monuments - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - अब अनजान व्यक्ति भी देख व पढ़कर समझ सकेंगे मॉन्यूमेंट के बारे में
कोटा । कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से चम्बल नदी के किनारे पर बनाए गए विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चम्बल रिवर फ्रंट पर उद्घाटन के सवा एक साल बाद मॉन्यूमेंट का नाम व उनका डिस्प्ले किया गया है। जिससे अब अनजान व्यक्ति भी वहां आने पर उन मॉन्यूमेंट को देखकर और उनके बारे में पढ़कर उनकी जानकारी प्राप्त कर सकेगा। रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद  सितम्बर 2023 में इसका उद्घाटन कर आमजन के लिए खोल दिया गया था। चम्बल नदी के दोनों छोर पर कोटा बैराज से नयापुरा स्थित रियासतकालीन पुलिया तक करीब साढ़े 5 कि.मी. एरिया में करीब 26 घाट बनाए गए हैं। करीब 1442 करोड़ की लागत से बनाने के बाद भी रिवर फ्रंट के घाटों पर बनी इमारतों व मॉन्यूमेंट के बारे में कोई जानकारी या विवरण नहीं दिया हुआ था। जिससे वहां आने वाले स्थानीय लोग हो या देशी विदेशी पर्यटक। उनके लिए अधिकतर मॉन्यूमेंट देखने में तो आकर्षक थे लेकिन बाकी कुछ पता नहीं लग रहा था कि वह क्या है। कहां से लिया गया है। इसे यहां क्यों बनाया गया है। पर्यटक आते थे उन मॉन्यूमेंट को देखकर आगे बढ़ जाते थे।

न गाइड थे न जानकारी देने वाला
रिवर फ्रंट पर बने मॉन्यूमेंट की जानकारी देने केी लिए केडीए की ओर से वहां न तो गाइड की व्यवस्था की गई थी और न ही उनका डिस्प्ले किया गया था। सिर्फ गोल्फ कार्ट का उपयोग करने वाले पर्यटकों को उनके  चालक ही यह बताते जाते थे कि वह क्या है। उसके अलावा उनकी पूरी जानकारी पर्यटकों को नहीं मिल रही थी।

नवज्योति ने कई बार उठाया था मामला
रिवर फ्रंट के मान्यूमेंट का डिस्प्ले नहीं होने का मामला दैनिक नवज्योति ने कई बार प्रकाशित किया था। समय-समय पर इस मुद्दे को उठाया था। समाचार पत्र में पहले तो 22 मई 2024 को पेज 5 पर ‘ मॉन्यूमेंट तो अच्छे हैं उनका विवरण क्यों नहीं’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित ुकिया था।  उसके बाद 15 अक्टूबर 2024 को भी पेज 5 पर क्या देख रहे हैं, पर्यटकों को पता ही नहीं’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किए थे। उन समाचारों में वहां आने वाले लोगों व पर्यटकों की भावनाओं को देखते हुए मॉन्यूमेंट का डिस्प्ले किए जाने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उस समय केडीए अधिकारियों ने आशवस्त किया था। यह व्यवस्था शीघ्र कर दी जाएगी।

इनका कहना है
रिवर फ्रंट के दोनों छोर पर बने घाटों पर हर घाट का नाम, वहां बने मॉन्यूमेंट का नाम और उसके सामने उनका पूरा विवरण लिखा गया है। अंग्रेजी व हिन्दी दोनों भाषाओं में लिखा गया है। जिससे देशी विदेशी पर्यटकों को उनकी जानकारी आसानीसे मिल सके। हालांकि  मॉन्यूमेंट का डिस्प्ले शुरुआत में होना था लेकिन उसमें कुछ देरी हुई है।
- भूपेन्द्र बंशीवाल, एक्सईएन कोटा विकास प्राधिकरण

शहर के चार मॉन्यूमेंट्स पर छह माह में आए 25,60,875 पर्यटक
जयपुर। शहर के पर्यटक स्थलों पर देशी और विदेशी पर्यटकों की आवक देखने को मिलती है। मानसून में नाहरगढ़ दुर्ग पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल बन जाता है। जहां से जयपुर शहर का नजारा देखने के साथ ही आसपास की पहाड़ियों फैली हरियाली उनका मनमोह लेती है।

