posted - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विधायकों के अरावली अपार्टमेंट में तैनात पुलिस से भिड़े मदन दिलावर, वसुंधरा ने CM गहलोत पर लगाया जासूसी का आरोप
जयपुर। मानसरोवर अरावली अपार्टमेंट के फ्लैट्स में सियासी पारा हाई वोल्टेज पर नज़र आया। जहां बीजेपी विधायक ने राजस्थान पुलिस की जमकर क्लास लगाई। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और विधायक मदन दिलावर शुक्रवार को अपने मानसरोवर के अरावली अपार्टमेंट के फ्लैट्स में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाए हैं कि वह राज्य सभा चुनाव के चलते एक-एक विधायक की पुलिस के मार्फत जासूसी करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट में कुल 104 विधायक रहते हैं। यहां सभी विधायकों के निजी आवास है । इनमें एकाएक पुलिस का जाब्ता बढ़ा दिया गया है और वे सभी सभी विधायकों की जासूसी कर रहे हैं।

दिलावर शुक्रवार को अपार्टमेंट में तैनात पुलिसकर्मियों से भिड़ गए । उन्होंने कहा कि वह किसके आदेश पर यहां तैनात किए गए हैं। तो पुलिस वालों ने उन्हें बताया कि उन विधायकों की सुरक्षा के लिए उन्हें लगाया गया है ।। इस पर दिलावर ने उनसे आदेश की कॉपी मांगी तो पुलिस वाले नहीं दिखा पाए। बाद में दिलावर ने उन्हें फटकार लगाते हुए अपार्टमेंट से बाहर भी भेजा। दिलावर ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीसरे प्रत्याशी की हार से घबराकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी विधायकों की जासूसी कर आ रहे हैं। लेकिन फिर भी भाजपा के घनश्याम तिवारी और भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा चुनाव जीतेंगे।

विधायको के पीछे लगा रखी है पुलिस की गाड़ियाँ,फिर भी भाजपा के घनश्याम और सुभाष ही जीतेंगे-वसुन्धरा राजे
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में जिस तरह से सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है,वह हैरान करने वाला है।एक-एक विधायक के पीछे पुलिस की एक-एक गाड़ी लगा दी गई है और उनका पीछा किया जा रहा है।ये पूरी तरह से सत्ता का दुरुपयोग ही है,जो पहले कभी नहीं हुआ। राजे ने कहा है कि इसके बावजूद भी हमारे भाजपा के प्रत्याशी  घनश्याम तिवाड़ी जी और  सुभाष चंद्रा जी जो मेरे पारिवारिक मित्र भी है जीतेंगे।विधायक पार्टी लाइन से ऊपर उठकर हमारे दोनो उम्मीदवारों को वोट देकर जरूर विजयी बनाएंगे।

आईएएस में परचम लहराने वाला राजस्थान देश का दूसरा राज्य
जयपुर। पिछले कुछ वर्षों से राजस्थान के युवाओं का भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का क्रेज सिर चढ़ कर बोल रहा है। देश में राजस्थान के 399 आईएएस तैनात हैं, जो विभिन्न तरह की कमान संभाले हुए हैं। पिछले तीन साल में सिविल सेवा परीक्षा में परचम लहराने वाला राजस्थान देश का दूसरा राज्य बन गया है। पहले स्थान पर यूपी है, जहां से सर्वाधिक युवा भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होते हैं। दस साल पहले यूपी के अलावा बिहार, एमपी, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बंगाल का दबदबा हुआ करता था।

ब्यूरोक्रेसी के 134 चेहरे संभाल रहे हैं राजस्थान
राजस्थान में आईएएस का 258 का बेड़ा है, जिसमें लगभग सभी राज्यों के अधिकारी शामिल हैं, जिनको राजस्थान कैडर मिला हुआ है, लेकिन सिविल सेवा परीक्षा से चयनित होकर राज्य में तैनात आईएएस की संख्या 105 है, जबकि आरएएस से पदोन्नत होकर आईएएस बने 29 चेहरों के साथ कुल आईएएस की संख्या 134 है, जो राजस्थान के ही किसी ना किसी जिले के रहने वाले हैं। इसके अलावा राजस्थान के सिविल सर्विसेज में चयनित होकर दूसरे राज्यों में डंका बजा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान
राजस्थान से आईएएस बनने वाले कई चेहरे तो ऐसे हैं, जिन्होंने देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में पहचान दिलाई है। अर्थात् अंतरराष्टÑीय स्तर पर भी डंका बजाया। हालांकि उनमें कई चेहरे रिटायर्ड हो चुके हैं, जिसमें बी.शेखर, अनिल बोरडिया, सुभाष गर्ग, राजीव महर्षि, श्याम एस. अग्रवाल, सुनील अरोड़ा आदि है।

