blind - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दृष्टिहीन और 90% तक दिव्यांग ऑर्थोपैडिक शिक्षक-कर्मचारियों को इच्छित स्थान पर मिलेगी नियुक्ति
जयपुर। शिक्षा विभाग में कार्यरत नेत्रहीन शिक्षकों और कर्मचारियों को अब उनके इच्छित स्थान पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके अलावा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 90% ऑर्थोपैडिक विकलांग और मूकबधिर की समस्या को देखते हुए उन्हें भी इच्छित स्थान पर लगाने का फैसला लिया है। उन्होंने डीपीसी का काम प्रगतिरत होने और ट्रांसफर पॉलिसी सीएम के निर्देशन में बनने की बात भी कही है। सारी डीपीसी एक साथ करना संभव नहीं: वहीं, शिक्षक संगठनों की ओर से उठाई जा रही डीपीसी और ट्रांसफर पॉलिसी की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि डीपीसी लगातार हो रही है। उन्होंने विभाग संभालते ही सभी तरह की पेंडिंग डीपीसी करने के निर्देश दिए थे। फिलहाल वाइस प्रिंसिपल की डीपीसी बनकर तैयार हो गई है, दो-चार दिन में उन्हें पोस्टिंग दे दी जाएगी।

इच्छित स्थान पर नियुक्ति का क्रम जारी
मंत्री मदन दिलावर के निवास पर आवेदन लेकर आए 4 नेत्रहीन कार्मिकों को शिक्षा मंत्री ने उनके चाहे गए स्थान पर घर के नजदीक प्रतिनियुक्ति करने के आदेश दिए। इनमें सचिन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी मंशीपुर,पंचायत टिकरी, तहसील रामगढ़ जिला अलवर को अलवर के उच्च प्राथमिक विद्यालय से मुरलीपुरा जयपुर। पर्वत सिंह चुड़ावत वरिष्ठ अध्यापक को वर्तमान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लड़की, जिला भीलवाड़ा से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तकड़ियो का गुड़ा,नाथद्वारा जिला राजसमद मे प्रतिनियुक्ति पर मनोहर लाल गुजर वरिष्ठ सहायक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़गढ़ शहर से राजकीय प्रज्ञा चक्षु उच्च माध्यमिक विद्यालय अंबा माता ,उदयपुर तथा अक्सा खानम अध्यापिका राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मोरू खेड़ी ,पंचायत आवर, भवानीमंडी, झालावाड़ को घर के निकट राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,भीलवाड़ा में प्रतिनियुक्ति पर लगाने के निर्देश दिए हैं।

जयपुर से पकड़े ब्लाइंड मर्डर के आरोपी
बांसवाड़ा। शहर के आंबावाड़ी क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने महत 4 दिन में सुलझाते हुए दो आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने बताया कि 30 मार्च को इंदिरा कॉलोनी निवासी अली पुत्र असगर अली अंसारी ने रिपोर्ट दी कि उसका बड़ा भाई समीर उर्फ चांद बाबू एल्युमीनियम फर्नीचर बनाने का कार्य करता था और इंदिरा कॉलोनी में जीजा सलीम अहमद के साथ रहता था। समीर 29 मार्च को दोपहर में जीजा से साइट पर जाने की बात कहकर 7 हजार रुपए लेकर गया। शाम 5 बजे घर लौटा और चाय पीकर इंदिरा कॉलोनी, मंदारेश्वर आदि जगह पर साइट देखने के लिए गया। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटा तो बहन अफसाना ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया परंतु उसने फोन नहीं उठाया। जीजा सलीम ने बताया कि रात 11.30 बजे के आसपास जोगीवाड़ा अंकलेश्वर में समीर की अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी है।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मृतक के करीबियों को खंगाला तो मृतक के पास काम करने वाले अजय पुत्र रामू भोई निवासी जोगीवाड़ा आंबावाड़ी एवं मीतराज सिंह पुत्र दीपेश सिंह चन्द्रावत निवासी कालिका माता गायब मिले। दोनों को नामजद कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर गुजरात के सूरत, आणंद एवं दाहोद तथा मध्यप्रदेश के मन्दसौर एवं रतलाम भेजी। इसी दौरान सूचना मिली कि दोनों आरोपी भागकर जयपुर पहुंच गए हैं। इस पर पुलिस थाना सदर जयपुर के थानाधिकारी पृथ्वीपालसिंह को दोनों आरोपियों के हुलिये बताते हुए फोटो भेजे गए। आरोपियों के फोटो व हुलिये के आधार पर दो अप्रेल को उन्हें डिटेन कर बांसवाड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम जयपुर गई और दोनों आरोपियों को थाना कोतवाली लाया गया।

नेत्रहीन शिक्षिका को गृह जिले में पदस्थापित करने पर करें विचार: HC
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कहा है कि वह जोधपुर में तैनात नेत्रहीन महिला शिक्षक को उसके गृह जिले में पदस्थापित करने के लिए चार सप्ताह में विचार करे। इसके लिए अदालत ने याचिकाकर्ता को विभाग के संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपना अभ्यावेदन पेश करने को कहा है। जस्टिस महेन्द्र गोयल की एकलपीठ ने यह आदेश विभा शर्मा की याचिका को निस्तारित करते हुए दिए।

याचिका में अधिवक्ता लक्ष्मीकांत मालपुरा ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2018 में चयनित हुई थी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की ओर से वर्ष 2020 में वरीयता के आधार पर पदस्थापन के लिए विकल्प मांगे गए। जिसमें याचिकाकर्ता ने प्रथम वरीयता में अपना गृह जिला टोंक भरा था। इसके बावजूद उसे जोधपुर में पदस्थापित किया गया। जबकि अभी भी टोंक में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के बडी संख्या में पद रिक्त चल रहे हैं। याचिका में कहा गया कि नेत्रहीन होने के कारण याचिकाकर्ता को अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने में परेशानी होती है। ऐसे में उसे गृह जिले में नियुक्ति दी जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने विभाग को याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन पर चार सप्ताह में विचार करने को कहा है।