BL Santosh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीएल संतोष का राजस्थान दौरा : टिकट नाराजगी दूर कर बूथ मजबूत करने की कवायद, निकाय चुनावों को लेकर भाजपा में डैमेज कंट्रोल शुरू
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष राजस्थान प्रवास पर पहुंच गए हैं। प्रदेश कार्यालय में उनका गर्मजोशी से स्वागत प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया। यह दौरा निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच बेहद अहम माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, टिकट वितरण के बाद कई जगहों पर नाराजगी और विरोध की स्थिति बनी हुई है। संगठन अब डैमेज कंट्रोल से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक व्यापक रणनीति पर काम कर रहा है। संतोष मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और कोर कमेटी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इनमें चुनावी रणनीति के साथ-साथ नाराज दावेदारों को पार्टी से जोड़ने, बूथ स्तर की मजबूती और संगठनात्मक समन्वय पर खास फोकस रहेगा।

संतोष सुबह करीब 9 बजे प्रदेश मुख्यालय पहुंचे थे और रात करीब 9 बजे जयपुर से रवाना होने वाले हैं। लगभग 12 घंटे के इस लंबे प्रवास में वे कई बैठकों में हिस्सा लेंगे। पार्टी के अंदर इस दौरे को ‘रियलिटी चेक’ के रूप में देखा जा रहा है। टिकट संबंधी मुद्दों का समाधान निकालने के लिए एडजस्टमेंट फॉर्मूला अपनाने की भी संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का यह प्रवास संगठन को और मजबूत करेगा तथा आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए पार्टी को तैयार करेगा। संतोष के आगमन और आत्मीय स्वागत से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन की मजबूती और निकाय चुनावों में अच्छी प्रदर्शन के लिए यह दौरा निर्णायक साबित हो सकता है।