deadly - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बदहाल व्यवस्था और जानलेवा सफर का सामना कर रहे यात्री
नाहरगढ़।  नाहरगढ़ बस स्टैंड का इन दिनों हाल बेहाल है और यात्रियों की परेशानी चरम पर है। कहने को तो यहां समाजसेवियों की बदौलत कुछ सुविधाएं मिली हैं लेकिन रोडवेज प्रबंधन की घोर लापरवाही ने इन प्रयासों पर पानी फेर दिया है। आलम यह है कि यात्रियों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है। काफी समय से नाहरगढ़ बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय तक नहीं था। यात्रियों को खुले आसमान के नीचे धूप, बारिश और ठंड झेलनी पड़ती थी। ऐसे में समाजसेवी डॉ. महेंद्र गर्ग देवदूत बनकर सामने आए और उन्होंने अपनी नेक कमाई से एक शानदार यात्री प्रतीक्षालय विश्रामालय का निर्माण करवाया। इतना ही नहीं यात्रियों को शुद्ध और ठंडा पानी मिल सके, इसके लिए कंपाउंडर नवल किशोर विजय ने वाटर कूलर लगवाकर एक और बड़ी राहत दी। इन प्रयासों से लगा कि अब यात्रियों की मुश्किलें कम होंगी लेकिन रोडवेज प्रबंधन की उदासीनता ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

खटारा बसें, जानलेवा सफर और बेसुध रोडवेज
नाहरगढ़ से गुना (मध्यप्रदेश) तक निजी बसें धड़ल्ले से चल रही हैं, लेकिन नाहरगढ़ से बारां-कोटा रूट पर रोडवेज बसों का हाल बद से बदतर होता जा रहा है। एक समय था जब हर घंटे बसें मिला करती थीं, लेकिन अब लापरवाही की हद तो देखिए, धीरे-धीरे बसों को बंद करते-करते सिर्फ दो खटारा, कबाड़ और छोटे डिब्बे जैसी बसें ही बची हैं। ये बसें इतनी जर्जर हैं कि इनमें सफर करना अपनी जान जोखिम में डालने जैसा है। कुछ महीने पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जब एक रोडवेज बस का अंदरूनी फर्श फट गया और चलती बस से एक छोटी बच्ची नीचे गिर गई। गनीमत रही कि बच्ची को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन यह घटना रोडवेज प्रबंधन की लापरवाही का जीता-जागसबूत है। ऐसे में यात्री डर के साए में यात्रा करने को मजबूर हैं।

शिकायतें अनसुनी, आखिर कब जागेगा प्रबंधन?
यात्रियों की परेशानी जब हद से ज्यादा बढ़ गई तो उन्होंने रोडवेज प्रबंधन के नंबर  पर शिकायतें करना शुरू किया। ग्रामीण लगातार अपनी आपबीती सुना रहे हैं और सुधार की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन मजाल है कि कोई कार्रवाई हो। लगता है रोडवेज प्रबंधन ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है और यात्रियों की सुरक्षा से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। यह लापरवाही साफ तौर पर दर्शाती है कि आम जनता की सुविधाओं और सुरक्षा को ताक पर रखकर बस अपनी मनमानी की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और उच्च अधिकारियों को इस गंभीर मामले पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध करानी चाहिए।

हमें रोजगार के लिए या दूसरे कामों से बारां-कोटा जाना पड़ता है लेकिन बसें मिलती ही नहीं। अगर मिल भी जाए, तो वो इतनी खटारा होती हैं कि जान हथेली पर रखकर चलना पड़ता है।
- विजयपाल सिंह बिकावत,  ग्रामवासी

ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए प्रयास जारी है। इस संदर्भ में अधिकारियों से भी बात की है। जल्द ही बस सेवा शुरू होगी। जिससे ग्रामीणों को राहत प्रदान की जा सके।
- ऋषिपाल सिंह बिकावत, भाजपा कार्यकर्ता

इन सभी बसों की पुरानी समय-सारणी को लिखकर मंत्री के पास सूचना दी जाएगी। पहले भी इस संबंध में जानकारी दी जा चुकी है। जनता बेहद परेशान है और जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई करना बहुत जरूरी है।
- डॉ. ललित मीणा, विधायक

मेरी नई पोस्टिंग है, पुरानी बसों की जानकारी नहीं है। बसों की कमी है इसलिए ज्यादा बसें नहीं लगा पा रहे। जल्द ही सुबह 9:30 बजे वाली कस्बाथाना कोटा बस शुरू होगी और नाहरगढ़ से कोटा के लिए भी एक नई बस चलाई जाएगी।
- योगेंद्र सिंह,  रोडवेज मुख्य प्रबन्ध बारां

भारत से लेकर अफ्रीका तक जानलेवा हुआ मौसम, 2 करोड़ लोग भुखमरी के शिकार, 80 लाख बेघर
लंदन। द स्टेट आफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2022 नाम की विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में जलवायु परिवर्तन का कहर थम नहीं रहा है। चाहे वह पहाड़ की ऊंची ऊंची चोटियां हो या समुद्र की गहराइयां, कुछ भी इससे अनछुआ नहीं बचा है। अफ्रीका में इसकी वजह से भूखमरी की स्थिति है तो वहीं कई लोग बेघर तक हो गए हैं। पाकिस्तान में भी विनाशकारी बाढ़ ने देश के अस्तित्व पर संकट पैदा कर दिया है। भारत से लेकर यूरोप और अमेरिका तक अब ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में विशेषज्ञों की तरफ से अब कई तरह की चिंताएं तो जताई जा ही रहीं हैं साथ ही साथ चेतावनी भी दी गई है।

