dudu - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बेकाबू ट्रक खड़े ट्रकों से टकराया तीन ट्रक भभके, 5 लोग जिंदा जले
न्यूज सर्विस/नवज्योति, दूदू। जयपुर-अजमेर राष्टÑीय राजमार्ग पर दूदू से पडासौली के बीच गंजी के पास बुधवार सुबह एक होटल के सामने तीन ट्रकों की भिड़न्त के बाद आग लग गई। हादसे में ट्रक में बैठे 5 लोगों सहित एक दर्जन मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे के करीब होटल के बाहर दो ट्रक खड़े थे और उनके चालक होटल पर थे। इतने में पीछे से आए एक बेकाबू ट्रक ने खड़े ट्रकों को टक्कर मार दी। ट्रक का डीजल टैंक फटने से आग लगी जिसने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते-देखते ही तीनों ट्रक भभक उठे। दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया। पांचों मृतक मवेशियों को हरियाणा से खरीदकर ट्रक से गुजरात ले जा रहे थे। हादसे की सूचना के बाद जयपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने भी पहुंचकर जानकारी ली। हादसे में पवन  (28), संजय (18), धर्मवीर (39) निवासी हरियाणा और विजय (30) और बिजली (28) बिहार की मौत हो गई। पांचों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

दूदू-नैनवां हाइवे के लिए 12 करोड़ की घोषणा से क्षेत्र में हर्ष की लहर
बूढ़ादीत। वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान सोमवार को पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने रोटेदा से मंडावरा तक सड़क के चौड़ीकरण के लिए 12 करोड़ रुपए की घोषणा की है। जिसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र वासियों ने स्वागत कर, एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर आतिशबाजी के साथ हर्ष व्यक्त किया है। बूढ़ादीत क्षेत्र के मंडावरा बस स्टैंड से रोटेदा तक तीन दशकों से अधूरे पड़े 37 ए दूदू-नैनवां हाइवे मार्ग बारिश के समय राहगीरों के लिए मुसीबत बना रहता था। सोमवार को वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा पर पीपल्दा विधानसभा में मुख्यमंत्री ने दो घोषणाएं कीं। इनमें रोटेदा से मंडावरा तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 12 करोड़ तथा सुल्तानपुर नगर पालिका में अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग आॅफिस की घोषणा की गई है। मंगलवार को मंडावरा नाले पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने आतिशबाजी कर व एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और क्षेत्रीय विधायक रामनारायण मीणा का आभार जताया।

ग्वालियर को सीधा जोड़ता है जयपुर से
उजाड़ क्षेत्र से गुजर रहा  दूदू-नैनवां स्टेट हाइवे मध्यप्रदेश के ग्वालियर को जयपुर से सीधा जोड़ता है।  लेकिन चंबल नदी घड़ियाल अभयारण्य के लिए संरक्षित है, जो मंडावरा में आधा किलोमीटर आबादी क्षेत्र, 1 किलोमीटर चंबल पुलिया तक, चंबल पुलिया से 1 किलोमीटर रोटेदा तक घड़ियाल अभयारण्य के अंतर्गत आने के कारण पिछले तीन दशक से अधूरा पड़ा हुआ है।

खुशी मनाने वालों में ये रहे शामिल
मार्ग के लिए 12 करोड़ की घोषणा होने के बाद खुशी मनाने वालों में युवा नेता लोकेश बावंता, कमलेश नागर, हनुमान गुर्जर, कजोड़ केवट, भंवरलाल खंगार, लोकेश केवट, बनवारीलाल सुमन, गोपाल सिंह, गोपाल दाधीच, जगन्नाथ प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल रहे।

दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था मामला
पीपल्दा विधानसभा के मंडावरा बस स्टैंड से रोटेदा-दूदू- नैनवां हाइवे मार्ग को पूर्ण करवाने की मांग को लेकर दैनिक नवज्योति प्रमुखता से लगातार मामला उठाता रहा है।

