beat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीट अधिकारी कब के बदले, दीवारों पर अब भी पुराने नम्बर
जयपुर। पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि के लिए पुलिस में बीट प्रणाली शुरू हुई थी, लेकिन राजधानी के ज्यादातर थाना इलाकों में बीट प्रणाली धुंधला गई है और भ्रमित कर रही है। दीवार पर बीट अधिकारी के बारे में दी गई जानकारी में अधिकतर कांस्टेबलों के ट्रांसफर हो गए, बहुत सारे नाम-नंबर धुंधला गए। कुछ जगह मोबाइल नम्बरों और नामों को मिटाने की पूरी कोशिश की गई है।

बीट प्रणाली कब आई अस्तित्व में
कार्यालय पुलिस महानिदेशक के आदेश परिपत्र क्रमांक 5010-5115 दिनांक 26.7.1988 में पहली बार बीट प्रणाली शुरू हुई थी। समय-समय पर संशोधन भी हुए। डीजी कार्यालय के पत्र 293-345 दिनांक 12.1.2000, दिनांक 29.1.2004 और पत्र 2019-1775-1865 दिनांक 24.1.2019 को निकले आदेश में बीट प्रणाली पर प्रकाश डाला गया है।

काफी अहम है बीट प्रणाली
एक निर्धारित क्षेत्र को बीट के रूप में आवंटित किया जाता है। बीट कांस्टेबल बीट के आस्था केन्द्रों, प्रमुख व्यक्तियों, अपराधियों, जाति-बिरादरी के प्रमुख लोगों की सूची तैयार करता है ताकि समय-समय पर उनका सार्थक उपयोग किया जा सके। प्रमुख स्थलों, स्थानों, भवनों, कार्यालयों, बाजारों और संस्थाओं का पूर्ण पता, टेलीफोन नम्बर, ई-मेल सहित अन्य जरूरी जानकारी बीट बुक में इंद्राज होनी चाहिए। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पूरी जानकारी संधारित करेगा। लेकिन अमूमन बीट कांस्टेबल बीट डायरी का भली प्रकार से संधारण नहीं हो पाता है।

पुलिस कमिश्नरेट में 71 थाने। थाने के भू-भाग और जनसंख्या के अनुसार बीट का निर्धारण
केस-1

दीवार पर अंकित है...बीट अधिकारी राजेश मीणा, सोड़ाला थाना, मोबाइल नम्बर 9166243429। जब फोन किया तो मीणा ने बताया कि मेरा ट्रांसफर हो गया है। अभी लाइन में हूं।

केस-2
बीट अधिकारी मुकेश सिंह, बीट अधिकारी सुशीला मोबाइल नम्बर, 9530424233 अंकित है। जबकि सुशीला का ट्रांसफर विधायकपुरी थाने में हो गया है।

केस-3  बीट अधिकारी बुलेन्द्र सिंह, प्रभारी श्रवण लाल थाना सिंधीकैम्प। इतना धुंधला गया है कि मोबाइल, थाने के लेंडलाइन नम्बर भी ठीक प्रकार से दिखाई नहीं पड़ रहे हैं।

केस-4 बीट अधिकारी सुरेश कुमार, मोबाइल नम्बर के दस अंकों में एक अंक गायब है। थाना जालुपूरा लिखा है, लेकिन जानकारी अधूरी है।

प्रथम कमिश्नर सोनी ने ‘बीट अधिकारी’ का नाम दिया
जयपुर कमिश्नरेट के प्रथम कमिश्नर बीएल सोनी ने बीट कांस्टेबल के महत्व को देखते हुए उन्हें ‘बीट अधिकारी’ का नाम दिया था। उन्होंने नवज्योति को बताया कि डीजी पूरे प्रदेश में जनता के जान, माल और इज्जत की रक्षा करते हैं। रेंज में आईजी, जिले में एसपी, तहसील में एसएचओ और ठीक उसी प्रकार बीट में जान, माल और इज्जत की रक्षा ‘बीट अधिकारी’ करते हैं। इस कारण मैंने उनको बीट अधिकारी बनाया था। बीट डायरी भी संधारित करने के लिए दी थी। सोनी जयपुर कमिश्नरेट की ओर से निकाली बीट बुक के प्राक्कथन में दो अक्टूबर, 2011 को लिखते हैं-‘बीट अधिकारी देश की सुरक्षा में उतना ही महत्वपूर्ण हैं,जितना सीमा पर तैनात सेना का जवान।

