t20 series - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

टी-20 सीरीज : अभिषेक की विस्फोटक पारी से भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, 48 रन की जीत में वरुण और दुबे की शानदार गेंदबाजी
नागपुर। अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (नाबाद 44) की विस्फोटक पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बना लिए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट  पर 190 रन ही बना सकी। 239 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत काफी खराब रही। पारी की दूसरी  गेंद पर ही अर्शदीप ने डेवन कॉन्वे (0) को सैमसन के हाथों लपकवाया।

अगले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने रचिन रविन्द्र (1) को स्लिप में अभिषेक के हाथों लपकवा। ग्लेन फिलिप्स और टिम रोबिन्सन (21) ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी निभाई। वरूण चक्रवर्ती ने रोबिन्सन को दुबे के हाथों लपकवा भारत को तीसरी सफलता दिलाई।

इसके बाद फिलिप्स और मार्क चैपमैन ने तेजी से रन बनाते हुए न्यूजीलैंड पारी को मजबूती प्रदान की। पारी के 14 वें ओवर में अक्षर पटेल ने धुंआधार बल्लेबाजी कर रहे फिलिप्स को दुबे के  हाथों लपकवा भारत को बड़ी सफलता दिलाई।

अभिषेक-सूर्या ने जोड़े 99 रन :

इससे पूर्व आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने मैच की शुरुआत में 27 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई।

अक्षर पटेल की उंगली पर लगी चोट :

न्यूजीलैंड पारी के 16वें ओवर में अक्षर पटेल के उंगली पर गेंद से चोट लगी। चोट के बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। उनका ओवर अभिषेक शर्मा ने पूरा किया। डेरिल मिचेल ने गेंद की दिशा में तेज शॉर्ट खेला था। अक्षर ने इसे रोकने का प्रयास किया जिससे उनकी उसी उंगली  पर चोट लगी, जिससे वे गेंद को स्पिन कराते हैं।

नेपाल ने विंडीज से टी-20 सीरीज जीत रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने अंतिम टी-20 मैच 10 विकेट से जीता
शारजाह। नेपाल क्रिकेट टीम ने दो बार की टी-20 विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को 90 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ नेपाल ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से जीत ली और पहली बार किसी आईसीसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज अपने नाम की। सोमवार को दूसरे टी-20 में नेपाल ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया। जबकि मंगलवार को खेला गया तीसरा और आखिरी टी-20 मैच वेस्ट इंडीज ने आसानी से 10 विकेट से जीत लिया। इससे नेपाल सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर सका। नेपाल की यह जीत रन अंतर से किसी एसोसिएट टीम की किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले नेपाल ने पहला टी-20 मुकाबला 19 रनों से जीतकर इतिहास रचा था।

शेख-जोरा की धमाकेदार पारियां :

नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 173 रन का मजबूत स्कोर बनाया। टीम के दो युवा बल्लेबाज आसिफ शेख (नाबाद 68) और सुंदीप जोरा (63) ने शानदार अर्धशतक लगाए।

मोहम्मद आदिल आलम की घातक गेंदबाजी :

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह बिखर गई। पूरी टीम 17.1 ओवर में सिर्फ 83 रन पर सिमट गई। नेपाल के मीडियम-पेसर मोहम्मद आदिल आलम ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट 24 रन देकर हासिल किए। यह वेस्टइंडीज का किसी एसोसिएट टीम के खिलाफ टी-20 में सबसे कम स्कोर है, जो इंग्लैंड के 2014 टी20 विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ बनाए 88 रन से भी कम है।

यह हमारे लिए गर्व का क्षण :

नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने ऐतिहासिक जीत के बाद कहा, यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। किसी टेस्ट खेलने वाले देश को हराना आसान नहीं था। यह सीरीज हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण थी ताकि हम दुनिया को दिखा सकें कि नेपाल क्रिकेट कितना आगे बढ़ चुका है। हमारा लक्ष्य अब सीरीज में क्लीन स्वीप करना है। अंतिम मैच में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 122 रन बनाए। कुशल भुर्तेल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। वेस्ट इंडीज के लिए ब्लेड्स ने 2 व सिमोंड्स नरे 15 रन देकर 4 विकेट लिए। जवाब में वेस्स इंडीज ने सलामी बल्लेबाज अमिर जांगू (अवि. 74) और अकीम अगुस्ते (अवि.41) की शानदार पारियों की मदद से 12.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 123  रन बना जीत दर्ज की।

