not be - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तीन साल बाद बेणेश्वर धाम टापु में नहीं होगा तब्दील,132 करोड की लागत से बनने वाले हाई ब्रिज का राहुल गांधी के हाथों हुआ शिलान्यास
डूंगरपुर/पूंजपुर। वागड के आलौकिक संत मावजी की तपोस्थली,जन जन के आस्था का केन्द्र,आदिवासियों का महाकुंभ,वागड के प्रयाग बेणेश्वर धाम पर  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी सोमवार को बेणेश्वर धाम पर शिरकत की।

कार्यक्रम के समय चक्र अनुसार राहुल गांधी ने सुबह 11 बजे वागड प्रयाग बेणेश्वर धाम पर पहुंचे इसके बाद हवाईपेड से कार से 11 बज कर 10 मिनट पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन किए व गादीपति अच्युतानंद महाराज से भेंट की। फिर 11 बजकर 20 मिनट पर 132 करोड़ की लागत से निर्मित हाई लेवल पुल का राहुल गांधी के करकमलों व राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में संपन्न हुआ। 11 बजकर 35 मिनट से पौने  12 बजे तक धाम पर स्थित देवालयों मे दर्शन किए पश्चात संबोधन किया। संबोधन के बाद दोपहर 1:30 बजे सभा संपन्न कर हेलीकॉप्टर से राहुल गांधी व मुख्यमंत्री गहलोत  उदयपुर के लिए रवाना हुए।

राहुल गांधी ने वागड प्रयाग से बीजेपी पर साधा निशाना:

आदिवासियों का महाकुंभ कहा जाने वाला वागड का प्रयाग बेणेश्वर धाम पर सोमवार को  132 करोड की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास  करने के पश्चात राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। गांधी ने कहा कि आस्था के केंद्र पर सरकार ने बहुत ही बड़ा कार्य किया है 132 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल से आप सभी को बहुत ही फायदा होगा।

वही राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस सरकार सभी को साथ लेकर व जोड़ने वाली सरकार है व  सभी के हित में रहकर कार्य करने वाली सरकार हैं।वही विपक्षी  बीजेपी सरकार सभी को बांटने व  दबाने का कार्य करने वाली सरकार है बीजेपी सरकार आदिवासियों के इतिहास को भी दबाना चाहती है व कांग्रेस सरकार आदिवासियों के इतिहास की रक्षा करने वाली सरकार है कांग्रेस इस इतिहास को मिटाना व दबाना नहीं चाहती? है।

कांग्रेस सरकार गरीबों की मदद करती है तो बीजेपी सरकार गिने चुने की मदद करती है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर देश की अर्थव्यवस्था को डामा डोल कर दिया है।बीजेपी दो हिंदुस्तान पैदा कर रही है एक अमीरों को अलग गरीबों को अलग व उद्योग पतियों को अलग करने का कार्य कर रही हे। राहुल गांधी ने कहा की इस पुल के बनने के बाद तो आऊंगा ही बल्कि बनने से पहले इस पावन धरा पर आशीर्वाद लेने व आदिवासियों के महाकुंभ बेणेश्वर मेले मे भी जरूर? आऊंगा।

राजस्थान सरकार सभी मामलों में अव्वल: राहुल गांधी

जन जन की आस्था के केंद्र से राहुल गांधी ने प्रदेश की गहलोत सरकार की तारिफ करते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने राज्य में बहुत ही अच्छे कार्य किए हैं। जिसमे गरिबों को 10 लाख तक इलाज नि शुल्क,साढे पांच लाख किसानों को प्रतिमाह 1 हजार रूपया पेंशन,कोविड प्रोटोकॉल मे इलाज फ्री, मृत्यु होने पर विधवा महिलाओं को 1,50 लाख रुपए तक की अनुग्रह राशि।वहीं कहा की गहलोत सरकार, चिकित्सा,शिक्षा रोजगार, योजनाओ में अव्वल है राज्य की सरकार का हर कार्य काबिले तारिफ है।

तीन साल में बनेगा पुल:

बेणेश्वर धाम पर 132 करोड की लागत से बनने वाला पुल अनुमानित 3 साल में पुरा हो जाएगा, इस पुल की लम्बाई 1387 मीटर होगी, 13 मीटर पुल की उंचाई व 36 पिल्लरों पर पुरा पुल खडा होगा।

दुल्हन सा सजा हुआ नजर आया धाम:

राहुल गांधी के धाम पर आने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से व्यापक तैयारियों मे जी जान से लगे रहे। वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम का नजारा दुल्हन की भांति सजा हुआ लगा।वहीं सभी स्थाई दुकानदारों की दुकानें बंद करवा कर सफेद पर्दा लगवा दिया गया जिससे धाम की सड़कों पर और सुंदरता दिखी। बेणेश्वर धाम पर राहुल गांधी की आम सभा को लेकर सडक डामरीकरण का कार्य भी किया गया। वहीं तीनों पुलो पर कांच की भांति साफ सुथरा कर सजाया गया जो आकर्षक का केंद्र रहा।

