kangana ranaut - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में गरजी कंगना रनौत, बोलीं- 'PM Modi दिल हैक करते हैं, EVM नहीं'
नई दिल्ली। भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस के ईवीएम हैक वाले पर आरोप पर पलटवार करते हुए कहा ​कि, कांग्रेसी शायद समझ नहीं पा रहे है कि पीए मोदी ईवीएम हैक नहीं करते वो तो दिलों को ही हैक कर लेते हैं। दरअसल, कंगना रनौत ने ये सब एसआईआर के मुद्दे पर हो रही चर्चा के दौरान कहा।

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के एसआईआर, वोट चोरी और वंदे मातरम के मुद्दे के आरोप पर तीखा व्यंग किया। इससे पहले भाजपा सांसद ने हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी के जर्मनी दरौर को लेकर भी विपक्ष पर व्यंग कसा था। कंगना ने कहा था कि मैं ना तो राहुल गांधी की के दौरों की जानकारी रखती हूं और ना ही उनकी कोई न्यूज पढ़ती हूं क्योंकि उनकी न्यूज हमेशा बेकार होती है। इसलिए मेरे पास उनके खिलाफ बोलने को कुछ भी नहीं हैं।

पंजाब में कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का विरोध : सिख जगत में आक्रोश, सिनेमाघरों में बुकिंग रद्द
चंडीगढ़। शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्यों द्वारा फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता र्पाटी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत कृत फिल्म 'इमरजेंसी' का पंजाब भर में विरोध किया जा रहा है। एसजीपीसी और अन्य सिख संगठनों के सदस्य पूरे राज्य में सिनेमा घरों के बाहर एकत्रित हो गए हैं। हालांकि चंडीगढ़ में फिल्म रिलीज हो गई है, जहां किसी प्रकार का विरोध नहीं किया जा रहा है। सिख संगठनों के विरोध के मद्देनजर अमृतसर में पीवीआर सूरज चंदा तारा सिनेमा के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पटियाला, लुधयिाना और मोहाली आदि में भी विरोध किया जा रहा है। सिनेमा घरों में बुकिंग की जा रही थी, जिसे रद्द कर दिया गया है। फिल्म इमरजेंसी देश में रिलीज हो रही है, जिसका एसजीपीसी ने विरोध करते हुए पंजाब सरकार से फिल्म को पंजाब में प्रतबिंधति करने की मांग की है। शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजदिंर सिंह धामी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा निर्मित फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी 2025 को पंजाब के वभिन्नि शहरों के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसके लिए टिकटें भी बुक होनी शुरू हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि एसजीपीसी ने इस फिल्म के सम्बन्ध में पहले ही 28 सितंबर 2024 को अंतरिम कमेटी के प्रस्ताव के माध्यम से पंजाब सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पंजाब में कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि फिल्म 'इमरजेंसी' को पंजाब में चलने नहीं दिया जाएगा, क्योंकि यह सिखों को बदनाम करने के उद्देश्य से राजनीतिक तरीके से बनाई गई है। धामी ने कहा कि एक प्रस्ताव के माध्यम से राज्य सरकार से मांग की गई थी कि वह पंजाब में इस फिल्म की रिलिज पर रोक लगाए, लेकिन र्दुभाग्यर्पूण है कि पंजाब सरकार ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। यदि यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को रिलिज होती है, तो स्वाभाविक है कि इससे सिख जगत में आक्रोश होगा। उन्होंने कहा कि फिल्म में 1984 में सिखों के पवित्र र्तीथस्थल सचखंड स्वर्ण मंदिर, अकाल तख्त साहिब और कई अन्य स्थानों पर घातक हमलों के साथ-साथ सिख नरसंहार और जनसंहार को दबाकर, राष्ट्र के खिलाफ जहर उगलने की भावना के साथ सिख विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाया गया है।

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का ट्रेलर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्मस निर्मित, 'इमरजेंसी' की कहानी वर्ष 1975 पर आधारित है, जब भारत में इमरजेंसी लागू हुई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। कंगना रनौत ने कहा, यह कहानी केवल एक विवादास्पद नेता के बारे में नहीं है; यह आज भी प्रासंगिक विषयों में गहराई से जाती है।

फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना ने इमरजेंसी में अभिनय करने के साथ ही फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी किया है। इमरजेंसी में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण, श्रेयस तलपड़े अटल बिहारी वाजपेयी, मिलिंद सोमन फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, महिमा चौधरी पुपुल जयकर, विशाक नायर संजय गांधी, और दिवंगत सतीश कौशिक जगजीवन राम के किरदार में नजर आयेंगे। यह फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होगी।

Film 'Emergency' रिलीज केे पहले सेंसर बोर्ड में अटकी, कंगना रनौत ने किया व्यक्त दुख
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्मकार कंगना रनौत अपनी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट टलने पर बेहद दुखी हैं। कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' विवादों में फंसी हुई है। इसे सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने पर फिल्म के मेकर्स बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे थे। फिल्म की रिलीज लगभग दो हफ्ते के लिए अटक गई है। कंगना की इस फिल्म को 06 सितंबर को रिलीज होना था। कोर्ट ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन  को आदेश दिया है कि वह 18 सितंबर तक 'इमरजेंसी' के सर्टिफिकेट पर फैसला ले।