जल्द दुरुस्त करेंगे बीट प्रणाली : जोसेफ
अ भी तक आचार संहिता चल रही थी। अब हटी है। आने वाले दिनों में तबादले भी होंगे। इसके बाद बीट प्रणाली को दुरुस्त किया जाएगा। अगले दो-ढाई साल तक प्रणाली को निरंतर मजबूत बनाया जाएगा। दीवारों पर भी नए सिरे से बीट प्रणाली की जानकारी दी जाएगी।

-बीजू जॉर्ज जोसेफ, पुलिस कमिश्नर जयपुर

क्या बीट कांस्टेबल को जानते हैं
प हले तो बीट कांस्टेबल के नाम दीवारों पर लिखे होते थे, लेकिन अब नाम दिखाई नहीं पड़ते हैं। मैं बीट कांस्टेबल को नहीं जानता हूं।
-अजय कुमार शर्मा, पुरानी चुंगी, आगरा रोड, जयपुर

हमारे क्षेत्र का बीट कांस्टेबल कौन है? मैं नहीं जानता हूं, उन्होंने कभी सम्पर्क नहीं किया।
-डॉ. रितेश बागोरिया, निवारू रोड, झोटवाड़ा

कभी सम्पर्क में नहीं आया बीट कांस्टेबल, मैं नहीं जानता हूं।
-राजेश खीची, चार दरवाजा जयपुर

गुजरात को हरा यूपी प्लेऑफ में
मुंबई। यूपी वॉरियर्स ने ग्रेस हैरिस (41 गेंद, 72 रन) और ताहलिया मैकग्रा (38 गेंद, 57 रन) के विस्फोटक अर्द्धशतकों की बदौलत विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में सोमवार को गुजरात जायंट््स को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। जायंट्स ने करो या मरो मुकाबले में दयालन हेमलता (57) और एशले गार्डनर (60) के अर्द्धशतकों की मदद से 178 रन बनाए। वॉरियर्स ने 179 रन का लक्ष्य 19.5 ओवर में हासिल करके जायंट्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
जायंट्स को शुरुआती झटके लगने के बाद हेमलता और गार्डनर ने चौथे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी करके टीम को संकट से निकाला। हेमलता ने 33 गेंद पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाए, जबकि गार्डनर ने 39 गेंद पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर जायंट्स को दमदार स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉरियर्स ने भी तीन विकेट जल्दी गंवा दिए लेकिन हैरिस-मैकग्रा की जोड़ी एक बार फिर टीम को बचाने के लिए आगे आई और चौथे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। वॉरियर्स ने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले इन दोनों बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए, हालांकि उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रन की जरूरत थी। सोफी एकलेस्टन (19 नाबाद) ने पहली चार गेंद पर पांच रन लेने के बाद पांचवीं गेंद पर चौका जड़कर वॉरियर्स को यादगार जीत दिलाई। वॉरियर्स सात मैच में आठ अंक के साथ डब्ल्यूपीएल तालिका में तीसरे स्थान पर है और उसने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जायंट्स ने आठ मैच में सिर्फ दो जीत के साथ अपना अभियान समाप्त किया, जबकि उसकी इस हार के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (सात मैच, चार अंक) भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज की बराबर
डर्बी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना (79 नाबाद) के अर्द्धशतक और स्नेह राणा (24/3) की शानदार गेंद के बल पर इंग्लैंड को दूसरे टी-20 मैच में 8 विकेट से हराकर सीरीज एक-एक से बराबर की। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए भारत को 143 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे हरमनप्रीत कौर की टीम ने 16.4 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। इंग्लैंड के 142 रन का पीछा करते हुए मंधाना ने भारत को विस्फोटक शुरुआत दिलाई और शेफाली वर्मा (20) के साथ पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 55 रन बनाएं।