नीदरलैंड्स की टी-20 में नेपाल पर शानदार जीत, टाई के बाद तीसरे सुपर ओवर में मिली जीत
ग्लासगो। नीदरलैंड्स ने टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में नेपाल के खिलाफ टाई होने के बाद तीसरे सुपर ओवर में जीत दर्ज की है। ग्लास्गो में खेले गए मुकाबले में नेपाल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नीदरलैंड ने एन अनिल तेजा (35), विक्रमजीत सिंह (30), माइकल लेविट (20), मैक्स ओ‘डाउड (19) और साकिब जुल्फिकार (नाबाद 25) की शानदार पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरो में सात विकेट पर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया। नेपाल की ओर से संदीप लामिछाने ने तीन और नंदन यादव ने दो विकेट लिये। ललित राजबंशी और कुशल भुर्तेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मात्र नौ रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिए। इसके बाद कुशल भुर्तेल के साथ कप्तान रोहित पॉडेल ने पारी को संभालने का प्रयास किया। छठे ओवर में कुशल भुर्तेल 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद डोरम ने ऐरी और किरन थगुना को भी पवेलियन भेज दिया। एक समय नेपाल ने 15 ओवर में 97 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए। नेपाल को आखिरी पांच ओवरों में 56 रन चाहिए थे। पौडेल और करन केसी नेपाल को आखिरी ओवर तक ले गए और आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। नंदन यादव ने नीदरलैंड्स के गेंदबाज काइल क्लीन की पहली गेंद पर ही चौका जड़ दिया और उसके बाद दो, दो और चार रन बनाते हुए टीम के लिए आठ विकेट पर 152 का स्कोर खड़ा किया और मैच को टाई कराकर सुपर ओवर में ला दिया।

ऐसे चले सुपर ओवर :

पहले सुपर ओवर में नेपाल ने एक विकेट पर 19 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड्स ने बिना कोई विकेट खोए 19 रन बनाकर मुकाबले को फिर टाई करा दिया।

दूसरे सुपर ओवर में नीदरलैंड्स ने एक विकेट पर 17 रन बनाए। नेपाल ने बिना कोई विकेट गवां 17 रन बना लिए और मैच फिर बराबरी पर छूटा।

तीसरे सुपर ओवर में नीदरलैंड्स के जैक लायन-कैशेट ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए नेपाल को एक भी रन बनाने नहीं दिया और उसके दो विकेट झटक लिए। जवाब में नीदरलैंड्स के माइकल लेविट ने संदीप लामिछाने की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

टी-20 सीरीज टीम इंडिया के नाम, ऑस्ट्रेलिया को हरा सबसे ज्यादा टी-20 जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
रायपुर। रिंकू सिंह (46) की धुंआधार पारी के बाद अक्षर पटेल (16 पर 3) की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 में 20 रन से पराजित कर पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

इसी के साथ भारत ने सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया। भारत ने 136वां टी-20 मैच जीत पाकिस्तान को पीछे छोड़ा जिनके नाम 135 टी-20 जीत है।  पांचवां और आखिरी टी-20 तीन दिसंबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

भारत ने बनाए 174 रन
रायुपर में टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में आॅस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन ही बना सकी।

पावरप्ले में ओपनर्स लौटे
175 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरे आॅस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने तेज शुरुआत की। जोश फिलिप और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने पहले ओवर से 7 रन लेने के बाद मुकेश कुमार के पहले ओवर में 11 रन लिए। इन दोनों ने दीपक चाहर के दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में 22 रन बना डाले। 3 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना नुकसान के 40 रन था।