भुखमरी के हालात
सूखे ने पूर्वी अफ्रीका को पिछले पांच सालों से जकड़ लिया है। इसके चलते वहां के 20 मिलियन से ज्यादा लोग खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। पिछले साल जुलाई और अगस्त में रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने पाकिस्तान में बाढ़ ला दी और 1,700 से अधिक मौतें हुईं। इसके चलते आठ मिलियन लोग बेघर हो गए। जून के मध्य से अगस्त के अंत तक चीन में रिकॉर्ड तोड़ सबसे व्यापक और लंबे समय तक चलने वाली हीटवेव रही। वहीं गर्मियों के दौरान रिकॉर्ड तोड़ लू ने यूरोप को प्रभावित किया। यूरोप में 15000 से ज्यादा लोग गर्मी से की वजह से मारे गए। इनमें स्पेन, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस और पुर्तगाल के लोग शामिल थे। इसकी वजह से भारत में फिलहाल हीटवेव अपनी आवृत्ति, तीव्रता, और घातकता में बढ़ रही है जो हमारे सार्वजनिक स्वास्थ्य, कृषि, और सामाजिक-आर्थिक प्रणालियों पर बोझ डाल रही है।

भारत पर भी असर डालेगी गर्मी
पीएलओएस क्लाइमेट में प्रकाशित, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के रमित देबनाथ और उनके सहयोगियों द्वारा किए एक अध्ययन से पता चलता है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से गंभीर होती यह हीट वेव भारत के ससटेनेबल डेव्लपमेंट गोल्स को हासिल करने की दिशा में भारत की प्रगति को बाधित कर सकती हैं। गौरतलब है कि भारत सत्रह संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें गरीबी उन्मूलन, अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण, बेहतर जलवायु, और आर्थिक विकास आदि शामिल हैं। शोधकतार्ओं ने पाया कि हीटवेव ने एसडीजी प्रगति को पहले के अनुमान से अधिक कमजोर कर दिया है।

गायब होते समुद्री संसाधन
ग्रीनहाउस गैसों द्वारा पृथ्वी के ऊपरी सतह में फंसी ऊर्जा ( ग्लोबल वार्मिंग) का लगभग 90% समुद्र अपने में सोख लेता है। इसके चलते समुद्र की सतह के 58% हिस्से ने 2022 के दौरान कम से कम एक समुद्री हीटवेव का अनुभव किया। वहीं ग्लोबल मीन सी लेवल यानी समुद्र एसटीआर का बढ़ना 2022 में बढ़ना जारी रहा, सैटेलाइट अल्टीमीटर रिकॉर्ड (1993-2022) के लिए एक उच्च स्तर पर पहुंच गया। उपग्रह रिकॉर्ड के अनुसार 1993-2002 के बीच में 2.27 मिमी प्रति वर्ष और 2013-2022 के बीच में 4.62 मिमी प्रति वर्ष के हिसाब से ग्लोबल औसत समुद्र स्तर वृद्धि दर दोगुनी हो गई है।

कार्बन डाइआक्साइड समुद्री जल के साथ प्रतिक्रिया करता है जिसके परिणामस्वरूप पीएच में कमी आती है जिसे समुद्र अम्लीकरण कहा जाता है। आईपीसीसी की छठी आकलन रिपोर्ट के अनुसार समुद्र की सतह का पीएच अब पिछले कम से कम 26 हजार साल में सबसे कम है। जिससे साफ जाहिर है की इसका कितना खतरनाक असर समुद्री जीव जनतुओं पर होगा। वैसे भी अब अधिकांश समुद्र तटों की रेत से सीपियां, शंख आदि गायब हो चुके हैं।

पिघलने लगे ग्लेशियर
साल 2022 में वैश्विक औसत तापमान 1850-1900 के औसत से 1.15 [1.02 से 1.28] डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सन1850 के बाद से अब तक साल 2015 से 2022 तक रिकॉर्ड में आठ सबसे गर्म साल रहे हैं। तीन मुख्य ग्रीनहाउस गैसों-कार्बन डाइआक्साइड, मीथेन और नाइट्रस आक्साइड की सांद्रता 2021 में रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई, नवीनतम वर्ष जिसके लिए समेकित वैश्विक मूल्य उपलब्ध हैं।

(1984-2021)। साल 2020 से 2021 तक मीथेन सांद्रता में वार्षिक वृद्धि रिकॉर्ड पर सबसे अधिक थी। यूरोपीय आल्प्स ग्लेशियर ने मार्च 2022 में पिघलने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर ग्लेशियरों ने 1993-2019 की अवधि में 6000 गिगा टन से अधिक बर्फ खो दी। अंटार्कटिका में समुद्री बर्फ 25 फरवरी, 2022 को 1.92 मिलियन किमी2 तक गिर गई, जो रिकॉर्ड पर सबसे निचला स्तर है और दीर्घावधि (1991-2020) औसत से लगभग 1 मिलियन वर्ग किमी नीचे है।

