track - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उत्तर पश्चिम रेलवे की बड़ी उपलब्धि, 9 घंटे में पुराना पुल हटाकर नया तैयार
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने एक महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग उपलब्धि हासिल करते हुए मारवाड़–आबू रोड रेल मार्ग पर स्थित पुराने रेलवे पुल को 9 घंटे से भी कम समय में ध्वस्त कर नया पुल तैयार कर दिया। यह कार्य तय समय सीमा में पूरा कर रेल संचालन को शीघ्र बहाल किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार सुरक्षित रेल संचालन के लिए पटरियों, पुलों और अन्य रेल ढांचों का समय-समय पर रखरखाव और आधुनिकीकरण बेहद जरूरी है। इसी क्रम में आउवा और भिंवालिया स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे पुल संख्या 605 को बदलने का निर्णय लिया गया। इसके लिए दोपहर 12:45 बजे ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया और युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया गया।

इंजीनियरों और तकनीकी टीमों ने महज 9 घंटे के भीतर पुराने पुल को हटाकर 16 ब्लॉक सेगमेंट और 12 स्लैब लगाकर नया पुल तैयार कर दिया। रात 9:30 बजे ब्लॉक समाप्त कर रेल मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। इस ब्लॉक अवधि का उपयोग करते हुए अन्य अनुरक्षण कार्य भी योजनाबद्ध तरीके से पूरे किए गए। सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन पर 12 मीटर लंबे पैदल पुल के 10 गर्डर लगाए गए। साथ ही 2 डब्ल्यूसीएमएस क्रॉसिंग, 2 रेल और 1 एसईजे बदले गए तथा 11 ग्लू जॉइंट का नवीनीकरण किया गया। इसके अलावा 750 घन मीटर गिट्टी अनलोडिंग, 1200 मीटर शोल्डर गिट्टी सफाई, 380 मीटर डीप स्क्रीनिंग और 360 मीटर ट्रैक टैंपिंग जैसे कार्य भी संपन्न हुए। रेलवे का उद्देश्य न्यूनतम बाधा के साथ कार्य पूरा कर यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है।

अब पानी की नहीं होगी चोरी, जीपीएस से ट्रैक हो रहा टैंकर
कोटा। पानी की चोरी रोकने के लिए जलदाय विभाग की ओर से इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहरी व ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति के लिए लगवाए टैंकरों पर अब ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से निगरानी रखी जा रही है। टैंकर निर्धारित इलाकों में पहुंच रहा है या नहीं, इसकी मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं, सॉफ्टवेयर की एप्लीकेशन के माध्यम से अधिकारी अपने मोबाइल पर ही टैंकर की लाइव लॉकेशन देख सकते हैं। टैंकर चालक पानी सप्लाई में किसी भी तरह की गड़बड़ी करता है जो जीपीएस ट्रैकर उसे ट्रैक करअधिकारियों को मैसेज के जरिए नोटिफिकेशन भेज देगा। इस पर विभाग द्वारा संबंधित टैंकर चालक के खिलाफ की जाएगी।  इस वर्ष भीषण गर्मी में शहर के उन इलाकों में टैंकरों से जलापूर्ति की जाती है, जहां पाइप लाइन नहीं है। विभाग को अक्सर टैंकर चालकों द्वारा पानी चोरी की शिकायत मिलती थी। जिस पर रोक लगाने के लिए जलदाय विभाग ने राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार सभी टैंकरों पर जीपीएस सिस्टम लगवाकर जल वितरण को पारदर्शी बनाया गया है।

गड़बड़ी की तो कटेगा ट्रिप का पैसा
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्लांट से पानी भरने के बाद टैंकर निर्धारित प्वाइंट की जगह कहीं ओर चला जाता है या किसी तरह की कोई गड़बड़ी करता है तो कार्रवाई करते हुए उसकी ट्रिप का पैसा काट दिया जाएगा। इसके अलावा टैंकर चालक को ब्लैक लिस्टेड भी किया जा सकता है। वर्तमान में विभाग द्वारा शहरी व ग्रामीण इलाकों में टैंकरों के माध्यम से प्रतिदिन लाखों लीटर पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके लिए पांच सौ से टैंकरों फेरे लग रहे हैं।

