opened - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - विज्ञान संकाय खुला, छात्र-छात्राओं को नहीं जाना पड़ेगा बाहर
पेच की बावड़ी। कस्बे के राउमावि में विज्ञान एवं कृषि संकाय की मांग को लेकर विगत एक वर्ष से जारी प्रयास को बुधवार को विराम लग गया। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा राजस्थान में कुल 93 विद्यालयों में इसी सत्र में 11 कक्षा के लिए विज्ञान, कला, कृषि, वाणिज्य संकाय शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमें बूंदी जिले के दो तलवास और पेच की बावड़ी विद्यालय में संकाय खोले जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई। गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति ने स्थानीय छात्र-छात्राओं की परेशानी देखते हुए प्रमुखता के साथ स्टोरी प्रकाशित कर इस मामले को उठाया था।  राउमावि पेच की बावड़ी में विज्ञान, कृषि संकाय नहीं होने की वजह से क्षेत्र के छात्र-छात्राएं मजबूरन देवली, कोटा व बूंदी जाकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर थे। इस समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति ने सबसे प्रथम जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर छात्र छात्राओं की आवाज को बुलंद करने का काम किया। एक वर्ष के निरंतर प्रयास की वजह से स्थानीय विद्यालय को विज्ञान संकाय का तोहफा मिला। जिसमें 11 कक्षा में इसी सत्र में छात्र छात्राएं जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान में प्रवेश लेकर अध्ययन कर सकेंगे।

डॉक्टर बनने का सपना अब हो सकेगा साकार
स्थानीय विद्यालय में विज्ञान संकाय की स्वीकृति मिलने पर अब कस्बे सहित आसपास के गांवों के सैंकड़ों छात्र-छात्राओं को अब विज्ञान विषय पढ़कर डॉक्टर बनने का सपना संजोए बैठे युवाओं का अब सपना साकार हो सकेगा। बुधवार को ज्योंहि विज्ञान संकाय स्वीकृति आदेश प्राप्त होते ही स्कूल प्राचार्य शंकर लाल मीना सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय विद्यालय में जनप्रतिनिधियों, विद्यालय स्टाफ सहित छात्र छात्राओं ने मुंह मीठा करवा कर खुशियां मनाई। स्थानीय विद्यालय में बुधवार को प्राचार्य शंकर लाल मीना द्वारा भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शौकीन राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मीना, समाजसेवी सीपी योगी का तिलक एवं माला पहनाकर मुंह मीठा कराकर आभार जताया।

एक वर्ष से नहीं बनाई दाढ़ी
स्थानीय विद्यालय में विज्ञान संकाय की मांग को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मीना ने एक वर्ष से अपनी दाढ़ी नहीं बनाई। उन्होंने दृढ़ संकल्पित होकर पिछले वर्ष जुलाई में कहा था कि जब तक विज्ञान संकाय नहीं खुलता में दाढ़ी नहीं बनाऊंगा। अब स्वीकृति प्राप्त हुई हे जल्द ही अपना संकल्प पूरा करेंगे।

दैनिक नवज्योति का जताया आभार
भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मीना ने स्थानीय विद्यालय में विज्ञान संकाय खुलने की स्वीकृति प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी, मोतीलाल मीना, सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीना व दैनिक नवज्योति का आभार प्रकट किया। रमेशचंद वर्मा, सतीश तोषनीवाल, मधुबाला मीना, ओमप्रकाश प्रजापत, सीताराम कुमावत, शिवांगी दाधीच, रामराज मीना, धर्मसिंह मीना, अशोक लाठी, चंद्रशेखर स्वर्णकार सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इनका कहना है
कस्बे के राउमावि में विज्ञान संकाय खुलवाने की मांग को लेकर विगत एक वर्ष से प्रयासरत थे। हम सब लोगों का प्रयास एवं मेहनत रंग लाई। अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को देवली, कोटा या बूंदी नहीं जाना पड़ेगा।
-सीमा मीणा, प्रशासक, ग्राम पंचायत पेच की बावड़ी

स्थानीय विद्यालय में विज्ञान संकाय में जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान विषय में अब छात्र-छात्राएं इसी सत्र में 11 वीं कक्षा में प्रवेश ले सकेंगे। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।
-शंकरलाल मीना, प्राचार्य, राउमावि, पेच की बावड़ी