शेफाली के बाद दयालन हेमलता 10 गेंदों पर 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत के साथ मिलकर भारत को जीत तक पहुंचाया। मंधाना ने अपनी नाबाद पारी में 53 गेंदों पर 13 चौकों के बल पर 79 रन बनाएं, जबकि हरमनप्रीत ने 22 गेंदों पर 4 चौकों सहित 29 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हुई और भारत ने 20 गेंदें रहते 8 विकेट से मैच जीत लिया।
इससे पहले इंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए थे। इंग्लैंड की ओर से फ्रेया केंप ने 37 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों के बल पर नाबाद 51 रन बनाए, जबकि माया बाउचियर ने 26 गेंदों पर 34 रन बनाएं। स्नेह राणा ने 4 ओवर में 24 रन के बदले 3 विकेट लिए, जिसमें बाउचियर का विकेट शामिल था।

श्रीलंका के एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को दी मात
दुबई। श्रीलंका ने भानुका राजपक्षे (71 नाबाद) के अर्द्धशतक और प्रमोद मदुशन (चार विकेट) की शानदार गेंद के बल पर पाकिस्तान को एशिया कप फाइनल में 23 रन से मात देकर हराया। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाये थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 147 रन पर ऑलआउट हो गई।

राजपक्षे ने निभाई संकटमोचक की भूमिका
छठी बार एशिया कप जीतने वाली श्रीलंका ने 58 रन पर 5 विकेट गंवा दिये थे, लेकिन राजपक्षे ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए 45 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों के बल पर 71 रन की पारी खेली और टीम को 171 रन के स्कोर तक पहुंचाया। पाकिस्तान 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी भी आवश्यक रन गति प्राप्त नहीं कर सकी।

कार्लोस ने सिनर को दी मात
न्यूयॉर्क। स्पेन के खिलाड़ी कार्लोस ने ऐतिहासिक मुकाबले में इटली के जैनिक सिनर को मात देकर यूएस ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में जगह बनाई। कार्लोस ने 5 घंटे 15 मिनट चले क्वार्टरफाइनल मैच में सिनर को 6-3, 6-7 (7), 6-7(0), 7-5, 6-3 से हराया। यह मैच यूएस ओपन के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक चला मैच है।

इससे पहले 3 मैच देर तक खेले जा चुके है। कार्लोस ने सिनर के खिलाफ चौथे सेट में 4-5 पर मैच पॉइंट बचाया और एटीपी रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बनने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा।

भारत ने अफगानिस्तान को दी मात, विराट कोहली का शतक
दुबई। भारत ने विराट कोहली (122 नाबाद) के शतक के बाद भुवनेश्वर कुमार (4 रन पर 5 विकेट) की गेंद के अल पर बदौलत अफगानिस्तान को एशिया कप के सुपर-4 मैच में 101 रन से हराकर मात दी। भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 212 रन बनाये थे। अफगानिस्तान पूरे ओवर खेलकर 111 रन ही बना सकी।

1020 दिन बाद शतक
कोहली ने अपना 71वां सैकड़ा लगाते हुए 61 गेंदों पर 12 चौकों और 6 छक्कों के बल पर 122 रन बनाए। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कोहली का पहला शतक है। कोहली ने यह अंतरराष्ट्रीय शतक 1020 दिनों के बाद लगाया है, जबकि उनका आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ खेले गये टेस्ट मैच में आया था।

पहले विकेट के लिए 119 रन बनाए
टॉस हारने के बाद पहले खेलेते हुए भारत को केएल राहुल और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 119 रन बनाए। राहुल ने आउट होने से पहले 41 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों के बल पर 62 रन बनाए। तीसरे स्थान पर खेलने आए सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन दूसरी गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद विकेट पर आये रिषभ पंत ने कोहली का साथ दिया और दोनों ने चौथे विकेट के लिये 42 गेंदों पर 87 रन की साझेदारी की। पंत ने इस साझेदारी में सिर्फ 20 रन बनाये। कोहली ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर 84 पारियों बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 रन का आंकड़ा बनाया। कोहली ने आखिरी ओवर में 2 छक्के और एक चौका लगाकर भारत को 20 ओवर में 212 रन तक पहुंचाया।

छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य द्वार पर जड़ा ताला, लगाया जाम
नांगल शेरपुर। भोपुर बहादुरपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों में आपसी गुट के तहत हुई मारपीट के बाद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवर सिंह मीना ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य सहित कुल 5 कार्मिकों को एपीओ करने के आदेश जारी किए हैं। एपीओ किए गए पांचों कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। सीबीईओ भंवर सिंह ने बताया कि गत 3 सितंबर को शिक्षकों में आपसी गुटबाजी के कारण मारपीट हुई थी। इसके संबंध में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर स्थानीय विद्यालय में कार्यरत कार्यवाहक प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीना, व्याख्याता मौलेश कुमार मीना, प्रयोगशाला सहायक अनुराग मीना, प्रयोगशाला सहायक लोकेश शर्मा एवं प्रयोगशाला सहायक खुबेंद्र गुर्जर को एपीओ कर सीबीईओ कार्यालय में उपस्थिति देने के आदेश दिए गए हैं।

इससे पहले छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के गेट पर ताला जड़कर लपावली श्री महावीरजी सड़क मार्ग को जाम कर नारेबाजी कर उग्र प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों द्वारा अनावश्यक रूप से स्कूल का शैक्षणिक वातावरण खराब किया गया है, जिसके कारण विद्यालय का नाम बदनाम हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 27 रन से हराकर सीरीज की बराबर
बेल्फास्ट। अफगानिस्तान ने आयरलैंड को चौथे टी-20 मैच में 27 रन से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। अफगानिस्तान ने वर्षा बाधित मैच में पहले खेलते हुए 11 ओवर में 132 रन बनाए। इसके जवाब में आयरलैंड 105 रन ही बना सकी। आयरलैंड ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले खेलने के लिए बुलाया। इब्राहीम (1) और कप्तान मोहम्मद (5) के जल्दी आउट हो गए। इसके बाद राशिद ने 18 गेंदों में 50 रन की साझेदारी बनाई।

इंग्लैंड पर भारत की हार्दिक जीत: तीन टी-20 मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त
साउथम्पटन। हार्दिक पांड्या (51रन, 33 पर 4) के ऑलराउण्ड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहले टी-20 मैच में मेजबान इंग्लैंड को 50 रन से हराकर तीन टी-20 मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 148 रन ही बना सकी।

भारत के बनाए 8 पर 198  : भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  पॉवरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन ठोक डाले। कोरोना से उबरने के बाद टीम में लौटे कप्तान रोहित शर्मा ने 14 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 24 रन बनाये। ईशान किशन आठ रन बनाकर आउट हुए।

दीपक और सूर्यकुमार ने खेली तेज तर्रार पारी  : दीपक हुड्डा 17 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए जबकि सूर्य ने 19 गेंदों पर 39 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए। भारतीय पारी को संभालने का काम हार्दिक ने किया जिन्होंने 33 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाये।  आखिर तीन ओवरों में जोड़े मात्र 20 रन
अक्षर पटेल ने 12 गेंदों में 17 रन और दिनेश कार्तिक ने सात गेंदों में नौ रन बनाये। भारत अंतिम ओवरों में थोड़ा धीमा रहा और आखिरी तीन ओवरों में 20 रन ही बटोर सका। इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली और क्रिस जॉर्डन ने दो-दो विकेट लिए।

बटलर शून्य पर आउट हुआ :

