sawai madhopur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को सीएमआर पर बैठक ली। उन्होंने पूर्वी राजस्थान क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि सवाईमाधोपुर में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के साथ ही पालीघाट एवं भरतपुर में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, लोहागढ़ किले के साथ ही नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनाई जाए।

साथ ही उन्होंने ब्रज चौरासी कोस, कैलादेवी झील का बाड़ा, गिरिराजजी परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए उच्च स्तरीय सुविधाएं विकसित किए जाने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रगतिरत सड़क कार्यों, फ्लाईओवर, ड्रेनेज एवं सीवरेज कार्यों में गति लाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

चंबल नदी उफान पर: पालीघाट पर 22 सेमी बढ़ा जलस्तर, झरेल बालाजी पुलिया पर आधा फीट पानी, राहगीर जान जोखिम में डालकर कर रहे आवागमन।
सवाईमाधोपुर। कस्बे से करीब 8 किलोमीटर दूर पालीघाट पर चंबल नदी का जलस्तर बीते दो दिनों में 22 सेंटीमीटर तक बढ़ गया है। इसके चलते झरेल बालाजी की निचले स्तर की पुलिया पूरी तरह पानी में डूब गई है और पुलिया के ऊपर से करीब आधा फीट से अधिक पानी की चादर बह रही है। इसके बावजूद राहगीर, श्रद्धालु और वाहन चालक जान जोखिम में डालकर इस पुलिया को पार कर रहे हैं।

बुधवार देर रात चंबल नदी में 10 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा, जबकि गुरुवार को इसमें 12 सेंटीमीटर की और बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने का मुख्य कारण कोटा बैराज से करीब 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाना तथा कोटा की नहरों का अतिरिक्त पानी चंबल नदी में आना बताया जा रहा है। हालांकि 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन नहरों से आ रहे पानी के कारण चंबल का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

झरेल बालाजी पुलिया के क्षतिग्रस्त और ऊबड़-खाबड़ होने के कारण वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद खंडार प्रशासन एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस की ओर से न तो किसी प्रकार की बैरिकेडिंग की गई है और न ही राहगीरों को रोकने के लिए मौके पर कोई तैनाती की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि खंडार प्रशासन इस गंभीर स्थिति में भी मूकदर्शक बना हुआ है।

पुलिया डूबने से ग्रामीणों को आवागमन के लिए करीब 60 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। वहीं झरेल बालाजी के दर्शनार्थियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में जलस्तर और बढ़ने की संभावना को देखते हुए किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

इनका कहना...पहले चंबल नदी का जलस्तर करीब 6 मीटर था, जो नहरों का पानी आने से बढ़कर 6.22 मीटर हो गया है। यानी 22 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आने वाले समय में जलस्तर और बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

वन्य जीव प्रेमियों के लिए बुरी खबर: रणथंभोर केे छाण वन क्षेत्र में मृत अवस्था में मिला पैंथर, वन विभाग ने करवाया पोस्मार्टम
सवाई माधोपुर। रणथंभौर नेशनल पार्क के छाण वन क्षेत्र में आज वन विभाग के कर्मचारियों को मृत अवस्था में एक पैंथर नजर आया। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची जहां छाण वन क्षेत्र ने एक पैंथर मृत अवस्था में पाया गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मृत पैंथर को सवाई माधोपुर राजबाग नाका चौकी पर पहुंचवाया, जहां मृत पैंथर का वन विभाग के चिकित्सक द्वारा पोस्मार्टम कर अंतिम संस्कार की कार्यवाही की गई। वन विभाग के रेंजर अश्विनी सिंह ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि छाण वन क्षेत्र में एक पैंथर के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। वन विभाग के रेंजर ने बताया कि सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पैंथर के शव को लेकर राजबाग नाका वन विभाग की चौकी पर पहुंचे जहां मृत पैंथर का मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्मार्टम किया गया।

