Rajasthan Local Body Polls - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम पर बसपा प्रमुख का बयान: हमने 19 पार्षद जिताएं, दोबारा हुई मतगणना में कई उम्मीदवारों को कुछ वोटों के अंतर से हराया
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान में हुए निकाय चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि बसपा ने इस बार 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं और कई उम्मीदवार बेहद कम मतों के अंतर से चुनाव हार गए। उन्होने कहा कि सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी के कारण दोबारा हुई मतगणना में कई उम्मीदवारों को कुछ-कुछ वोटों के अंतर से हरा दिया गया।

मायावती ने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो पार्टी का परिणाम और बेहतर हो सकता था। उन्होंने चुनाव में मेहनत करने वाले बसपा के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान से पहले पंजाब समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में भी स्थानीय निकाय चुनाव हुए हैं, जहां बसपा का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है। मायावती ने वहां पार्टी के अच्छे परिणाम के लिए संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी।

बसपा प्रमुख ने उम्मीद जताई कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में राजस्थान सहित देशभर में पार्टी के ये कार्यकर्ता और समर्थक बेहतर परिणाम दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए लगातार काम करती रहेगी।

निकाय चुनाव में भाजपा फंसी तुष्टीकरण के भंवर में, कांग्रेस बोली- गंदी व दोहरी राजनीति
उदयपुर। बरसों तक कांग्रेस पर तुष्टीकरण के आरोप लगाने वाली भाजपा खुद निकाय चुनाव में तुष्टिकरण के भंवर में फंस गई है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने निकाय चुनाव में टिकट की दावेदारी के लिए आवेदन प्रक्रिया को सशुल्क रखा है, लेकिन मुस्लिम बहुल वार्डों से सामने आए दावेदारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया गया। मुस्लिम दावेदारों से शुल्क नहीं लेना भाजपा की दोहरी नीति को दर्शाताहै। कांग्रेस ने कई दावेदारों के उदाहरण सामने रखते हुए दावा किया कि इन लोगों से आवेदन शुल्क नहीं लिया गया। भाजपा ने निकाय चुनाव में दावेदारी के लिए शुल्क लेने का निर्णय किया और दावेदारों से फॉर्म शुल्क के रूप में यह लिया जा रहा है। सामान्य व ओबीसी वर्ग के दावेदारों से 5000, एसटी से 3000 रुपए फॉर्म शुल्क वसूला गया। भाजपा नेताओं का कहना है कि कई दावेदार जीताऊ है, लेकिन उनके पास चुनावी खर्च नहीं है।

इनका कहना है..

मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। पता कर के ही बता पाऊंगा।वैसे सभी के लिए शुल्क का प्रावधान किया गया है।
गजपालसिंह राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष

कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले खुद इसे प्राथमिकता दे रहे हैं। अब इनके आरोपों का क्या आधार है।
फतहसिंह राठौड़, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष

सिर्फ एक वर्ग के दावेदारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है जिसका भाजपा को इसका स्पष्ट कारण बताना चाहिए। यह भाजपा की दोहरी नीति को दशार्ता है।

रघुवीरसिंह मीणा, कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष

मैंने वार्ड 20 से भाजपा में दावेदारी जताई है। दावेदारी आवेदन में मुझसे किसी तरह का शुल्क नहीं लिया गया।

भाजपा में निकाय चुनाव के चेहरों पर मंथन शुरू, 29 अगस्त से पार्षद उम्मीदवारों के नाम घोषित होने की तैयारी; सीएम भी पहुचें
जयपुर। भाजपा में निकाय के चेहरे फाइनल करने के लिए गुरुवार से बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बैठके संभागवार हो रही है। जिसमें संभाग की सभी वार्डों के पैनल पर चर्चा होगी और टिकट फाइनल होंगे। बैठकों में भाग लेने सीएम भजनलाल शर्मा भी भाजपा ऑफिस पहुंच गए है। आज अजमेर, उदयपुर, बीकानेर संभाग की बैठक होगी।  वहीं 28 अगस्त को भरतपुर, कोटा और 29 अगस्त को जोधपुर व जयपुर संभाग की बैठकें होंगी।

इन बैठकों में संभाग प्रभारी, संभाग सह प्रभारी, निगम चुनाव प्रभारी, संभागीय निकाय चुनाव संचालन समिति, जिला अध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, सांसद, सांसद प्रत्याशी 2024, विधायक और विधानसभा चुनाव प्रत्याशी 2023  उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिन वार्डों में।गुटबाजी या असमंजस या खींचतान दिखेगी, उन वार्डो में भाजपा संभाग प्रभारी को ही टिकट अपने स्तर पर तय करने का अधिकार देगी। जानकारी के अनुसार भाजपा 29 अगस्त से निकायों के पार्षद उम्मीदवार घोषित करना शुरू कर देगी।