शिक्षा,रोजगार, स्वास्थ्य,कोविड राहत हर वादे राज्य सरकार ने किए पुरे: गहलोत

शिलान्यास कार्यक्रम में आम सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चुनाव में राहुल गांधी द्वारा जिस प्रकार पूरे देश में दौरे किए गए वह कांग्रेस कार्यकतार्ओं को आह्वान किया कि एक बार कांग्रेस को मौका दो जिस पर सरकार खरी उतरी, राहुल ने सरकार को जनता को ऋण माफ करने के जन घोषणा पत्र में जनता की भावना के अनुसार घोषणा पत्र जारी किया व आप सभी के आशीर्वाद से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी।जो वादे हमने किए वो सभी पुरे जिसमें शिक्षा, रोजगार, राजस्थान के 1 करोड़ 33 लाख लोगों का 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कर दिया, कोविड प्रोटोकॉल में भी राजस्थान सरकार ने जो जो योजनाएं जारी की थी उन सब को पुरा किया।

किसानों को एक एक हजार रूपए प्रति माह प्रोत्साहन राशि सरकार दे रही है।प्रतिमाह 1 हजार बिल आ रहा है, उनके बिजली बिल माफ किए जिनके 0 बिल आ रहा है। जब जब भी इस धरा पर आता हुं तो मुझे राजीव गांधी की याद आती है। प्रधानमंत्री बनने के बाद राजीव गांधी ने सबसे पहले आदिवासियों से मुलाकात की जिसमें मध्य प्रदेश, उड़िसा, राजस्थान, गुजरात भी शामिल हैं। कांग्रेस से गांधी परिवार का पुराना रिश्ता है। गहलोत ने कहा की सोनिया गांधी की अध्यक्षता व राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देश को समझा रही है।अभी देश में अंशाति,हिंसा,दंगे आदि का भय है।देश इन चीजो से नहीं बल्कि, प्यार, महोबत्त, स्नेह, भाइचारे से उम्मीद करेगा।

आदिवासी वोट बैंक साधने का प्रयास:

राहुल गांधी हरि मंदिर में दर्शन के बाद सभा स्थल पहुंचे तथा हरि मंदिर डुंगरपुर जिले की सीमा है, परन्तु सभा बांसवाडा जिले में आयोजित हुई। हालांकि दोनों कार्यक्रम के बीच डेढ दो किमी दुरी रही। कार्यक्रम बडे पैमाने पर आयोजित हुआ। राहुल गांधी की ये सभा राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई मायने खास है। राहुल गांधी ने इस सभा से परम्परागत वोट बैंक को साधने का प्रयास किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा दो दिन तक किया गया जनसंपर्क, आमजनो व कार्यकतार्ओं से खचाखच भरा पांडाल:

राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के धाम पर आने को लेकर कांग्रेस कार्यकतार्ओं में अपार उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने दो दिन लगातार गांव गांव आसपुर व साबला उपखण्ड के साबला, मुंगेड, बडौदा, माल, पिण्डावल, आसपुर, पूंजपुर, मोवाई, पुनाली पहुंचकर कर जनसंपर्क किया व अधिक से अधिक संख्या में आमजन व कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम में आने का आह्वान करवाया था।उसी के चलते सोमवार को जनसभा में आमजन व कार्यकर्ताओं से पांडाल खचाखच भरा हुआ नजर आया।

मालवीया व खोडनिया के आह्वान पर अधिक से अधिक संख्या में आए कार्यकर्ता व आमजन:

राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री मालवीया व जिला अध्यक्ष खोड़निया ने राहुल गांधी की सभा को लेकर परिंदा भी पर नहीं मारे ऐसी माकुल व्यवस्था करवाई व जिले का बडे से बडा कांग्रेस का कार्यकर्ता बेणेश्वर धाम पर डेरा डालकर बैठे हुआ रहा व कांग्रेस ने कई दिग्गज नेताओ पिछले कई दिनों से सभा स्थल का जायजा लिया था। मालवीया व खोड़निया ने आमसभा में कार्यकतार्ओं व आमजन को अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान करवाया था। आह्वान पर कार्यकर्ताओ व आमजन अधिक से अधिक संख्या पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया।

सभा में 60 से 70 हजार लोग पहुंचे:

राहुल गांधी व मुख्यमंत्री गहलोत की सभा में करीबन 60 से 70 हजार लोगो ने भाग लिया तथा बांसवाडा-बेणेश्वर, वालाई-बेणेश्वर, साबला बेणेश्वर के तीनों पुलो पर लोगों के आने की रेलमपेल लगी रही।साथ पांडाल भी खचाखच भर गया था। बांसवाडा-डुंगरपुर सहित आसपास के गांव साबला, तालौरा, मुंगेड, आसपुर, बडौदा, गणेशपुर, रामगढ, पूंजपुर, बोडिगामा, माल, मोवाई, दोवडा, पुनाली सहित सागवाड़ा से भी लोग आम सभा में पहुंचे।

दशक भर में दर्जनों बडी सभाएं:

चुनावी दृष्टिकोण से  वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा आज की सभा से ही लगाया जा सकता है कि, पिछले दशक भर में धाम पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं की दर्जनों सभाएं हो गई है।2008 में सोनिया गांधी ने यहां सभा कि थी। इसके बाद 2013-14 में चुनावी सभाएं हुई। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा हुई थी।अब आगामी चुनावो को मद्देनजर रखते हुए राहुल गांधी की सभा हुई। इसके अलावा पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी समय समय पर डूंगरपुर में अपनी चुनावी यात्राओं में बेणेश्वर धाम पर मत्था टेका है।

