Jaipur Cyber Crime - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान में सड़क हादसों की तीन बड़ी घटनाओं में 88 लोगों की मौत, जयपुर हादसे में भी नशे में ड्राइविंग प्रमुख कारण
जयपुर। राजस्थान में वर्ष 2025 के दौरान हुई कुछ बड़ी सड़क दुर्घटनाओं ने वाहन सुरक्षा, सड़क इंजीनियरिंग, प्रवर्तन और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कमियों को उजागर किया। सड़क सुरक्षा संबंधी निष्पादन लेखापरीक्षा में दुर्घटनाओं के कई मामलों का अध्ययन किया गया। इनमें जैसलमेर, फलोदी और जयपुर में हुई तीन गंभीर दुर्घटनाएं शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार इन घटनाओं में मानवीय लापरवाही के साथ सड़क और वाहन सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थागत कमियां भी सामने आईं।

जैसलमेर में चलती बस में लगी आग, 28 की मौत

4 अक्टूबर 2025 को जैसलमेर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर एक नव-पंजीकृत यात्री बस में चलते समय आग लग गई। हादसे में 28 लोगों की मौत हुई और सात यात्री गंभीर घायल हुए। जांच में आग लगने का कारण एसी गैस का रिसाव और शॉर्ट सर्किट बताया गया। रिपोर्ट में बस में गंभीर विद्युत दोष, निम्न गुणवत्ता के बॉडी फैब्रिकेशन और अनिवार्य अग्नि पहचान और अग्निशमन प्रणाली की कमी का उल्लेख किया गया। इसके अलावा सीटों की गलत स्थिति से आपातकालीन निकास बाधित था। बस में अग्निशामक और सुरक्षा हथौड़े भी उपलब्ध नहीं थे। रिपोर्ट ने इसे वाहन सुरक्षा मानकों के अनुपालन और पंजीकरण के बाद निरीक्षण व्यवस्था से जुड़ी गंभीर कमी के रूप में रेखांकित किया।

फलोदी में खड़े ट्रेलर से टकराया टेम्पो ट्रैवलर

2 नवंबर 2025 को फलोदी के निकट राष्टÑीय राजमार्ग-754-के पर टेम्पो ट्रैवलर और ट्रेलर के बीच भीषण दुर्घटना हुई। ट्रेलर को सड़क के कैरिजवे की लेन में अवैध रूप से खड़ा किया गया था। इसी क्षेत्र में भारतीय राष्टÑीय राजमार्ग प्राधिकरण के मार्गाधिकार क्षेत्र के भीतर एक अनधिकृत ढाबा भी स्थित था। ओवरटेक करते समय ट्रैवलर चालक खड़े ट्रेलर को नहीं देख पाया और पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 45 लोगों की मौत हुई, जिनमें 40 महिलाएं और चार बच्चे शामिल थे। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

सड़क सुरक्षा आॅडिट और समन्वित कार्रवाई की जरूरत

रिपोर्ट में इन घटनाओं से परिवहन, पुलिस और राजमार्ग प्राधिकरणों के बीच बेहतर समन्वय, मजबूत अनुपालन व्यवस्था, सड़क सुरक्षा आॅडिट और प्रभावी प्रवर्तन की जरूरत रेखांकित की गई है। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर समय पर सुधारात्मक कदम उठाने और वाहन सुरक्षा मानकों की नियमित जांच को भी महत्वपूर्ण माना गया है।