बिश्नोई ने पहली गेंद पर विकेट लिया
ऐसे में चौथा ओवर लेकर आए रवि बिश्नोई ने अपनी पहली ही गेंद पर सफलता दिलाई और जोश फिलिप्स को चलता किया। अगले ही ओवर में अक्षर पटेल ने ट्रैविस हेड को मुकेश कुमार के हाथों कैच कराया। पावरप्ले के बाद आॅस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 2 विकेट पर 52 रन था।

टाई सहित जीते 138 मैच
भारत ने आज 136वां मुकाबला जीताए टीम को 67 में हार मिली। 4 मुकाबले टाई और 6 बेनतीजा भी रहा। सबसे ज्यादा टी-20 जीत में टीम ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा,  जिन्होंने 135 मुकाबले जीते हैं। हालांकि टी-20 में टाई मुकाबलों के बाद भी अब सुपर ओवर के जरिए नतीजा निकलता है। उन नतीजों को भी जोड़ें तो भारत अब तक 139 और पाकिस्तान 136 टी-20 मैच जीता है। भारत ने अपने घरेलू मैदान पर 14 टी-20 सीरीज से अजेय है। भारत को आखिरी हार 2019 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी। तब आॅस्ट्रेलिया 2-0 से जीता था।

भारत ने बनाए 9 पर 174 रन
टीम इंडिया ने रायपुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए। टीम की ओर से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 29 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के लगाए।  यशस्वी जायसवाल (37) व जितेश शर्मा (35) और रुतुराज गायकवाड (32) ने भी अच्छा योगदान दिया। बेन ड्वारशस ने 3 विकेट झटके जबकि जेसन बेहरनडर्फ और तनवीर संघा को 2-2 विकेट मिले।

अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत 8 विकेट से जीता भारत
तिरुवनन्तपुरम। भारत ने अर्शदीप सिंह (32 पर 3) सिंह की घातक गेंदबाजी के बाद सूर्यकुमार यादव (50 नाबाद) और लोकेश राहुल (51 नाबाद) की अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को पहले टी-20 मैच में 8 विकेट से मात दी। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 20 ओवर में 107 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 16.4 ओवर में हासिल कर लिया।

राहुल-सूर्यकुमार ने जोड़े नाबाद 93 रन

ऑस्ट्रेलिया टी-20 शृंखला में टीम से बाहर रहने के बाद वापसी करने वाले अर्शदीप सिंह ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को हतप्रभ किया और तीन विकेट झटककर जीत की नींव रखी। इसके बाद सूर्यकुमार और राहुल ने दूसरी पारी में तीसरे विकेट के लिये 93 रन की नाबाद साझेदारी करके भारत को जीत दिलाई। अर्शदीप प्लेयर ऑफ द मैच रहा।
बनाया सबसे कम पॉवरप्ले स्कोर का रिकॉर्ड। भारत ने 107 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में संघर्ष किया। कागिसो रबाडा ने तीसरे ओवर में रोहित शर्मा को शून्य रन पर आउट किया और टीम पहले छह  ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर सिर्फ 17 रन बना सकी। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का सबसे छोटा पावरप्ले स्कोर है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से जीती
सूर्यकुमार यादव रहा प्लेयर ऑफद मैच और अक्षर पटेल प्लेयर ऑफ द सीरीज हैदराबाद।  भारत ने सूर्यकुमार यादव (69) और विराट कोहली (63) के दमदार अर्द्धशतकों के बाद हार्दिक पांड्या (25 नाबाद) की विस्फोटक पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी-20 मैच में छह विकेट से मात देकर तीन मैचों की शृंखला 2-1 से जीती।
विराट-सूर्यकुमार ने बनाई शतकीय साझेदारी  : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 187 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने एक गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया।  सूर्यकुमार ने 36 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की बदौलत ताबड़तोड़ 69 रन बनाए जबकि कोहली ने 48 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों के साथ 63 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 104 रन की विशाल साझेदारी करके भारत को जीत के करीब पहुंचाया और हार्दिक ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।

कैमरून-डेविड के विस्फोटक अर्द्धशतक

ऑस्ट्रेलिया को 186 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने के लिये कैमरून ग्रीन (52) और टिम डेविड (54) ने विस्फोटक अर्द्धशतक जड़े थे लेकिन सूर्यकुमार-विराट की जोड़ी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।  ग्रीन ने 21 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 52 रन बनाये जबकि टिम डेविड ने 26 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों के साथ 54 रन की पारी खेली।

