Party Strategy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा में चेहरों पर मंथन : लोकल को दे रहे तवज्जो, 29 अगस्त से होगी प्रत्याशियों की घोषणाएं, सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी रहे मौजूद
जयपुर। भाजपा ने निकायों में वार्डवार अपने चेहरों को फाइनल करने का काम गुरुवार को शुरू कर दिया है। संभागवार भाजपा बैठकों में वार्डवार आए दावेदारों के तीन-तीन नामों के पैनल पर तीन दिन तक बैठकों का दौर भाजपा आॅफिस में चलेगा। पहले दिन गुरुवार को अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के निकायों के पैनलों पर चर्चा हुई है। बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, निकाय प्रभारी, संभागीय निकाय चुनाव संचालन समिति, जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी मौजूद रहे।

पहली बैठक अजमेर संभाग की हुई। देर रात तक तीनों संभागों के निकायों के वार्ड दावेदारों में से अधिकांश में एक नाम का चयन कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार लोकल कार्यकर्ता के साथ ही मूल वैचारिक सोच के अनुभवी के साथ युवाओं को भी तवज्जो दी जा रही है। हालांकि भाजपा ने नामों की सूची अभी जारी नहीं की है। इसे संभाग स्तर पर संभाग प्रभारी जारी करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा शनिवार से नामों की घोषणा शुरू कर देगी।

इन समीकरणों के आधार पर चेहरा चुना:   मूल भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी में उसका काम, वार्ड का लोकल निवासी, ईमानदार और आमजन के बीच पकड़ रखने वाला, क्षेत्रीय जातिगत समीकरण, विधायकों-सांसदों की सहमति, संघनिष्ठ, आगामी विधानसभा चुनावों में चेहरे से पार्टी को फायदा इत्यादि बिन्दुओं को ध्यान में रखकर वार्ड प्रत्याशी तय किए जा रहे हैं।

आज और कल इन संभागों की बैठक:   रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार को भरतपुर, कोटा संभाग के निकायों के प्रत्याशियों के नाम फाइनल होंगे। इन बैठकों में सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल भी भी मौजूद रहेंगे। इसी तरह शनिवार को जोधपुर, जयपुर संभाग की बैठकें होंगी।