UP Political Debate - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की महिलाओं से जुड़ी घोषणाओं पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए उन्हें चुनावी और हवा-हवाई करार दिया है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाएं सपा के शासनकाल को भूली नहीं हैं।

त्रिपाठी ने कहा, “देख सपाई बिटिया घबराई”। सपा की लाल टोपी महिलाओं के लिए खतरे का निशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के शासनकाल में महिलाओं के खिलाफ सर्वाधिक अत्याचार हुए और मनचलों के डर से बच्चियों को स्कूल छोड़ना पड़ता था। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सपा का सिद्धांत ही “लड़के हैं, लड़कों से गलतियां हो जाती हैं” वाला रहा है। इसके विपरीत योगी आदित्यनाथ सरकार में महिलाओं को सुरक्षा का एहसास बढ़ा है और प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने सपा की हालिया घोषणाओं को कांग्रेस की “खटाखट-फटाफट” घोषणाओं का विस्तार बताते हुए कहा कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करना आसान है, लेकिन उन्हें पूरा करने का कोई ठोस आधार नहीं है। त्रिपाठी ने कहा कि देश की महिलाएं यह भी याद रखेंगी कि सपा ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर बाधा उत्पन्न करने का काम किया। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं का वोट सपा को कभी नहीं मिलेगा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सपा को पहले अपने शासनकाल का महिला सुरक्षा संबंधी रिकॉर्ड जनता के सामने रखना चाहिए और उसके बाद महिलाओं के हित में घोषणाएं करनी चाहिए।