comes - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मौत का वह मंजर सामने आते ही सिहर उठते हैं परिजन
प्रागपुरा। उत्तराखण्ड में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही को नौ साल बीत जाने के बाद भी अपनों को खोने वाले परिवार मौत के उस मंजर को याद करते ही सिरह उठते हैं। बाबा केदारनाथ दर्शन को गए हजारों श्रद्धालुओं ने उस आपदा का मंजर देखा था व सैंकड़ों श्रद्धालु उस प्राकृतिक आपदा में समाकर काल कवलित हो गए, जिनका आज तक पता नहीं चला। अपनों को ढूंढने गए परिजनों रौंगटे मंजर को याद कर आज भी खड़े हो जाते हैं। तीज त्योहारों व घर में होने वाले मांगलिक आयोजन के समय  आज भी अपनों को याद कर सिसक उठते हैं। उल्लेखनीय है कि 2013 में 16-17 जून को ग्लेशियर टूटने से  मंदाकिनी नदी ने भारी तबाही मचाई थी। सैंकड़ों तीर्थयात्री पानी में बह कर लापता हो गए थे।  धर्मशालाओं, होटलों और मंदिरों में ठहरे लोगों का भी आज तक कोई पता नहीं चला। यहां तक सैंकड़ों वाहनों का भी अता पता नहीं चला।
जयपुर जिले के 225 यात्री हुए थे लापता : त्रासदी में राजस्थान के करीब 499 लोग लापता हुए थे। जिनमें जयपुर जिले के सबसे अधिक 225 यात्री गुम हुए हैं। जिनमें से किसी परिवार के माता-पिता तो किसी परिवार का जवान बेटा लापता हुआ था। यहां से गए परिजनों ने करीब एक माह तक लापता हुए अपनों को खूब ढूंढा लेकिन दूर-दूर तक तबाही के निशान के सिवा कुछ नहीं मिला। ऐसे में थकहार कर वापस सिसक ते हुए परिजन लौट गए। जयपुर की बस्सी तहसील के 61 केदारनाथ यात्री आज तक वापस नहीं लौटे। विराटनगर के खातोलाई गांव में भी 4 दम्पति सहित 16 लोग उस त्रासदी का शिकार हुए। जिनका आज तक पता नहीं चला। शाहपुरा से 5, पावटा से 8 व 2 पावटा से सम्बन्ध रखने वाले व हाल निवासी अलवर, चाकसू से 25, फागी से 2 और जमवारामगढ़ 28 लोग लापता हुए थे।

आहट से लगता उनसे बिछडेÞ परिजन लौट आए

पावटा निवासी महेश कुलवाल, अशोक कुमार, राजेन्द्र खण्डेलवाल, गोविन्द सोनी, राजेश लाभी, महावीर यादव, निधी गारमेन्ट के यादव सहित कई लोगों ने बताया कि रात को कामकाज निपटाकर व सुबह काम पर जाने से पहले घर की चौखट पर टकटकी लगी रहती है। उन्हें ऐसा अनुभव होता है कि उनके परिजन आ रहे हैं। पावटा कस्बे में करीब डेढ दर्जन लोगों ने अपने माबापो को खो दिया है व आधा दर्जन परिवारों को इसी तरह का दर्द है। त्रासदी में किसी ने माता-पिता खो दिए तो किसी ने पति, भाई को।  महेश कुलवाल व राजेश लाभी ने बताया कि उनकी बहिनें ससुराल से पावटा आती हैं तो मां-बाप की तस्वीरों के सामने खड़ी होकर सुबक उठती है। बहुत से परिवार है, जिनके कई अपने वापस नहीं लौटे।

आश्रितों को भी अनुकम्पा नियुक्ति का इंतजार

अपने परिजनों को खोने वाले अशोक कुलवाल, राजेन्द्र कुमार खण्डेलवाल, महावीर यादव, महेश कुमार, राजेश कुमार ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार से सहायता राशि तो मिल चुकी, लेकिन उत्तराखंड सरकार से 1.5 लाख का पैकेज और राजस्थान सरकार से अनुकम्पा नौकरी का अभी तक इंतजार है। पीड़ितों के मुताबिक त्रासदी के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीड़ित परिवारों को संबल देने के लिए सहायता राशि व एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। लेकिन उसके बाद दिसम्बर 2013 में नई सरकार बनने के बाद अनुकम्पा नियुक्ति के प्रावधान को समाप्त कर दिया गया। तब से आश्रित परिवार अनुकम्पा नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।

