airtel - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्पैम कॉल और एसएमएस को एयरटेल ने कहा अलविदा
जयपुर। भारती एयरटेल ने अपनी एआई पावर्ड स्पैम डिटेक्शन सिस्टम के जरिए राजस्थान में अपने ग्राहकों को बड़ी राहत प्रदान की है। लॉन्च के पहले दस दिनों में ही, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने अपनी इस नई सेवा से राजस्थान में 51 मिलियन संभावित स्पैम कॉल्स और 1.6 मिलियन स्पैम एसएमएस की पहचान करने में सफलता हासिल की है।

यह सेवा पूरी तरह मुफ़्त है और एयरटेल के सभी ग्राहकों के लिए इसे अपने आप एक्टिव कर दिया है। इसके लिए उन्हें न तो कोई अनुरोध करना पड़ेगा और न ही कोई एप डाउनलोड करने की जरूरत है।

भारती एयरटेल राजस्थान के सीईओ मरूत दिलावर ने कहा आज के डिजिटल युग में धोखा धडी, स्कैम और हानिकारक संदेश ग्राहकों के लिए एक गंभीर चिंता विषय बन चुके हैं। एयरटेल के डेटा साइंटिसट की ओर इस एआई सक्षम सेवा को बनाने में एक विदेशी एल्गोरिथम का उपयोग किया है।

Airtel Terrif Plan : जियो के बाद एयरटेल ने बढ़ाई प्लान दरें, 15 फीसदी तक होगी बढ़ोतरी
नई दिल्ली। रिलायंस जियो द्वारा टैरिफ दरों में की गई बढ़ोतरी के बाद अब भारती एयरटेल ने भी अपने प्लान में 15 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है जो 3 जुलाई से प्रवाभी होगी।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि भारत में दूरसंचार कंपनियों के लिए वित्तीय रूप से स्वस्थ व्यवसाय मॉडल को सक्षम करने के लिए मोबाइल औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता 300 रुपये से ऊपर होना चाहिए। हमारा मानना है कि इसका यह स्तर नेटवर्क प्रौद्योगिकी और स्पेक्ट्रम में आवश्यक पर्याप्त निवेश को सक्षम करेगा और पूंजी पर मामूली रिटर्न प्रदान करेगा।

कंपनी ने कहा कि इस प्रकाश में, हम टैरिफ को सुधारने के लिए उद्योग में घोषणाओं का स्वागत करते हैं। एयरटेल 3 जुलाई से अपने मोबाइल टैरिफ को भी संशोधित करेगा। हमने यह सुनिश्चित किया है कि बजट चुनौती वाले उपभोक्ताओं पर किसी भी तरह का बोझ खत्म करने के लिए एंट्री लेवल प्लान पर बहुत मामूली मूल्य वृद्धि (70 पैसे प्रति दिन से कम) हो।

कंपनी ने कहा कि प्री पैड प्लान के साथ ही पोस्ट पैड प्लान में भी बढ़ोतरी की गई है।

एयरटेल ने 5जी पर इमर्सिव वीडियो एंटरटेनमेंट का किया प्रदर्शन
नई दिल्ली। दूरसंचार सेवायें प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने अपने हाई स्पीड 5जी टेस्ट नेटवर्क पर अत्याधुनिक इमर्सिव वीडियो तकनीकों का प्रदर्शन किया है। कंपनी ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि इसके माध्यम से वीडियो मनोरंजन के भविष्य को बदलने और उपयोगकर्ता अनुभव को अगले स्तर तक ले जाने का काम किया है। पलक झपकते ही मिलने वाली 5जी की उच्च गति क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

एयरटेल ने अपने हाई स्पीड 5जी टेस्ट नेटवर्क पर अत्याधुनिक इमर्सिव वीडियो तकनीकों का उपयोग करते हुए 1983 क्रिकेट विश्व कप के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ कपिल देव की प्रसिद्ध 175 नॉट आउट पारी को स्टेडियम के अनुभव के साथ रिक्रिएट किया।  4 के मोड में विशेष रूप से तैयार किए गए 175 रिप्लेड वीडियो के माध्यम से मैच के महत्वपूर्ण क्षणों को जीवंत किया गया। अब तक 1983 क्रिकेट वर्ल्ड के दौरान इस दिन टीवी टेकनीशियनों की हड़ताल की वजह से कपिल देव की इस महान पारी का कोई वीडियो फुटेज उपलब्ध नहीं था।