तीन साल में राजस्थान से 60 आईएएस बने
कार्मिक मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते तीन सालों में राजस्थान से 60 युवाओं को आईएएस पर पोस्टिंग मिली है। इसमें वर्ष 2020 में 22, 2019 में 16 युवा आईएएस बने है। इन तीन सालों में यूपी को छोड़कर सबसे अधिक आईएएस देने वाला राजस्थान राज्य है। वर्ष 2020 में आईएएस के लिए चयनित हुए 177 अभ्यर्थियों में से छह को राजस्थान कैडर मिला है। इसमें 2015 की टॉपर और पहले से तैनात आईएएस टीना डाबी की बहन रिया डाबी भी शामिल है।

यूपी पुलिस का सब इंस्पेक्टर बेटे संग कर रहा था हाथी के दांतों की तस्करी
जयपुर। उत्तरप्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर नाजुद्दीन अपने बेटे गुलाम समेत एक अन्य के साथ जयपुर में तस्करी से हासिल किए हाथी दांत समेत अन्य सामान को बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुख्ता सूचना पर एसओजी ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के साथ संयुक्त कार्रवाई कर तीनों कोगिरफ्तार कर लिया।  एसओजी एवं एटीएस एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि टीम को सूचना के आधार पर रवाना किया। टीम सिंधी कैम्प पोलोविक्ट्री से गवर्नमेंट हॉस्टल पहुंची तो मुखबिर से सूचना मिली कि गोरखपुर(यूपी) निवासी कुछ लोग बिना नम्बर की काले रंग की स्कॉर्पियो में जालूपुरा की ओर घूम रहे हैं। इनके पास हाथी दांत या शेर, बघेरे की खाल है, जिसे बाजार में बेचने की फिराक में हैं। इन्हें पकड़कर जांच की तो मुल्जिम नाजुद्दीन खां पुत्र राजू खां हाल सब-इंस्पेक्टर यूपी पुलिस हरदौई में पुलिस लाइन में तैनात है। साथी नादिर अली पुत्र आशिक अली, गुलाम पुत्र नाजुद्दीन खां को गिरफ्तार कर 35 नग बड़े हाथी दांत कुल वजन 30 किलोग्राम व हाथी दांत का 165 ग्राम पाउडर व एक लोडेड रिवॉल्वर, 6 कारतूस एवं 1,50,000 रु. बरामद किए। एसओजी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

आयकर विभाग में प्रतिनियुक्ति पर तैनात जेईएन 1.50 लाख की घूस लेते गिरफ्तार, देर रात दूसरा जेईएन भी अरेस्ट
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर देहात इकाई टीम ने मंगलवार को जयपुर आयकर विभाग की मूल्यांकन शाखा में तैनात जेईएन पंकज कुमार चौधरी को परिवादी से 1.50 लाख रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वहीं इस प्रकरण में मौके से फरार हुए दूसरे जेईएन दिव्य प्रकाश मीणा को भी देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वह भागकर अपने निवास पर पहुंच गया था। एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि जयपुर देहात टीम को परिवादी ने शिकायत दी थी कि आयकर विभाग की कार्रवाई में उसकी सम्पत्ति का वेल्यूएशन कम करने की एवज में आयकर विभाग की मूल्यांकन शाखा में तैनात जेईएन पंकज कुमार चौधरी और दिव्य प्रकाश मीणा पांच लाख रुपए की घूस मांग रहे हैं। इस पर टीम ने जांच की तो परिवादी से बातचीत के बाद आरोपी तीन लाख रुपए की रिश्वत लेने को तैयार हो गए। इसके बाद एसीबी के एएसपी नरोत्तम वर्मा ने ट्रेप कार्रवाई कर पंकज कुमार चौधरी निवासी बिसाउ झुंझुंनू हाल निवासी महेश नगर जयपुर को गिरफ्तार कर लिया। पंकज मूल रूप से सीपीडब्ल्यूडी में जेईएन है। वह प्रतिनियुक्ति पर मूल्यांकन शाखा आयकर विभाग में तैनात है। पंकज की गिरफ्तारी की भनक लगते ही साथी जेईएन दिव्य प्रकाश मीणा मौके से फरार हो गया था लेकिन उसे भी देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों के आवास समेत अन्य जगहों पर सर्च जारी है।

50 लाख की वेल्यूएशन बना दी
एएसपी वर्मा ने बताया कि ये दोनों ही वर्ष 2018 बैच के हैं और यहां पर डेपुटेशन पर आए हैं। इन्होंने मालवीय नगर इनकम टैक्स कॉलोनी में सरकारी आवास को ऑफिस में कन्वर्ट कर रखा है। इन दोनों ने परिवादी के मकान की वैल्यू 50 लाख रुपए बना दी। जब परिवादी ने इनसे रिक्वेस्ट की तो तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई, जिसमें पंकज और दिव्य प्रकाश मीणा दोनों शामिल थे। इन दोनों ने परिवादी से कहा कि मकान की वैल्यू 25 लाख रुपए बना देंगे, लेकिन पांच लाख रुपए देने होंगे। उसके बाद लगातार घूस के लिए परिवादी को परेशान किया जा रहा था।

