District Election Officer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर जिले में पहले दिन 48 नामांकन पत्र दाखिल, जयपुर में 11 प्रत्याशियों ने भरे 13 नामांकन
जयपुर। जयपुर नगर निगम चुनाव के लिए गुरुवार से शुरू हुए नामांकन के पहले दिन 11 लोगों ने 13 नामांकन दाखिल किए। इस दौरान सभी जगह कड़ी सुरक्षा रही। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के अनुसार गुरुवार से नामांकन दाखिल की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ो के साथ पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 48 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जबकि 39 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किया।

नगर निगम जयपुर के वार्ड-12 से विकास सिंह राजपूत ने निर्दलीय, वार्ड-14 से ज्योति शर्मा ने निर्दलीय, वार्ड-16 से डॉ. शरदा शर्मा ने निर्दलीय, वार्ड-25 से सोनिया सैनी ने कांग्रेस, वार्ड-31 से जय कुमार जैन ने कांग्रेस, वार्ड-31 से आशीष यादव ने निर्दलीय, वार्ड-40 से शशांक ने निर्दलीय, वार्ड-50 से अतुल ने कांग्रेस, वार्ड-99 से मनोज कुमार चौहान ने निर्दलीय, वार्ड-99 से हुसैन खान ने कांग्रेस व निर्दलीय और वार्ड-148 से सुनीता देवी ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया।  जिले के नगरीय निकायों में कुल 690 वार्डों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संचालित की जा रही है। पहले दिन चौमू में 7, शाहपुरा में 4, बगरू में 4, चाकसू में 10, जमवारामगढ़ में 2, मनोहरपुर में 5, फागी में 2 तथा कानोता में 1 नामांकन पत्र दाखिल हुआ।

19 नगरीय निकायों में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया: जयपुर जिले के जयपुर, चौमूं, शाहपुरा, बगरू, बस्सी, चाकसू, दूदू, जमवारामगढ़, जोबनेर, कालाडेरा, कानोता, किशनगढ़-रेनवाल, खेजरोली मनोहरपुर, नरैना, फागी, फुलेरा, सांभर तथा वाटिका सहित संबंधित नगरीय निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन प्राप्त किए जा रहे हैं।