आॅनलाइन व आॅफलाइन हो रही मॉनिटरिंग
जलदाय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहरी व ग्रामीण इलाकों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। इन सभी टैंकरों में वाटरफ्रूफ जीपीएस लगाए गए हैं। सॉफ्टवेयर की एप्लीकेशन सभी अधिकारियों के मोबाइल व लेपटॉप में इंस्टोल की गई है। प्लांट से पानी भरकर टैंकर निर्धारित किए गए इलाकों में पहुंच रहे या नहीं, इसकी आॅनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। सिस्टम में लगातार टैंकर की लाइव लॉकेशन मिलती रहती है। जहां भी टैंकर अपने रूट से भटकता है तो जेईएन से लेकर एक्सईएन तक मौके पर पहुंचकर उसे ट्रैक कर लेते हैं। जीपीएस की मदद से टैंकर चालकों में भी पकड़े जाने का डर बना रहता है। एक अपै्रल से यह व्यवस्था शुरू की गई है। जलापूर्ति की आॅनलाइन व आॅफलाइन दोनों तरह से मॉनिटरिंग की जा रही है।

टैंकर प्रतिदिन लगा रहे 570 फेर
जलदाय विभाग की ओर से जिले में कुल 75 टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। यह टैंकर प्रतिदिन 570 फेरे करते हैं। प्रत्येक टैंकर 5 हजार लीटर पानी शहरी व ग्रामीण इलाकों में पहुंचाते हैं। ऐसे में 24 घंटे में दो दर्जन इलाकों में कुल 28 लाख 50 हजार लीटर पानी पहुंचाया जाता है। इसके बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता।

इन इलाकों में पहुंच रहे टैंकर
शहरी व ग्रामीण इलाकों में टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। इनमें रावतभाटा रोड स्थित आंवली-रोजड़ी, दौलतगंज, नयागांव, रतकांकरा, रानपुर, जगपुरा, बरड़ा बस्ती, क्रेशर बस्ती, बंधा धर्मपुरा, जैके फैक्ट्री स्थित प्रेम नगर, नांता, रामनगर पत्थर मंडी, मंडाना, कैलाश नगरी, कलम का कुआं, मांडलिया, केबल नगर, मुकुंदपुरा सहित कई इलाकों में प्रतिदिन जलापूर्ति  हो रही है। इसके लिए संबंधित जोन के जेईएन से एक्सईएन तक के अधिकारी फिल्ड में टैंकरों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

कंट्रोल रूम से होती क्रॉस चैकिंग
एईएन जितेंद्र यादव ने बताया कि पानी से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के लिए टोल फ्री नम्बर 07442501961 जारी किए गए हैं। उपभोक्ता इस नम्बर पर फोन कर कंट्रोल रूम पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। जिस इलाके से शिकायत प्राप्त होती है, वहां के संबंधित जेईएन व एईएन को तुरंत सूचना दी जाती है। इस पर कर्मचारियों की टीम तुरंत मौके पर भेज कर समाधान करवाया जाता है। इसके बाद  अधिकारी कंट्रोल रूम पर समाधान की रिपोर्ट भेजते हैं। इस पर कंट्रोल रूम से संबंधित शिकायतकर्ता को फोन कर समाधान हुआ या नहीं, क्रॉस चैकिंग की जाती है। यदि, कोई कार्मिक गतल सूचना देता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाती है।

इनका कहना है
भीषण गर्मी में शहरी व ग्रामीण इलाकों में पानी की डिमांड बढ़ जाती है। जिन इलाकों में पाइप लाइन नहीं है, वहां टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। पानी चोरी की शिकायतों पर लगाम लगाने के लिए सभी टैंकरों में जीपीएस लगाए गए हैं। किसी भी तरह की समस्या की शिकायत मिलने पर तुरंत समाधान करवाया जा रहा है।
-बीबी मिगलानी, एक्सईएन, नगर खंड प्रथम जलदाय विभाग

जल वितरण में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए ठोस इंतजाम किए गए हैं।  संबंधित इलाकों के अधिकारी मौके पर पहुंचकर टैंकरोें की वास्तविक स्थिति भी जांच रहे हैं। मोबाइल व लेपटॉप पर जलापूर्ति पर नजर रख लोगों तक पानी पहुंचा रहे हैं।
-श्याम माहेश्वरी, एक्सईएन, नगर खंड द्वितीय, जलदाय विभाग