सरकार ने नए कॉलेज तो खोल दिए, पर चलेंगे कहां, पता नहीं
कोटा।  सरकार ने कोटा जिले में दो नए राजकीय कला कन्या महाविद्यालय तो खोल दिए, लेकिन इन कॉलेजों को चलाने के लिए अभी तक कोई अस्थाई बिल्डिंग नहीं मिली है। जबकि, जुलाई माह से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जानी है। ऐसे में विद्यार्थी व शिक्षाविदें में असमंजस बना हुआ है कि कॉलेज कब और किस भवन में संचालित होगा। हालांकि, आयुक्तालय के अधिकारी व नोडल प्राचार्यों का कहना है कि अस्थाई भवन जल्द ही मिलेगा, इसकी तैयारियां की जा रही है।

दोनों गर्ल्स कॉलेज को नहीं मिले अस्थाई भवन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कैथून व सुकेत कॉलेज का संचालन के लिए अभी तक अस्थाई भवन नहीं मिला है। हालांकि, अस्थाई बिल्डिंग में कॉलेज चलाने के लिए  भवन का चयन किया जा रहा है। कैथून कॉलेज जेडीबी आर्ट्स कॉलेज के अधीन संचालित किया जाएगा। नोडल प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान व कॉलेज कमेटी के सदस्यों ने  कैथून में कॉलेज के लिए भवन चिन्हित कर चुके हैं। वहीं, सुकेत कॉलेज रामगंजमंडी राजकीय महाविद्यालय के अधीन संचालित होगा। नोडल प्राचार्य डॉ. संजय गुर्जर का कहना है कि भवन चयनित कर लिया है, जिसके अलॉट करवाने के लिए कलक्टर को पत्र लिख चुके हैं।

महाविद्यालय में 7-7 सब्जेक्ट अलॉट
राजकीय कन्या कला महाविद्यालय सुकेत तथा कैथून कॉलेज को आयुक्तालय से 7-7 विषय आवंटित हुए हैं।  दोनों ही महाविद्यालय में हिन्दी-अंगे्रजी साहित्य, ज्योग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत तथा हिन्दी-अंगे्रजी अनिवार्य शामिल हैं। इन कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया आॅनलाइन होंगे।

राजसेस के अधीन संचालित होंगे कॉलेज
सरकार ने बजट घोषणा में सत्र 2025-26 सत्र के लिए  कोटा जिले में दो राजकीय कला कन्या महाविद्यालय खोले हैं। जिनमें कैथून व सुकेत शामिल हैं। इनमें से सुकेत कॉलेज के लिए करीब 12 बीघा जमीन अलॉट हो गई है। लेकिन, कैथून कॉलेज के लिए अभी जमीन अलॉट नहीं हो सकी। इन दोनों महाविद्यालयों का संचालन कॉलेज एजुकेशन सोसायटी के अधीन किया जाएगा। यहां विद्या संबल पर शिक्षक लगाए जाएंगे।

200 छात्राओं को मिलेगा एडमिशन
कैथून गर्ल्स कॉलेज की नोडल प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान ने बताया कि जुलाई से एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार दो सेशन संचालित होंगे और 200 छात्राओं को एडमिशन दिया जाएगा। कस्बे में कॉलेज खुलने से स्थानीय छात्राओं को अब पढ़ने के लिए दूर-दराज के कॉलेजों में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर के नजदीक स्कूल होने से उच्च शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी बढ़ेगी।

हमने कैथून कॉलेज के लिए अस्थाई भवन लगभग चिन्हित कर लिया है। कॉलेज कमेटी के साथ रविवार को कस्बे में गए थे, जहां अस्थाई भवन को फाइनल करने से संबंधित कार्यवाही की गई।
- प्रो. सीमा चौहान, नोडल प्राचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय कैथून

सुकेत कॉलेज के लिए अभी अस्थाई भवन नहीं मिला है। हालांकि, एक बिल्डिंग देखी है, जहां पहले स्कूल संचालित होता था, जो अब वह अपनी नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो गया है। भवन कॉलेज संचालित करने के लिए सही स्थिति में है। जिसे अलॉट करवाने के लिए जिला कलक्टर को पत्र लिखा है।
- डॉ. संजय गुर्जर, नोडल प्राचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय सुकेत