भारत के घातक ड्रोन की पहली बार सफल उड़ान
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने पहली बार ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर को उड़ाया। यह उड़ान कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में की गई। अमेरिका के बी-2 बमवर्षक की तरह दिखने वाला ये विमान पूरी तरह से स्वचालित था। इसने खुद ही टेकऑफ लिया, वे प्वाइंट नेविगेशन और आसानी से लैंडिंग की। यह उड़ान भविष्य के मानव रहित विमानों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों को साबित करने के मामले में एक प्रमुख उपलब्धि है। यह देश की रक्षा को लेकर भी बड़ा कदम है। इसे बेंगलुरु स्थित एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट इस्टैबलिशमेंट  ने बनाया है। यह एक छोटे टबोर्फैन इंजन से उड़ता है। विमान के लिए उपयोग किए जाने वाले एयरफ्रेम, अंडर कैरिज और संपूर्ण उड़ान नियंत्रण और एवियोनिक्स सिस्टम स्वदेशी हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ को बधाई देते हुए कहा कि यह स्वायत्त विमानों की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

भारत का भविष्य है ये ड्रोन
यूएवी को बीते साल के आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच हुए नागोर्नो-कराबाख संघर्ष के दौरान पहचान मिल गई है, जिसमें युद्ध के मैदान पर ड्रोन पूरी तरह से हावी हो गए थे। यूएवी यानी ड्रोन तकनीक तक अब आतंकियों की भी पहुंच बनती जा रही है। ये इनसे हमला करते हैं, लोगों को मारते हैं। नुकसान पहुंचाते हैं। देश में प्रभावी लड़ाकू ड्रोन बनाने के स्वदेशी प्रयास चल रहे हैं। चित्रदुर्ग में किया गया परीक्षण इसी प्रयास में एक बड़ा कदम है। इसका मतलब है ये कि भारतीय सेना तीन-चार साल में स्वदेशी स्टेल्थ ड्रोन की मदद से सीमाओं पर निगरानी करने लगेगा।

पड़ोसी देश ड्रोन मामले में भारत से आगे
भारत ड्रोन और यूएवी के मामले में पाकिस्तान से एक दशक और चीन से काफी ज्यादा पीछे है। पाकिस्तान और चीन लड़ाकू ड्रोन समेत कई हथियारों को विकसित करने और पाने के लिए एकदूसरे की मदद कर रहे हैं, इसलिए भारत ने बनाया है रहस्यमयी स्टेल्थ ड्रोन घातक। पिछले साल ही इसकी तस्वीर सामने आई थी। कुछ परीक्षण भी हुए थे। स्टेल्थ विंग फ्लाइंग टेस्टेड बुलाया जा रहा था, लेकिन इसकी जानकारियों को पूरी तरह से गुप्त रखा गया था।  भारतीय नौसेना में शामिल करने के लिए इसके एक डेक-आधारित लड़ाकू यूएवी वेरिएंट की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। साल 2025 से 2026 के बीच में स्टेल्थ ड्रोन घातक का प्रोटोटाइप लोगों के सामने आ सकता है। पिछली साल ही भारतीय सेना ने 75 लड़ाकू ड्रोन के साथ स्वार्म ड्रोन तकनीक का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया था। यानी भारत ड्रोन के जरिए हमला करने में काबिल है।

कैसा होगा घातक यूसीएवी?
डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने इसके आकार, वजन, रेंज आदि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन ये माना जा रहा है कि यह 30 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसका वजन 15 टन से कम है। इस ड्रोन से मिसाइल, बम और प्रेसिशन गाइडेड हथियार दागे जा सकते हैं। इसमें स्वदेशी कावेरी इंजन लगा है। यह 52 किलोन्यूटन की ताकत विमान को मिलती है। अभी जो प्रोटोटाइप है उसकी लंबाई 4 मीटर है। विंगस्पैन 5 मीटर है। यह 200 किलोमीटर की रेंज तक जमीन से कमांड हासिल कर सकता है। अभी एक घंटे तक उड़ान भर सकता है।

जानलेवा कर्ज: एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या
तिरुवनंतपुरम। केरल में तिरुवनंतपुरम के कल्लम्बलम कस्बे में कर्ज से लदे एक परिवार के पांच सदस्यों के खुदकशी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतकों की पहचान मणिकंदन, उनकी पत्नी संध्या, बच्चे अमेया और अजेश और उनकी मां की बहन देवकी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मणिकंदन अपने कमरे में लटके पाये गये, जबकि अन्य ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि परिवार के लोग अत्यंत आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। पंचायत स्वास्थ्य अधिकारियों की आपत्ति तथा अन्य कारणों से पिछले कुछ दिनों से मणिकंदन अपनी दुकान नहीं खोल सके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक तहकीकात कर रही है।

कन्हैया हत्याकांड के बाद भीम में उपद्रव मामला: पुलिस कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमले के बाद आज कस्बे में शांति
राजसमंद। जिले के भीम कस्बे में बुधवार को पुलिस और उपद्रवियों में हुई हिंसक झड़प मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आदतन अपराधी के तलवार के वार से गंभीर घायल हुए भीम थाने के कॉन्स्टेबल संदीप चौधरी का अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज जारी है।