दूसरी ओर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीन आने वाले शहर के मॉन्यूमेंट्स की बात करें तो चार मॉन्यूमेंट्स पर जनवरी से जून, 2024 तक 25,60,875 पर्यटक विजिट कर चुके हैं।  इन मॉन्यूमेंट्स में सबसे अधिक पर्यटक यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स की लिस्ट में शामिल आमेर महल आते हैं। जानकारी के अनुसार यहां जनवरी से जून तक भारतीय और विदेशी सहित कुल 8,91,918 पर्यटकों ने विजिट की। वहीं हवामहल स्मारक में 7,21,887, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में 4,06,809 (4 जुलाई तक के आंकडे़) और जंतर-मंतर स्मारक में कुल 5,40,261 पर्यटक आए।

आमेर महल के अधीक्षक, डॉ.राकेश छोलक ने कहा कि आमेर महल में पर्यटकों की सुविधार्थ विभिन्न कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके तहत यहां क्यूआर कोड लगवाए जा रहे हैं। जिन्हें स्कैन कर पर्यटक महल के विभिन्न हिस्सों की जानकारी ले पाएंगे। दूसरी ओर 6 माह के दौरान यहां 8 लाख से अधिक देशी और विदेशी पर्यटकों ने विजिट की है।

इन मॉन्यूमेंट्स पर जनवरी से जून, 2024 तक आए पर्यटक

आमेर महल
भारतीय -    7,45,193
विदेशी -    1,46,725
हवामहल स्मारक
भारतीय -    6,99,634
विदेशी -    22,253
अल्बर्ट हॉल संग्रहालय
(4 जुलाई तक के आंकड़े शामिल है)
भारतीय -    3,95,800
विदेशी -    11009
जंतर-मंतर स्मारक
भारतीय -    4,26,969
विदेशी -    1,13,292

Tourists को करा रहे हेरिटेज वाटर वॉक
जयपुर। जयपुर के ऐतिहासिक किले-महल अपनी सुंदरता के लिए विश्व विख्यात हैं। पर्यटक इन्हें निहारने के साथ ही इनके इतिहास की जानकारी प्राप्त करने में भी रुचि दिखाते हैं। इस बीच कई ट्रेवल कम्पनियां ऐसी भी हैं, जो मॉन्यूमेंट्स की विजिट के अतिरिक्त हेरिटेज वाटर वॉक जैसी एक्टिविटीज भी करवा रही है। ताकि अन्य राज्यों और विदेशों से आने वाले पर्यटक यहां आकर मॉन्यूमेंट्स पर सालों पुराने जल संरक्षण की तकनीक को देख और समझ सकें। इसके लिए कई ट्रैवल कंपनियां प्रदेश के जल संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों से अवगत करवा रही।

दो घंटे की रहती है वॉक
आमेर महल के अंदर रहट, वाटर लिफ्टिंग, पानी के टांके के बारे में पर्यटकों को जानकारी दी जाती है। विशेषज्ञों द्वारा बताया जाता है कि उस समय जल संरक्षण यहां किस प्रकार किया जाता था। वहीं इस टूर के तहत दो घंटे के टूर में नाहरगढ़ दुर्ग के आसपास पुराने समय में जल संरक्षण के लिए बनाए गए टांके और उनमें पानी किस प्रकार आता था, इस तकनीक के बारे में भी जानकारी दी जाती है। टूर एक्सपर्ट नीरज दोशी ने बताया कि पीक सीजन के तहत नवम्बर, दिसम्बर और जनवरी में टूरिस्ट ज्यादा आते हैं। उनमें राजा-महाराजाओं के समय बने जल संरक्षण की तकनीक को जानने और समझने की उत्सुकता देखी जाती है।

International Museum Day पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
जयपुर। अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर जयपुर की ऐतिहासिक विरासतों पर सांस्कृतिक विरासत की महत्ता को बताने के लिए अनेक कार्यक्रम इसे देखकर पर्यटकों को असीम आनंद की अनुभूति हुई । इमारतों पर आने वाले पर्यटकों का राजस्थानी परम्परा से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर मोन्यूमेंटस पर लोक गीत संगीत की छटा कलाकार बिखरते रहे। ढोल की धुनों पर कच्ची घोड़ी नृत्य देखकर पर्यटक रोमांचित हुए ।

हवामहल स्मारक में किया श्रमदान
हवामहल स्टाफ एवं गाइडों ने स्मारक परिसर में श्रमदान किया। अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया कि पर्यटकों में स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से श्रमदान किया गया। स्मारक के प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाई गई । पर्यटकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मांगणियार लोक कलाकारों की ओर से लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई ।