असर खबर का - दो बंद कॉम्पलेक्स के ताले खुले, टॉयलेट की सफाई हुई
भवानीमण्डी। दैनिक नवज्योति के समाचारों के बाद प्रशासन ने शनिवार को दो सुविधा कॉम्लेक्स के ताले खुलवा दिए। जबकि दो अन्य आधुनिक शौचालयों की भी सफाई करवाई है, लेकिन अभी शहर में छह कॉम्पलेक्स बंद और बदहाल हैं। जानकारी अनुसार नवज्योति टीम ने 6 दिसंबर को शहर में बंद आधुनिक शौचालयों को लेकर मुद्दा उठाया था जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और दो सुविधा कॉम्पलेक्स के ताले खुलवाए दिए। भवानीमंडी शहर में बने सफाईकर्मियों के फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने, ठेके पर लगे सफाईकर्मियों के नाम हो रहे फजीर्वाड़े व बंद पड़े कॉम्पलेक्स की खबरों पर शनिवार को नगर पालिका प्रशासन ने हरकत की। पचपहाड़ और सरकारी कुएं के पास स्थित आधुनिक शौचालयों की सफाई कर यहां केयर टेकर भी लगाए गए। ये दोनों कॉम्पलेक्स नाम के ही आधुनिक है जबकि बदहाल अवस्था में थे। इधर सब्जीमंडी में बंद पडे कॉम्पलेक्स के ताले खुलवाकर चालू करवा दिया गया। सब्जी मंडी में प्रतिदिन सैंकडों महिलाओं की आवाजाही रहती है और महिला सब्जी विक्रताओं को यहां कई घंटे काम करना पडता है, लेकिन इस कॉम्पलेक्स के बंद होने से लोगों को खुले में टॉयलेट जाना पड़ता था। जिससे शर्मिंदगी महसूस होती है। शनिवार को कॉम्पलेक्स के ताले खोलकर सफाई की गई तो ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की।

अधिकारियों को देना होगा जवाब
भवानीमंडी नगर पालिका के पास 133 स्थाई व 80-90 सफाईकर्मी विभिन्न प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से होने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है। स्वच्छ भारत मिशन और अन्य कोष से लाखों रूपए खर्च करके बनाए गए सुविधा कॉम्पलेक्सों पर ताले लगे है। शनिवार को चार कॉम्पलेक्स चालू हालत में हो गए, लेकिन छह अभी भी बंद है। सरकारी धन के दुरूपयोग और सफाईकर्मियों के नाम हो रहे फजीर्वाड़े का अधिकारियों को जवाब देना होगा।

हाड़ौती में खुले चार नए महाविद्यालय
कोटा। सरकार ने हाड़ौती को सौगात देते हुए 4 नए महाविद्यालय खोले हैं, जो इसी सत्र से संचालित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर जाना नहीं पड़ेगा। उन्हें अब घर के पास ही उच्च शिक्षा मिल सकेगी। यह सभी कॉलेज राजसेस सोसायटी के माध्यम से संचालित किए जाएंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के आखिरी बजट प्रदेश में 45 नए कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। जिसके तहत हाड़ौती के तीन जिलों बूंदी, बारां और झालावाड़ में चार नए महाविद्यालय खुले हैं। इन कॉलेजों में शिक्षा सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों के प्रवेश लिए गए हैं। इन उच्च शिक्षण संस्थाओं में राजसेस सोसायटी द्वारा विद्या संबल योजना के तहत शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए आयुक्तालय के निर्देश पर नए महाविद्यालयों के नोडल कॉलेजों द्वारा विद्या संबल शिक्षकों के आवेदन लिए जा रहे हैं।

यहां खुले नए कॉलेज
मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत बारां जिले के सीसवाली, शाहबाद, झालावाड़ के तालेड़ा उपखण्ड मुख्यालय और झालावाड़ जिले के असनावर को नए राजकीय महाविद्यालय की सौगात मिली है। इन कस्बों के विद्यार्थियों को अब उच्च शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर जाना नहीं पड़ेगा। उपखण्ड स्तर पर ही कॉलेज संचालित होने से समय की बचत होने के साथ घर के पास ही शिक्षण सुविधा मिल सकेगी। साथ ही जिला कॉलेजों का भार भी कम होगा।