प्रशासन द्वारा की गई माकूल व्यवस्था:

राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की आम सभा को लेकर पिछले कई दिनों से संभाग सहित दोनों जिलो का प्रशासन मुस्तैदी से व्यवस्थाओ में लगा हुआ था प्रशासन द्वारा धाम पर माकुल व्यवस्थाएं की गई। संभाल आयुक्त राजेंद्र भट्ट, आईजी हिंगलाजदान चारण, जिला कलेक्टर शुभम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, बांसवाड़ा जिला कलेक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा, बांसवाडा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, आसपुर उपखण्ड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा, साबला तहसीलदार दिशा गांधी,नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह, आसपुर पुलिस उपाधीक्षक नोपाराम भाकर,साबला थानाधिकारी मनीष कुमार खोईवाल,साबला विकास अधिकारी राहुल बैरवा द्वारा समय समय पर व्यवस्थाओं व सभा स्थल का जायजा लेकर माकुल व्यवस्थाएं की गई थी जिस पर प्रशासन खरा उतरा। प्रशासन द्वारा सभा स्थल की सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, अग्निशमन, हेलीपेड सहित सभी प्रकार की माकूल व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया।

चार देवालयों में किए दर्शन, मंहत का लिया आशीर्वाद:

वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम पर पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने धाम पर स्थित राधा कृष्ण मंदिर, बेणेश्वर महादेव, वाल्मीकि मंदिर व ब्रह्मा मंदिर सहित बेणेश्वर पीठाधीश्वर महंत अच्युतानंद महाराज का आशीर्वाद लिया।

पुलिस रही मुस्तैद:

आईजी, डुंगरपुर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, बांसवाडा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा रविवार शाम को धाम पर पुलिस जवानों से वातार्लाप कर कानुन व्यवस्था के दिशा निर्देश दिए थे। जानकारी अनुसार धाम पर  कानुन व्यवस्था को बनाए रखने हेतु 1500 जवान लगाए गये थे,   जिन्होंने कर्तव्य निष्ठा से अपना कार्य किया। पार्किंग व आमजन की सुरक्षा में पुलिस की अहम भूमिका रही।

जर्मन तकनीक से बना डोम,आमजन को मिली गर्मी से निजात:

भीषण गर्मी से निजात पाने हेतु बेणेश्वर धाम पर राहुल गांधी के संबोधन को लेकर कांग्रेस  कार्यकताओं द्वारा जर्मन तकनीक से डोम पांडाल को तैयार करवाया गया जिससे आमजन को काफी निजात मिली। पांडाल में कुलिंग सिस्टम भी लगाया गया। जर्मन तकनीक से तैयार किए डोम को से कुछ इस प्रकार गर्मी से निजात मिली  की अगर बाहर तापमान 42 है तो अंदर 26 ही रहा। पांडाल में 8 एमएम की एल्यूमीनियम की चद्दर लगाई गई थी जिससे गर्मी से राहत मिली, वहीं 120 कुलर,17 टन के 8 ऐसी व अन्य 8 ऐसी लगाए गये थे। साथ ही पांडाल के बीच मे फव्वारा पट्टी चली जो हल्की हल्की बौछार करती रही जिससे वातानुकूलित माहौल बना रहा व आमजन को भीषण गर्मी से निजात मिली।

इन दिग्गजों नेताओं की कार्यक्रम में शिरकत:

सभा के मंच पर सचिन पायलट, प्रभारी महामंत्री अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,हरिश चौधरी, कबीर मीणा, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, डुंगरपुर जिला अध्यक्ष अर्जुन बामनिया,प्रभारी मंत्री भंवरसिंह भाटी, प्रभारी सचिव प्रवीण कुमार, ताराचंद भगोरा, नगराज, डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा, रमिला गड़ियाल, प्रिती शक्तावत सहित कांग्रेस के असंख्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्षेत्र से ये कार्यकर्ता रहे मौजूद:

इस अवसर पर साबला आसपुर  ब्लॉक से प्रधान लक्ष्मण कोटेड, आसपुर ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह खरोडिया, प्रवीण कोठारी, मणिलाल जोशी, शिवसिंह, दुर्जन सिंह,नानु भाई कलाल, पुर्व जिला परिषद सदस्य विरेन्द्रसिंह सिसोदिया,साबला सरपंच संघ अध्यक्ष मोतीराम मीणा, नारायण लाल जानी, महावीर जैन, कालूराम डीलर, जयकृष्ण मीणा, रमेश चंद्र सुथार,वालजी पाटीदार, दिनेश रावत, रणजीत सिंह पडियार, लोकेश पाटीदार जसपुर सहित आसपास के गांवों के आमजन, सरपंच व कार्यकर्ता की मौजूदगी रही।

गाय रखने के लिए लाइसेंस आदेश राजस्थान में नहीं होगा लागू : गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहां है कि गाय रखने के लिए लाइसेंस का आदेश राजस्थान में लागू नहीं होगा। गौ भक्त हमेशा सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलता है और सच्चा गो भक्त कभी हिंसा नहीं कर सकता। गहलोत रविवार को पिंजरापोल गौशाला में राजस्थान गो सेवा समिति की ओर से आयोजित गौ रक्षा हूंकार महासभा में बोल रहे थे। महासभा में देशभर से बड़ी संख्या में साधु संत आए हुए थे।