इस बारे में जानकारी देते हुए आज राजसमंद जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठनों ने रैली निकालकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के बाद जब हिंदू संगठनों के नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति रवाना हो गए, तो क्षेत्र में पहाड़ियों पर छिपकर बैठे अपराधी तत्व कस्बे में दाखिल हुए और उपद्रव करना शुरू कर दिया। यह अपराधी इलाके में सक्रिय गैंग्स के शातिर अपराधी है,  जिन पर अलग-अलग थानों में विभिन्न मामले दर्ज हैं। उन्होंने सुनियोजित साजिश के तहत पुलिस पर हमला किया और कस्बे का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। एक अपराधी सूर्या उर्फ सुरेंद्र ने तलवार से कॉन्स्टेबल संदीप चौधरी पर हमला कर दिया। जिससे उसकी गर्दन कट गई और उसे गंभीर हालत में पहले ब्यावर और बाद में अजमेर रेफर कर दिया गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए 23 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पड़ोस के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया है जहां यह गैंग शरण लिए हुए हैं। उपद्रव में शामिल सभी अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसपी सुधीर चौधरी ने क्षेत्र की जनता को अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की।

जानलेवा हमले के मामले में गंभीरता नहीं दिखाने पर भड़के ग्रामीण, हाइवे जाम
नागौर/कुचेरा। कुचेरा थाना क्षेत्र के खजवाना गांव में बीती रात जानलेवा हमले के मामले में पुलिस द्वारा गंभीरता नहीं दिखाने ग्रामीण भड़क गए। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। पत्थरबाजी में कुचेरा एसएचओ घायल हो गए जबकि लाडीचार्ज में आधा दर्जन ग्रामीणोें को भी चोटे आई हैं। एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया के घटना की जांच करवाई जाएगी। घायल कुचेरा एसएचओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खजवाना के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार देर रात 5-6 नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। बाद में हमलावर हवाई फायर कर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस द्वारा गंभीरता नहीं दिखाने पर नाराज ग्रामीणों ने खजवाना से निकल रहे स्टेट हाइवे संख्या-39 व स्टेट हाइवे-63 पर सुबह दस बजे से जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कुचेरा थानाधिकारी राजपाल सिंह व खजवाना बीट अधिकारी को हटाने की मांग रखी और धरना पर बैठ गए। इस दौरान ग्रामीणों से मूंडवा वृत्ताधिकारी विजय कुमार सांखला व मूंडवा तहसीलदार पेमाराम चौधरी ने वार्ता की। वार्ता में जाम हटाने को लेकर सहमति भी बनी थी, लेकिन इसी बीच पुलिस ने जबरन रास्ता खुलवाने का प्रयास किया। जिससे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस ने लाठी चार्ज किया, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। नाराज ग्रामीणों की ओर से की गई पत्थरबाजी में कुचेरा थानाधिकारी राजपालसिंह के भी सिर पर चोट लगी।

मांगों पर सहमति के बाद  आंदोलन समाप्त

खजवाना में हुए बवाल के बाद एएसपी राजेश मीना, एसडीएम सुनील पंवार, तहसीलदार पेमाराम चौधरी, सीओ विजय सांखला की ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। खजवाना के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हनुमानराम लोमरोड़ ने बताया कि जनप्रतिनिधि मूलाराम, धारूराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में कुचेरा थानाधिकारी को हटाने, गांव में स्थाई पुलिस चौकी लगाने का प्रस्ताव भेजने, बलवीर हत्याकांड की जांच निष्पक्ष अधिकारी से करवाने सहित कई मांगों को लेकर पुलिस अधिकारियोें व ग्रामीणों के बीच सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन वापस लिया व प्रशासन ने राहत की सांस ली।

पुलिस की ढिलाई से बढ़ गई नाराजगी

जानकारी के अनुसार खजवाना गांव में सोमवार देर रात कुछ नकाशपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। खजवाना के जाखड़ों के मोहल्ले में हुई घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसके सिर पर बदमाशों ने हथियार से वार किया। ग्रामीणों के अनुसार गैंग में करीब 6 लोग शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि आधी रात को हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस देरी से पहुंची। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मंगलवार सुबह खजवाना से निकलने वाले स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों ने फायरिंग से पहले ग्रामीण कमलेश (40) पुत्र मांगीलाल जाखड़ को घायल कर दिया। इसके बाद फायरिंग कर भाग गए। ग्रामीणों द्वारा फोन करने पर भी पुलिस मौके पर आने से बचती रही और काफी देर बाद तीन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस समय पर पहुंच जाती तो बदमाश पकड़े जाते, लेकिन पुलिस की ढिलाई से आरोपी मौके से भाग गए। वहीं गत सप्ताह खजवाना में एक युवक की हत्या के बाद सोमवार रात को हुई फायरिंग से ग्रामीणों में पुलिस की कार्य शैलनी के प्रति नाराजगी बढ़ गई।

