axis bank - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंडिगो ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की, ग्राहकों को मिलेगा लॉयल्टी प्रोग्राम इंडिगो ब्लूचिप का भी लाभ
नई दिल्ली। निजी विमानन सेवा कंपनी इंडिगो ने एक्सिस बैंक के साथ दो को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश करने की घोषणा की है। दोनों कंपनियों की साझा प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इंडिगो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और इंडिगो एक्सिस बैंक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड रुपे और वीजा नेटवर्क पर उपलब्ध हैं। ग्राहकों को इंडिगो के लॉयल्टी प्रोग्राम इंडिगो ब्लूचिप का भी लाभ मिलेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राहक रोजमर्रा की खरीदारी और यात्रा से संबंधित लेनदेन पर सुविधाजनक और बिना किसी झंझट के रिवॉर्ड प्वाइंट अर्जित कर सकेंगे। इंडिगो की उड़ानों के टिकट बुक कराने और संबंधित खर्चों पर अधिक रिवॉर्ड मिलते हैं। ग्राहकों को शुरुआती और नवीनीकरणीय लाभ, माइलस्टोन रिवॉड्र्स तथा लाइफस्टाइल विशेषाधिकारों का एक व्यापक पैकेज भी मिलेगा जिसमें लाउंज एक्सेस, एंटरटेंमेंट के ऑफर, डाइनिंग पर छूट और कार्ड वेरिएंट के अनुसार विदेशी मुद्रा विनिमय में लाभ शामिल है।

इंडिगो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड की कीमत 799 रुपये रखी गयी है और यह खुदरा ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जबकि समृद्ध ग्राहकों को ध्यान में रखकर इंडिगो एक्सिस बैंक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड की कीमत पांच हजार रुपये तय की गयी है।

एक्सिस बैंक ने राजस्थान में 5 नई शाखाओं का किया उद्घाटन
जयपुर। एक्सिस बैंक ने राज्य में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने के उद्देश्य से राजस्थान में 5 नई शाखाओं का उद्घाटन किया। यह रणनीतिक विस्तार बैंक की राज्य में अपनी सेवाओं को व्यापक बनाने की योजना का हिस्सा है, जिसके तहत ग्राहकों को बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं की व्यापक श्रृंखला प्रदान की जाएगी।

नई शाखाएं उदयपुर के फतेहपुरा और अशोक नगर, चित्तौड़गढ़ के सेंथी, कोटा के रामपुरा, और अलवर जिले के जापानी जोन, नीमराणा में स्थापित की गई हैं। उदयपुर की फतेहपुरा शाखा का उद्घाटन कांग्रेस के जिला प्रतिनिधि श्री लाल सिंह झाला और मार्बल एसोसिएशन सुखेर के अध्यक्ष बन्ना राम चौधरी ने किया। इस मौके पर बैंक के सीनियर अधिकारी  हरिंदरपाल सिंह कोहली, सर्कल हेड- राजस्थान, भी उपस्थित थे।

बैंकिंग सेवाओं का विस्तार
ये शाखाएं व्यक्तिगत बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, लोन उत्पादों (पर्सनल, सोना, हाउसिंग, वाहन, कार्यशील पूंजी, आदि), और बीमा सेवाओं सहित कई तरह के उत्पाद और सेवाएं पेश करेंगी। इसका उद्देश्य बड़े, मध्यम और छोटे कॉर्पोरेट्स, एमएसएमई, कृषि और खुदरा व्यापारियों की बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करना है। इसके साथ ही ग्रामीण और बिना बैंक वाली आबादी को भी सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।

बैंकिंग की नई ऊंचाइयों की ओर
उद्घाटन समारोह के दौरान अर्निका दीक्षित, प्रेसिडेंट और हेड - ब्रांच बैंकिंग, एक्सिस बैंक ने कहा, “इन नई शाखाओं के उद्घाटन के साथ, हम राज्य में अपने ग्राहकों को डिजिटल और कस्टमाइज्ड वित्तीय समाधानों की बेहतर पहुंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक्सिस बैंक राजस्थान की आर्थिक वृद्धि में योगदान करते हुए ग्राहकों को स्मार्ट और आधुनिक वित्तीय सेवाएं प्रदान करेगा।”

इन शाखाओं के उद्घाटन के साथ, एक्सिस बैंक की अब राजस्थान में कुल 214 शाखाएं और 361 एटीएम सेवाएं संचालित हो रही हैं।