बारां में 19 कॉलेज
राजकीय महाविद्यालयों के मामले में बारां जिला सबसे ज्यादा 19 कॉलेजों के साथ हाड़ौती में अव्वल है। जबकि, कोटा जिले में 12 ही गवर्नमेंट कॉलेज हैं। गत वर्ष में भी बारां जिले में 4 कन्या महाविद्यालय और 2 कृषि महाविद्यालय खोले गए थे। जिनमें पहला सत्र भी पूरा हो चुका है। ऐसे में बालिकाओं को शिक्षा के लिए घर से दूर जाने की समस्याओं से भी निजात मिल गई।

प्राइवेट कॉलेजों की मोटी फीस से विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
सरकारी कॉलेजों के मुकाबले प्राइवेट कॉलेजों में प्रथम वर्ष की फीस 4 गुना अधिक है। राजकीय महाविद्यालयों में आटर्स, कॉमर्स व साइंस किसी भी संकाय से प्रथम वर्ष की पढ़ाई करीबन 5 से 7 हजार रूपए में पूरी हो जाती है। जिसमें कॉलेज फीस, सेमेस्टर एग्जाम फॉर्म फीस, प्रेक्टिकल, असाइनमेंट शामिल हैं। जबकि, यही पढ़ाई प्राइवेट कॉलेजों में करीब 20 से 24 हजार में पूरी होती है।

पिछले वर्ष संभाग को मिले थे 5 कन्या महाविद्यालय
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुरूप सत्र 2022-23 में कोटा संभाग को 5 राजकीय कन्या कला महाविद्यालय की सौगात दी थी। जिनमें कोटा में राजकीय कन्या महाविद्यालय रामपुरा, राजकीय महाविद्यालय नाहरगढ़ बारां, छबड़ा, अटरू और राजकीय कला महाविद्यालय केलवाड़ा शामिल हैं। इन सभी कॉलेजों में 200-200 सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया। इनके संचालन के लिए जेडीबी आटर्स कोटा, राजकीय महाविद्यालय बारां, गवर्नमेंट कॉलेज अटरू व राजकीय कन्या महाविद्यालय बारां के प्राचार्यों को नोडल आॅफिस नियुक्त किया। जिनकी देखरेख में इन महाविद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।

शिक्षा की राह होगी आसान
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकार का यह प्रयास सराहनीय है। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में नए कॉलेज खुलने से विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा पाने की राह आसान हो गई है। वहीं, संभागीय व जिला मुख्यालय के कॉलेजों में विद्यार्थियों का भार कम होगा, अब उन्हें शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि घर के पास ही उच्च शिक्षा मिल सकेगी।
- डॉ. रघुराज सिंह परिहार, क्षेत्रीय सहायक निदेशक, कॉलेज आयुक्तालय

हेमकुंड साहिब के कपाट खुले
देहरादून। सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को शब्द कीर्तन और पहली अरदास के साथ श्रद्धालुओं के लिए  खोल दिया गए, इसके साथ ही लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी विधि -विधान व पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे । शनिवार प्रात: धाधरिया से 500 श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुण्ड साहिब के लिए रवाना किया गया। जो 10 बजे हेमकुण्ड साहिब पहुंचा। शनिवार को 500 के लगभग तीर्थयात्री अब तक हेमकुंड कुंड के लिए छोड़े गए।

भगवान शिव के पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट खुले
केदारनाथ धाम/देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हिमालय की पर्वत श्रृंखला पर स्थित भगवान शंकर के पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार को श्रद्वालुओं के दर्शनार्थ खुल गए। प्रात: पांच बजे सेना के बैंड की कर्णस्पर्शी धुनों, पारंपरिक पर्वतीय ढोल, डमाऊं की थाप और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वैदिक रीति से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई।

इसके पश्चात छह बजकर 20 मिनट पर धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। लगभग 10 हजार श्रद्वालु इस पावन अवसर के साक्षी बने , जिन पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा भी हुई। केदारनाथ धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई।