शहरवासियों को पानी की कीमत समझनी चाहिए। पानी व्यर्थ न बहाएं। घर की दहलीज व वाहनों को पाइप लगाकर न धोएं, इसकी जगह बाल्टी में पानी भरकर उपयोग कर सकते हैं। जितना पानी व्यर्थ बहता है, उससे बहुत जरूरतमंदों को पानी मिल सकता है।
-जितेंद्र यादव, एईएन उपखंड पंचम, जलदाय विभाग

झारखंड में नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, कोच क्षतिग्रस्त
रांची। झारखंड में हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग के गोइलकेरा पोसैता सेक्शन अंतर्गत नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक उड़ा दिया। पटरी के उड़ने से तीसरी लाइन के ओएचई, रेल के कोच पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। रेलवे ट्रैक करीब एक मीटर तक बैंड हो गया।

दूसरी तरफ रेलवे ट्रैक विस्फोट के बाद चक्रधरपुर डिवीजन से गुजरने वाली सारी ट्रेनों को जहां तहां खड़ा कर दिया गया। रात 10 बजे के बाद इस रेलखंड पर एहतियातन रेल परिचालन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। बाकी के दो ट्रैक अभी भी ठीक हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से स्टेडियम का ट्रेक नेस्तनाबूत, खिलाड़ी परेशान
कोटा। शहर के उम्मेद सिंह स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के बाद  चहुंओर गंदगी फैल गई है। वहीं बारिश के कारण ट्रक से पांडल के सामान ले जाने से चहुंओर कीचड़ फैल गया। मैदान की जगह जगह से घास उखड़ गई। चहुंओर गंदगी फैली होने से स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंचे खिलाड़ियों को निराशा ही हाथ  लग रही है। आयोजन के दौरान लगाए गए विशाल पांडल व टेंट के सामान ले जाने के कारण पूरा ट्रेक उखड़ गया है।

स्टेडियम में आए दिन होने वाले कार्यक्रम से टेÑक हो रहा खराब
उम्मेद सिंह स्टेडिम में आए दिन होने वाले कार्यक्रमों से खिलाड़ियों का अभ्यास तो बाधित होता ही है। कार्यक्रम के दौरान लगाए जाने वाले पांडाल के लिए वाहन ट्रेक से गुजरते जिससे पूरा ट्रेक उखड़ जाता है। प्रशासन को चाहिए की स्टेडियम में आयोजन की अनुमति देने से पहले आयोजकों हिदायत दे की ट्रेक व खेल मैदान में ट्रक व ट्रैकर नहीं चलाए निर्धारित रोड तक ट्रक व वाहन ले जाए जिससे ट्रेक खराब नहीं होगा। मैदान घास उखड़ने बच जाएगी।
- खजान सिंह, एथेलिटिक

स्टेडियम में आयोजन होने से खिलाड़ियों का अभ्यास होता बाधित
स्टेडियम खेल कूद और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के लिए तैयार किया गया है। लेकिन यहां खेल के आलवा सभी कुछ होता है। यहां होने वाले आने दिन के कार्यक्रम सभाओं के कारण खिलाडियां अभ्यास बाधित होता है। ट्रेक और मैदान को आयोजन करता इतना खराब कर देते है की उसके ठीक होने में महीनों लग जाते है। यहां पांडाल और सजावट होर्डिंग लगाने के दौरान कीले और तार यहीं छोड जाते जिससे नंगे पैर दौड लगाने वाले खिलाड़ी जख्मी हो जाते है। कार्यक्रम होने के बाद कई दिन स्टेडियम की सफाई नहीं होने से चहुंओर गंदगी फैली रहती है।
- श्याम बिहारी नाहर,गोल्फ कोच कोटा