उसने कहा कि एक जीबीपीएस से अधिक की गति और 20 मिली सेकेंड (एमएस) से कम की विलंबता के साथ, 50 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने एक ही समय मे 5जी स्मार्टफ़ोन पर कई कैमरा कोणों के रियल-टाइम एक्सेस, स्टेडियम के अंदर के 360-डिग्री व्यू, शॉट््स के विश्लेषण और आंकड़ों के साथ निर्मित मैच के पूरी तरह से पर्सनलाइज्ड 4के वीडियो का आनंद लिया।

उसने कहा कि भारत की पहली 5जी संचालित होलोग्राम बातचीत में कपिल देव के साथ संवाद ने इस सत्र को और भी रोमांचक बना दिया।  इस दौरान क्रिकेटर कपिल देव एयरटेल 5जी पावर्ड वर्चुअल अवतार के माध्यम से वास्तविक समय में प्रशंसकों के साथ बातचीत करने और उन्हें अपनी पारी के महत्वपूर्ण क्षणों के बारे में बताने के लिए भी मंच पर दिखाई दिए।

कंपनी के सीटीओ रणदीप सेखों ने कहा कि 5जी की गीगाबिट स्पीड और मिली सेकेंड लेटेंसी हमारे मनोरंजन का उपभोग करने के तरीके को बदल देगी।  आज के प्रदर्शन के साथ, हमने केवल 5जी की अनंत संभावनाओं और डिजिटल दुनिया में अत्यधिक व्यक्तिगत इमर्सिव अनुभवों की सतह को उजागर किया है।  5जी आधारित होलोग्राम के साथ, हम वर्चुअल अवतारों को किसी भी स्थान पर ले जाने में सक्षम होंगे। यह बैठकों और सम्मेलनों, लाइव समाचारों और अन्य कई मामलों के लिए गेम चेंजर साबित होगा। एयरटेल इस उभरती डिजिटल दुनिया में 5जी के लिए पूरी तरह से तैयार है और भारत के लिए नए और अभिनव प्रयोग तैयार कर रहा है जो प्रक्रिया में है। हम इस अवसर पर दूरसंचार विभाग को धन्यवाद देते हैं कि उसने हमें ट्रायल स्पेक्ट्रम दिया, ताकि ऐसे प्रयोगों के माध्यम से हमारी तकनीक का मूल्यांकन किया जा सके।

एयरटेल ने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा आवंटित 3500 मेगाहट्ज बैंड परीक्षण स्पेक्ट्रम पर आधारित एनएसए और एसए मोड में एरिक्सन 5 जी रेडियो का उपयोग करते हुए मानेसर (गुरुग्राम) में अपने नेटवर्क एक्सपीरियंस केंद्र में यह प्रदर्शन किया। एयरटेल भारत में 5जी की अगुवाई कर रही है।  इस वर्ष की शुरुआत में एयरटेल ने लाइव 4जी नेटवर्क पर भारत के पहले 5जी अनुभव का प्रदर्शन किया।

जियो का करोड़ों ग्राहकों ने छोड़ा दामन, एयरटेल में बढ़ी ग्राहकों की संख्या, जियो से लोगों का हो रहा मोह भंग
नई दिल्ली।  देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो से अब लोगों का मोह भंग होता दिख रहा है क्योंकि सितंबर महीने में 1.90 करोड़ लोगों ने जियो का दामन छोड़ दिया।इस दौरान तीसरी बड़ी कंपनी  वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या भी 10.8 लाख घट गयी जबकि दूसरी बड़ी कंपनी भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 2.47 लाख बढ़ गयी।

दूरसंचार नियामक ट्राई के सितंबर महीने के टेलीफोन उपभोक्ताओं के जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2021 में रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्सा एक करोड़ 90 लाख 23 हजार 618 कम हो गयी। इसके बाद उसके ग्राहकों की कुल संख्या 4.29 प्रतिशत घटकर करीब 42.5 करोड़ पर आ गयी। इस दौरान वोडा आइडिया के ग्राहकों की संख्या 10 लाख 77 हजार 806 कम होकर अर्थात 0.40 प्रतिशत घटकर करीब 27 करोड़ पर आ गयी है।

ग्राहक आधार पर देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी भारती एयरटेल ने सितंबर 2021 में दो लाख 74 हजार 845 नये ग्राहक जोडऩे में सफल रही है। इसके बाद उसका ग्राहक आधार 0.08 प्रतिशत बढ़कर 35.4 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही सरकारी दूरसंचार कंपनियों भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के ग्राहकों की संख्या में कमी आयी है। बीएसएनएल के 0.76 प्रतिशत और एमटीएनएल के 0.14 प्रतिशत ग्राहक कम हुये हैं।