हार्दिक ने चौका लगा भारत को जीत दिलाई

इसके बाद सूर्यकुमार और विराट ने भारतीय पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी से कंगारुओं के हौसले पस्त कर दिये। सूर्यकुमार ने 13वें ओवर में ऐडम ज़ैम्पा की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्द्धशतक पूरा किया, हालांकि वह 14वें ओवर में छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हो गये। इसके बाद कोहली और हार्दिक ने चौथे विकेट के लिये 32 गेंदों पर 48 रन की साझेदारी की। भारत को आखिरी ओवर में 11 रन चाहिये थे। विराट पहली गेंद पर छक्का लगाकर दूसरी गेंद पर बाउंड्री पर कैच आउट हो गये, जिसके बाद हार्दिक ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर भारत की विजय पताका लहराई।

सलामी जोड़ी सस्ते में लौट

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल पहले ही ओवर में एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान रोहित शर्मा ने जॉश हेजलवुड को छक्का लगाकर आक्रामकता दिखाई लेकिन वह भी दो चौकों और एक छक्के के साथ 17(14) रन बनाकर आउट हो गए।

वेस्ट इंडीज टी 20 श्रृंखला से बाहर रहेंगे विराट कोहली
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्ट इंडीज दौरे पर होने वाली टी20 श्रृंखला के लिये भारतीय टीम की घोषणा की, जिसमें विराट कोहली का नाम शामिल नहीं किया गया। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार कोहली ने बोर्ड से अनुरोध किया था कि उन्हें वेस्ट इंडीज दौरे से बाहर रखा जाए। ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम में वापसी की है, जबकि सैमसन को एक बार फिर स्क्वाड से बाहर रखा गया है। सैमसन को हाल ही में हुई आयरलैंड टी20 श्रंखला के लिये स्क्वाड में शामिल किया गया था, जहां खेले गये एकलौते मैच में उन्होंने 42 गेंदों पर 77 रन बनाये थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में केएल राहुल और कुलदीप यादव को भी टीम में जगह दी गयी है। दोनों का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

वेस्ट इंडीज टी20 श्रंखला के लिये भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।

भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के घरेलू टी-20 चैलेंज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे ट्रिस्टन स्टब्स को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उन्हें भारत के खिलाफ जून में होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए पिछले साल टी-20 विश्व कप से नहीं खेले एनरिक नोर्त्जे की भी टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आईपीएल में अपनी फिटनेस को दोबारा पा लिया है।

दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ता विक्टर पिटसांग ने कहा कि यह वह प्रोटियाज टीम है जिसे हमने लंबे समय से नहीं देखा है। आईपीएल में खेलने से खिलाड़ियों को ऊर्जा मिली है और अब वह इसका इस्तेमाल आगामी सीरीज में कर सकते हैं और उन परिस्थतियों का फायदा उठा सकते हैं जहां वह पहले से मौजूद हैं। नोर्त्जे भी अब टीम में वापस आ चुके हैं। राष्ट्रीय चयनकर्ता पैनल और मैं टीम को मैदान पर उतरता देखने के लिए उत्साहित हैं। टीम के कोच मार्क बाउचर होंगे, जिनका कार्यकाल 2023 तक है।

डुप्लेसी और ब्रेविस को जगह नहीं
आईपीएल खेल रहे दो दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी फाफ डुप्लेसी और डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में जगह नहीं मिली है। डुप्लेसी पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वह सफेद गेंद क्रिकेट के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि उन्हें चुना नहीं गया है। वह अभी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान हैं। ब्रेविस ने अंडर 19 विश्व कप में प्रसिद्धी पाई थी और उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा था। उन्होंने आईपीएल में छह मैच खेले और पंजाब किंग्स के खिलाफ 25 गेंद में 49 रनों की प्रभावित करने वाली पारी खेली, लेकिन उन्हें हरी जर्सी के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