ट्रैक पर कीचड़, मैदान में सड़े भोजन की गंदगी
कोटा। शहर के सबसे बड़ा महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम आए दिन होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम और मेलों से दुर्दशा का शिकार हो रहा है। स्टेडियम में होने वाले सरकारी आयोजन के चलते कई दिनों तक स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए बंद कर दिया जाता है। जिससे खिलाड़ियों के अभ्यास का हर्जाना तो ही रहा साथ आयोजन के बाद स्टेडियम गंदगी और टेंट शामियाने लगाने से जगह जगह फिल्ड खराब हो रहा है। अभी हाल में स्टेडियम लगे जॉब फेयर के बाद तो स्टेडियम दुर्दशा दयनीय हो गई है। पूरा ट्रेक वाहनों आवागमन से उखड़ गया और बड़े गड्ढे बन गए है। चहुंओर गंदगी और कचरा फैला है। स्टेडियम अभ्यास करने आ रहे खिलाड़ी रोज वहां फैली लोहे कील और अन्य सामग्री हो हटाकर अभ्यास करते है। स्टेडियम अब नंगे पैर अभ्यास करने के लायक तो बिल्कुल नहीं रहा है। स्टेडियम की बदहाली को लेकर खिलाड़ियों में भारी आक्रोष व्याप्त है।

प्रेक्टिस हो रही बाधित
आए दिन स्टेडियम को किसी न किसी बहाने बंद कर दिया जाता है। जिससे खिलाड़ियों की प्रेक्टिस के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। स्टेडियम में प्रोग्राम के बाद गड्ढे और कचरा कई दिनों तक फैला रहता है। खिलाड़ियों की सुनने वाला कोई नहीं है।
- महिमा चौधरी एथलीट

स्टेडियम खेल के लिए कार्यक्रमों के लिए नहीं
समझ नही आता की स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए बनाया है या कार्यक्रमों के लिए , स्टेडियम में कार्यक्रम के बाद हमेशा ही ग्राउंड की दुर्गति हो जाती है। जिसे कई दिनों तक ठीक नहीं किया जाता। ऐसे में खिलाड़ियों की प्रेक्टिस बाधित होती है।
- अक्षी पंचोली, बॉक्सर

ट्रैक पर गड्ढे, कैसे करें अभ्यास
स्टेडियम में मेगा जॉब फेयर के लिए आए वाहनों से पूरे ट्रैक पर गड्ढे हो गए है ऐसे में सभी खिलाड़ी परेशान हो रहे है लेकिन अभी तक स्टेडियम की सुध नहीं ली गई।
- मूमल देवड़ा, एथलीट

खाने की झूठी प्लेटें स्टेडियम में चहुंओर बिखरी पड़ी
जॉब फेयर के बाद स्टेडियम में झूठी प्लेटों का ढेर लगा हुआ है , गोला फेंक के लिए हमने जो जेके पेवेलियन में जगह बना रखी है इस पर भी काफी गड्ढे और कचरा कर दिया है।
- गोकलेंद्र, गोला फेंक खिलाड़ी

इनका कहना है
कार्यक्रमों के लिए खेल मैदान के उपयोग से खिलाड़ियों की प्रेक्टिस  बाधित होती है।  दूसरा कोई विकल्प नही होने पर ही खेल मैदानों का उपयोग कार्यक्रमों के लिए करना चाहिए और कार्यक्रम समाप्त होते ही मैदान की साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था पूर्व की भाती तुरंत प्रभाव से करनी चाहिए।
- अजीज पठान, जिला खेल अधिकारी कोटा

एनडब्ल्यूआर ने अब तक किया 4 हजार किमी ट्रैक का विद्युतीकरण
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे पर वर्ष 2022-23 में पर्यावरण अनूकुल रेल संचालन के लिए 1104 किलोमीटर ब्रॉडगेज लाइनों का विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2022-23 में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर सर्वाधिक रेल मार्ग का विद्युतीकरण किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब तक कुल लगभग 4000 किलोमीटर रेल मार्ग का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर विद्युतीकरण के कार्य को विगत वर्षों के बजट में प्राथमिकता प्रदान की गई है। अब तक 3969 किलोमीटर रेल लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे में वर्ष 2022-23 में 1104 किलोमीटर रेल खण्ड के विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया गया, जो कि इस वर्ष सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर सर्वोत्तम प्रदर्शन है।