अब 8 माह पहले गहलोत सरकार ने पुन

इन परिवारों को राहत प्रदान करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति देने का फैसला किया है। इसके बाद जनवरी 2022 में पीड़ित परिवारों के आश्रितों का प्रशासन की  ओर से वैरिफिकेशन भी किया जा चुका है, लेकिन अभी उनको निुयक्ति का इंतजार है।

खूब तलाशा, नहीं मिले माता-पिता

पावटा से गए 8 जने व एक दम्पत्ति अलवर से गए परिजनों ने बताया कि उनके माता-पिता भी 2013 में केदारनाथ की यात्रा पर गए थे, जो उस त्रासदी का शिकार हो गए। अशोक कुलवाल व राजेश लाभी ने बताया कि वहां बादल फटने से हुई त्रासदी में माता-पिता दोनों, राजेन्द्र खण्डेलवाल के ताउ व ताई, महावीर यादव के बाबाजी, महेश कुलवाल के पिता  लापता हो गए। घटना बाद वहां जाकर एक माह रह कर उनको खूब तलाश किया लेकिन उनका पता नहीं चला। उस समय सरकार ने आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक नहीं मिली।

चंबल का पानी नहीं आने तक चैन से नहीं बैठेंगे पूर्वी राजस्थान के किसान
टोडाभीम। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामनिवास मीना ने कहा है कि चंबल का पानी पूर्वी राजस्थान के लोगों के जीवन के लिए आवश्यक है। पानी के अभाव में भयावह हालात बनते जा रहे हैं। ऐसे में सरकार को ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देकर 13 जिलों के निवासी लोगों को नया जीवन देने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चंबल का पानी नहीं आने तक पूर्वी-उत्तरी क्षेत्र के लोग चैन से नहीं बैठेंगे। प्रदेशाध्यक्ष मीना रविवार को मासलपुर के सकरघटा के पास नीमरीकापुरा की ढाणी चतुर्भुज का पुरा में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान संघर्ष समिति की ओर से आयोजित चतुर्थ किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष मीना ने कहा कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने की केन्द्र सरकार से मांग करते हुए 13 जिलों में जनजागरण अभियान चलाया हुआ है।

इस अभियान की शुरूआत मंडरायल स्थित चंबल नदी पर जाकर महाआरती के साथ की गई थी। राजस्थान में पहली बार चंबल की पूजा अर्चना और महाआरती का आयोजन हुआ। उसके बाद प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया और चंबल की चिट्ठी तैयार कर प्रदेश के सभी 200 विधायक और 25 सांसदों को भेजी गई। इस चिट्ठी के माध्यम से पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के लिए चंबल की पानी की आवश्यकता बताते हुए ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने का आग्रह किया गया। उसके बाद टोडाभीम में महस्वा के कुठीला वाले हनुमान मंदिर, हिण्डौन में ढिंढोरा के खेल मैदान और नादौती में तालचिडा की मीना पट्टी के छत्री वाले हनुमान मंदिर किसान महापंचायत की गई और अब करौली के सकरघटा के चामुंडा मंदिर पर किसान महापंचायत हुई है।

इन महापंचायतों के माध्यम से आमजन को ईआरसीपी के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। महापंचायत में प्रदेश संयोजक अमर सिंह नीमरोठ ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना की स्वीकृति के लिए एक जुटता की आवश्यक बताया। संघर्ष समिति से जुड़े राजेश दांतकापुरा और समिति के प्रदेश प्रवक्ता गिरीश अलीपुरा ने ईआरसीपी को स्वीकृत होने पर वरदान बताया। हिण्डौन के सामाजिक कार्यकर्ता हुकम सिंह कश्यप ने कहा कि पानी के अभाव में पूर्वी राजस्थान के खेत बंजर होते जा रहे हैं। इसका समाधान चम्बल का पानी नहरों के माध्यम से लाकर ही किया जा सकता है। महापंचायत में हिण्डौन के युवा नेता कर्णसिंह राजौरा ने कहा कि युवाओं को भी इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने के लिए आगे आकर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। महापंचायत में नादौती के तालचिड़ा चेनपुरा की मीना पट्टी के सैकड़ों किसान शामिल हुए। महापंचायत के दौरान सकरघटा क्षेत्र के किसानों ने पांचना का पानी सेशन नदी में लाने की मांग की। किसानों का कहना रहा कि मोठीयापुरा से चलकर जगर में जाने वाली इस नदी में पानी आने से 50 से ज्यादा गांवों को लाभ मिलेगा।