सच्चा गौ भक्त कभी किसी हत्या का समर्थन नहीं करता:गहलोत
गहलोत ने वर्तमान हालातों के परिपेक्ष में कहा कि एक सच्चा गौ भक्त कभी किसी हत्या का समर्थन नहीं करता। मैं हमेशा यही दुआ करता हूं कि देश दुनिया में अमन और शांति हो और हर इंसान का भला हो। मुझे अच्छा लगा कि इस कार्यक्रम में भाजपा-कांग्रेस आरएसएस सहित सभी तरह के लोग हैं, जो गौ भक्त है। आप लोगों ने गाय की सेवा के लिए संकल्प लिया है। वर्ष 2013 में हमने राजस्थान में गौशालाओं के लिए पहली बार 125 करोड़ का अनुदान जारी किया था। आप लोगों के आशीर्वाद से मैं तीसरी बार सीएम बना हूं हर बार कभी अकाल तो कहीं और परेशानी आती है। जिसमें ग्रामीणों के साथ मवेशियों को भी परेशानी आई है, लेकिन हमने चारे और पानी की हर संभव व्यवस्था की है। हमारा सहयोग आगे भी हमेशा बना रहेगा। हिंदू धर्म में गायों का विशेष स्थान है। महात्मा गांधी के भी गायों के बारे में विचारों से सभी परिचित हैं। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन गायों की सेवा करने वाले का सभी जगह सम्मान होता है। आज मदर्स डे पर गायों का यह कार्यक्रम करना बहुत अच्छी बात है।

गायों के नाम पर राजनीति करने वाले कुछ लोगों की कथनी और करनी में अंतर
कार्यक्रम में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार के समय साधु संतों ने सरकार को घेरा लेकर भाजपा सरकार ने नहीं सुना। हमारी कांग्रेस सरकार ने गायों के लिए बहुत कुछ किया लेकिन जब वोट का नंबर आता है तो गायों के नाम पर कोई और वोटों की फसल काट लेता है। साधु संत भी इस मामले पर चुप्पी साध लेते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। हमारी सरकार ने गौ सेवा के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि गायों के नाम पर राजनीति करने वाले कुछ लोगों की कथनी और करनी में अंतर है। कांग्रेस सरकार में गायों की सेवा के मामले में कथनी और करनी में बिल्कुल भी अंतर नहीं है। गौ संवर्धन के लिए हमारी सरकार बहुत गंभीर है नंदी गौशाला के लिए घोषणा कर चुके हैं। मैं जल्द ही ग्राम पंचायत गौशाला योजना और नंदी योजना को लेकर पूरे राजस्थान का दौरा करूंगा।

जोधपुर दंगों पर गृह राज्यमंत्री का बयान: दोषियों को नहीं जाएगा बख्शा, विपक्ष को दी राजनीति नहीं करने की नसीहत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सीएमओ में बैठक के बाद गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव ने कहा कि जोधपुर में जो घटना हुई उसकी हम निंदा करते हैं. इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए. त्यौहार के वक्त जो तनावपूर्ण माहौल बना है , उसे ठीक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुबह से ही जोधपुर के हालातों पर लगातार अधिकारी संपर्क कर रहे हैं। इसके साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक के बाद निर्देश दिए हैं कि एक दल जोधपुर के लिए रवाना हुआ है। यह दल वहां से घटना की समीक्षा करेगा और अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देगा।

विपक्ष ऐसे वक्त में राजनीति नही करे
राजेंद्र यादव ने कहा कि यह वक्त किसी भी तरह की राजनीति करने का नहीं है। अगर विपक्ष के लोग इस तरह के तनावपूर्ण माहौल में अपनी सियासत कर रहे हैं तो वह गलत है । इस वक्त सभी को एकजुट होकर किस तरफ से शांति बनाए जाए । इस पर काम करने की जरूरत है।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
राजेंद्र यादव ने यह भी साफ कर दिया कि दोषी किसी भी धर्म का हो बख्सा नही जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घटना के दोषी किसी भी धर्म या समुदाय से हो उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जोधपुर में कर्फ्यू लगाया गया है , फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है ।

नर्सरी में दो नवजात की मौत का मामला: दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: कलक्टर
ब्यावर। राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय की मदर एंड चाइल्ड विंग की शिशु नर्सरी में सोमवार रात वार्मर ओवरहीट के कारण दो शिशुओं की मौत के बाद बुधवार को जिला कलक्टर अंशदीप ब्यावर पहुंचे। उन्होंने नर्सरी का निरीक्षण किया और उस वार्मर का भी मुआयना किया जो दो नवजात की मौत की वजह बना। कलक्टर ने अस्पताल के पीएमओ डॉ.दिलीप चौधरी, पूर्व पीएमओ डॉ.एसएस चौहान, कोविड प्रभारी शलभ टंडन सहित अन्य अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के दिशा-निर्देश दिए।