ट्राई के अनुसार, देश के टेलीकॉम बाजार में निजी क्षेत्र की कंपनियों की हिस्सेदारी 89.99 प्रतिशत और सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी 10.01 प्रतिशत रह गयी है। सितंबर महीने में देश में कुल मोबाइल फोन ग्राहकों की संख्या भी 1.74 प्रतिशत घटकर 116.60 करोड़ पर आ गयी है। ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में अधिक कमी आ रही है। सितंबर में शहरी क्षेत्रों में ग्राहकों की संख्या 1.92 प्रतिशत घटकर 63.8 करोड़ पर आ गयी जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 1.53 प्रतिशत घटकर 52.8 करोड़ पर रही है।  ट्राई के मुताबिक सितंबर 2021 में देश में कुल टेलीफोन ग्राहकों की संख्या इस वर्ष अगस्त की तुलना में 1.69 प्रतिशत घटकर 118.91 करोड़ पर आ गयी।

लगातार दूसरे दिन गिरा शेयर बाजार
मुंबई। वैश्विक बाजार के कमजोर संकेत से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर एक्सिस बैंक, रिलायंस, कोटक बैंक, एयरटेल समेत 20 कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन भी गिर गया लेकिन सेंसेक्स 60 हजार अंक से ऊपर टिकने में सफल रहा।

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 314.04 अंक लुढ़ककर 60,008.33 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 113.40 अंक गिरकर 17,885.80 अंक पर रहा। बड़ी और मझौली कंपनियों के विपरीत छोटी कंपनियों में लिवाली हुई। मिडकैप 0.21 फीसदी टूटकर 26,360.61 अंक जबकि स्मॉलकैप 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त लेकर 29,243.64 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 3464 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1853 गिरावट जबकि 1495 बढ़त में रहे वहीं 116 में कोई बदलाव नहीं हुआ। एनएसई में 35 लाल जबकि 15 हरे निशान पर रहे।

इस दौरान एफएमसीजी, हेल्थकेयर, यूटिलिटीज, ऑटो और पावर समूह की 0.63 प्रतिशत तक की तेजी को छोड़कर शेष अन्य समूह लाल निशान पर रहे। बेसिक मैटेरियल्स 0.62, ऊर्जा 1.78, वित्त 0.63, दूरसंचार 1.02, बैंङ्क्षकग 0.79, कैपिटल गुड्स 0.30, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.42, धातु 0.33, तेल एवं गैस 1.39 और रियल्टी समूह के शेयर 1.79 प्रतिशत लुढ़क गये।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.35 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.40 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसैंग 0.25 प्रतिशत गिर गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.12 प्रतिशत और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.44 प्रतिशत की तेजी रही।

सेंसेक्स करीब 142 अंक टूटकर 60,179.93 अंक पर खुला लेकिन लिवाली के बल पर यह 60,426.61 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। बिकवाली के दबाव में यह 59,944.77 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया लेकिन अंतिम समय में निवेशकों की धारण मजबूत होने से यह पिछले सत्र के 60,322.37 अंक के मुकाबले 0.52 प्रतिशत लुढ़कने के बावजूद 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर 60,008.33 अंक पर टिकने में कामयाब रहा। निफ्टी भी लगभग 60 अंक फिसलकर 17,939.35 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 18,022.65 अंक के उच्चतम और 17,879.25 अंक के न्यूनतम स्तर तक गया। अंत में 17,999.20 अंक की तुलना में 0.56 फीसदी टूटकर 17,898.65 अंक पर आ गया।

इस दौरान नुकसान उठाने वाली कंपनियों में एक्सिस बैंक 1.95, रिलायंस 1.91, कोटक बैंक 1.51, भारती एयरटेल 1.39, टाइटन 1.20, डॉ. रेड्डी 1.19, एचडीएफसी बैंक 1.09, एचडीएफसी 0.95, टीसीएस 0.88, एचसीएल टेक 0.82, सन फार्मा 0.78, टाटा स्टील 0.72, बजाज ऑटो 0.72, ङ्क्षहदुस्तान यूनलीवर 0.64, मङ्क्षहद्रा एंड मङ्क्षहद्रा 0.54, आईसीआईसीआई बैंक 0.43, अल्ट्रासिमको 0.24, एलटी 0.19, इंफोसिस 0.14 और नेस्ले इंडिया 0.02 प्रतिशत शामिल हैं।

वहीं, मारुति 2.77, एशियन पेंट 2.47, पावरग्रिड 2.08, आईटीसी 1.68, एनटीपीसी 1.68, इंडसइंड बैंक 1.21, टेक महिंद्रा 1.12, एसबीआई 0.64, बजाज फाइनेंस 0.60 और बजाज फिनसर्व ने 0.31 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।