पुलिस ने बरती सख्ती और बढ़ गया आक्रोश

घटना के विरोध में गांव के लोगों ने मंगलवार सुबह 11 बजे जाम लगा दिया व धरना देकर बैठे गए। इसी दौरान पुलिस द्वारा जबरन कार्रवाई के विरोध में गांव में चल रहा विरोध प्रदर्शन मंगलवार दोपहर 2 बजे हिंसक हो गया। बढ़ते बवाल की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीना, मूण्डवा तहसीलदार पेमाराम चौधरी, मूण्डवा वृत्ताधिकारी विजयकुमार सांखला, नागौर सदर थानाधिकारी रूपाराम, मूण्डवा थानाधिकारी रिछपालसिंह, भावंडा थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत, पादू थानाधिकारी सुमन, खींवसर अशोक बिशु पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण भड़क गए व मौके पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस वाले भी जान बचाकर दौड़ते नजर आए। करीब आधे घंटे बाद जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। जानकारी में आया हैं कि लाठीचार्ज में 6-7 ग्रामीण घायल हो गए। वहीं पत्थरबाजी में कुचेरा एसएचओ राजपालसिंह घायल हो गए व कई पुलिसकर्मियों के मामूली चोंटे आई। जिनका उपचार किया। वहीं एसएचओ को नागौर रेफर किया गया है।

खजवाना गांव में हुई घटना में कुचेरा थानाधिकारी घायल हुए हैं। मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - राममूर्ति जोशी, एसपी नागौर

अवैध खनन से बनी खदाने बरसात में फिर होंगी जानलेवा
कोटा । शहर में अवैध खनन करने वालों ने जमीनों को इतना अधिक छलनी कर दिया है कि वहां बड़ी-बड़ी खदाने हो गई हैं। उन खदानों में बरसात का पानी भरने से वे एक बार फिर से जानलेवा साबित होंगी। सुकेत थाना क्षेत्र के हिरनिया में कोटा स्टोन की  खदान में डूबने से सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। वह युवक खदान में भरे पानी में नहाने गया था। इस साल बरसात शुरू होने से पहले ही खदान में डूबने से मौत का यह पहला मामला है। इस तरह के मामले भविष्य में कोटा शहर में भी हो सकते हैं।  इसका कारण शहर के कई इलाकों में सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध खनन है।

आर.के. पुरम् थाना क्षेत्र में कोटा विवि के पीछे वाले हिस्से से लेकर अनंतपुरा थाना क्षेत्र में झालावाड़ रोड और आंवी रोजड़ी क्षेत्र में जगह-जगह पर अवैध खनन हो रहे हैं। जिससे वहां जमीन पूरी तरह से छलनी हो गई है। उन जमीनों में बड़े-बड़े गड्ढ़े हो रहे हैं। वर्तमान में भी सरकारी जमीनों पर बड़ी संख्या में अवैध खनन हो रहा है। रात ही नहीं दिन के समय भी वहां रोजाना ब्लास्टिंग हो रही है। जिससे उन अवैध खनन से निकले पत्थर ट्रेक्टर-ट्रॉलियों में भरकर ले जाए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे अवैध खनन तो ही ही रहा है। साथ ही वे मौत के गड्ढ़े भी बना रहे हैं। जो बरसात के समय में जानलेवा साबित हो सकते हैं।  ये खदाने भी काफी अधिक क्षेत्र में फेल चुकी हैं। हाइवे के किनारे होने से बरसात के समय में कई लोग वहां पानी भरने से पिकनिक तक मनाने चले जाते हैं। साथ ही नशा करने वाले भी पानी का किनारा देखकर वहां पार्टी करने लगते हैं। ऐसे में वहां हादसे होने का खतरा अधिक रहता है।

उन खदानों में प्री मानसून के दौरान हुई बरसात का पानी भर गया है। हालांकि अभी तो उन अवैध खदानों में पानी बहुत कम है। लेकिन बरसात शुरू होते ही उनमें इतना अधिक पानी भर जाएगा कि उनकी गहराई का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। ऐसे में वहां आस-पास रहने वाले और मजदूर वर्ग के लोग उन खदानों के पानी में नहाने जाते हैं। जिससे कई बार डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। उन खदानों में मजदूरों के बच्चे तक भी डूब चुके हैं। इसी तरह की खदाने नदी पार नांता क्षेत्र, पत्थर मंडी और मोहनलाल सुखाड़िया क्षेत्र में भी बन चुकी हैं। जिनकी गहराई काफी अधिक है। नगर विकास न्यास व वन विभाग की जमीनों पर बनी इन अवैध खदानें हादसों का कारण बन सकती हैं। अनंतपुरा क्षेत्र के क्रेशर बस्ती व बरड़ा बस्ती में दो-तीन साल पहले मजदूरों के बच्चों के डूबने और कई युवाओं के नहाने के दौरान डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। हर साल बरसात में इन खदानों में लोगों के डूबने की घटनाएं होने के बाद भी अवैध खनन पर पुलिस व प्रशासन की कोई रोक नहीं है।

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ वन विभाग और पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करते रहते हैं। लेकिन अवैध खनन से जो खदानें बन चुकी हैं। वहां बरसात के समय में किसी भी तरह के हादसे व दुर्घटना को रोकने के लिए पुलिस की निगरानी करवाई जाएगी। रिफलेक्टर व चेतावनी बोर्ड लगवाए जाएंगे। जिससे लोगों को बरसात के समय में ऐसी खतरनाक जगहों पर जाने से रोका जा सके।
-अनिल जोशी,सीआई, आर.के. पुरम् थाना