दो बच्चों की हत्या कर फंदे से झूली मां
चौमूं। गोविन्दगढ़ थाना इलाके के सिंगोद खुर्द गांव में सोमवार देर रात को एक मां ने दो बच्चों को फंदे पर लटकाकर उनकी हत्या कर खुद भी फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार सुबह जाग होने पर लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर चौमूं सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। गोविंदगढ़ सीओ संदीप सारस्वत ने बताया कि आरएसी बटालियन जयपुर में तैनात रविंद्र सेठी परिवार सहित सिंगोद खुर्द गांव में रहता है। परिवार में उसके पिता, पत्नी मनीषा सेठी (32) बेटी नम्रता (10) और डेढ़ साल का बेटा काव्यांश है। जानकारी में आया है कि जवान रविंद्र सेठी एक माह की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। छुट्टी खत्म होने पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी ड्यूटी पर लौट गया। रात करीब 10 बजे दोनों बच्चों को लेकर मनीषा कमरे में सोने चली गई। देर रात दोनों बच्चों को फंदे से लटकाकर मार दिया। उसके बाद खुद ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर गोविन्दगढ़ थाना पुलिस एवं सीओ संदीप सारस्वत मौके पर पहुंचे व एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घटना की वजह पारिवारिक झगड़ा माना जा रहा है।

कमरे का दरवाजा बजाते ही रहे
परिजनों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे तक मनीषा कमरे से बाहर नहीं आई। चाय बनाने के लिए कहने के लिए ससुर देर तक कमरे का गेट खटखटाते रहे। जब कोई आवाज नहीं आई तो धक्का देकर गेट खोला। दोनों बच्चे और बहू साड़ी के फंदे से लटके मिले। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई।

नेत्रहीन शिक्षिका को गृह जिले में पदस्थापित करने पर करें विचार: HC
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कहा है कि वह जोधपुर में तैनात नेत्रहीन महिला शिक्षक को उसके गृह जिले में पदस्थापित करने के लिए चार सप्ताह में विचार करे। इसके लिए अदालत ने याचिकाकर्ता को विभाग के संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपना अभ्यावेदन पेश करने को कहा है। जस्टिस महेन्द्र गोयल की एकलपीठ ने यह आदेश विभा शर्मा की याचिका को निस्तारित करते हुए दिए।

याचिका में अधिवक्ता लक्ष्मीकांत मालपुरा ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2018 में चयनित हुई थी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की ओर से वर्ष 2020 में वरीयता के आधार पर पदस्थापन के लिए विकल्प मांगे गए। जिसमें याचिकाकर्ता ने प्रथम वरीयता में अपना गृह जिला टोंक भरा था। इसके बावजूद उसे जोधपुर में पदस्थापित किया गया। जबकि अभी भी टोंक में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के बडी संख्या में पद रिक्त चल रहे हैं। याचिका में कहा गया कि नेत्रहीन होने के कारण याचिकाकर्ता को अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने में परेशानी होती है। ऐसे में उसे गृह जिले में नियुक्ति दी जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने विभाग को याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन पर चार सप्ताह में विचार करने को कहा है।

कंगना ने गांधीजी को बताया सत्ता का भूखा, लिखा: वह चाहते थे भगत सिंह को फांसी हो
मुंबई। कंगना रनौत ने एक बार फिर से महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंबे मैसेज पोस्ट किए हैं। पोस्ट में महात्मा गांधी पर निशाना साधा है। पहले मैसेज में कंगना ने उन्हें सत्ता का भूखा और चालाक बताया है वहीं दूसरे पोस्ट में लिखा है कि गांधी जी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए। कंगना ने लोगों को सलाह दी है कि वह अपने हीरो समझदारी से चुनें। उन्होंने यह भी लिखा है कि झापड़ मारने वाले के सामने दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती।

जो लोग स्वतंत्रता के लिए लड़े उन्हें उन लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया
कंगना रनौत के पिछले बयान पर बवाल अभी थमा नहीं इस बीच उन्होंने कुछ और आपत्तिजनक पोस्ट कर दिए हैं। कंगना ने लिखा है, जो लोग स्वतंत्रता के लिए लड़े उन्हें उन लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया जिनमें हिम्मत नहीं थी, न ही खून में उबाल। वे सत्ता के भूखे और चालाक थे..., ये वही थे जिन्होंने हमें सिखाया अगर कोई तुम्हें थप्पड़ मारे तो उसके आगे एक और झापड़ के लिए दूसरा गाल कर दो और इस तरह तुमको आजादी मिल जाएगी..., ऐसे किसी को आजादी नहीं मिलती सिर्फ भीख मिलती है। अपने हीरो समझदारी से चुनें।

लोगों को पता होना चाहिए इतिहास
कंगना ने दूसरे पोस्ट में लिखा है, गांधी ने कभी भगत सिंह और नेताजी को सपोर्ट नहीं किया। कई सबूत हैं जो इशारा करते हैं कि गांधीजी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए। इसलिए आपको चुनना है कि आप किसे सपोर्ट करते हैं। क्योंकि उन सबको अपनी याद के एक ही बॉक्स में रख लेना और उनकी जयंती पर याद कर लेना काफी नहीं सच कहें तो मूर्खता नहीं बल्कि गैरजिम्मेदाराना और सतही है। लोगों को अपना इतिहास और अपने हीरो पता होने चाहिए।