खुशखबरी: कोटा संभाग में बेटियों के लिए खुले 5 नए गर्ल्स आर्ट्स कॉलेज
कोटा। बालिका उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार ने कोटा संभाग में 5 नए गर्ल्स कॉलेज खोल दिए हैं। जिनमें इसी वर्ष से बेटियों को प्रवेश दिया जाएगा। 5 महाविद्यालयों में से 1 कोटा में तो 4 बारां जिले में खुले हैं। यहां एक जुलाई से ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अब छात्राओं को दूर-दराज इलाकों में स्थित कॉलेजों में नहीं जाना पड़ेगा। ऐसे में उन्हें घर के पास ही उच्च शिक्षा मिल सकेगी।

कहां-कहां खुले कॉलेज
सरकार ने बजट घोषणा में हाड़ौती में पांच नए कन्या आर्ट्स महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी। जिसके तहत कोटा-बारां में नए कॉलेज खुल गए हैं। कोटा शहर में अब राजकीय कन्या महाविद्यालय रामपुरा को मिलाकर तीन आर्ट्स कॉलेज हो गए हैं। साथ ही इनकी सीटें 4600 से बढ़कर 4 हजार 760 हो गई। वहीं, 12वीं आर्ट्स में 4 हजार 719 छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास हुई हैं। ऐसे में काफी हद तक छात्राओं को एडमिशन मिल सकेगा। बारां के अटरू, केलवाड़ा, छबड़ा और नाहरगढ़ में एक-एक कन्या महाविद्यालय खुले हैं। प्रत्येक नए कॉलेजों में फिलहाल 160 सीटें हैं, जिनमें प्रवेश के दौरान 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की जा सकती है।

अब हो गए 38 कॉलेज
संभाग में पहले 33 कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 38 हो गए। ऐसे में हाड़ौती के छात्रों को अपने ही जिले में उच्च शिक्षा मिल सकेगी। वहीं, कॉलेजों की संख्या ज्यादा होने से विद्यार्थियों को प्रवेश को लेकर होने वाली मारामारी से राहत मिल सकेगी। दरअसल, कोटा के आर्ट्स व साइंस कॉलेजों में कटआॅफ अधिक होने पर प्रवेश से वंचित छात्र संभाग के अन्य जिलों में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी के मुकाबले प्राइवेट कॉलेज की फीस अधिक
सरकारी कॉलेजों के मुकाबले प्राइवेट कॉलेजों में प्रथम वर्ष की फीस 4 गुना अधिक है। जानकारों के अनुसार राजकीय महाविद्यालयों में आटर्स, कॉमर्स व साइंस किसी भी संकाय से प्रथम वर्ष की पढ़ाई अधिकतम 4 हजार रुपए में पूरी हो जाती है। जिसमें कॉलेज फीस, एग्जाम फॉर्म, प्रेक्टिकल, असाइनमेंट शामिल हैं। जबकि, यही पढ़ाई प्राइवेट कॉलेजों में अधिक राशि में पूरी होती है। ऐसे में सरकारी कॉलेजों की संख्या अधिक होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई पर खर्च होने वाली भारी-भरकम फीस की समस्या से निजात मिलती है।

इनका कहना है
सरकार ने कोटा संभाग में पांच नए आर्ट्स गर्ल्स कॉलेज खोले हैं। इनमें से 1 कोटा में तो 4 बारां जिले में खुले हैं। जिसमें इसी वर्ष एक जुलाई से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फिलहाल कॉलेज अस्थाई भवन में संचलित होंगे। इनके लिए जमीन देखी जा रही है।  प्रोफेसरों को प्रतिनियुक्ति पर या ट्रांसफर के जरिए यहां लगाया जाएगा। छात्राओं को अब दूर-दराज के इलाकों में स्थित कॉलेजों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें घर के पास ही उच्च शिक्षा मिल सकेगी।
-डॉ. रघुराज सिंह परिहार, संयुक्त निदेशक कॉलेज शिक्षा