चार्ली डीन की घातक गेंदबाजी के बदौलत इंग्लैंड ने चखा पहली जीत का स्वाद, भारत को 4 विकेट से दी शिकस्त
माउंट मॉन्गानुई। ऑफ स्पिनर चार्ली डीन( 4-23) की घातक गेंदबाजी और हेदर नाइट (नाबाद 53) की कप्तानी पारी से गत चैंपियन इंग्लैंड ने विश्व कप में भारत को चार विकेट से हराकर चार मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की जबकि भारत को दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने 36.2 ओवरों के भीतर भारत को 134 रनों पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने 312 ओवर में छह विकेट पर 136 रन बनाकर अपनी पहली जीत हासिल की। भारत को चार मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह तालिका में तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड चार मैचों में अपने पहले दो अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गया है।

इंग्लैंड ने भारत को 134 रन पर समेटा
ओवल में बुधवार को खेले गये आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के मुकाबले में इंग्लैंड ने चार्ली डीन की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत को 37 ओवर में 134 रन पर समेट दिया है। मुकाबले के दौरान ऋचा घोष (33) और झूलन गोस्वामी (20) के बीच 37 रन की एकमात्र सबसे बड़ी साझेदारी रही।  डीन ने घातक गेंदबाजी करते हुए हरमनप्रीत कौर को (14), स्नेह राणा (शुन्य) और पूजा वस्त्राकर (6) रनों पर समेट दिया। डीन ने 23 रन देकर चार विकेट हासिल किए। अन्या श्रुबसोले ने इंग्लैंड के लिए यास्तिका भाटिया (8) को आउट कर अपना 100 एकदिवसीय विकेट लिया। सोफिया डंकले ने भारतीय कप्तान को मुश्किल कैच कर आउट किया और केट क्रॉस से एक डायरेक्ट-हिट कर दीप्ति शर्मा शून्य पर रन आउट कर दिया। वहीं बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने मंधाना को 35 रन पर आउट किया।

भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पाए

दक्षिण अफ़्रीका के खलिाफ़ मिली हार में छोटी गेंदबाजी करने का खामियाजा भुगतने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज इस मैच में फ़ुल लेंथ पर गेंदबाजी करने की रणनीति के साथ आ थे। इस योजना के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पाए और 73 रनों के भीतर उन्होंने सात विकेट गंवाए। आन्या श्रब्सोल ने अपनी 100वीं वनडे विकेट झटकी जब उन्होंने चौथे ओवर में यास्तिका भाटिया को बोल्ड किया। इन स्विंग गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर मिडिल स्टंप पर जा लगी। इसके बाद डंकली ने कैच के पहले मौक़े को जाने नहीं दिया और कवर प्वाइंट पर मिताली राज का एक लाजवाब कैच लपका। मिताली एक रन ही बना सकी। केट क्रॉस और सीवर के सटीक थ्रो ने क्रमश: दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष को रन आउट किया और बताया कि इंग्लैंड ने अपनी फ़ील्डिंग पर बहुत काम किया है।

भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 35 रन बनाए

सितंबर में न्यूजीलैंड के खलिाफ़ घर पर अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाली डीन ने अपनी फिरकी से हरमनप्रीत को कीपर जोंस के हाथों कैच करवाया। इसके बाद उन्होंने स्नेह को ऑफ़ स्टंप के बाहर की फ़्लाइटेड गेंद के साथ शून्य पर चलता किया। इस बार भी जोंस ने उनका साथ दिया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। शीर्ष और मध्य क्रम को गंवाने के बाद झूलन और ऋचा ने पारी को संभालने का प्रयास किया। झूलन ने क्रॉस की गेंद को सीमा रेखा के बाहर दे मारा लेकिन ऋचा के रन आउट से इस साझेदारी का अंत हुआ। झूलन भी जल्दी ही अपनी विकेट खो बैठी जिसके बाद डीन ने मेघना को बोल्ड कर पारी को समाप्त किया।

फ़ील्डिंग के दौरान हरमनप्रीत को घुटने में चोट
मैच के अंतिम चरणों में फ़ील्डिंग के दौरान हरमनप्रीत को घुटने में चोट लगी। भारतीय $खेमे के लिए अच्छी बात यह थी कि वह पैदल चलकर मैदान से बाहर गईं।

घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने महिला विश्प कप मुकाबले में वेस्ट इंडीज को 155 रन से हराया
हैमिल्टन। स्मृति मंधाना (123) और हरमनप्रीत कौर (109) के शानदार शतकों और फिर गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां शनिवार को 2022 आईसीसी महिला विश्व कप मुकाबले में वेस्ट इंडीज को एकतरफा अंदाज में 155 रन से हरा दिया।

