Save Life - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बड़ौदामेव क्षेत्र के बुटोली गांव में हादसा : बोरवेल में गिरे मासूम को सुरक्षित निकाला, 50 फीट पर अटका था
अलवर। जिले के बड़ौदामेव क्षेत्र के बुटोली गांव में सोमवार शाम एक 8 वर्षीय मासूम पतंग लूटने के दौरान तीन सौ फीट गहरे खेत में बने बोरवेल में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, खेत में खुले पड़े पुराने बोरवेल को पत्थर से ढका गया था, जो बच्चे का पैर पड़ते खिसक गया और बच्चा करीब 300 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब पांच घंटे तक चला। मौके पर पहुंचे राहत दल को आस तब बंधी जब बोरवेल से भानु की आवाज सुनाई दी। बच्चे को बाहर निकालने के लिए  बोरवेल के समानांतर रास्ता बनाने के लिए लगातार खुदाई की गई। मौके पर 3 से 4 जेसीबी मशीनें लगाई गई थी। बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई। रेस्क्यू टीम ने लगातार बच्चे की स्थिति पर नजर बनाए रखी। बच्चे के बाहर आते ही परिजनों ने राहत की सांस ली।

मासूम की आवाज ने जगाई उम्मीद :

करीब 50 फीट नीचे फंसे बच्चे की आवाज बोरवेल के भीतर से सुनाई देने की जानकारी के बाद मौके पर मौजूद लोगों में उम्मीद जगी है। रात में अंधेरे के बावजूद जेसीबी मशीनों से खुदाई की गई।

पतंग के पीछे भागना भारी पड़ा :

ग्रामीणों के अनुसार, भानु कटी पतंग को पकड़ने के लिए खेत की ओर दौड़ा था। खेत में लंबे समय से बंद बोरवेल था। इसे स्थायी रूप से बंद करने के बजाय उसके मुंह पर पत्थर रखा हुआ था। बच्चे का पैर पत्थर पर पड़ते ही वह खिसक गया और वह सीधे बोरवेल में जा गिरा।