Bhandu Charanan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
भाण्डू चारणान। प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर मेहनत के दम पर भाण्डू चारणान निवासी प्रदीप चारण पुत्र कैलाशदान आलावत ने शिक्षा, रक्षा सेवा और प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्ष 2016 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की परीक्षा में ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल करने से शुरू हुआ उनकी सफलता का सफर अब सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में उप प्रबंधक पद पर अंतिम चयन तक पहुंच गया है।

प्रदीप चारण ने वर्ष 2016 में NDA परीक्षा में पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में सेवाएं दीं। सैन्य सेवा के दौरान जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ उन्होंने उच्च शिक्षा और अपने भविष्य के लक्ष्यों की तैयारी भी जारी रखी। वर्ष 2021 में उन्होंने इंदौर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) से गोल्ड मेडल हासिल कर शैक्षणिक क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा साबित की। सैन्य सेवा से मिले अनुशासन और पढ़ाई के प्रति समर्पण को उन्होंने अपनी सफलता का आधार बनाया।

वर्ष 2026 में प्रदीप चारण ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की। इसी अवधि में उनका NHAI में उप प्रबंधक पद पर अंतिम चयन भी हुआ। रक्षा सेवा, उच्च शिक्षा, प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा और सार्वजनिक क्षेत्र के महत्वपूर्ण पद पर चयन का यह सफर उनकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रदीप चारण के पिता कैलाशदान आलावत भारतीय सेना से सेवानिवृत्त नायब सूबेदार हैं। सैन्य पृष्ठभूमि से मिले अनुशासन, राष्ट्रसेवा की भावना और कठिन परिस्थितियों में निरंतर प्रयास करने की सीख ने प्रदीप के व्यक्तित्व को मजबूत आधार दिया।

प्रदीप की उपलब्धि से भाण्डू चारणान सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह संदेश देती है कि स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और लगातार मेहनत के बल पर अलग-अलग क्षेत्रों में ऊंची उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।