स्मारकों के टिकटों में एक जैसी सीरीज प्रवेश द्वार पर पकड़ी गड़बड़ी
जयपुर। पर्यटकों की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न स्मारकों में ट्रायल के रूप में ई-टिकटिंग व्यवस्था शुरू की गई, लेकिन ट्रॉयल के दौरान ही आमेर महल, हवामहल स्मारक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, ईसरलाट में टिकट व्यवस्था में गड़बड़ी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार इन स्मारकों में स्टाफ और सुरक्षा में तैनात होमगार्ड्स ने प्रवेश द्वार पर पर्यटकों को दिए ई-टिकट की चैकिंग के दौरान इस गड़बड़ी को पकड़ लिया। इस दौरान टिकट विंडों से एक ही सीरियल के एक से अधिक टिकट पर्यटकों को दिए। इतना ही नहीं इन पर समय भी एक जैसा ही है। सूत्रों के अनुसार स्मारकों के अधीक्षकों ने निदेशालय को पत्र लिखकर इस गड़बड़ी की सूचना दी। एक स्मारक में तो मंगलवार को ई-टिकटिंग की विंडों बंद थी। ऐसे में भीड़ को देखते हुए स्मारक प्रशासन ने स्वयं आफलाइन बुकिंग का काम संभाला। गौरतलब है कि पुरातत्व एवं संग्रहालय के अधीन आने वाले स्मारकों और संग्रहालयों में पिछले दिनों ट्रायल के रूप में यह व्यवस्था शुरू की थी।

स्मारकों में ऐसी गड़बड़ी होती है तो इसके खिलाफ एफआईआर कराने के लिए स्मारकों के अधीक्षकों को पत्र लिखकर कहा है।
-महेन्द्र खड़गावत, निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग

स्मारकों में ई टिकटिंग का ट्रायल शुरू
जयपुर। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीन आने वाले स्मारकों और संग्रहालयों में ई-टिकटिंग व्यवस्था के तहत शहर के आमेर महल में इसकी ट्रायल शुरू की है। इस दौरान देखा जाएगा कि किन कमियों को दूर करने की जरूरत है। दोपहर 2 बजे से इस व्यवस्था को महल की टिकट विंडों पर शुरू किया गया। इस दौरान टिकट विंडों के बाहर पर्यटकों की लम्बी लाइन देखी गई। बंगाल से आई महिला पर्यटक सिंगधा ने बताया कि करीब 3 मिनट लाइन में खड़े होकर टिकट मिला है।

दूसरी ओर कोलकाता से आए विक्रमजीत ने बताया कि इतना ही समय उन्हें टिकट प्राप्त करने में लगा। उन्होंने बताया कि आमेर महल में भारतीय पर्यटक का प्रवेश शुल्क 100 रुपए प्रति पर्यटक है, लेकिन ई-टिकटिंग में दो रुपए अतिरिक्त मिलाकर 102 रुपए प्रति भारतीय पर्यटक शुल्क लिया है।

मॉन्यूमेंट्स के कम्पोजिट टिकट शुल्क में होगी वृद्धि
जयपुर। देसी और विदेशी पर्यटक जयपुर के मॉन्यूमेंट्स जैसे आमेर महल, हवामहल स्मारक, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, नाहरगढ़ दुर्ग, ईसरलाट, विद्याधर बाग, सिसोदिया बाग की कम्पोजिट टिकट लेते हैं, ताकि उन्हें यहां हर मॉन्यूमेंट्स पर टिकट के लिए लाइन में लगना ना पड़े। इसके लिए भारतीय पर्यटक को कम्पोजिट टिकट के लिए 400 रुपए, भारतीय स्टूडेंट्स को 100 रुपए, विदेशी पर्यटक को 1000 रुपए और विदेशी स्टूडेंट्स को 500 रुपए शुल्क देना होता है। अब जल्द ही देसी और विदेशी पर्यटकों के कम्पोजिट टिकट में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके लिए विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।

इसलिए बढ़ेगा शुल्क
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की कम्पोजिट टिकट व्यवस्था के तहत शहर के आठ हिस्टोरिकल मॉन्यूमेंट्स जुड़े हैं। अब जल्द ही इस लिस्ट में बड़ी चौपड़ स्थित जयपुर मेट्रो कला दीर्घा को जोड़ने की तैयारी है। इसलिए पुरातत्व विभाग के मॉन्यूमेंट्स पर कम्पोजिट टिकट का शुल्क जल्द बढ़ाया जाएगा। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इतना बढ़ सकता है शुल्क
पुरातत्व विभाग के सूत्रों के अनुसार कम्पोजिट टिकट में बढ़ोतरी के बाद भारतीय पर्यटक का टिकट 400 रुपए से बढ़कर 420 रुपए, विदेशी पर्यटक का एक हजार रुपए से बढ़कर 1100 रुपए, भारतीय स्टूडेंट्स का 100 रुपए से बढ़कर 110 रुपए और विदेशी स्टूडेंट्स का 500 रुपए से बढ़कर 550 रुपए हो सकता है।

