Adaptive Testing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

JEE एडवांस्ड में बड़ा बदलाव संभव: 2030 तक अडैप्टिव टेस्टिंग लागू करने पर IITs कर रहे तैयारी, कोचिंग निर्भरता घटाने पर जोर
नई दिल्ली। जेईई एडवांस्ड की परीक्षा व्यवस्था में आने वाले वर्षों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आईआईटी संस्थान 2030 तक परीक्षा को अडैप्टिव टेस्टिंग सिस्टम में बदलने पर विचार कर रहे हैं। इसके तहत अभ्यर्थी के प्रदर्शन के आधार पर परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का कठिनाई स्तर बदलता रहेगा। इसका उद्देश्य छात्रों की वास्तविक क्षमता का बेहतर आकलन करना और कोचिंग पर बढ़ती निर्भरता कम करना है।

इस प्रस्ताव को अब पायलट चरण में ले जाया गया है। हालिया पायलट प्रोजेक्ट में विभिन्न आईआईटी के करीब 4,000 प्रथम वर्ष के छात्रों को शामिल किया गया। छात्रों के प्रदर्शन और उनके जवाबों से संबंधित डेटा जुटाया जा चुका है, जिसका फिलहाल विश्लेषण किया जा रहा है। प्रस्ताव के अनुसार, परीक्षा की शुरुआत में छात्रों को अलग-अलग स्तर के प्रश्न दिए जाएंगे। इसके बाद उनके प्रदर्शन के आधार पर अगले सवालों की कठिनाई तय होगी। आईआईटी कानपुर अलग-अलग स्तर के प्रश्न तैयार करने के लिए ऑटोमेटेड सिस्टम और एआई एजेंट्स के इस्तेमाल की संभावनाएं भी तलाश रहा है।

आईआईटी काउंसिल ने इस बदलाव की व्यवहारिकता और प्रभाव का अध्ययन करने को कहा है। नई व्यवस्था लागू करने से पहले कम से कम तीन साल तक रिसर्च और वैलिडेशन किया जाएगा। 2030 में इसे लागू करना है तो 2027 की शुरुआत तक औपचारिक घोषणा करनी होगी। अंतिम निर्णय आईआईटी निदेशकों और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्तर पर लिया जाएगा।