विधायक हुड़ला ने खोली पुलिस और आबकारी विभाग की पोल, मिलीभगत से पनप रहें शराब माफीय
मण्डावर। महुवा विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस और जिला आबकारी अधिकारी की मिलीभगत से शराब ठेकेदार ही शराब माफिया बनने लगे हैं। शराब ठेकेदारों ने एक शराब की दुकान का लाईसेंस लेकर उसकी आड़ में ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक दुकानें संचालित कर ग्रामीण क्षेत्रों के मासूम बच्चों एवं युवाओं को शराब के नशे में धकेला जा रहा है और पुलिस हाथ-हाथ पर रखकर प्रत्येक माह सुविधा शुल्क लेकर आंख मिचकर आराम फरमा रही है। शराब ठेकेदारों द्वारा आबकारी एवं स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से गांवों में परोसी जा रही अवैध शराब का महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने भंडाफोड़ करते हुए अवैध शराब की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मुहिम छेड़ दी गई है।

पिछले काफी दिनों से महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला को ग्रामीणों द्वारा गांवों में अवैध रूप से शराब ठेकेदारों द्वारा संचालित कर रखी शराब की ब्रांचों से आए दिन लड़ाई-झगड़े एवं बहन-बेटियोंं को हो रही परेशानी एवं गांवों के बिगड़ते हालातों की शिकायतें मिल रही थी। ग्रामीणों एवं महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेकर महुवा विधायक हुड़ला ने देर रात्रि महुवा व मण्डावर क्षेत्र का दौरा किया। जहां रसीदपुर,पाखर-चौड़ाकी, सायपुर-पाखर,गढ़हिम्मतसिंह,मण्डावर सहित महुवा क्षेत्र में अनेक शराब की दुकानें रात्रि आठ बजे बाद भी संचालित मिली। जिन पर अनेक ग्राहक शराब खरीदते हुए मिले। जिसको लेकर महुवा विधायक हुड़ला ने मोबाइल से जिला पुलिस अधीक्षक दौसा को सम्पूर्ण घटना के बारे में बताया गया। वहीं विधायक हुड़ला देर रात्रि रसीदपुर पुलिस चौकी पहुंचे। जहां पुलिसकर्मियों को उनकी बीट इलाके में अवैध रुपए से संचालित शराब की दुकानों को पूर्णतय बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही विधायक हुड़ला ने दौसा एसपी को क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित शराब की अवैध दुकानों को बंद करवाने एवं रात्रि आठ बजे बाद संचालित शराब की दुकानों पर कार्रवाई करने की बात कहीं।

जिसको लेकर एसपी ने विधायक हुड़ला को गांवों में संचालित शराब की अवैध ब्रांचों को बंद करवानें एवं देर रात्रि शराब बेचने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। विधायक हुड़ला द्वारा मामले से दौसा एसपी को अवगत करवाने के बाद रसीदपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने धौलखेड़ा गांव सहित अनेक गांवों से अवैध ब्रांचों को बंद करवाया गया। इधर विधायक हुड़ला द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाने एवं तत्कालीन थानाधिकारी नाथूलाल मीणा के लाइन हाजिर होते ही अनिल कुमार को नया थानाधिकारी लगाने से शराब ठेकेदारों में हड़कम्प मचा हुआ है। शराब ठेकेदार शराब की अवैध ब्रांचों को लेकर काफी चिंतित दिखाई दे रहे है। शराब ठेकेदार इन अवैध ब्रांचों को चलाने के लिए ही तो स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग अधिकारियों को प्रत्येक माह लाखों रुपए की मंथली देते आ रहे है और ये ब्रांचे बंद हो गई तो इनको बड़ा नुकसान होगा।

