airplane - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर
जयपुर। भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) अब रेल के साथ-साथ हवाई टूर पैकेज पर भी फोकस कर रहा है। ट्रेन से भारत दर्शन के टूर आमतौर पर 10 से 15 दिन के होते हैं, ऐसे में समय की बचत और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आईआरसीटीसी ने हवाई यात्रा के जरिए कम अवधि वाले टूर पैकेज तैयार किए हैं। जयपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से इस वित्त वर्ष में एक दर्जन से अधिक घरेलू हवाई टूर संचालित किए जाएंगे।

आईआरसीटीसी का सबसे अधिक फोकस दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों, गोवा और अंडमान-निकोबार पर है। इसके अलावा जयपुर से कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी हवाई टूर प्रस्तावित हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए देवस्थान विभाग के सहयोग से तीर्थ यात्रा कराने के साथ अब आईआरसीटीसी निजी टूर प्लानिंग पर भी जोर दे रहा है।

अंतरराष्ट्रीय टूर भी तैयार :

आईआरसीटीसी घरेलू हवाई टूर के साथ विदेश भ्रमण के पैकेज भी संचालित कर रहा है। जयपुर से थाईलैंड के 5-5 दिन के तीन टूर 17 अक्टूबर 2026, 29 दिसंबर 2026 और 9 फरवरी 2027 को रवाना होंगे। वहीं श्रीलंका का 7 दिन का टूर 21 अक्टूबर 2026 को जयपुर से रवाना होगा। इसके अलावा 21 अक्टूबर को सीकर से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन भी रवाना होगी।

एयरलाइंस से पहले ही बुक होती हैं टिकट :

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश सैनी के अनुसार हवाई टूर के लिए एयरलाइंस के साथ समन्वय किया जा रहा है। आईआरसीटीसी एयरलाइंस से पहले ही बल्क में टिकट बुक करता है। इन्हीं बुकिंग के आधार पर यात्रियों की संख्या और उपलब्धता के अनुसार टूर की योजना तैयार की जाती है। इससे यात्रियों को एक ही पैकेज में हवाई यात्रा, भ्रमण और दर्शन की सुविधा मिलती है। एलटीसी की सुविधा लेने वाले सरकारी कार्मिकों के साथ पर्यटन और धार्मिक स्थलों की यात्रा के इच्छुक यात्रियों के लिए भी ये पैकेज उपयोगी साबित हो रहे हैं।

जयपुर से घरेलू हवाई टूर :

-दक्षिण भारत-केरल: अक्टूबर और नवंबर 2026 में 7-7 दिन के दो टूर। इनमें मदुरई, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, कुमारकोम, मुन्नार और कोच्चि शामिल होंगे।

-गोवा: नवंबर और दिसंबर 2026 में 4-4 दिन के दो टूर।

-अंडमान-निकोबार: दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 में 8-8 दिन के दो टूर।

-पूर्वोत्तर: जनवरी 2027 में 8 दिन का टूर, जिसमें गुवाहाटी, शिलांग और मेघालय का भ्रमण होगा।

-कश्मीर: जनवरी 2027 में 6 दिन का टूर, जिसमें श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम शामिल होंगे।

हजारों फीट की ऊंचाई पर था प्लेन अचानक खुल गया इमरजेंसी गेट
साओ लुइस से सल्वाडोर जा रही एक फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल मच गया जब अचानक से इमरजेंसी गेट खुल गया। इस फ्लाइट में दक्षिण अमेरिकी के लोकप्रिय सिंगर टिएरी के बैंड मेंबर मौजूद थे। वीडियो में फ्लाइट के अंदर रखा सामान भी दिखाई दे रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी इस तरह की घटना के कई वीडियो सामने आ चुके है।