प्रदेश में कानून व्यवस्था चुनौती बनी है, कांग्रेस सरकार आते ही आखिर दंगे क्यों होते हैं: पूनिया
जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  सतीश पूनिया ने जोधपुर में हुए तनाव को लेकर कहा है कि राजस्थान में कानून व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। आखिर कांग्रेस की सरकारें आने के बाद ही इस तरह की घटनाएं क्यों होते हैं। जोधपुर में बिस्सा की मूर्ति से भगवा ध्वज हटाकर दूसरा इस्लाम का ध्वज लगाया गया। जिसके बाद वहां पर तनाव व्याप्त हुआ है। यही नहीं आज दोबारा से वहां पर तोड़फोड़ की गई, गाड़ियां तोड़ी गई। कानून व्यवस्था केवल चुनौती ही नहीं चिंता का विषय भी बनी हुई है। सरकार एक वर्ग विशेष को गलत संरक्षण दे रही है और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। करौली की घटना से साफ हो जाता है कि सरकार दंगाइयों को संरक्षण दे रही है। पीएफआई जैसे संगठनों को प्रदेश में खुली छूट दे रखी है। राजस्थान में बहू संख्यक वर्ग पर लगातार हमले हो रहे हैं। बहुसंख्यक वर्ग के रामनवमी जैसे कार्यक्रमों की शोभायात्रा पर रोक लगाई जाती है और लोगों को 107 में पकड़ा जाता है। कांग्रेस के किसी तुष्टिकरण के कारण अराजक तत्वों ने प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। समय रहते सरकार को सोचना चाहिए। देश में कांग्रेस समाप्ति की ओर है और इस तरह का तुष्टिकरण इसका मूल कारण बनेगा। लेकिन कम से कम प्रदेश की शांति सद्भाव के लिए सरकार वोट बैंक की राजनीति छोड़े और प्रदेश की सोचे।

गहलोत सरकार के तुष्टिकरण की वजह से राजस्थान का माहौल बिगड़ रहा है : राठौड़
राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट कर कहा कि हिन्दू नववर्ष के दिन करौली में दंगे के बाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहजिले जोधपुर के जालोरी गेट में हिंसक झड़प की घटना गहलोत सरकार के माथे पर कलंक है। गहलोत सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण शांतिप्रिय राजस्थान में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की दर्जनों भर घटनाएं हो गई है। राठौड़ ने कहा कि जोधपुर में हुई यह घटना पुलिस इंटेलीजेंस पर सवालिया निशान है। मुख्यमंत्री जी स्वयं के गृह जिले में कारित हुई इस घटना का दोषारोपण अब किसको देंगे ? क्या अब मुख्यमंत्री भी अपनी आदत के अनुसार खुद की नाकामी का ठीकरा प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फोड़ेंगे ?

राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , जो राज्य के गृहविभाग के मुखिया भी है, उनके राज में मृत प्राय कानून व्यवस्था का ही प्रमाण है कि अब उनके गृहजिले जोधपुर में बेखौफ दंगाई खुलेआम आपसी भाईचारा और सद्भाव बिगाड़ते है और पुलिस प्रशासन हर बार की तरह बेबस व लाचार नजर आता है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का संकल्प: भाजपा के सत्ता में आने तक माला-साफा नहीं पहनूंगा, शाम को भोजन भी नहीं करूंगा
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने यूपी के अलीगढ़ जिले में चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश में भाजपा की सरकार आने तक लिए अपने एक संकल्प का खुलासा किया। उन्होंने यहां खैर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में कहा कि जब तक राजस्थान में भाजपा की सरकार नहीं आती है वे ना माला पहनेंगे, ना साफा और ना ही शाम का भोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती पर यह संकल्प उन्होंने काफी दिन पहले ले लिया था। कांग्रेस सरकार को 2023 में सत्ता से उखाड़ फेंकने के बाद ही साफा, माला पहनूंगा और शाम को भोजन भी करूंगा।

राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा का एक ओर विवादित बयान वायरल
जयपुर। प्रदेश में सियायी संकट के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में शामिल किए गए राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के विवादित बयान थमने का नाम ही नहीं ले रहे। अब एक और विवादित बयान शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। गुढ़ा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि जब कांग्रेस में दरी उठाने का समय आता है, तो मैं बोल देता हूं तुम तुम्हारी कांग्रेस संभालो। गुढ़ा ने झुंझुनूं की जनता के बीच कहा कि कांग्रेस में मंत्री बनता हूं और चुनाव बसपा से लड़ता हूं, चुनाव जीतने के बाद बसपा को  आइना दिखा देता हूं, फिर बहन जी से टिकट ले आता हूं। गुढ़ा ने जनता से कहा कि मेरे खेल में कोई कमी थोड़ी है।