इन गांवों में चल रही है शराब की अवैध दुकानें: यहां ग्रामीणों ने महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला को शिकायत देते हुए बताया कि मण्डावर शराब ठेकेदार ने नय बस स्टैण्ड़ शराब की दुकान की आड़ में गढ़ी फाटक के पास मण्डावर में परचूनी की दुकान, गांव मण्डावर, बनावड़,नांगलसुमेरसिंह, गोपालगढ़, टीकरी किलानोत, सायपुर-पाखर शराब ठेकेदार द्वारा जैतपुर, करणबास,पाखर में चाय व परचूनी की दुकान पर, गढ़हिम्मतसिंह शराब ठेकेदार द्वारा रींदली, कोट गांव में परचूनी की दुकानों पर शराब बेची जा रही है। वहीं रसीदपुर शराब ठेकेदार द्वारा धौलखेड़ा, नांदना,वीर गांव जटवाड़ा में परचूनी की दुकानों में अवैध ब्रांच चला रखी है। वहीं पाखर चौड़ाकी शराब ठेकेदार द्वारा केसरा, केसरी, पाखर चौड़ाकी सहित अनेक गांवों में परचूनी की थड़ियों पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। हिंगोटा शराब ठेकेदार द्वारा आस-पास के गांवों में अवैध रूप से शराब की अवैध ब्रांच संचालित कर रखी है। जिन पर 24 घण्टे शराब बेची जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि मण्डावर,हिंगोटा,गढ़हिम्मतसिंह, सायपुर-पाखर, रसीदपुर,प् ााखर -चौड़ाकी शराब ठेकेदारों द्वारा स्थानीय पुलिस एवं आबकारी विभाग सीआई महुवा एवं जिला आबकारी अधिकारी दौसा को प्रत्येक माह सुविधा शुल्क (मंथली) देकर मण्डावर उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण परिवेश में पग-पग पर शराब की अवैध दुकानें चल रही है। जिनसे गांवों का माहौल खराब हो रहा है।

हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स व निफ्टी में तेजी के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त
मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुईं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 427.49 अंक बढ़कर 56,245.60 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 133.65 अंकों के उछाल के साथ 16,481.65 अंक पर खुला।

हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त देखी गयी। वहीं, बीएसई का मिडकैप 158.59 अंक उछलकर 23,269.80 अंक पर और स्मॉलकैप 190.93 अंकों की तेजी के साथ 26,885.71 अंकों पर खुला। बीएसई की प्रमुख 30 कंपनियों में से 25 कंपनियों ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की जिसमें आईटी कंपनियां एचसीएल टेक-2.68 प्रतिशत, विपरो-2.67 प्रतिशत, इंफोसिस-2.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ आगे रही। जबकि अल्ट्राटेक-1.77 प्रतिशत, भारती एयरटेल-0.56 प्रतिशत और एनटीपीसी-0.38 प्रतिशत के दबाव के साथ पीछे रहीं। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते दिन 436.94 अंक की उड़ान भरकर 55818.11 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 105.25 अंक उछलकर 16628 अंक पर रहा।

स्कूटी पर आए, तीसरे माले पर खुलवाया दरवाजा और महिला को मार दी गोली
उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के सुंदरवास में बुधवार दोपहर बाद स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने अपार्टमेंट के तीसरे माले का दरवाजा खुलवाया, दरवाजा खुलते ही आरोपियों ने पिस्टल निकाली तो महिला बालकनी की ओर भागी, लेकिन बदमाशों ने वहां पहुंचकर महिला के सिर में गोलियां दाग कर उसे वहीं ढेर कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश वापस स्कूटी लेकर भाग छूटे। घटना के समय घर में मृतका की डेढ़ साल की पुत्री ही मौजूद थी। पति काम पर गया हुआ था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में किसी सुपारी किलर की ओर से इस वारदात को अंजाम देने का अंदेशा जताया है।

सुंदरवास स्थित शिवज्योति अपार्टमेंट में बुधवार दोपहर दो बदमाशों ने नेहा-30 पत्नी चंदन सिंह की घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाश तीसरे फ्लोर पर महिला के फ्लैट तक आए, दरवाजा खुलते ही उन्होंने महिला पर बंदूक तानी, महिला बचने के लिए घर के अंदर बालकनी तक भागी, जहां बदमाशों ने उसके सिर पर गोली मारी और फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने वहां तीन फायर किए। प्रथम दृष्ट्या आशंका जताई जा रही है कि किसी ने इन बदमाशों को महिला की हत्या की सुपारी दी थी।

गोली की आवाज पर बाहर आए लोग
गोली की आवाज सुनकर अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ लोग फ्लैट पर आए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे, एक महिला ने उन बदमाशों को रोका भी, लेकिन वे महिला की बात को अनसुना कर भाग गए। सूचना पर एसपी मनोज कुमार, एडि. एसपी अशोक मीणा, डीएसपी जरनैल सिंह, थानाधिकारी दर्शन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जाब्ता मौके पर पहुंचा। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से बंदूक के तीन कार्टेज बरामद किए।