कलक्टर ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि स्टाफ की कमी को लेकर दोषियों को बख्शा नहीं जा सकता है। जो दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई तो होगी ही। रही बात स्टाफ की कमी तो राज्य स्तर पर भर्तियां चल रही हैं। शीघ्र ही कमी भी पूरी हो जाएगी। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भिजवा दिया गया है। एपीओ डॉक्टर के समर्थन में पीडियाट्रिक एसोसिएशन ने ज्ञापन दिया। मामले में एपीओ किए गए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.पीएम बोहरा के समर्थन में पीडियाट्रिक एसोसिएशन ने डॉ.बोहरा को एपीओ करने का विरोध करते हुए उन्हें निर्दोष बताया और तत्काल उनका एपीओ आदेश निरस्त कर पुन: ब्यावर में पदस्थापित करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया है। जिला किसान संघ अजमेर के जिलाध्यक्ष गणपतसिंह मुग्धेश ने पीएमओ डॉ.एसएस चौहान को पद से हटाने का विरोध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम लिखे पत्र में कहा कि ऐसे हर प्रकरण में सीधे पीएमओ पर कार्यवाही होती रही तो भविष्य में चिकित्सालय की प्रशासनिक व्यवस्था कैसे सुचारू रूप से चल पाएगी।

कांग्रेस में डिजिटल मेम्बरशिप की सुस्त धार गहलोत और डोटासरा दिलाएंगे अब रफ्तार
जयपुर। कांग्रेस के डिजिटल मेम्बरशिप अभियान की सुस्त चाल के बाद खुद सीएम अशोक गहलोत ने कमान संभालने का निर्णय लिया है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए गहलोत 24 मार्च को भरतपुर और कोटा के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। गहलोत के साथ पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस संगठन चुनाव प्रभारी संजय निरूपम भी रहेंगे। तीनों नेता गुरुवार सुबह 11 बजे कोटा और दोपहर एक बजे भरतपुर पहुंचकर नेताओं- कार्यकर्ताओं से अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान करेंगे। गौरतलब है कि विपक्षी पार्टी भाजपा का प्रदेशभर में 85 लाख सदस्य होने का दावा है, वहीं कांग्रेस के पास प्रदेशभर में महज दो से ढाई लाख ही सक्रिय सदस्य हैं। एप के तकनीकी पहलुओं को समझ नहीं पाना कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। जिलों के अधिकांश विधायक, वरिष्ठ नेता भी अभियान को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं है।

टारगेट के दस फीसदी मेम्बर भी नहीं बन पाए
गहलोत को मैदान में इसलिए उतरना पड़ रहा है, क्योंकि प्रदेश कांग्रेस ने 31 मार्च तक 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया था। करीब तीन महीने से ज्यादा समय तक चले डिजिटल मेम्बरशिप अभियान में अभी तक आंकड़ा दो लाख तक भी नहीं पहुंचा। अभियान में अब केवल 11 दिन ही बचे हैं।

डोटासरा ने आज ली समीक्षा बैठक
प्रदेश कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा पार्टी मुख्यालय पर समीक्षा बैठक लr। प्रदेश स्तरीय बैठक में कांग्रेस के डिजिटल मेम्बरशिप कैम्पेन और ऑफलाइन मेम्बरशिप में तेजी लाने पर चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, बोर्ड, निगम और आयोगों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस के वर्तमान और निवर्तमान अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष, कैम्पेन के स्टेट कॉर्डिनेटर व कॉ कॉर्डिनेटर, सोशल मीडिया विभाग के स्टेट कॉर्डिनेटर और कंट्रोल रूम के सदस्य बैठक में शामिल हुए।

जयपुर में नहीं हटेगा बीआरटीएस कॉरिडोर, केंद्र ने कहा कॉरिडोर हटाया तो ब्याज सहित चुकाना होगा
जयपुर। राजधानी जयपुर में बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने को लेकर चल रही रही अटकलों पर विराम लग गया है। राज्य सरकार ने केंद्र से कोरिडोर को उठाने के लिए आग्रह किया, लेकिन भारत सरकार ने यह कहते हुए राज्य का आग्रह अस्वीकार कर दिया है कि अगर भविष्य में बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाया गया तो परियोजना में केंद्र की ओर से दी गई राशि की ब्याज सहित राज्य से वसूली की जाएगी।

यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल मंगलवार को विधानसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी धारीवाल ने सदन में बताया कि बी.आर.टी.एस. कॉरिडोर को हटाने का कोई प्रस्‍ताव नहीं है। बी.आर.टी.एस. कॉरिडोर की निर्माण लागत सीकर रोड बी.आर.टी.एस. 71.49 करोड़, अजमेर रोड-न्‍यू सांगानेर रोड  86.51 करोड़ और अतिरिक्‍त बी.आर.टी.एस. परियोजना में अजमेर रोड एलीवेटेड रोड लगभग 260.00 करोड़, दुर्गापुरा एलीवेटेड रोड लगभग 90.00 करोड है। इस प्रकार प्राधिकरण की ओर से जयपुर बी.आर.टी.एस. परियोजना पर अब तक कुल 508.74 करोड का व्‍यय किया जा चुका है। बी.आर.टी.एस. कॉरिडोर अपने निर्धारित लक्ष्‍य के अनुसार संचालित नहीं हो पा रही है। वर्तमान में बी.आर.टी.एस. कॉरिडोर के माध्‍यम से जे.सी.टी.एस.एल. की बसों के साथ-साथ अन्‍य लोक वाहन भी गुजरते है। सड़क पर जाम की स्थिति के लिए बी.आर.टी.एस. कॉरिडोर कारण नहीं है। बी.आर.टी.एस. कॉरिडोर के जंक्‍शनों पर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा ट्रैफिक लाइटस के माध्‍यम से यातायात प्रबंधन किया जा रहा है। जहां कभी-कभी जाम की स्थिति बनती है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक नहीं बना सकेगा नए ग्राहक
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निजी क्षेत्र की कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए, नए ग्राहकों को शामिल करने पर रोक लगा दी है। आरबीआई ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत यह कदम उठाया है। आरबीआई ने बताया कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने शुक्रवार को अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को तत्काल प्रभाव से नए ग्राहकों को शामिल करने पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। आरबीआई ने बैंक को अपने आईटी सिस्टम का व्यापक सिस्टम ऑडिट करने के लिए एक आईटी ऑडिट फर्म नियुक्त करने का भी निर्देश दिया है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड द्वारा नए ग्राहकों को शामिल करना आरबीआई की विशिष्ट अनुमति के अधीन होगा, जोकि आईटी लेखा परीक्षकों की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद प्रदान की जाएगी।

आरएएस मुख्य परीक्षा स्थगित नहीं होगी : अशोक गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरएएस की मुख्य परीक्षा को स्थगित करने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने ने साफ कहा है कि इस परीक्षा को स्थगित करने की मांग कतई न्यायोचित नहीं है। सभी भर्तियां तय समय में पूरी करना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है, ताकि समय पर युवाओं को रोजगार मिल सकें।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके तहत राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं राजस्थान कर्मचारी बोर्ड द्वारा भर्ती कैलेण्डर जारी कर उसके अनुरूप कर परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन भी 25 एवं 26 फरवरी को आरपीएससी के कैलेण्डर के अनुसार किया जा रहा है। मुख्य परीक्षा में शामिल हो रहे अधिकांश अभ्यर्थी चाहते हैं कि परीक्षा तय समय पर हो। परीक्षा स्थगित होना अधिकांश परीक्षार्थियों के हित में नहीं है क्योंकि इससे उन पर आर्थिक एवं मानसिक दबाव पड़ेगा। ऐसे में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही मुख्य परीक्षा को स्थगित करने की मांग न्यायोचित नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरएएस की भर्ती प्रक्रिया के तीन चरणों प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार को एक वर्ष में पूरा करने के लिए प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा के बीच 90 से 100 दिन का अंतराल रखना आवश्यक है। इससे अधिक अंतराल होने से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन समय पर नहीं होने से आरपीएससी द्वारा जारी भर्ती कैलेण्डर की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी विलम्ब होने की आशंका है। पूर्व में भी वर्ष 2013 से लेकर 2021 के बीच आयोजित आरएएस भर्ती परीक्षाओं को लेकर न्यायालय में वाद दायर होने से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में विलम्ब हुआ है। आरएएस भर्ती 2021 की प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर, 2021 को हुआ था एवं परिणाम 19 नवम्बर को जारी किया था। ऐसे में मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय मिला है।

मांग तर्कसंगत नहीं
मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का यह कहना भी तर्कसंगत नहीं है कि परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव के कारण उन्हें तैयारी का पूरा समय नहीं मिल पाया क्योंकि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पूर्व में यह स्पष्टीकरण जारी किया जा चुका है कि पाठ्यक्रम में थोड़ा सा बदलाव वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप किया गया समसामयिक बदलाव है। नए शामिल किए गए टॉपिक पुराने विषयों से जुड़े हुए ही हैं तथा परीक्षा का अधिकांश सिलेबस यथावत है। इससे मुख्य परीक्षा में बैठ रहे अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं के सुचारू आयोजन पर सुझाव देने के लिए गठित कुमावत कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप आरपीएससी भर्ती कैलेण्डर के आधार पर परीक्षाओं का आयोजन कर रही है।

देशभर में कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत, कपड़ों पर GST 5% ही रहेगी, कपड़ों पर GST 12% नहीं होगी
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने व्यापारियों को न्य ईयर गिफ्ट दिया है। देशभर में कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए कपड़ों पर GST 5% ही रहेगी, मोदी सरकार कपड़ों पर GST 12% नहीं करेंगी। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने कपड़ों पर कर की दर को पहली  जनवरी 2022 से पांच से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने के अपने पहले के  निर्णय को शुक्रवार को स्थगित कर दिया। इस निर्णय से कपड़ों पर जीएसटी की दर पांच प्रतिशत बनी रहेगी। वित्त  मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी परिषद की राजधानी में हुई 46वीं बैठक के  निर्णय की जानकारी देते हुए संवाददाताओं से कहा कि कपड़े पर जीएसटी की दर पर  यथास्थिति बनाये रखने का फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा कि कपड़ा  क्षेत्र पर जीएसटी बढ़ाने का फैसला पूरी चर्चा के बाद किया गया था जिसका  उद्देश्य कपड़ा उत्पादों पर शुल्क के उल्टे ढ़ांचों को ठीक करना था, जिसमें  कच्चे या मध्यवर्ती माल पर कर की दर तैयार माल से अधिक होती हैं।
वित्त  मंत्री ने कहा, ''आज भी सभी लोग मानते हैं कि कपड़ों पर उल्टे शुल्क  ढ़ांचे को ठीक करने की जरूरत है।''