'इमरजेंसी' की रिलीज डेट टलने पर कंगना रनौत बेहद दुखी हैं। कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा है कि भारी मन से मैं घोषणा करती हूं कि मेरी निर्देशित 'इमरजेंसी' को पोस्टपोन्ड कर दिया गया है, हम अभी भी सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं, नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी, आपकी अंडरस्टैंडिंग और पेशंस के लिए थैंक्स।

With a heavy heart I announce that my directorial Emergency has been postponed, we are still waiting for the certification from censor board, new release date will be announced soon, thanks for your understanding and patience 🙏

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 6, 2024

गौरतलब है कि ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़ल्म्सि द्वारा निर्मित, 'इमरजेंसी' आपातकाल पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में कंगना, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी।फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े,और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

सोते हुए देश को जगाने की कीमत चुकानी पड़ती है : कंगना रनौत
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने खुद को फेवरेट टारगेट बताया है। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी विवादों में फंसी हुई है। इसे सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने पर फिल्म के मेकर्स बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे थे। फिल्म की रिलीज लगभग दो हफ्ते के लिए अटक गई है। कंगना की इस फिल्म को 06 सितंबर को रिलीज होना था।

कोर्ट ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन  को आदेश दिया है कि वह 18 सितंबर तक इमरजेंसी के सर्टिफिकेट पर फैसला ले। इस फैसले के आने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्वीट कर खुद को सभी का फेवरेट टारगेट बता दिया है।

कंगना ने एक्स पर लिखा कि आज मैं सभी की फेवरेट टारगेट बन गई. इस सोते हुए देश को जगाने का यही दाम आपको चुकाना पड़ता है। इन लोगों को नहीं पता कि मैं क्या बात कर रही हूं। इन्हें समझ नहीं कि मैं किस बात से चिंतित हूं। क्योंकि ये लोग शांति चाहते हैं. किसी की साइड लेना नहीं चाहते। वो लोग कूल हैं, वो लोग चिल है। हाहा काश सीमा पर खड़े उस बेचारे जवान के पास भी कूल होने की विशेषाधिकार होता।काश उसे साइड न लेनी पड़तीं और पाकिस्तान और चीन को अपना दुश्मन न समझना पड़ता. वो आपकी रक्षा कर रहा है जबकि आप आतंकवादियों या राष्ट्र-विरोधियों पर लालसा रख सकते हैं।

कंगना रनौत ने लिखा कि वो लड़की जिसका अपराध सिर्फ यही था कि वो रोड पर अकेली थी और इसका बुरी तरह बलात्कार किया गया. वो शायद नम्र और दयालु लड़की थी, जिसे इंसानियत से प्यार था. लेकिन क्या उसकी इंसानियत की भावना को लौटाया गया? काश लुटेरों और चोरों को भी ऐसा ही प्यार और स्नेह मिल रहा होगा जो इस कूल और सोती हुई पीढ़ी को मिल रहा है. लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। चिंता मत करो वो तुम्हारे लिए आ रहे हैं। अगर हम लोग भी तुम्हारी तरह कूल बन गए तो वो तुम्हें पकड़ लेंगे और तुम्हें पता चल जाएगा कि जो लोग कूल नहीं होते वो कितने जरूरी होते हैं।

कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया
शिमला। बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी की सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बात की। हिमाचल प्रदेश में आई विनाशकारी बाढ़ के मद्देनजर, कंगना रनौत ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का अपना वादा पूरा किया है। हाल ही में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत राशि के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात करने के बाद, कंगना अब व्यक्तिगत रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की तबाही देखने के लिए वहां पहुंची हैं।

अपने दौरे की तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए, मंडी की सांसद कंगना रनौत ने लिखा, आज हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। हम इस विशाल ब्रह्मांड के सामने बहुत कमज़ोर हैं, हे धरती देवी, जीवन की माता हम पर दया करें।

कंगना रनौत ने मीना कुमारी की तारीफ की
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्रेजडी क्वीन, दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी की तारीफ की है।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कमल अमरोही निर्देशित फिल्म पाकीजा से मीना कुमारी की एक क्लिप शेयर की है। इसके साथ कंगना ने लिखा कि मैंने मीना कुमारी के काम को ज्यादा नहीं देखा है, लेकिन मैंने बहुत कुछ पढ़ा है। वह अपने काम के लिए काफी मशहूर थीं। दुख से लेकर हंसी और फिर निराशा तक का यह रोंगटे खड़े कर देने वाला बदलाव सबसे बढ़कर है। उस दौर में दूसरी 'हीरोइंस' को 'एक्ट्रेस' कहने की हिम्मत कोई नहीं करता था, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री कहते थे कि वो सब हीरोइंस हैं, लेकिन एक्ट्रेस एक ही हैं- मीना कुमारी।