हत्याकांड के विरोध में बंद के चलते ऐतिहासिक स्मारकों पर पर्यटकों की चहल-कदमी
जयपुर। हत्याकांड के विरोध में बंद के चलते शहर के ऐतिहासिक स्मारकों पर पर्यटकों की चहल-कदमी रही। आमेर महल, जंतर-मंतर और हवामहल स्मारक में पर्यटक पहुंचे। पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक ने बताया कि पर्यटन स्थलों पर पर्यटक पहुंचे है। दूसरी ओर अन्य राज्यों से आने वाले घरेलू पर्यटकों ने भी फोन कर के स्थिति की जानकारी ली।

महल अधीक्षक डॉ. पंकज धरेंद्र ने बताया कि आमेर महल में प्रति हथिनी अब 4-4 राउंड लगाएगी। इनके संचालन का समय सुबह 7 से 11 बजे तक रहेगा।

इंटरनेशनल म्यूज़ीयम डे: संग्रहालयों और स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश
जयपुर। इंटरनेशनल म्यूज़ीयम डे के अवसर पर प्रदेश में पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले सभी संग्रहालयों और स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया गया। इस अवसर पर जयपुर के आमेर महल, ऐल्बर्ट हॉल, जंतर मंतर स्मारक, नाहरगढ़ दुर्ग पर पर्यटकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

साथ ही स्मारकों पर कच्ची घोड़ी, कलबेलिया, कठपुतली नृत्य, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। आमेर महल के अधीक्षक पंकज धरेंद्र ने बताया कि आमेर महल में बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कला, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री ए. राठौर ने ऐल्बर्ट हॉल पर लगाई गई प्रदर्शनी देखी।

राजस्थान के 73वें स्थापना दिवस पर अल्बर्ट हॉल पर उतरा सांस्कृतिक इन्द्रधनुष
जयपुर। राजस्थान के 73वें स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी प्रमुख स्मारकों एवं जिलों में समारोह हुए। जयपुर में राज्य स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में अल्बर्ट हॉल पर 550 कलाकारों की प्रस्तुति ने सतरंगी इन्द्रधनुष खींच दिया। दो साल बाद हुए राजस्थान दिवस कार्यक्रम में जयपुर के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। कलाकारों ने लोक संस्कृति और परम्पराओं को चित्रित किया। इस दौरान ऊर्जा, रंगीन वाइब्स, संगीत प्रदर्शन और बेजोड़ उत्साह का मिश्रण देखने को मिला। जयपुर घराने के लंगा मांगनियार, कत्थक, चकरी, घूमर, कालबेलिया नृत्यों को कठपुतली के साथ प्रदर्शित किया।

केसरिया बालम पधारो म्हारे देश से अनवर खान ने जमाया रंग
पद्मश्री अनवर खान ने धरती धोरा री और केसरिया बालम पधारो म्हारे देश से समां बांध दिया। सिंगर रूप कुमार राठौड़ एवं सोनाली राठौड़ ने अपने तेरे लिए हम है जिये होठों को सिये, दिल में मगर जलते रहे चाहत के दीएं गीत से शुरुआत की। उन्होंने फिल्मी एवं एल्बम के गीत सुनाए। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह सहित अनेक नेता-ब्यूरोक्रेक्टस मौजूद रहे।

प्रदेश की संस्कृति ने मोहा प्रवासी राजस्थानियों का मन
वहीं नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस के चांदनी बाग में पाम्परिक चंग नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति ने प्रवासी राजस्थानियों का मन मोह लिया। राजस्थान फाउंडेशन और राजस्थान स्टूडियो के इस सांस्कृतिक आयोजन में लोक गायक गणेश खींची एवं उनके साथी कलाकारों ने प्रस्तुति दी। खींची ने रंग मत डारे रे सांवरिया म्हारो गुजर मारे रे, धर मत आजे काना सास बुरी छ, नन्दूली नादान म्हारे बोल्या मारे रे आदि गीत सुनाए। मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत रहीं। राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संदेश पढ़कर सुनाया।