पहला टी-20 19 जून को
पांच मैचों की यह सीरीज नौ से 19 जून तक दिल्ली, कटक, विशाखापट्टनम, राजकोट और बेंगलुरु में खेली जाएगी।

दक्षिण अफ्रीका टीम
तेम्बा बवूमा, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिदी, एनरिक नोर्त्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबादा , तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रैसी वान डेर डुसेन, मार्को यानसन।

सूर्यकुमार और रोहित के दम पर भारत ने 17 दिन में ही चुका दिया टी-20 वर्ल्ड कप हार का बदला
जयपुर। प्रतिभाशाली सूर्यकुमार यादव की 62 रन और नवनियुक्त कप्तान रोहित शर्मा की 48 रन की शानदार पारियों के दम पर भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को बुधवार को पांच विकेट से पराजित कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्तिल (70) और डेब्यू करने वाले मार्क चैपमैन (63) के शानदार अर्धशतकों से 20 ओवर में छह विकेट पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर जीत अपने नाम की। ऋषभ पंत ने विजयी चौका मारा। सूर्य ने 40 गेंदों पर 62 रन की मैच विजयी पारी में छह चौके और तीन  छक्के लगाए। वहीं रोहित शर्मा ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा केएल राहुल ने 15 रन बनाए। वहीं ऋषभ पंत 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीत पहले न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। भारत को पहली सफलता भी जल्दी ही मिल गई, जब भुवनेश्वर कुमार ने डेरिल मिचेल को शून्य पर बोल्ड कर दिया। उस समय न्यूजीलैंड का स्कोर मात्र एक रन था। लेकिन इसके बाद अपने डेब्यू करने वाले मार्क चैपमैन ने अनुभवी गुप्तिल का भूरपूर साथ निभाया। गुप्तिल ने एक छोर पर जमकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, जबकि दूसरे छोर पर चैपमैन ने भी तेज से पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की शानदार साझेदारी की। अश्विन ने आखिर चैपमैन को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। चैपमैन ने 50 गेंदों पर 6 चौके और दो छक्के की मदद से 63 रन बनाए। चैपमैन के बाद आए ग्लेन फिलिप्स बिना खाता खोले अश्विन का शिकार बने, जबकि टिम सिफर्ट (12) रन बना पवेलियन लौटे। गुप्तिल का कीमती विकेट स्थानीय खिलाड़ी दीपक चाहर के नाम रहा। दीपक चाहर ने अय्यर के हाथों उन्हें कैच कराया।

गुप्तिल ने 42 गेंदों पर 70 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। भारत की तरफ से  रविचंद्रन अश्विन और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा दीपक चाहर और मोम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड की टीम में उसके चार प्रमुख खिलाड़ी कप्तान केन विलियमसन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी और एडम मिल्न नहीं खेले। साउदी की कप्तानी वाली टीम में मार्क चैपमैन, टॉड एस्टल, रचिन रवींद्र और लॉकी फर्ग्यूसन को शामिल किया गया।

दर्शकों ने गेंद नहीं लौटाई
मैच में भारत पारी के दौरान दर्शकों ने गेंद नहीं लौटाई। बोल्ट की गेंद पर रोहित ने मिड विकेट पर शानदार छक्का लगाया। गेंद खचाखच स्टेडियम के पूर्वी स्टैण्ड में जाकर गिरी। दर्शकों ने न्यूजीलैंड के फील्डर को गेंद नहीं दी। अम्पायर भी आए और उन्होंने दर्शकों से गेंद लौटाने का आग्रह किया लेकिन फिर भी दर्शकों ने गेंद नहीं लौटाई। इसके बाद अम्पायर ने पवेलियन से दूसरी गेंद मंगवा मैच को शुरू करवाया।

फ्लैश लाइट जला दिखाई एकता
मैच के दौरान जब उद्घोषक ने दर्शकों को कहा कि सभी अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जला एकता का परिचय दो। खचाखच भरे मैदान के सभी स्टैण्ड्स पर बैठे दर्शकों ने फ्लैश लाइट जला एकता का परिचय दिया। उस समय ऐसा लग रहा था जैसे दीवाली पर दीपक जल रहे है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने लिया मैच का आनंद
मैच के दौरान राज्यपाल कलराज मिश्रा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पूरे मैच का आनन्द लिया और जीत के बाद भारतीय टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री जब स्टेडियम पहुंचे तब आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने आरसीए कार्यकारिणी सदस्यों और जिला संघ के सचिवों का मुख्यमंत्री से परिचय कराया। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

