CJP Workers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्कूल पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं पर ग्रामीणों का हमला, अभिजीत दीपके ने 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
जयपुर। राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। उनको खदेडने के साथ ही उनकी गाड़ियों पर भी पथराव किया। निरीक्षण करने में शामिल सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं, सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी कि अगले 48 घंटे में स्कूलों की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ और हमला करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे खुद जयपुर आकर धरने पर बैठेगें। विवाद में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ता कहा तो कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा पर स्कूलों की असलियत छुपाने के आरोप लगाए हैं।

सीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे तो ग्रामीणों ने की धक्का मुक्की :

आशुतोष सहित कार्यकर्ता जब सुबह दस बजे स्कूल पहुंचे तो उनकी ग्रामीणों से धक्का मुक्की हुई। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और सीजेपी के विरोध में नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान सीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को चोटें आर्इं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट भी इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देकर भाजपा पर आरोप लगा चुके हैं। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि हमला करने वाले ग्रामीण नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ता थे।

ये लोग राजस्थान में भी माहौल बिगाड़ना चाहते हैं : दिलावर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सीजेपी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह जंतर मंतर पर गड़बड़ी की, उसी तरह राजस्थान में वातावरण बनाना चाहते हैं। बच्चों की शिक्षा में व्यवधान डालना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, इसलिए लोगों ने विरोध किया।

लोगों ने पत्थर मारे और महिलाओं से अभद्रता की: रांका

रांका ने कहा कि स्कूल की बिल्डिंग जर्जर हो गई है। बच्चे टीनशेड में पशुओं के चारे के पास बैठक कर पढ़ाई कर रहे हैं। हम वहां पहुंचे तो भाजपा के गुंडे वहां पहुंचे, लेकिन कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। उन्होंने पत्थर मारे और महिलाओं से अभद्रता की।

ग्रामीणों ने कहा: हम किसी भी बाहरी को घुसने नहीं देंगे

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग हथियारबंद होकर वहां पहुंचे तो हमने घुसने नहीं दिया। हमने उन्हें कोई चोट नहीं पहुंचाई। हम किसी भी बाहरी को घुसने नहीं देंगे।