116 जोड़ी ट्रेनें संचालित
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मण्डल पर शत प्रतिशत (1024 कि.मी.) विद्युतीकरण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त अजमेर मण्डल पर 803 किलोमीटर, बीकानेर मण्डल पर 1422 कि.मी. तथा जोधपुर मण्डल पर 720 किलोमीटर रेल मार्ग का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर शेष रहे लगभग 1550 कि.मी. रेल मार्ग के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य वर्ष 2023-24 रखा गया है। वर्तमान में उत्तर पश्चिम रेलवे पर 116 जोड़ी ट्रेनें विद्युत ट्रेक्शन पर संचालित की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर वर्ष 2023-24 तक सभी रेल मार्गों के विद्युतीकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया हैं। विद्युतीकरण होने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे यात्रा समय में बचत होगी। साथ ही डीजल की जगह बिजली के प्रयोग से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा व राजस्व में भी बचत होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब तक लगभग 4000 किलोमीटर रेल मार्ग का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में 116 जोड़ी ट्रेनें विद्युत ट्रेक्शन पर संचालित की जा रही है।
- शशि किरण, सीपीआरओ

भीलवाड़ा में तनाव के बाद पटरी पर लौटी जिंदगी: बाजार खुले और दिखी शांती, इंटरनेट सेवा बहाल
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के सांगानेर क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में मंगलवार को समझौता होने के बाद अब शांति है और गुरूवार को इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी गई है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में आज पूरी तरह शांति बनी हुई है और सभी बाजार खुले हैं तथा कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि शांति के मद्देनजर चौबीस घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। हालांकि उधर भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस मामले के विरोध में सभी तहसीलदारों को ज्ञापन देगी।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात क्षेत्र के शास्त्री नगर में कुछ लोगों ने आदर्श तापडिय़ा की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। इस मामले को लेकर हिन्दू संगठनों ने बंद का आह्वान भी किया था। बाद में पुलिस और प्रशासन की परिजनों से बातचीत के बाद समझौता हुआ है और मामला शांत हुआ।

रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट से लोगों में दहशत
पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी के करमानिकुप्पम में रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट से ट्रैक के किनारे रहने वाले लोगों में दहशत फैल गयी। विस्फोट की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकले और ट्रैक पर पहुंचे, तो देखा कि ट्रैक पर एक बम फटा हुआ है। विस्फोट में ट्रैक क्षतिग्रस्त नहीं हुआ और कुछ समय बाद पुड्डुचेरी-चेन्नई एक्सप्रेस सुरक्षित रूप से गुजर गयी।

लोगों ने हादसे की सूचना ऑरलियनपेट पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बम दस्ते को बुलाया गया, जिसने यह पुष्टि की कि यह बम था। पुलिस ने ट्रैक के आस-पास के इलाके की तलाशी ली और उसे कुछ बिना फटे हुए बम मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

रेलों के सुरक्षित संचालन के लिए गर्मी में भी इंजीनियरिंग है मुस्तैद
जयपुर। रेलों के सुरक्षित संचालन के लिए रेलवे इंजीनियरिंग विभाग मुस्तैद है। प्रशासन सेफ्टी सेमिनार के कर्मचारी-अधिकारियों को प्रशिक्षित कर रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार पटरियों की समय पर ही स्ट्रेसिंग करने के साथ ही उनकी सतत देखरेख  रखी जा रही है। ट्रैक मैन दिन के अधिकतम तापमान के समय (दोपहर 12 से 16 बजे के बीच) भी गश्त कर रेल पटरी की स्थिति की जांच करते है।

हर ट्रैक मैन की ओर से इकहरी लाइन पर 2 कि.मी. एवं दोहरी लाइन पर दोनों लाइनों का एक किमी गहन निरीक्षण किया जाता है। रेल लाइन के गर्मी से फैलने के कारण टेड़ा हो जाना चैक किया जाता है। ऐसा पाए जाने पर रेलकर्मी उस लाइन को तुरन्त डेटोनेटर (पटाखे) से प्रोटेक्ट करते हुए लाल झण्डी से किसी भी आती हुई गाडी को रोकने के लिए तैयार रहता है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-हरिद्वार रेलसेवा में, गंगानगर-दिल्ली ट्रेन और दिल्ली-बठिण्डा रेलसेवा में 2 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की है। ं