गुढ़ा ने पिछले दिनों अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी और कैटरीना कैफ  को लेकर अमर्यादित बातें कहीं थी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर गुढ़ा के खिलाफ  यूजर्स ने मोर्चा खोल दिया था।   राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद गत दिनों पहली बार गुढ़ा अपने विधानसभा क्षेत्र उदयपुरवाटी पहुंचे थे। यहां लोगों ने खराब सड़कों को लेकर उनसे शिकायत की। इस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके जोशी से गुढ़ा ने मंच से ही कहा कि मेरे गांव की सड़कें कटरीना कैफ  के गालों जैसी बननी चाहिए। उनके इस तरह के बयान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी नाराजगी जताई है। गुढ़ा के इस बयान को लेकर कांग्रेसियों ने प्रतिक्रिया जताई है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव और पायलट समर्थक सुशील आसोपा ने कहा है कि गुढ़ा जी, बसपा से आकर आप मंत्री पद के लिए हमें गाली दो, पर हम हमारी कांग्रेस के लिए दरी बिछाकर गर्व महसूस करते हैं।

तीसरी लहर की संभावना कम, आएगी भी तो ज्यादा घातक नहीं होगी : सिंह
जयपुर। प्रदेश में जिस तेजी से फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कोरोना एक बार फिर से अपने रंग में आ गया है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना के मामले बढ़ने का बड़ा कारण आमजन की ओर से त्योहारी सीजन में बरती गई लापरवाही है। साथ ही सब कुछ अनलॉक होने के बाद कोरोना के मामलों में कुछ उछाल आना स्वभाविक है। मुख्यमंत्री कोविड सलाहकार समिति के सदस्य और वरिष्ठ अस्थमा रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेन्द्र सिंह का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद काफी संख्या में लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है और लोगों में अब एंटीबॉडी भी डवलप हो गई है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना काफी कम हैउऔर इसका नतीजा है कि दोनों डोज लगवाने वाले लोगों में भी कोरोना ज्यादा गंभीर नहीं है और लोग घर में ही ठीक हो रहे हैं। साथ ही आने वाले समय में वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़ेगा और ऐसे में लोगों में हर्ड इम्यूनिटी भी डवलप होगी जिससे कोरोना का असर कम हो जाएगा।

बच्चों में भी एंटीबॉडी होने लगी डवलप
डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बच्चों में कोरोना के मामलों को लेकर कहा कि दिल्ली में जो सीरो सर्वे हुआ है उसके नतीजों में यह बात सामने आई है कि व्यस्कों के साथ ही बच्चों में भी एंटीबॉडी डवलप हो गई है। इसका कारण है कि कोरोना काल में बिना लक्षणों वाले मरीज भी देखे गए जिनमें बच्चे भी शामिल थे। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर आती भी है तो बच्चों पर भी प्रभाव काफी कम रहेगा। यही बात राजस्थान और जयपुर के मामले में भी देखी गई है कि यहां भी व्यस्कों के साथ ही बच्चों में भी एंटीबॉडी डवलप होने लगी है और ज्यादातर बच्चे लक्षण और बिना लक्षणों के कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में कोरोना अब ज्यादा गंभीर असर नहीं दिखाएगा।

वेरिएंट का लगाया जा रहा है पता
डॉ. सिंह ने बताया कि अभी एसएमएस मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सैंपल की जिनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है और कोरोना के वेरिएंट का पता लगाया जा रहा है। जब वेरिएंट का पता चलेगा तो यह बात भी साफ हो जाएगी कि वेरिएंट नया है या पुराना और कितना असरकारक है। हालांकि इसमें अभी समय लगेगा।

फिर मिले पांच पॉजिटिव
जयपुर में बुधवार को भी कोरोना मरीजों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी रहा। एक दिन में पांच नए पॉजिटिव मिले और महज एक मरीज रिकवर होकर डिस्चार्ज हुआ। शहर के चांदपोल से 1, सिविल लाइंस से 1, गोविंदगढ़ से 1, मानसरोवर से 1 और वैशाली नगर से 1 केस पॉजिटिव मिला है। इसके साथ ही जयपुर में कोरोना के मामले बढ़कर एक लाख 87 हजार 877 हो गए हैं। एक्टिव केस फिर बढ़कर 55 पर पहुंच गए हैं।