगा ली और फिर बैडशीट का फंदा लगाकर फंदे से झूल गया। पुलिस ने हॉस्टल वार्डन के समक्ष कमरे का गेट तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और एमबीएस अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। छात्र अपने चचेरे भाई के साथ यहां रह रहा था। पुलिस ने परिजनों को सूचना कर दी है। उनके आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस उप अधीक्षक कैलाश जिंदल ने बताया कि एलन कोचिंग में अध्ययनरत छात्र पुष्पेन्द्र सिंह (17) पुत्र नरपत सिंह चौहान निवासी जाब जिला जालौर राजस्थान हाल हॉस्टल राजीव गांधी नगर कोटा में रहता था, उसने रविवार को अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। छात्र एलन से नीट की तैयारी कर रहा था। छात्र कुछ दिनों पहले ही कोटा आया था, घटना के समय चचेरा भाई कुछ देर के लिए बाजार गया था। इसी दौरान छात्र ने अंदर से कमरा बंद कर लिया और फंसी के फंदे पर लटक गया।

ईरान में पिछले छह माह में 354 लोगों को दी गयी फांसी
पेरिस। ईरान में 2023 की शुरुआती छह महीनों में कम से कम 354 लोगों को फांसी दी गयी है, जो 2022 की तुलना में बहुत अधिक है। नॉर्वे स्थित ईरानी मानवाधिकार संगठन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

संगठन ने तेहरान पर आरोप लगाया है कि पिछले सितंबर में महसा अमिनी की मौत पर भड़के विरोध आंदोलन के मद्देनजर समाज में डर फैलाने के लिए लोगों को मौत की सजाएं दी जा रही हैं। उन्हें कथित तौर पर महिलाओं के लिए सख्त पोशाक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इस वर्ष जनवरी से 30 जून तक 354 लोगों को फांसी दी जा चुकी है। यह आंकड़ा 2022 में इसी अवधि की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक है क्योंकि पिछले वर्ष 261 लोगों को ही फांसी दी गई थी। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि ईरान में फाँसी से गैर-फ़ारसी जातीय समूह असमान रूप से प्रभावित होते हैं।  संगठन ने कहा कि अब तक फांसी की सजा पा चुके लोगों में से 20 प्रतिशत सुन्नी बलूच अल्पसंख्यक थे। ईरानी मानवाधिकार ने बताया कि फांसी की सजा पा चुके 354 में से 206 लोगों पर नशीली दवाओं की तस्करी करने का आरोप था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 126 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में फांसी दिए जाने वालों में छह महिलाएं थीं, जबकि दो पुरुषों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी गई थी।

आईएचआर के निदेशक महमूद अमीरी-मोघदाम ने कहा कि मौत की सजा का इस्तेमाल सामाजिक भय पैदा करने और अधिक विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए किया जाता है।

बेरोजगारी से तंग अधेड़ फंदे पर झूला
कोटा ।  गुमानपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अधेड़ पिछले कई महीनों से बेरोजगार चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने मृग दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस को कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों ने अधेड़ के बेरोजगार होने की पुष्टि की है।

पुलिस निरीक्षक मुकेश मीणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि रामच्रद्रपुरा निवासी इन्द्रेश् शाक्यवाल (50) ने फांसी लगा ली है। इन्द्रेश बुधवार को परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे उसकी पत्नी उसके लिए चाय लेकर कमरे  में गई तो परिवार के सदस्यों को उसके द्वारा पंखे से लटकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से नीचे उतारा और एमबीएस अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि इन्द्रेश बेराजगार चल रहे थे तथा उनके खिलाफ एक मुकदमा भी चल रहा था। उसको  लेकर भी परेशान चल रहे थे। इन्द्रेश  पूर्व में मंडी में कार्य करता था।