गत उप विजेता भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और अनुभवी बल्लेबाजों स्मृति और हरमनप्रीत के शानदार शतकों के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 317 रन का विशाल स्कोर बनाया। बाद में भारतीय गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज को 40.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट कर दिया। वेस्ट इंडीज को हालांकि अच्छी शुरुआत मिली। उसका पहला विकेट 100 के स्कोर पर गिरा, लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और 62 रनों के अंदर पूरी ङ्क्षवडीज टीम को ढेर कर दिया और मुकाबला जीत लिया।

भारत की तरफ से स्नेह राणा ने 9.3 ओवर में 22 रन पर सर्वाधिक तीन और मेघना ङ्क्षसह ने छह ओवर में 27 रन पर दो विकेट लिए। इसके अलावा झूलन गोस्वामी, राजेश्वरी गायकवाड़ और पूजा वस्त्राकर को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले बल्लेबाजी में स्मृति और हरमनप्रीत ने शतक जड़े। स्मृति ने जहां 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 119 गेंदों पर 123 रन बनाए, वहीं हरमनप्रीत ने 10 चौकों और दो छक्कों के सहारे 107 गेंदों पर 109 रन की शतकीय पारी खेली। स्मृति को 'प्लेयर ऑफ द मैचÓ चुना गया।

उधर वेस्ट इंडीज की टीम गेंदबाजी में ज्यादा कुछ न कर पाने के बाद गेंदबाजी में भी फीकी दिखी। बल्लेबाजी में केवल सलामी बल्लेबाजों डिएंड्रा डॉटिन और हेले मैथ्यूज का बल्ला चला। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। डिएंड्रा ने 10 चौकों और एक छक्के के सहारे 46 गेंदों पर 62 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि हेले ने छह चौकों की मदद से 36 गेंदों पर 43 रन बनाए। इसके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने कोई योगदान नहीं दिया। गेंदबाजी में  अनीसा मोहम्मद ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।

भारतीय टीम को इस बड़ी जीत के साथ न केवल दो अंक मिले हैं, बल्कि उसे नेट रन रेट में भी काफी फायदा हुआ है। वह अब तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। भारत का नेट रन रेट +1.333 है। वहीं ऑस्ट्रेलिया दोनों मैच जीत कर चार अंकों और +1.061 के नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है।

तंबाकू मुक्त राजस्थान की तैयारी, झुंझुनूं से होगी शुरुआत
जयपुर। नशे से मुक्त करने की कड़ी में चिकित्सा विभाग ने राजस्थान को तंबाकू मुक्त प्रदेश बनाने की कवायद शुरू की है। इसके लिए पहले चरण में सौ दिवसीस प्लान तैयार किया है। खास बात यह है कि इस मुहिम में जिलों के कलेक्टर से लेकर सबसे छोटी हेल्थ वर्कर्स माने जाने वाली आशा सहयोगिनियों तक को लगाया जाएगा। ग्राम पंचायतों में तंबाकू मुक्ति के प्रस्ताव पारित कराए जाएंगे। इसकी शुरुआत झुंझुनूं जिले की 46 ग्राम पंचायतों से होने जा रही है। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा की अध्यक्षता में इसे लेकर पहली बैठक हुई है। इसमें एनएचएम डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने तंबाकू मुक्त राजस्थान बनाने का अपना सौ दिवसीय प्लान रखा है। झुंझुनूं के नवलगढ़ ब्लॉक की 46 ग्राम पंचायतों के प्रधान दिनेश सुंडा सबसे पहले इसके लिए आगे आए हैं। जिले के तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने मुक्ति के लिए अपनी योजना भी बताई है। अभियान में जिला कलेक्टर, एसडीएम, चिकित्सा विभाग के सभी क्षेत्रीय अफसरों को जिम्मा दिया जाएगा। गुरुवार को प्रदेशभर के अधिकारियों की बैठक भी होगी। जागरूकता के लिए अभियान भी चलेंगे।

यूं चलेगा अभियान
चिकित्सा विभाग स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों को इसके लिए तैयार करेगा। पंचायत में प्रस्ताव पास करवाएगा। इसके बाद यहां पंचायत तंबाकू मुक्त कर अपने अन्य सदस्यों, ग्रामीण इलाकों में वे सरकारी मदद से लोगों के तंबाकू छोड़ने के संकल्प पत्र भरवाएंगे। नशा मुक्ति केन्द्रों में आदतन लोगों को लत छुड़वाने के लिए चिकित्सा सेवा भी दिलवाएंगे।

फिर शुरू होगा महीने में आखिरी दिन प्रतिबंध
दो साल पहले प्रदेश में महीने के अंतिम दिन तंबाकू के बेचान पर प्रतिबंध से एकबारगी इसकी शुरुआत हुई थी, लेकिन बाद में अभियान बंद हो गया। इसे भी फिर से व्यापार मंडलों की मदद से शुरू किया जा रहा है।

कोटपा एक्ट से भी होगी सख्ती
तंबाकू के सार्वजनिक स्थल, दफ्तरों, स्कूलों के पास इत्यादि तय जगहों पर तंबाकू के सेवन पर कोटपा एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी। प्रतिबंधित क्षेत्रों में सेवन करने वालों पर दो सौ रुपए का जुर्माना लगेगा।

अभियान के शुरुआती सौ दिन की कार्य योजना तैयार है। पंचायतों में प्रस्ताव पास करवाएंगे। स्कूलों में बच्चों को जागरूक करेंगे। नशा मुक्ति केन्द्रों का भी उपयोग होगा। -डॉ. एसएन धौलपुरिया, नोडल अफसर, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम

दबे पांव आ रहा है जानलेवा मुंह का कैंसर
क्या कम समय में ही आपके दांत एक एक करके टूटते जा रहे हैं? क्या आपके कानों में रह रहकर कोई अजीब सी आवाज सुनायी देती है? क्या आपके होंठ या मुंह के घाव तमाम कोशिशों के बाद भी जल्दी ठीक नहीं हो रहे?