वही, वन विभाग के पशु चिकित्सक डॉक्टर सी पी मीणा ने बताया कि यह एक मेल एडल्ट पैंथर है, जिसकी उम्र 3 साल से अधिक है। उसका शव आज छाण वन क्षेत्र में मिला हे । डॉक्टर सी पी मीणा ने बताया कि मृत पैंथर का मेडिकल बोर्ड टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टर ने बताया कि पैंथर के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड के द्वारा किया गया। डॉक्टर का कहना हे कि पोस्टमार्टम के दौरान पैंथर की मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। पशुचिकित्सक ने बताया कि पैंथर की मौत का कारण लेब की रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। हालांकि, प्राथमिक रूप से पैंथर की मौत का कारण कोल्ड शोक भी हो सकती है लेकिन रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि मृत पैंथर के शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया हे।

पूर्वी राजस्थान की नहर परियोजना में होगा सवाई माधोपुर और करौली जिलों में बनास नदी पर डूंगरी बांध का निर्माण
जयपुर। सवाई माधोपुर और करौली जिलों में बनास नदी पर प्रस्तावित डूंगरी बांध का निर्माण पार्वती-कालीसिंध-चंबल पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के तहत किया जाएगा। रणथंभौर और करौली वन्यजीव अभयारण्यों की पहाड़ियों के बीच स्थित यह बांध 1600 मिलियन क्यूबिक मीटर जल संग्रहण क्षमता के साथ बीसलपुर बांध से डेढ़ गुना बड़ा होगा।

जल संसाधन विभाग के अनुसार बांध की ऊंचाई 24.50 मीटर और लंबाई 1500 मीटर प्रस्तावित है, जबकि इसका डूब क्षेत्र 12,000 हेक्टेयर में फैलेगा। इसमें कालीसिंध, पार्वती और मोरल नदियों का पानी भी पहुंचाने की योजना है। वर्तमान में प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के बाद भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो गई है। सवाई माधोपुर और करौली जिलों के 55 गांव डूब क्षेत्र में आएंगे, जहां 8-10 हजार की आबादी विस्थापित होगी। स्थानीय निवासियों ने उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग की है।

डूंगरी बांध के निर्माण से क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई की समस्या का स्थायी समाधान होगा। हालांकि भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास एक चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया रहेगी। सरकार की ओर से विस्थापितों को उचित पुनर्वास और मुआवजा सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

रणथम्भौर स्थित होटल जाना फॉरेस्ट रिजॉर्ट में काम करने वाले एक कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत
सवाई माधोपुर। रणथम्भौर स्थित होटल जाना फॉरेस्ट रिजॉर्ट रणथंभौर में काम करने वाले एक कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कर्मचारी की मौत से होटल परिसर में सनसनी फैल गई। होटल में कार्यरत कर्मचारी की मौत की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक ऋषिकेश उत्तराखंड निवासी भारत चौधरी है ,जो होटल जाना फारेस्ट रिसोर्ट में शेफ का काम करता था। मृतक भारत चौधरी की बहन निशा चौधरी ने बताया कि वो ऋषिकेश उत्तराखंड की रहने वाली है। उनका भाई भारत चौधरी रणथम्भौर स्थित होटल जाना फॉरेस्ट रिजॉर्ट में शेफ के पद पर काम कर रहा था। उसकी भारत से रात को आखरी बार फोन पर बात हुई थी, जिस दौरान उसके भाई ने बताया था कि वो होटल जाना फॉरेस्ट रिसोर्ट के काम से खुश नहीं है और वो अपना काम बदलेगा। निशा ने बताया कि फोन पर बात करने के बाद भारत ने फोन कट कर दिया और सोने चला गया। उसके बाद निशा ने भारत से बार-बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

अगले दिन होटल प्रबंधन ने निशा को फोन कर उसके भाई भारत की तबियत खराब होने की जानकारी दी और कहा कि भारत आईसीयू में भर्ती है। होटल प्रबंधन की सूचना पर निशा अपने परिजनों के साथ उत्तराखंड से सवाई माधोपुर पहुंची, तो उसके भाई का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुवा था। निशा ने बताया कि मोर्चरी में रखे उसके भाई के शव पर चोट के निशान मिले ‌है और मुंह से झाग भी निकल रहे थे, वहीं होटल प्रबंधन बार-बार मामले को लेकर झूठ बोल रहा है, जिससे उन्हें अनहोनी का अंदेशा है। निशा ने अपने भाई की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, वहीं मामले को लेकर कोतवाली थाना अधिकारी राजवीर सिंह का कहना है, कि परिजनों द्वारा रिपोर्ट दी गई है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि रात को मृतक भारत ने होटल के तीन कर्मचारियों के साथ शराब पार्टी की थी, जिसके बाद सभी सोने के लिए चले गए थे।