हथियारों की नोक पर सत्तर लाख की लूट, अलवर के भिवाड़ी में एक्सिस बैंक में वारदात, जिले में नाकेबंदी
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी स्थित भिवाड़ी रीको चौक पर एक्सिस बैंक से बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े करीब 70 लाख रुपए लूट लिए।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब सवा नौ बजे मोटरसाइकिलों पर आये छह बदमाशों ने आते ही बैंक के स्ट्रांग रूम  की चाबी ले ली और बैंक में मौजूद बीस कर्मचारियों को हथियारों की नोक पर बंधक बना लिया बैंक में  रखा सारा कैश एवं सोने चांदी के जैवरात लूट कर फरार हो गए। बैंक ने प्रारंभिक तौर पर माना कि यह लूट सत्तर लाख से अधिक है जिसमें ज्यादातर नगदी है और सोने चांदी के जेवरात भी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस संबंध  में अभी कहना जल्दबाजी होगा कि कितने रुपए की लूट हुई है लेकिन लूट की राशि  काफी अधिक है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए मुखबिर तंत्र तैनात किए गए हैं और  कई पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। भिवाडी सहित पूरे जिले में नाकेबंदी कराई  गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने फायर भी किए। पुलिस बैंक सहित आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस वारदात को अंजाम देने में करीब 20 मिनट लगे जिसके फुटेज सीसीटीवी कैमरे में सामने आ रहे हैं। वारदात के समय कुछ ग्राहक भी मौजूद थे जिनसे भी घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।

लगातार दूसरे दिन गिरा शेयर बाजार
मुंबई। वैश्विक बाजार के कमजोर संकेत से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर एक्सिस बैंक, रिलायंस, कोटक बैंक, एयरटेल समेत 20 कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन भी गिर गया लेकिन सेंसेक्स 60 हजार अंक से ऊपर टिकने में सफल रहा।

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 314.04 अंक लुढ़ककर 60,008.33 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 113.40 अंक गिरकर 17,885.80 अंक पर रहा। बड़ी और मझौली कंपनियों के विपरीत छोटी कंपनियों में लिवाली हुई। मिडकैप 0.21 फीसदी टूटकर 26,360.61 अंक जबकि स्मॉलकैप 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त लेकर 29,243.64 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 3464 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1853 गिरावट जबकि 1495 बढ़त में रहे वहीं 116 में कोई बदलाव नहीं हुआ। एनएसई में 35 लाल जबकि 15 हरे निशान पर रहे।

इस दौरान एफएमसीजी, हेल्थकेयर, यूटिलिटीज, ऑटो और पावर समूह की 0.63 प्रतिशत तक की तेजी को छोड़कर शेष अन्य समूह लाल निशान पर रहे। बेसिक मैटेरियल्स 0.62, ऊर्जा 1.78, वित्त 0.63, दूरसंचार 1.02, बैंङ्क्षकग 0.79, कैपिटल गुड्स 0.30, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.42, धातु 0.33, तेल एवं गैस 1.39 और रियल्टी समूह के शेयर 1.79 प्रतिशत लुढ़क गये।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.35 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.40 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसैंग 0.25 प्रतिशत गिर गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.12 प्रतिशत और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.44 प्रतिशत की तेजी रही।

सेंसेक्स करीब 142 अंक टूटकर 60,179.93 अंक पर खुला लेकिन लिवाली के बल पर यह 60,426.61 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। बिकवाली के दबाव में यह 59,944.77 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया लेकिन अंतिम समय में निवेशकों की धारण मजबूत होने से यह पिछले सत्र के 60,322.37 अंक के मुकाबले 0.52 प्रतिशत लुढ़कने के बावजूद 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर 60,008.33 अंक पर टिकने में कामयाब रहा। निफ्टी भी लगभग 60 अंक फिसलकर 17,939.35 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 18,022.65 अंक के उच्चतम और 17,879.25 अंक के न्यूनतम स्तर तक गया। अंत में 17,999.20 अंक की तुलना में 0.56 फीसदी टूटकर 17,898.65 अंक पर आ गया।

इस दौरान नुकसान उठाने वाली कंपनियों में एक्सिस बैंक 1.95, रिलायंस 1.91, कोटक बैंक 1.51, भारती एयरटेल 1.39, टाइटन 1.20, डॉ. रेड्डी 1.19, एचडीएफसी बैंक 1.09, एचडीएफसी 0.95, टीसीएस 0.88, एचसीएल टेक 0.82, सन फार्मा 0.78, टाटा स्टील 0.72, बजाज ऑटो 0.72, ङ्क्षहदुस्तान यूनलीवर 0.64, मङ्क्षहद्रा एंड मङ्क्षहद्रा 0.54, आईसीआईसीआई बैंक 0.43, अल्ट्रासिमको 0.24, एलटी 0.19, इंफोसिस 0.14 और नेस्ले इंडिया 0.02 प्रतिशत शामिल हैं।

वहीं, मारुति 2.77, एशियन पेंट 2.47, पावरग्रिड 2.08, आईटीसी 1.68, एनटीपीसी 1.68, इंडसइंड बैंक 1.21, टेक महिंद्रा 1.12, एसबीआई 0.64, बजाज फाइनेंस 0.60 और बजाज फिनसर्व ने 0.31 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।