‘बुक राज मॉन्यूमेंट्स’ मोबाइल एप से फिर से बुक होंगे एंट्री टिकट
जयपुर। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने ‘बुक राज मॉन्यूमेंट्स’ मोबाइल एप बनाया है। पर्यटक इस एप के जरिये प्रदेश के बाहर से भी मॉन्यूमेंट्स के प्रवेश टिकट बुक करा सकता है, लेकिन इस एप में पिछले कुछ दिनों से दिक्कत सामने आई थी और एंट्री टिकट बुक नहीं हो पा रहे थे। टूरिस्टों की इस समस्या को दैनिक नवज्योति ने दो दिसम्बर को ‘बुक राज मॉन्यूमेंट्स मोबाइल एप से मॉन्यूमेंट्स के एंट्री टिकट नहीं हो पा रहे बुक’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का ध्यान एप की इस कमी की ओर गया। इसके बाद अब एप ने काम करना शुरू कर दिया है। अब पर्यटक आमेर महल, नाहरगढ़ फोर्ट, जंतर-मंतर, हवामहल स्मारक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, सिसोदिया बाग, ईसरलाट और विद्याधर बाग के टिकट फिर से बुक कर सकेंगे। गौरतलब है कि पुरातत्व विभाग ने जुलाई, 2021 को मोबाइल एप शुरू किया था ताकि पर्यटक मॉन्यूमेंट्स की टिकट विंडों पर लगने वाली भीड़ से बचकर आॅनलाइन मोबाइल एप के जरिए टिकट बुक कर सकें।

मॉन्यूमेंट्स के साथ ही जयपुर ने वाइल्ड लाइफ पर्यटन के क्षेत्र में बनाई पहचान
जयपुर। दर्शनीय पर्यटन स्थल एवं अपनी मेहमान नवाजी के लिए जाने जाना वाला जयपुर गुरुवार को 294वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस दौरान जैसे-जैसे गुलाबी नगरी की उम्र बढ़ती गई, वैसे-वैसे इसका स्वरूप और निखरता गया।
जयपुर के निर्माता महाराजा सवाई जयसिंह (द्वितीय) ने शहर बनाने के साथ ही विश्व प्रसिद्ध जंतर-मंतर (1728-1734) स्मारक भी बनवाया था। इसे बनाने के करीब 283 साल बाद स्मारक के इंटर प्रिटेशन सेंटर में सवाई जयसिंह (द्वितीय) का स्टेच्यु लगाया था। स्मारक से मिली जानकारी के अनुसार गुड़गांव से इसे बनवाकर सन 2016-17 में यहां प्रदर्शित किया था। प्रदेश में पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले मॉन्यूमेंट्स में जंतर-मंतर पहला स्मारक है, जहां इसके निर्माता का स्टेच्यु प्रदर्शित किया गया।

शहर के दो मॉन्यूमेंट्स यूनेस्को की लिस्ट में शामिल
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अनुसार जयपुर शहर के जंतर-मंतर स्मारक और आमेर महल दो ऐसे मॉन्यूमेंट्स है, जो यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं। जयपुर ऐसी पहली सिटी है, जहां के दो मॉन्यूमेंट्स यूनेस्को की इस लिस्ट में जगह बनाई है। जयपुर शहर के इन दोनों मॉन्यूमेंट्स पर पर्यटकों की अधिक आवाजाही देखने को मिलती है।

उज्जैन के जंतर-मंतर में भी स्टेच्यू
महाराजा सवाई जयसिंह (द्वितीय) ने जयपुर बसाने के साथ ही देश में पांच जंतर-मंतर का निर्माण कराया था। उज्जैन स्थित जंतर-मंतर में जयपुर से उनका स्टेच्यु बनवाया गया था। जिसे सन 2016 में प्रदर्शित किया था।

बढ़ते गए पर्यटन के अवसर
पिंकसिटी में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जिन्होंने देसी और विदेशी पर्यटकों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई है। पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक का कहना है कि जैसे-जैसे गुलाबी नगरी की उम्र बढ़ती गई, वैसे-वैसे यहां पर्यटन के अवसर भी बढ़ते गए। पहले पर्यटक जयपुर आकर किले-महल देखा करते थे। अब इन्हें देखने के साथ ही जयपुर में संचालित लॉयन, लेपर्ड और हाथी सवारी का भी लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटन के क्षेत्र में जयपुर अपना एक अहम स्थान रखता है।