सुबह भारत सोता ही रहा ओर जब होटल कर्मचारियों द्वारा उसे देखा गया तो वो अचेत अवस्था मे था ,जिस पर होटल कार्मिकों द्वारा भारत को जिला अस्पताल पहुंचाया गया ,जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन निशा की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है, और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा, वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कावड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; शिवमय हुआ सवाई माधोपुर, शिव भक्तों ने निकाली 11वीं कावड़ यात्रा
सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के पुराने शहर में आज कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ता नजर आया। कावड़ यात्री सोलेश्वर महादेव के यहां से अमृत जल लेकर प्रातः रवाना हुए और राम द्वारा आकर उन्होंने विश्राम किया। दोपहर बाद शहर के रामद्वारा से शुरू हुई कावड़ यात्रा शहर के खंडार तिराहे, सदर बाजार, पुलिस चौकी होते हुवे मुख्य मार्ग से गलता मन्दिर पहुँची। कावड़ यात्रा के दौरान पूरा शहर बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकरों से गूंज उठा, इस दौरान डीजे के धुन पर शिव भक्त जमकर थिरकते नजर आए।

कावड़ यात्रा के दौरान वाराणसी से आए कलाकरों ने भगवान शिव के विभिन्न रूपों का स्वांग रचकर कावड़ यात्रा को और भी भव्य और आकर्षक बना दिया। कावड़ यात्रा के दौरान भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों के साथ ही शिव परिवार की सजीव झांकिया भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

गौरतलब है कि हर वर्ष की भांति इस बार भी शहर विश्व हिंदू परिषद कावड़ यात्रा समिति द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा शुरू होने से पुर्व 181 कावड़िये रणथंभौर स्थित सोलेश्वर महादेव पहुँचे और वहाँ से जल लेकर रामद्वारा आये। रामद्वारा में विश्राम करने के बाद रामद्वारा से गलता मन्दिर तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा के दौरान शहर में जगह जगह समाजसेवियों द्वारा यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। शहर के लोगों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर कावड़ यात्रा का स्वागत किया। शिव के विभिन्न स्वरूपों से सजी कावड़ यात्रा का नजारा देखने लायक था। कावड़ यात्रा में श्रद्धा का सैलाब इस कदर उमड़ा की बाजार में यात्रा के दौरान पैर रखने की भी जगह नहीं थी और पुरा शहर शिवमय नजर आया। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही और पुलिस के आलाधिकारियों के साथ ही चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात नजर आये। कावड़ यात्रा का सामान गलता मंदिर पहुंचकर हुवा, जहाँ प्रसादी वितरण की गई।

भारत जोड़ो यात्रा ने हाड़ौती छोड़ सवाई माधोपुर में किया प्रवेश
बूंदी। हाड़ौती और बूंदी में भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम और आठवें दिन सोमवार को बूंदी जिले के बाबई के तेजाजी महाराज मन्दिर से राहुल गांधी ने अपनी यात्रा शुरू की। बूंदी जिले में 91 किलोमीटर के सफर के बाद सुबह टोंक जिले में प्रवेश कर पौने तीन किलोमीटर चलने के बाद आगे सवाई माधोपुर जिले में पहुंची। महिलाओं के लिए समर्पित आज के दिन की महिला शक्ति पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ अग्रिम पंक्ति में प्रियंका गांधी, भांजी मिराया वाड्रा, महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, राजस्थान महिला आयोग अध्यक्ष रिहाना रियाजÞ, बारां जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, अर्चना शर्मा, ज्योति खंडेलवाल, इंदिरा मीना सहित राजस्थान सरकार की महिला मंत्री, एमएलए, जिला प्रमुख के साथ ही महिला कार्यकर्ता यात्रा शामिल रही। यात्रा में राहुल गांधी के साथ रॉबर्ट वाड्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, खेल मंत्री अशोक चांदना, नमोनारायण मीना, प्रशांत बैरवा भी शामिल हुए। यात्रा आज सुबह का सफर तय कर सवाई माधोपुर के पीपलवाड़ में लंच ब्रेक पर हैं।