एक बच्ची को फोटो दिखाकर पूछा, ये कहां रहते हैं
अपार्टमेंट में रहने वाली एक छोटी बच्ची ने पुलिस को बताया कि दो लोग हेलमेट पहने आए थे। उन्होंने नेहा आंटी की फोटो दिखाकर पूछा था कि ये लोग कहां रहते हैं। इस पर बच्ची उन दोनों को महिला के फ्लैट तक ले गई थी और फिर वापस अपने घर आ गई थी। इसके बाद बदमाशों ने फ्लैट की घंटी बजाकर दरवाजा खुलवाया और महिला की हत्या की। इससे यह प्रतीत होता है कि मारने आए बदमाश महिला या उसे पति को किसी सीधे संपर्क से नहीं जानते थे। जानते होते तो यह पता होता कि वे अपार्टमेंट के किस फ्लोर और फ्लैट में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि सुंदरवास स्थित शिव ज्योति अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर के फ्लैट में चंदन सिंह, पत्नी नेहा और डेढ़ साल की बच्ची के साथ करीब 1 साल से रह रहा है। चंदन सिंह मूलत: बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है और उदयपुर में चश्मे के ग्लास बनाने की फैक्ट्री में काम करता है। घटना के समय वह काम पर ही गया हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले हुलिए के अनुसार दो संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रेम प्रसंग की आशंका पर डिटेल खंगाल रही पुलिस
पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए महिला, उसके पति और संबंधित लोगों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि यह हत्या किसी प्रकार के प्रेम प्रसंग का परिणाम तो नहीं है ।

हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त
मुंबई। शेयर बाजार में बुधवार को मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 21.86 अंक बढ़कर 55,588.27 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 9.85 अंकों की बढ़त के साथ 16,594.40 अंक पर खुला।

हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त देखी गईं। बीएसई का मिडकैप 31.55 अंक बढ़कर 23,175.37 अंक पर और स्मॉलकैप 132.48 अंकों की तेजी के साथ 26,503.29 अंकों पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते दिन 359.33 अंक टूटकर 55566.41 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 76.85 अंक फिसलकर 16584.55 अंक पर रहा था।

ग्रामीणों ने चोर पकड़ा, ई-मित्र खुलवाकर आधार कार्ड से पहचान की और पीटा
उदयपुर। भींडर थाना क्षेत्र में संदिग्धावस्था में घूम रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। स्वयं का नाम और पता अलग-अलग बताने पर ग्रामीणों को शंका हुई। ऐसे में रात को ही ईमित्र की दुकान खुलवाकर उसके फिंगर प्रिंट लिए और वास्तविक नाम सामने आने के बाद उसे बंधक बना लिया। इसके बाद जो आया वह अपने हाथ साफ करता गया। ग्रामीणों ने जमकर पीटा। लातों-घूसों और थप्पड़ों की मार से उसके चेहरे से खून निकलने लगा। भींडर के सालेड़ा गांव में रविवार रात करीब 11.30 बजे तीन संदिग्ध युवक ग्रामीणों को नजर आए। वे चामुंडा मंदिर की तरफ चले गए।

कार और युवकों को  देखकर पकड़ने की कोशिश

ग्रामीणों ने कार और युवकों को देखकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की। कार में बैठे युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने बताया दो युवकों के पास धारदार हथियार भी थे। युवकों को पकड़ने के लिए लोगों ने कार पर पथराव कर दिया। इससे कार के शीशे फूट गए। एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। करीब एक घंटे तक युवक से स्थानीय लोग पीटकर पूछताछ करते रहे, जो गांव में आने का कोई जवाब नहीं दे पाया। आधी रात को ईमित्र की दुकान खुलवाई। युवक के फिंगरप्रिंट लगवाकर उसके बारे में जानकारी निकाली गई। युवक के आधार कार्ड से उसके चितौड़गढ़ जिले का होना सामने आया। इसके बाद गांव के युवकों ने उसकी और पिटाई की। पूछताछ में युवक ने बताया कि वो अपने साथियों के साथ कार में घरों में चोरी करने आए थे। लगातार पिटाई के बाद उसने दो साथियों के नाम भी ग्रामीणों को बताए।