द्रविड़ की सीख को अच्छी तरह दिमाग में रखूंगा : वेंकटेश अय्यर
जयपुर में टी-20 डेब्यू करने वाले वेंकटेश अय्यर ने कहा की वह भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ द्वारा सिखाई जाने वाली सभी चीजों को अच्छी तरह दिमाग में रखने की कोशिश करेंगे। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले वेंकटेश को राष्ट्रीय टी-20 टीम में शामिल किया गया है। वेंकटेश ने मैच से पहले कहा कि मैं जितना भी सीख सकता हूं, वह सीखना चाहता हूं जिसमें राहुल सर दिग्गज हैं और उनके पास चीजें साझा करने के लिए काफी कुछ है। हम चीजों को किस तरह सीखते हैं यह इस पर निर्भर करेगा कि हमसे क्या करने के लिए कहा जाता है। मैं दिमाग में कुछ लेकर नहीं आया हूं इसलिए जो भी सिखाया जाएगा, मैं उसे उसी तरीके से सीखूंगा। कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें कुछ महत्वपूर्ण गुर दिए हैं और यह निश्चित रूप से एक विशेष क्षण था।

द्रविड़ ने सौंपी वेंकटेश को टीम की कैप
श्रेयस अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर की भारतीय टीम में वापस हुई है, जबकि आईपीएल 2021 में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले वेंकटेश अय्यर को नए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से भारत की पहली कैप मिली।

स्कोर बोर्ड
न्यूजीलैंड पारी:     रन    गेंद    4    6
गुप्तिल को. अय्यर बो. चाहर    70    42    3    4
मिचेल बो. कुमार    0    1    0    0
चैपमैन बो. अश्विन    6    50    6    2
फिलिप्स पगबाधा अश्विन    0    3    0    0
सिफर्ट को. यादव बो. कुमार    12    11    2    0
रविन्द्र बो. सिराज    7    8    1    0
सैंटनर अविजित    4    4    0    0
टिम साउदी अविजित    0    1    0    0
अतिरिक्त :     8
कुल : 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन।

विकेट पतन : 1-1 (डेरिल मिचेल), 2-110 (मार्क चैपमैन), 3-110 (ग्लेन फिलिप्स), 4-150 (मार्टिन गुप्तिल), 5-153 (टिम सिफर्ट) , 6-162 (रचिन रविन्द्र).
गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार 4-0-24-2, दीपक चाहर 4-0-42-1, मो. सिराज 4-0-39-1, अश्विन 4-0-23-2, अक्षर पटेल 4-0-31-0.

भारत पारी:     रन    गेंद    4    6
राहुल को. चैपमैन बो. सैंटनर    15    14    1    1
रोहित को. रविन्द्र बो. बोल्ट    48    36    5    2
सूर्यकुमार बो. बोल्ट    62    40    6    3
ऋषभ पन्त अविजित    17    17    2    0
श्रेयस को. बोल्ट बो. साउदी    5    8    0    0
वेंकटेश को. रविन्द्र बो. मिचेल    4    2    1    0
अक्षर पटेल अविजित    1    1    0    0
अतिरिक्त :     14
कुल : 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन।

विकेट पतन : 1-50 (केएल राहुल), 2-109 (रोहित शर्मा), 3-144 (सूर्यकुमार यादव), 4-155 (श्रेयस अय्यर), 5-160 (वेंकटेश अय्यर).
गेंदबाजी : टिम साउदी 4-0-40-1, ट्रेंट बोल्ट 4-0-31-2, लॉकी फर्ग्युसन 4-0-24-0, मिचेल सैंटनर 4-0-19-1, टॉड एस्टल 3-0-34-0, डेरिल मिचेल 0.4-0-11-1 .
प्लेयर ऑफ द मैच : सूर्यकुमार यादव (भारत)