स्थानीय महिलाओं और लोक कलाकारों के साथ किया डांस
आज की यात्रा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनकी बेटी मिराया यात्रा के दौरान स्थानीय महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सहजता से बातचीत करते और उनके साथ हंसी-ठिठौली करते दिखे। वहीं राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा भी कालबेलिया कलाकारों के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यात्रा में दौरान एक और महिला की गोद में छोटे बच्चे का लाड़ दुलार करते नजर आए।

सचिन के प्रभाव क्षेत्र में गुजर रही हैं यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा अब सचिन पायलट के क्षेत्र में होने से अब यात्रा में पायलट समर्थकों की संख्या भी बढ़ रही हैं। जिससे यात्रा के दौरान पायलट के पक्ष में नारेबाजी देखी गई। बूंदी से टोंक जिले में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं के हाथों में सचिन के कटआउट नजर आएं, जो सचिन के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए पायलट को मुख्यमंत्री बनवाने की बात कर रहे थे।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए भविष्य की उड़ान सवाई माधोपुर एप लॉन्च
सवाई माधोपुर। जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने ‘भविष्य की उड़ान’ संवाद कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलक्टर चैम्बर में पत्रकार वार्ता के दौरान भविष्य की उड़ान संवाद सवाई माधोपुर एप लॉन्च किया। कलक्टर ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के लिए सवाई माधोपुर जिले में चलाए जा रहे नवाचार ‘भविष्य की उड़ान’ संवाद कार्यक्रम के बारे में मीडिया को विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि किसी के भी आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

शिक्षा न मिले या वह बीच में ही छूट जाये तो व्यक्ति के जीवन की दशा एवं दिशा दोनों बदल जाती हैं। बेटों के समान बेटियों को भी कॅरियर गाइडेंस का समान अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस नवाचार को प्रारम्भ किया है। इससे बालिकाओं को कॅरियर की नई उम्मीद जगी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संवाद कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को 3 समूहों में कक्षा 9 से 12 तक विद्यालयों में अध्ययनरत, कॉलेज में अध्ययनरत बालिकाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की महिला प्रतिभागी हैं।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफ ल बनाने के लिए जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय कोर समूह का गठन किया गया है जो विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में जाकर बालिकाओं से संवाद कर विभिन्न अकादमिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में उपयुक्त अध्ययन सामग्री उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को ऑनलाइन-ऑफ लाइन मोड पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के साथ-साथ परीक्षाओं के वस्तुनिष्ठ प्रश्न तैयार कर मॉक टेस्ट लिए जा रहे हैं। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली परीक्षार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी: सवाई माधोपुर जिले की उप तहसील बरनाला एवं तलावड़ा तहसील में क्रमोन्नत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाई माधोपुर जिले की बरनाला एवं तलावड़ा उप-तहसील को तहसील में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों के निस्तारण में सुगमता होगी। क्रमोन्नयन के पश्चात् तहसील बरनाला में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 17 पटवार मण्डल एवं 53 राजस्व ग्राम तथा तलावड़ा में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल एवं 33 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने वर्ष 2022-23 के बजट सत्र के दौरान प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न नए तहसील कार्यालय खोलने, उप तहसीलों के क्रमोन्नयन एवं नए उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं के क्रम में मुख्यमंत्री ने सवाई माधोपुर जिले में यह स्वीकृति दी है।

बाघिन टी-107 दिखी शावकों के साथ
सवाई मधोपुर। सवाई मधोपुर स्थित रंथम्भौर टाइगर रिज़र्व में बाघिन टी-107 अपने शावकों के साथ दिखाई दी। इसे देख पर्यटक भी रोमांचित हो गए। इस दौरान बाघिन अपने शावकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ़्ट करते हुए देखी गई। बाघिन शावकों को मुँह में लेकर कैमरों में क़ैद हुई। इस दौरान ड़ीएफओ महेंद्र शर्मा ने उस एरिया की निगरानी बड़ा दी है।