महिला ने पीहर में लगाई फांसी
रामगढ़ पचवारा। थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुरा में बुधवार सुबह एक महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट व दहेज प्रताड़ता का मामला दर्ज कराया है। एएसआई सी.एल मीना ने बताया कि मृतका के पिता ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी दो बेटियों की शादी 15 जून 2021 को आलूदा इटाड़ा थाना नांगलराजावतान निवासी गोपाल व अशोक के साथ हुई। शादी के बाद से ही बेटी मंजू को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था, पंच पटेलों की मदद से समझाईस का प्रयासकिया गया लेकिन नहीं माने एवं बार बार दहेज की मांग को लेकर प्रताडित करते रहे, इसे लेकर दोनों बहिन पीहर में ही रह रही थी। मीना ने बताया कि छोटी बहन रेखा ने बुधवार को सुबह नीम के पेड़ के रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को कब्जे में कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहा उसका पोस्टमार्टम करा कर पीहर पक्ष को सौप दिया।

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को फांसी
सिंगापुर। भारतीय मूल के मलेशियाई नागरिक नागेंथ्रन धर्मलिंगम को मादक पदार्थो की तस्करी में दोषी करार दिए जाने के बाद फांसी दे दी गयी। रिपोर्ट के अनुसार मानसिक रूप से विक्षिप्त धर्मलिंगम को 2009 में सिंगापुर में 42.7 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। सिंगापुर की एक अदालत ने इस मामले में उसे 2010 में फांसी की सजा सुनाई थी। अदालत के इस फैसले पर कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं के बयान सामने आए थे। संयुक्त राष्ट्र समेत मलेशिया के प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब और ब्रिटेन के अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन सहिन अन्य ने धर्मलिंगम के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के बाद भी यह सजा दिये जाने की निंदा की। इससे पहले सिंगापुर की एक अदालत ने धर्मलिंगम के मां की एक याचिका को खारिच कर दिया था।

रिपोर्ट में मृत्युदंड विरोधी समूह रेप्रिव के हवाले से कहा गया कि धर्मलिंगम को फांसी दिया जाना, न्याय का गर्भपात करने के सामान है। रेप्रिव की निदेशक माया फोआ ने कहा कि मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को फांसी दिया गया, क्योंकि उसे तीन बड़े चम्मच से कम डायमॉर्फिन ले जाने के लिए मजबूर किया  गया था। यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का घोर उल्लंघन है।

50 लाख लिए, 2 करोड़ चुकाए, सूदखोरों से परेशान व्यवसायी ने लगाई फांसी
उदयपुर। सूदखोरों से परेशान होकर सोमवार को शहर के एक कपड़ा व्यापारी ने अपने ही शोरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी ने पांच पृष्ठ का सुसाइड नोट छोड़ा है।  सूरजपोल थाना क्षेत्र में नवरत्न काम्पलेक्स निवासी दीपक (47) पुत्र बाबूलाल मेहता ने सुसाइड नोट में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी हेमलता काकरिया और उसके पति निरंजन मोगरा पर ब्याज के लिए दबाव बनाने और उसकी जायदाद हड़पने के गंभीर आरोप लगाया। ब्याज माफियाओं के चंगुल में फंसे व्यवसायी ने सूरजपोल स्थित उसके राजपूती पोशाकों के शोरूम में देर रात फांसी लगा ली। पिता के घर नहीं लौटने पर बेटे ने मोबाइल की लोकेशन निकाली तो वह दुकान की आई। इसके बाद देर रात परिजन दुकान पहुंचे तो देखा कि दीपक मेहता फंदे पर लटका हुआ था।

लम्बा चला ब्याज का खेल : परिजन
परिजनों ने कहा कि अल्पसंख्यक अधिकारी और उसके पति द्वारा ब्याज का गंदा खेल लंबे समय से खेला जा रहा है जिसके चंगुल में दीपक मेहता भी फंस गए थे। यह मामला उजागर होने के बाद कई पीड़ित सामने आ सकते हैं। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों के गिरफ्तार होने पर दीपक का शव मोर्चरी से उठाने की बात कही।

