Debt Market - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारतीय शेयर बाजार से एफपीआई की बड़ी निकासी: सितंबर में अब तक 17,732 करोड़ रुपये निकाले, इक्विटी में सबसे ज्यादा बिकवाली
मुंबई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में अब तक भारतीय पूंजी बाजार से 17,732 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। शुद्ध निकासी उनके द्वारा बाजार में लगाई गई पूंजी और निकाली गई पूंजी का अंतर होता है। इससे पहले, लगातार तीन महीने तक एफपीआई भारतीय पूंजी बाजार में लिवाल रहे हैं। अगस्त में उन्होंने 25,492 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। जुलाई में उनका निवेश 40,031 करोड़ रुपये और जून में 4,669 करोड़ रुपये बढ़ा था।

केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में एफपीआई इक्विटी, डेट और हाइब्रिड उपकरणों में बिकवाल रहे हैं जबकि म्यूचुअल फंड में उन्होंने शुद्ध रूप से निवेश किया है। इक्विटी से उन्होंने 13,138 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। डेट में उनका निवेश 2,275 करोड़ रुपये कम हुआ। हाइब्रिड उपकरणों से भी उन्होंने 2,427 करोड़ रुपये निकाले। म्यूचुअल फंड में एफपीआई ने सितंबर में अबतक 109 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। पूरे कैलेंडर वर्ष 2026 में अबतक एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजार में 1,65,082 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है।

FPI की भारतीय बाजार में जोरदार वापसी, अगस्त के तीन हफ्तों में इक्विटी में 23,544 करोड़ रुपये का निवेश
मुंबई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय पूंजी बाजार में अगस्त के पहले तीन सप्ताह में अबतक 20,802 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। शुद्ध निवेश एफपीआई द्वारा बाजार में लगायी गयी राशि और बाजार से निकाली गयी राशि का अंतर होता है। केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, इस वृद्धि के पीछे मुख्य योगदान इक्विटी का रहा। अगस्त में इक्विटी और म्यूचुअल फंड में एफपीआई का निवेश बढ़ा है जबकि डेट और हाइब्रिड उपकरणों में उनका निवेश कम हुआ है।

इक्विटी में एफपीआई का शुद्ध निवेश तीन सप्ताह में 23,544 करोड़ रुपये रहा। म्यूचुअल फंड में उनका निवेश 50 करोड़ रुपये बढ़ा। इस दौरान, डेट में एफपीआई 226 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। हाइब्रिड उपकरणों से उन्होंने 2,566 करोड़ रुपये निकाले। यह लगातार तीसरा महीना है जब एफपीआई भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से लिवाल रहे हैं। जुलाई में उन्होंने 40,031 करोड़ रुपये और जून में 4,669 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था।

इस साल अबतक एफपीआई ने 1,52,040 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। इसमें अकेले इक्विटी से उन्होंने 2,30,529 करोड़ रुपये निकाले हैं। डेट और म्यूचुअल फंड में उनका निवेश सकारात्मक रहा है। हाइब्रिड उपकरणों से भी उन्होंने शुद्ध निकासी की है।