दो साल की बच्ची व मां का कुएं में मिला शव
सवाई माधोपुर। चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के कुम्हारिया गांव में सोमवार रात्रि को एक 2 साल की बच्ची के साथ महिला का शव कुंडेर मार्ग पर कुएं में  मिला। जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। यह महिला अपनी 2 साल की बालिका के साथ घर से 2 किलोमीटर दूर कुएं में जाकर कूद गई थी। जिससे दोनों की मौत हो गई। सुबह चौथ का बरवाड़ा सीएचसी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतका के भाई काडूराम ने इसकी रिपोर्ट चौथ का बरवाड़ा थाने में दी है। मामले में प्रशासन और परिवार घटना का मुख्य कारण नहीं बता पा रहे है। जानकारी के अनुसार आर्थिक तंगी एवं गृह क्लेश की घटना से इसकी संभावना जताई जा रही है। बाबूड़ी पत्नी दिलखुश गुर्जर निवासी कुमारिया सुबह 10 बजे अपने घर से 2 साल की बच्ची अर्पिता को लेकर निकली थी। परिवार जनों ने बताया कि शुरू में उन्होंने सोचा कि वह खेत पर या अन्य जगह पर गई है।

शाम तक जब घर पर नहीं लौटी तो ग्रामीणों की सहायता से उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान घर से 2 किलोमीटर दूर स्थित एक कुएं पर एक महिला ने उसे उस ओर जाते देखा था। जिस पर कुएं में कूदने की आशंका के चलते उसकी तलाश की। जिसके बाद रात करीब 9.30 बजे बच्ची और उसकी मां का शव बाहर निकाला गया। इस दौरान शव को बाहर निकालने वाले कन्हैया लाल गुर्जर ने बताया कि जब शव को बाहर निकाला गया तो मां एवं बच्ची दोनों एक कपड़े से बंधे हुए थे। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया।

पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को दिया: सुबह 9 बजे मेडिकल बोर्ड का गठन कर दोनों का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस दौरान मृतका के भाई की ओर से पोस्टमार्टम करवाने की रिपोर्ट दी गई। परिजनों ने किसी भी प्रकार की हत्या या अन्य प्रकार की आशंका अभी तक पुलिस को नहीं बताई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या के आशंका की रिपोर्ट दी है। परिजनों से रिपोर्ट लेने और लोगों से घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम के निर्देश पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में परिजन जो भी रिपोर्ट देंगे उन सभी तथ्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।

सवाई माधोपुर पहुंचे जेपी नड्डा, पार्टी नेताओं ने किया भव्य स्वागत
जयपुर/ सवाईमाधोपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को  सवाईमाधोपुर पहुंचे, जहां रेलवे स्टेशन पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री  अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, सांसद जसकौर मीणा, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, सांसद मनोज राजोरिया, सांसद किरोड़ी लाल मीणा एवं प्रदेश पदाधिकारी, व जिला पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन से लेकर होटल टाइग्रेस तक आठ जगह पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाईमाधोपुर आने पर रेलवे स्टेशन, हम्मीर सर्किल, कुण्डेरा बस स्टैण्ड, होटल राजपैलेस, होटल हिलव्यू, विवेकानंदपुरम आदि आठ स्थानों पर एसटी मोर्चा द्वारा कन्हैया दंगल आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इसके बाद दोपहर को होटल टाइग्रेस पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा जनजाति के प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सवाईमाधोपुर, रणम्भौर रोड़ स्थित होटल टाइग्रेस में अनुसूचित जनजाति विशिष्ट जन सम्मेलन और भरतपुर संभाग के प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। भाजपा ने प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर अभी से संभाग वार रणनीति तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है। सवाई माधोपुर के बाद भाजपा की दूसरे बड़े संभाग मुख्यालयों पर भी इस तरह की मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। भरतपुर के जिलों के अनुसूचित जनजाति से संबंधित प्रबुद्धजनों तथा भाजपा  पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा करेंगे।