दो बेटों का गला दबाकर हत्या के बाद खुद फंदे से झूली मां
जयपुर। सोडाला इलाके में फुटल्या बाग पोस्ट ऑफिस के पीछे किराए के मकान में रहने वाली महिला ने रविवार शाम को दो बेटों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला खुद फंदे से झुल गई। बेटों के मारने के बाद फंदे से लटकते समय एक बार फंदा टूट गया, लेकिन महिला ने वापस दूसरा फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सुसाइड और हत्या की वजह घरेलू विवाद और आर्थिक तंगी सामने आई है। घटना के समय महिला का पति ऑटो ठीक कराने चार नंबर डिस्पेंसरी गया हुआ था। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव एसएमएस अस्पताल में रखवाया है। मौके पर पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसीपी भोपाल सिंह भाटी ने बताया कि मृतका कन्या देवी (37), उसके बेटे रोहित (12) और पवन (8) फुटल्या बाग में लालचंद शर्मा के मकान में किराए से रहते थे।

महिला का पति महावीर प्रसाद साहू मूल रूप से कालीतलाई बूंदी का रहने वाला है। वह यहां ऑटो चलाता है। फुटल्या बाग में करीब पांच महीने से परिवार सहित रह रहा है। इससे पहले महावीर दस साल सुशीलपुरा में किराए के मकान में रहा था। महावीर का ऑटो करीब सात दिन से खराब था। रविवार को उसका व्रत था। इसलिए सुबह ऑटो ठीक कराने लिए चार नंबर डिस्पेंसरी गया था। व्रत होने पर वह शाम को दाल-बाटी बनाने की कहकर गया था।

पानी भरने बाहर नहीं आई महिला, तब चला पता
पुलिस के अनुसार महिला दिनभर से बेटों के साथ कमरे में थी। शाम करीब 6:30 पानी आया था। जब मृतका पानी भरने बाहर नहीं आई तो मकान मालिक को शक हुआ। उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से बंद था। इसके बाद पति को बुलाया गया। पति के आने के बाद लोहे के सरिए से दरवाजा चौड़ा कर देखा तो महिला फंदे से झुली हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तब दोनों बेटे पलंग पर मृत अवस्था में पड़े थे। बड़े बेटे राहुल के मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था और कन्या देवी फंदे से झुल रही थी।

कंगना ने गांधीजी को बताया सत्ता का भूखा, लिखा: वह चाहते थे भगत सिंह को फांसी हो
मुंबई। कंगना रनौत ने एक बार फिर से महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंबे मैसेज पोस्ट किए हैं। पोस्ट में महात्मा गांधी पर निशाना साधा है। पहले मैसेज में कंगना ने उन्हें सत्ता का भूखा और चालाक बताया है वहीं दूसरे पोस्ट में लिखा है कि गांधी जी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए। कंगना ने लोगों को सलाह दी है कि वह अपने हीरो समझदारी से चुनें। उन्होंने यह भी लिखा है कि झापड़ मारने वाले के सामने दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती।

जो लोग स्वतंत्रता के लिए लड़े उन्हें उन लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया
कंगना रनौत के पिछले बयान पर बवाल अभी थमा नहीं इस बीच उन्होंने कुछ और आपत्तिजनक पोस्ट कर दिए हैं। कंगना ने लिखा है, जो लोग स्वतंत्रता के लिए लड़े उन्हें उन लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया जिनमें हिम्मत नहीं थी, न ही खून में उबाल। वे सत्ता के भूखे और चालाक थे..., ये वही थे जिन्होंने हमें सिखाया अगर कोई तुम्हें थप्पड़ मारे तो उसके आगे एक और झापड़ के लिए दूसरा गाल कर दो और इस तरह तुमको आजादी मिल जाएगी..., ऐसे किसी को आजादी नहीं मिलती सिर्फ भीख मिलती है। अपने हीरो समझदारी से चुनें।

लोगों को पता होना चाहिए इतिहास
कंगना ने दूसरे पोस्ट में लिखा है, गांधी ने कभी भगत सिंह और नेताजी को सपोर्ट नहीं किया। कई सबूत हैं जो इशारा करते हैं कि गांधीजी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए। इसलिए आपको चुनना है कि आप किसे सपोर्ट करते हैं। क्योंकि उन सबको अपनी याद के एक ही बॉक्स में रख लेना और उनकी जयंती पर याद कर लेना काफी नहीं सच कहें तो मूर्खता नहीं बल्कि गैरजिम्मेदाराना और सतही है। लोगों को अपना इतिहास और अपने हीरो पता होने चाहिए।