क्या आपके जानने वाले इन दिनों कह रहे हैं कि आपकी आवाज बदल रही है? क्या बिना किसी खास वजह के भी इन दिनों आपको खाना निगलने में तकलीफ हो रही है? अगर इनमें से कोई एक लक्षण भी आप पिछले एक महीने से महसूस कर रहे हैं तो सावधान हो जाइये, यह मुंह का कैंसर हो सकता है, जो कोरोना से दो हजार फीसदी ज्यादा जानलेवा है।

अगर आपके कान में लगातार दर्द हो रहा है और यह दर्द हर बार कान से लेकर जबड़े तक पहुंच रहा है तो अपने गालों को बहुत दिन तक सुरक्षित न मानिये। हो सकता है यह लगातार तंबाकू खाने, रात में खाना खाकर बिना ब्रश किये सोने के कारण मुंह में सड़ने वाले भोजन कणों, डायबिटीज होने के बावजूद लगातार शराब पीने से बाज न आने और दिन में कई बार सिगरेट पीने व सिगरेट पीने के बाद कभी कुल्ला न करने, उल्टे सिगरेट के साथ चाय पीने की वजह से हो। लेकिन वजह कोई भी हो आप इन लापरवाहियों की बदौलत खौफनाक मुंह के कैंसर को अपने घर बुला रहे हैं। इसलिए समय रहते सावधान हो जाइए।

चौकीदार पर सरिया व लाठियों से जानलेवा हमला, गंभीर घायल, बाजार बंद!
जयपुर/बगरू। कस्बे के जुगल बाजार में बीती रात 2.30 बजे के आसपास संदिग्ध बदमाशों ने चौकीदार कर रहे एक नेपाली युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। चौकीदार को स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष सायरमल प्रजापत, एडवोकेट अमित नन्दवाना व अक्षय गुप्ता ने एक निजी अस्पताल में भर्ती उपचार किया गया और सुबह 9 बजे एम्बुलेंस से एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार बगरू नगर व्यापार मंडल द्वारा चोर-उच्चकों से बचाव के लिए व्यापार मंडल स्तर पर एक नेपाली युवक को चौकीदारी के लिए रखा हुआ है। खंडेलवाल धर्मशाला निवासी नेपाली युवक सुरेन्द्र सिंह रात को जुगल बाजार में चौकीदारी कर एक दुकान के बाहर बैठा था तभी अचानक खाकी कपड़े पहने 5 बदमाश आये और चौकीदार से पुछजाछ करते हुए जुगल बाजार से साइड की गली में ले जाकर सरियों व लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें चौकीदार सुरेन्द्र सिंह गंभीर घायल हो गया। बदमाश हमला कर चौकीदार का फोन ले फरार हो गये। चौकीदार सुरेन्द्र सिंह स्थानीय व्यापारियो व लोगो को जगाया और वारदात के बारे में बताया। स्थानीय व्यापारियो व लोगो ने पुलिस को सुचना देकर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गये।

घटना के विरोध में 3 घंटे बाजार रहें बंद
घटना के विरोध में सैकड़ो व्यापारियो ने सुबह 3 घंटे बाजार बंद कर घटना स्थल पर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस से मांग कि की बाजार में कड़ी गश्त व्यवस्था की जाए और जल्द घटना का खुलासा हो। मौके पर पहुंचे थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण को व्यापारियो ने ज्ञापन सौपा। थानाधिकारी चारण ने व्यापारियो की मांग मानते हुए गश्त की व्यवस्था की और जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सायरमल प्रजापत व सचिव रूपचन्द अग्रवाल नेे बताया कि सभी व्यापारियों की सहमती से चौकीदार को 25 हजार रूपये तुरंत आर्थिक सहायता व अस्पताल का खर्चा वहन करने का निर्णय लिया गया। वहीं व्यापारियों का कहना है कि अभी पुलिस का अच्छा सहयोग मिल रहा है, इस घटना के बाद पुलिस मौके पर भी समय से आ गई थी। मगर सर्दी को देखते हुए शाम के समय गश्त और मुस्तैदी से बढ़ाने की जरूरत है।

डेढ़ घंटे खंगाले सीसीटीवी, कई दुकानों में चालू भी नहीं
वारदात की सूचना पर थानाधिकारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। यहां दुकानदारों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद आसपास की दुकानों में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। दुकानो के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात के अनुसार 5 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध बदमाशों की पहचान कर रही है। दिन में करीब डेढ़ घंटे पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। महत्वपूर्ण बात ये भी है कि कई दुकानों में तो सीसीटीवी काम ही नहीं कर रहे। कुछ दुकानों में कैमरे बंद भी रहे।