Manoj Sharma DEO - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अलवर के स्कूल में छात्रों के प्रदर्शन का असर: जर्जर भवन हटाया जा रहा, नया आठ कमरों का भवन बनाने की तैयारी
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में जोधावास के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बाद अब स्कूल की तस्वीर बदलने लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर छात्रों ने दो दिन तक विरोध प्रदर्शन और धरना दिया था। इसके बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन हरकत में आया और स्कूल में विकास कार्य तेजी से शुरू किए गए। अब स्कूल में नया आरओ संयंत्र लग चुका है, शौचालयों की मरम्मत करके उनमें टाइल्स लगाई गई हैं और पेयजल के लिए बोरिंग की व्यवस्था भी की गई है।

बारिश के दौरान कमरों में पानी टपकने की समस्या को दूर करने के लिए स्कूल भवन की छतों की मरम्मत का काम भी कराया गया है। इससे पहले जोधावास स्कूल में बरामदे का पटाव गिरने के बाद छात्रों में नाराजगी बढ़ गई थी। छात्रों ने स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन और पुलिस के सामने सवाल उठाए और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों का उग्र रूप भी देखने को मिला। इस मामले में एक दल विशेष के प्रतिनिधि भी छात्रों के समर्थन में पहुंचे थे।

मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल की व्यवस्थाओं को सुधारने की दिशा में कदम उठाए और छात्रों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था भी की गई और अब बुनियादी सुविधाओं के साथ भवन निर्माण से जुड़े काम भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।स्कूल के जर्जर पुराने भवन को जेसीबी की मदद से गिराने का काम चल रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि पुराने भवन की जगह नया भवन तैयार किया जाएगा। इसमें करीब आठ कमरों का नया भवन बनाने की योजना है और निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। स्कूल के दूसरे हिस्से में मौजूद भवन के कमरों की छतों पर पानी के रिसाव को रोकने की व्यवस्था कराई जा रही है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने की समस्या से विद्यार्थियों और शिक्षकों को राहत मिल सकेगी।

स्कूल में विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान की व्यवस्थाओं पर भी काम किया जा रहा है। खेल मैदान को बेहतर बनाने के साथ बच्चों के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि छात्रों की जिन समस्याओं और मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया था, उन्हें प्राथमिकता से पूरा कराया जा रहा है। स्कूल में आरओ, बोरिंग, शौचालय, भवन और खेल मैदान से जुड़े कार्य होने के बाद विद्यार्थियों को पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।