उन्होंने आज के फैसले के औचित्य के बारे  में पूछे जाने पर कहा कि उद्योग संगठनों का कहना था कि जीएसटी की दर पांच  से बढ़ाकर 12 फीसदी करने से इकाइयां असंगठित क्षेत्र में प्रवृत्त होंगी और  कुछ एक सस्ते टेक्सटाइल उत्पादों के दाम बढ़ जायेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि अन्य क्षेत्र के मुकाबले कपड़ा क्षेत्र पर कर ढांचे का ताना-बाना बहुत जटिल होता है।

कोविड को देखते हुए कपड़ा और जूते पर जी.एस.टी. की दर नहीं बढ़ाई जावे -डा. सुभाष गर्ग, मंत्री
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित जीएसटी काउंसिल की बैठक में राजस्थान की तरफ से तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग ने राज्य का पक्ष रखते हुए जीएसटी काउंसिल चेयरपर्सन एवं वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण से आग्रह किया कि कोरोना महामारी में ओमीक्रोन के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए एवं अर्थव्यवस्था की गिरती हुई हालात से राज्यों के राजस्व पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ा है इसलिए कोविड के प्रभाव से बाहर आने तक  जीएसटी की दरों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जावे।

उन्होंने बताया कि जीएसटी काउंसिल के पूर्व निर्णयानुसार 1 जनवरी 2022 से कपड़ा एवं रेडिमेड गारमेंट्स जो 1000रुपए से कम लागत वाले आइटम और 1000रुपए से कम लागत वाले फुटवियर पर जीएसटी दर 5 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत प्रस्तावित थी जिसे आगामी 2 वर्ष तक स्थगित रखा जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि टेक्सटाइल व्यापारियों की मांग अनुसार जीएसटी दर 2 वर्ष तक नहीं बढ़ाने का प्रस्ताव राजस्थान सरकार की तरफ से प्रभावी तरीके से जीएसटी काउंसिल के समक्ष रखा। श्री सुभाष गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने समय-समय पर जीएसटी की दरें नहीं बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करते रहे हैं। काउंसिल की बैठक में डॉ गर्ग ने कहा कि राजस्थान को मिलने वाले जीएसटी कंपनसेटरी सेस 7433 करोड रुपए का तत्काल भुगतान किया जावे ,साथ ही उन्होंने मांग रखी कि जीएसटी कंपनसेटरी सेस भुगतान अवधि जुलाई 2022 से 5 साल बढ़ाकर जुलाई 2027 तक की जावे। राज्य सरकार की सभी मांगों पर केंद्रीय वित्त मंत्री एवं जीएसटी काउंसिल के चेयरपर्सन निर्मला सीतारमण ने सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया था।  बैठक में सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने भाग लिया  राजस्थान की तरफ से वित्त सचिव (राजस्व) टी. रविकांत और मुख्य आयुक्त (राज्यकर) रवि जैन भी उपस्थित थे।

CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा दिल्ली क्राइम ब्रांच के सामने पेश : मुश्किलें नहीं होगी कम!
नई दिल्ली।  फोने टेपिंग मामले में लंबी जदोजहद के बाद आखिर सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी (OSD) लोकेश शर्मा दिल्ली क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश हुए। लोकेश शर्मा क्राइम ब्रांच के रोहिणी स्थित दफ्तर पहुंचे थे। फोन टेपिंग मामले में लोकेश शर्मा से करीब तीन घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ हुई। पूछताछ के दौरान लोकेश ने क्राइम ब्रांच के सामने अपना पक्ष रखा। लोकेश शर्मा क्राइम ब्रांच के समक्ष चौथी बार नोटिस भेजे जाने पर पैश हुए है। इससे पहले तीन बार लोकेश ने व्यक्तिगत कारणों से क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश होने में असमर्थता जताई थी और अपना लिखित में जवाब भेजा था। हालांकि आगे भी पूछताछ के लिए लोकेश शर्मा को क्राइम ब्रांच के समक्ष पूछताछ के लिेए कोर्ट के निर्देशानुसार पेश होना होगा।  दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा रखी है। हालांकि शर्मा को जांच में सहयोग करने के भी निर्देश दिए गए थे। ऐसे में क्राइम ब्रांच की आगामी नोटिस पर भी लोकेश शर्मा को दिल्ली तलब होना पड़ सकता है। उल्लेखनिय है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने तुगलक रोड थाने में फोने टेपिंग मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी।

वैक्सीन की पहली डोज लगा चुके लोग दूसरी डोज लगवाने में लापरवाही ना बरतें
जयपुर। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके लोग दूसरी डोज लगवाने में लापरवाही ना बरतें। उनकी लापरवाही परिवार, समाज, राज्य और देश पर भी भारी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिला कलक्टर्स को दूसरी डोज से वंचित लोगों के लिए अभियान चलाकर टीकाकरण के निर्देश दिए जा चुके हैं।