जिस वक्त इमरजेंसी डोर खुला था तब फ्लाइट हजारों फुट की ऊंचाई पर थी। प्लेन कितनी ऊंचाई पर था इसका अंदाजा वीडियो देखकर लगाया जा सकता है। वीडियो में बादल प्लेन के नीचे दिखाई दे रहे है। प्लेन में सफर कर रहे सभी लोगों की जान हलक में आ चुकी थी लेकिन सभी ने शांति बनाई रखी और धैर्य के साथ काम किया। करीब 30 मिनट तक यात्रियों ने इस मुसीबत का सामना किया। वहीं पायलट ने सभी यात्रियों को शांत करते हुए प्लेन की सफलतापूर्वक इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

तुर्की में हिमपात के कारण 370 उड़ानें रद्द
इस्तांबुल ((एजेंसी))। तुर्की की विमानन कंपनियों पेगासस एयरलाइंस और टर्किश एयरलाइंस ने राजधानी अंकारा और मुख्य शहर इस्तांबुल में भारी हिमपात के कारण कुल 370 उड़ानें रद्द कर दी हैं।

स्पूतनिक द्वारा प्राप्त एक सूची के अनुसार, पेगासस एयरलांस ने 6-7 फरवरी के लिए निर्धारित कई शहरों की कुल 200 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। ये सभी उड़ानें सबिहा गोकसेन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से आने-जाने वाली थीं।

वहीं, टर्किश एयरलाइंस ने सोमवार को 170 उड़ानें रद्द कर दी। इनमें से 152 इस्तांबुल हवाई अड्डे के लिए और 18 सबिहा गोकसेन हवाई अड्डे के लिए निर्धारित थीं। इस्तांबुल और राजधानी अंकारा में भारी हिमपात के कारण सोमवार को स्कूल बंद कर दिये गए।

जेटस्टार के विमान की जापान में आपात लैंडिंग, विमान में बम होने की मिली सूचना
टोक्यो ((एजेंसी))। जापान में आइची प्रांत के चूबू सेंट्रायर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह ऑस्ट्रेलियाई जेटस्टार विमान को बम से उड़ान की धमकी मिलने के बाद आपातकालीन लैंडिंग की, हालांकि जांच के बाद विमान में किसी तरह का कोई बम नहीं मिला। एनएचके ब्रॉडकास्टर की जारी रिपोर्ट में यह जानकारी मिली।

पुलिस ने बताया कि जेटस्टार का एक विमान टोक्यो के पास नारिता अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से जापान के क्यूशू द्वीप पर स्थित फुकुओका जा रहा था। उसी दौरान विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। फिलहाल, अभी किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जांच के बाद हालांकि विमान में किसी तरह का कोई बम नहीं मिला। आस्ट्रेलियाई विमान में 136 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

सोना तस्कर और एयर इंडिया के तीन कर्मी आज होंगे कोर्ट में पेश : पूछताछ के बाद एयरलाइन के तीन कर्मियों को भी किया गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार देर रात कस्टम विभाग के अधिकारियों ने हवाई जहाज की सीट के नीचे डेढ़ किलो सोना छिपाकर लाने वाले एक यात्री को पकड़ा था और साथ ही एयर इंडिया के चार ग्राउंड स्टाफ को भी मिलीभगत के शक में हिरासत में लिया था। कस्टम ने बुधवार को भी दिनभर चली पूछताछ के बाद पकड़े गए चार कर्मचारियों में से तीन की सोना तस्करी में मिलीभगत का खुलासा होने पर उनको और यात्री को गिरफ्तार कर लिया। अब गुरुवार को सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कस्टम विभाग के सहायक आयुक्त भारत भूषण अटल ने बताया कि सीट के नीचे सोना छिपाने के मामले में आरोपियों से लंबी पूछताछ की गई, जिसमें यह सामने आया कि यात्री के साथ ही एयरलाइंस के तीन कर्मचारी भी इस खेल में लिप्त थे। ऐसे में पूछताछ के बाद तीनों कर्मचारियों और यात्रियों को मंगलवार रात आठ बजे कानूनी तौर पर गिरफ्तार कर लिया था।