उत्‍तर प्रदेश में महिला ने टूटी पटरी देखकर लहराई साड़ी
एटा। उत्‍तर प्रदेश के एटा में एक महिला ने ट्रेन को रुकवा दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। महिला ने रेल की पटरी को टूटा हुआ देखा। इसके बाद महिला ने अपनी लाल साड़ी को लहराया। इसे देखकर ट्रेन को रोक दिया गया। इसके बाद महिला की लोग चर्चा कर रहे है।

थाना अवावगढ़ क्षेत्र के कुलबा रेलवे हाल्‍ट स्‍टेशन के पास का है। यहां महिला खेतों में काम करने जा रही थी। महिला को रेल की पटरी टूटी हुई दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने स्वयं के आवास से लाल कपड़ा लाकर पटरी पर बांध दिया। ट्रेन को देखकर उन्होंने साड़ी लहराई। इसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया। महिला ने ट्रेन के ड्राइवर को टूटी हुई पटरी दिखाई।

'डांस मेरी रानी' के बाद नया ट्रैक 'तेरा साथ हो' रिलीज, संगीत जोड़ी गुरु रंधावा और जाहरा खान की फिर धमाकेदार वापसी
मुंबई।  गुरु रंधावा और जाहरा खान का नया ट्रैक 'तेरा साथ हो' रिलीज हो गया है। टी-सीरीज की 'डांस मेरी रानी' की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद, एक बार फिर हिट संगीत जोड़ी गुरु रंधावा और जाहरा एस खान, भूषण कुमार द्वारा निर्मित और तनिष्क बागची द्वारा रचित 'तेरे साथ हो' के साथ वापसी कर रहे हैं। गुरु रंधावा, जाहरा, करण वाही अभिनीत इस म्यूजीक वीडियो को कॉलिन डी' कुन्हा ने निर्देशित किया है। इस गाने में गुरु के पॉप पंजाबी तड़के के साथ जाहरा खान और करण वाही की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली।

भूषण कुमार ने कहा कि दर्शक 'डांस मेरी रानी' के बाद गुरु रंधावा और जाहरा खान के अगले ट्रैक को सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'तेरे साथ हो' से बेहतर कोई गाना नहीं हो सकता है, जो एक असाधारण डांस ट्रैक है जिसमें फ्रेश साउंड्स और बीट्स हैं। गुरु रंधावा ने कहा  कि जब आप तेरा साथ हो इस गाने को सुनेंगे तब आप को पता चलेगा कि यह बहुत ही यूनिक ट्रैक है। डांस मेरी रानी की असीम सफलता के बाद में एक बार फिर जाहरा के साथ मिलकर काम करने के लिए बेहद खुश था।

जाहरा एस खान ने कहा कि दर्शकों ने वास्तव में 'डांस मेरी रानी' पर खूब प्यार बरसाया है, गुरु और मैं एक बार फिर दर्शकों के समक्ष तेरा साथ हो के साथ एक और हिट की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं करण वाही ने कहा कि 'तेरे साथ हो' इस ट्रैक को सुनते ही मुझे  पसंद आ गया था। सेट पर गुरु, जाहरा और कॉलिन के साथ इस ट्रैक को फिल्माना मानों हर पल  पार्टी के समान हो। तनिष्क ने कहा कि मैं 'तेरे साथ हो' के साथ प्रयोग करना और लिफाफे को आगे बढ़ाना चाहता था और गुरु रंधावा और जाहरा एस खान वास्तव में इसे अगले स्तर पर ले गए।

बाघिन टी 39 के साथ दिखाई दिए शावक
जयपुर। रणथम्भौर में बाघिन टी-39 नूर के साथ शावक दिखाई दिए है। जानकारी के अनुसार जोन-1 में गुप्ता एनिकट के पास मुंह में शावक को दबाकर ट्रैक पर नजर आई। टी-39 बाघिन करीब 14 साल की हो गई है। इसके साथ ही इसने पांचवी बार शावक को जन्म दिया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने इस एरिए में देखरेख बढ़ा दी है। अभी एक शावक दिखाई दिया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बाघिन के एक से अधिक शावक हो सकते है। शावक दिखाई देने के बाद नेचर गाइडों में लहर दौड़ गई है।