मीणा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की खासी कमी देखने में आई। मेडिकल ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए प्रदेश में 475 से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट लग चुके है, जिनसे इस महीने के अंत तक ऑक्सीजन उत्पादन प्रारंभ किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य 1 हजार मेट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन करने का है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा 40 हजार से ज्यादा ऑक्सीजन कंसट्रेटर्स की व्यवस्था की जा चुकी है। राज्य सरकार किसी भी स्थिति का सामना करने में समक्ष और सजग है।

शिशु चिकित्सा संस्थानों को किया जा रहा मजबूत
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना की संभावित तीसरी लहर का असर बच्चों पर हो सकता है। ऐसे में बच्चों के बेहतर उपचार के लिए प्रदेश के सभी शिशु चिकित्सालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। वहां के आईसीयू, नीकू, पीकू और एसएनसीयू में ऑक्सीजन युक्त बैड्स की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए टीका उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार को लिखा जा रहा है।

6 करोड़ 80 लाख लोगों का हुआ वैक्सीनेशन
मीणा ने कहा कि आमजन को वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लगने के बाद ही बूस्टर डोज लग सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 6 करोड़, 80 लाख, 21 हजार 768 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 4 करोड़, 34 लाख, 48 हजार, 884 को पहला और 2 करोड़ 45 लाख, 72 हजार, 884 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने पहला डोज लगवा चुके लोगों से दूसरा डोज लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज से ही कोरोना से बचाव संभव है।

सतर्कता से ही बचाव है संभव
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना प्रबंधन से लेकर वैक्सीनेशन में राजस्थान देश भर में अग्रणी रहा है। कोरोना के प्रबंधन की सराहना देश के प्रधानमंत्री भी चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। नए-नए वैरिएंट से साथ वापस आ रहा है। आमजन से अपील करते हुए कहा कि घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाना ना भूलें, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें और बार-बार साबुन से हाथ धोने को अपने व्यवहार में शामिल कर लें। उन्होंने कहा कि आमजन की सर्तकता से ही कोरोना से बचा जा सकता है।

तीसरी लहर की संभावना कम, आएगी भी तो ज्यादा घातक नहीं होगी : सिंह
जयपुर। प्रदेश में जिस तेजी से फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि कोरोना एक बार फिर से अपने रंग में आ गया है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना के मामले बढ़ने का बड़ा कारण आमजन की ओर से त्योहारी सीजन में बरती गई लापरवाही है। साथ ही सब कुछ अनलॉक होने के बाद कोरोना के मामलों में कुछ उछाल आना स्वभाविक है। मुख्यमंत्री कोविड सलाहकार समिति के सदस्य और वरिष्ठ अस्थमा रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेन्द्र सिंह का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद काफी संख्या में लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है और लोगों में अब एंटीबॉडी भी डवलप हो गई है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना काफी कम हैउऔर इसका नतीजा है कि दोनों डोज लगवाने वाले लोगों में भी कोरोना ज्यादा गंभीर नहीं है और लोग घर में ही ठीक हो रहे हैं। साथ ही आने वाले समय में वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़ेगा और ऐसे में लोगों में हर्ड इम्यूनिटी भी डवलप होगी जिससे कोरोना का असर कम हो जाएगा।

बच्चों में भी एंटीबॉडी होने लगी डवलप
डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बच्चों में कोरोना के मामलों को लेकर कहा कि दिल्ली में जो सीरो सर्वे हुआ है उसके नतीजों में यह बात सामने आई है कि व्यस्कों के साथ ही बच्चों में भी एंटीबॉडी डवलप हो गई है। इसका कारण है कि कोरोना काल में बिना लक्षणों वाले मरीज भी देखे गए जिनमें बच्चे भी शामिल थे। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर आती भी है तो बच्चों पर भी प्रभाव काफी कम रहेगा। यही बात राजस्थान और जयपुर के मामले में भी देखी गई है कि यहां भी व्यस्कों के साथ ही बच्चों में भी एंटीबॉडी डवलप होने लगी है और ज्यादातर बच्चे लक्षण और बिना लक्षणों के कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में कोरोना अब ज्यादा गंभीर असर नहीं दिखाएगा।

वेरिएंट का लगाया जा रहा है पता
डॉ. सिंह ने बताया कि अभी एसएमएस मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सैंपल की जिनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है और कोरोना के वेरिएंट का पता लगाया जा रहा है। जब वेरिएंट का पता चलेगा तो यह बात भी साफ हो जाएगी कि वेरिएंट नया है या पुराना और कितना असरकारक है। हालांकि इसमें अभी समय लगेगा।

फिर मिले पांच पॉजिटिव
जयपुर में बुधवार को भी कोरोना मरीजों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी रहा। एक दिन में पांच नए पॉजिटिव मिले और महज एक मरीज रिकवर होकर डिस्चार्ज हुआ। शहर के चांदपोल से 1, सिविल लाइंस से 1, गोविंदगढ़ से 1, मानसरोवर से 1 और वैशाली नगर से 1 केस पॉजिटिव मिला है। इसके साथ ही जयपुर में कोरोना के मामले बढ़कर एक लाख 87 हजार 877 हो गए हैं। एक्टिव केस फिर बढ़कर 55 पर पहुंच गए हैं।