companion - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शराब पीने बुलाया, फिर साथी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या
काेटा। रानपुर थाना क्षेत्र में  खेत में साथ काम करने वाले मजदूर को शराब पीने के बहाने साथ ले जाना एक मजदूर की जिंदगी पर भारी पड़ गया। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद साथी मजदूर ने  कुल्हाड़ी  से उसके चेहरे पर ऐसा वार किया कि ललाट से गाल तक गहरा घाव हो गया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए मजदूर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस निरीक्षक रमेश कविया ने बताया कि  बुधवार रात को सूचना मिली थी कि जसपुरा  गांव में एक खेत पर कार्य करने वाले मजदूर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई है।  बाद में मृतक की पहचान विष्णु भील  (35 ) पुत्र रामलाल भील  दूधी तलाई, थाना जावदा, जिला चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। विष्णु पिछले चार-पांच महीने से जसपुरा गांव में एक खेत पर हाली का काम कर रहा था। वह पत्नी और एक साल की बेटी के साथ खेत पर बनी टापरी में रहता था।

पत्नी खेत में काम कर रही थी, तभी बुलाने आया साथी
परिजनों के अनुसार इसी खेत में इंद्र भील पुत्र राम सिंह  मजदूर भी अलग टापरी में रहता है। बुधवार शाम विष्णु की पत्नी खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान इंद्र वहां आया और विष्णु को शराब पीने के लिए अपने साथ ले गया। दोनों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और फिर  कुल्हाड़ी से  से हमला कर  विष्णु की हत्या कर दी।  उसकी चीख सुनकर पत्नी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने मृत घोषित किया
घटना के बाद आसपास के लोगों ने रात करीब 9 बजे घायल विष्णु को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रानपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच कर रहे रानपुर थाना सीआई ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।