जवाबी पारी में भुवनेश्वर ने जोस बटलर (0) को पांचवी गेंद पर ही बोल्ड कर अच्छी शुरुआत दी। पांड्या ने पारी के पांचवे ओवर में डेविड मलान (21) और लिलिंगस्टोन (0) को तथा सातवें ओवर में सलामी बल्लेबाजी जेसन रॉय (4) को आउट कर इंग्लैंड के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। इसके बाद मोईन अली (36) और हैरी ब्रुक (28) ने पांचवे विकेट के लिए 36 गेंदों में 61 रन की साझेदारी बना इंग्लैंड को मजबूती प्रदान की। युजवेन्द्र चहल ने तेरहवें ओवर में ब्रुक को सूर्यकुमार के हाथों लपकवाया और फिर मोईन अली को दिनेश कार्तिक ने स्टम्प किया।

मंधाना-शेफाली की फिफ्टी, भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा
पल्लेकेल। भारत ने स्मृति मंधाना (94 नाबाद) और शेफाली वर्मा (71 नाबाद) के शानदार अर्द्धशतकों की बदौलत श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में 10 विकेट से जीत दर्ज की।  श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 50 ओवर में 174 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 25.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

भारत ने इससे पहले टी-20 सीरीज 2-1 से जीती थी।  भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और 11 रन के स्कोर पर ही तीन विकेट झटक लिए। श्रीलंका नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही और कभी भी ऐसा नहीं लगा कि पारी उनके नियंत्रण में है। अमा कंचना ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 47(83) रन की नाबाद पारी खेली जिसमें उन्होंने दो चौके लगाए। इसके अलावा निलाक्षी डि सिल्वा ने 32(62) रन बनाए, जबकि कप्तान चमारी अटापट्टू ने 27(45) रन जोड़े और श्रीलंका अपने 50 ओवर में 173 रन पर आॅल-आउट हो गई। भारत की दमदार गेंदबाजी के बाद दमदार बल्लेबाजी ने ताबूत में आखिरी कील का काम किया। हरमनप्रीत कौर की टीम ने एक भी विकेट गंवाए बिना 174 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। भारत के लिए स्मृति ने 83 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की बदौलत सर्वाधिक 94 रन बनाए। शेफाली ने उनका साथ देते हुए 71 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाकर 71 रन की पारी खेली। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारत गुरुवार को क्लीन स्वीप करने के इरादे से तीसरा मैच खेलने उतरेगी।

इंडीज ने बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदा
सेंट लूसिया। वेस्ट इंडीज ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में मंगलवार को 10 विकेट से रौंदते हुए शृंखला 2-0 से अपने नाम की। बांग्लादेश पहली पारी में 174 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में सिर्फ 186 रन ही बना सकी और कैरिबियाई टीम के सामने 13 रन का न्यून लक्ष्य रखा। वेस्ट इंडीज ने यह लक्ष्य 2.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। बांग्लादेश चौथे दिन मात्र 54 रन ही जोड़ सकी  : बांग्लादेश ने चौथे दिन 132/6 से शुरुआत करते हुए अंतिम चार विकेटों के लिये सिर्फ 54 रन जोड़े। बांग्लादेश के लिये नूरुल हसन ने सर्वाधिक 60 रन की नाबाद पारी खेली। हसन ने 50 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए।  इसके अलावा बांग्लादेश का कोई खिलाड़ी अर्द्धशतक भी नहीं लगा सका। वेस्ट इंडीज के लिये केमार रोच, अलजारी जोसेफ और जेडेन सील्स ने तीन-तीन विकेट लिये।

प्रिंसेज कप: भारत ने मलेशिया को हराया
जयपुर । भारत की महिलाओं ने रविवार को थाईलैंड के नखोन पाथोम में खेली जा रही प्रिंसेज कप तीसरे एशियन कप वालीबॉल में मलेशिया को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। कप्तान निर्मल और सेटर जिनि के उत्कृष्ट खेल की बदौलत भारत ने खेल के दौरान पूरे समय विपक्षी टीम पर दवाब बनाए रखा और मैच 25-17, 25-16, 25-22 से जीत अपनी तीसरी जीत दर्ज की। भारत इससे पहले सिंगापुर और उज्बेकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर चुकी है।  प्रतियोगिता में सोमवार को अवकाश रहेगा। भारतीय टीम का अगला मैच मंगलवार को भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से हांगकांग से होगा।