ग्रामीणों ने पंचायत राज चुनाव में किया बहिष्कार
सड़क मार्ग को पूर्ण करवाने के लिए मंडावरा वासियों द्वारा पंचायत चुनाव का बहिष्कार भी किया गया था। कई वर्षों से जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रवासी मार्ग को पूर्ण करवाने की मांग करते आ रहे थे।

इनका कहना है

मंडावरा कस्बे से गुजरने वाले दूदू नैनवा स्टेट हाईवे की दुर्दशा बयां कर पाना मुश्किल है। यहां हल्की सी बारिश होते ही निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार विधायक रामनारायण मीणा से लोगों ने मांग की थी।  विधायक ने क्षेत्र की पीड़ा को समझते हुए जो घोषणा करवाई वह सराहनीय है।    -कमलेश नागर, ग्रामीण, मंडावरा

मुख्यमंत्री और विधायक के प्रयास से बजट सत्र में जिस प्रकार दशकों पुरानी उजाड़ क्षेत्र की समस्या हाइवे मार्ग के लिए 12 करोड़ राशि की घोषणा हुई, उसके लिए क्षेत्र की जनता विधायक का आभार जताती है।     -लोकेश बावंता, युवा नेता, कांग्रेस पार्टी

पीपल्दा विधायक रामनारायण मीणा द्वारा पीपल्दा विधानसभा में विकास कार्य को लेकर कई सौगातें दी हैं। सोमवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री ने रोटेदा से मंडावरा तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 12 करोड़ की घोषणा और सुल्तानपुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता कार्यालय खोलने की घोषणा करके जो सौगात दी है, वह इस क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण थी।
-नसरू खान, पूर्व पीसीसी सदस्य

4.5 किलोमीटर की इस सड़क के लिए हमने प्रस्ताव बनाकर भेजे थे। जिसे सीएम ने घोषणा में शामिल किया है। लेकिन इसमें केंद्र सरकार के स्तर पर मंजूरी की जरूरत होती है। क्योंकि इसका कुछ हिस्सा घड़ियाल सेंचुरी में आता है। मुख्यमंत्री द्वारा सुल्तानपुर में पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता आॅफिस खोलने की घोषणा तथा रोटेदा से मंडावरा तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 12 करोड की सौगात देने पर मुख्यमंत्री का हृदय से आभार।
-रामनारायण मीणा, विधायक

बजरी माफिया से मिलीभगत के आरोपी आरपीएस को मिली जमानत
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने बजरी माफिया से मिलीभगत करने के आरोप में गिरफ्तार दूदू के तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक विजय सेहरा को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश नरेन्द्र सिंह की एकलपीठ ने यह आदेश आरोपी विजय सेहरा की जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए दिए।

जमानत याचिका में अधिवक्ता रजनीश गुप्ता ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता प्रार्थी को मामले में राजनीतिक द्वेषता के चलते फंसाया गया है। मामले में दर्ज एफआईआर में उसका नाम भी नहीं है। इसके अलावा उसे पूर्व में ही एपीओ किया जा चुका था। इसके अलावा उससे कोई पूछताछ शेष नहीं है। ऐसे में उसे जमानत पर रिहा किया जाए। जिसका विरोध करते हुए सरकारी वकील ने कहा कि आरोपी पुलिस अधिकारी ने बजरी माफियाओं से मिलीभगत कर लाखों रुपए की वसूली की है। आरोपी दलालों के जरिए बजरी परिवहन करने वालों माफियाओं से प्रति गाड़ी के रुपए वसूल करता था। इसके अलावा प्रकरण में अनुसंधान लंबित है। यदि आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया तो वह साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने के साथ ही गवाहों को प्रभावित भी कर सकता है। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने आरोपी को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि गत तीन नवंबर को एसओजी ने दूदू सीओ रहते हुए बजरी माफियाओं से मिलीभगत करने, उनकी गाड़ियों को पास कराने और बजरी कारोबारियों को संरक्षण देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।