कंगना बहुत जल्द फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना, दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत के अलावा महिमा चौधरी, अनुपम खेर,मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े समेत कई नामचीन कलाकार भी हैं। यह फिल्म 06 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कंगना रनौत ने आपातकाल की 49वीं वर्षगांठ पर ने जारी किया फिल्म 'इमरजेंसी' का पोस्टर
नई दिल्ली। अभिनेत्री सह नेत्री एवं मंडी से सांसद कंगना रनौत ने आगामी छह सितम्बर को रिलीज होने वाली फिल्म इमरजेंसी के पोस्टर जारी किया। कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया। उन्होंने पोस्टर के साथ कैप्शन भी लिखा कि स्वतंत्र भारत के सबसे काले अध्याय के 50वें वर्ष की शुरुआत, 06 सितंबर-2024 को सिनेमाघरों में कंगना रनौत की इमरजेंसी की घोषणा। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे विवादास्पद प्रकरण की विस्फोटक गाथा, 06 सितम्बर को इमरजेंसी दुनिया भर के सिनेमाघरों में। दिलचस्प तथ्य यह भी है कि नवनिर्वाचित भाजपा सांसद ने अपनी फिल्म के रिलीज की घोषणा ऐसे समय की है , जब 1975 में आपातकाल लागू होने की 49वीं वर्षगांठ के मौके को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी इंडिया समूह के खिलाफ हथियार के रूप में पेश किया है। फिल्म की रिलीज की तारीख पहले भी कई मौकों पर टाली जा चुकी है। मई में कंगना ने लोकसभा चुनाव अभियान के कारण अपनी फिल्म की रिलीज को टाला था।

इमरजेंसी में कंगना ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है, जिन्हें और उनकी कांग्रेस पार्टी को देश भर में स्वतंत्रता और अधिकारों का दमन करने वाले आपातकाल को लागू करने के लिए दोषी ठहराया गया है। यह फिल्म देश में आपातकाल के दौरान के उन महत्वपूर्ण और उथल-पुथल भरे घटनाओं पर केंद्रित है, जो व्यापक राजनीतिक और सामाजिक उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था।

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' 06 सितंबर को रिलीज होगी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी, 06 सितंबर को रिलीज होगी।

कंगन रनौत अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर काफी समय से चर्चा में है। कंगना की फिल्म इमरजेंसी 06 सितंबर 2024 को रिलीज होगी।

ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़ल्म्सि द्वारा समर्थित, 'इमरजेंसी' भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे विवादास्पद प्रकरणों में से एक मेगा-बजट फिल्म है। इमरजेंसी की कहानी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी पर आधारित हैं।

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की मणिकर्णिका फिल्म्स ने 'इमरजेंसी' की नई रिलीज डेट की पुष्टि की।

कंगना ने कहा, मैं विलियम शेक्सपियर के मैकबेथ से बहुत प्रेरित हूं। इमरजेंसी, भारतीय लोकतंत्र का सबसे सनसनीखेज अध्याय है और मैं 06 सितंबर 2024 को दुनिया भर में इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

'इमरजेंसी' में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी अहम भूमिकाओं में हैं। ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, फिल्म का संगीत संचित बलहारा ने तैयार किया है, जबकि पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं।

Mandi Loksabha Seat से कंगना रनौत ने भरा नामांकन, मेगा रोड शो
मंडी। देश भर में हॉट सीट बन चुके मंडी संसदीय क्षेत्र से मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन के समक्ष दायर कर दिया। नामांकन से पहले भाजपा ने पड्डल मैदान से लेकर डीसी ऑफिस तक मेगा रोड़ शो निकाला। इस रोड़ शो में हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए और नाचते-गाते पूरे शहर में नारे लगाते हुए डीसी ऑफिस के गेट तक पहुुंचे। मेगा रोड़ शो के माध्यम से कहीं न कहीं भाजपा ने हालही में हुई कांग्रेस की नामांकन रैली का जबाव देने का प्रयास भी किया।

इसके बाद कंगना, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और अपनी माता संग निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

कंगना ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि आज उनके नामांकन को लेकर पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। लोगों में इस बात को लेकर अधिक उत्साह है कि मंडी की बेटी आज चुनावी मैदान में है और उसे हर हाल में विजयी बनाना है। कंगना ने कहा कि जो भीड़ यहां पर एकत्रित हुई है वो तो भाजपा के पक्ष में वोट करेंगे ही लेकिन जो लोग नहीं आए हैं वो भी भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।

पूछे गए सवाल का जबाव देते हुए कंगना ने कहा कि फिल्मी दुनिया में उन्होंने जो नाम कमाया है, अब राजनीति में भी उनका यही प्रयास रहेगा कि वह इसमें भी बड़ा नाम कमाए। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे का मौका मिला है।

Film Emergency: कंगना रनौत ने शिमला समझौता को किया रिक्रेएट
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी में दिवंगत भारतीय प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो के शिमला समझौते को रिक्रिएट किया है।

जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित पीरियड पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो द्वारा 02 जुलाई 1972 को शिमला, भारत में हस्ताक्षर किए गए थे।  इस समझौते से 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का औपचारिक अंत हो गया। इसका उद्देश्य शांति स्थापित करना, भारत को सेना वापस बुलाने की आवश्यकता, कश्मीर मुद्दे का समाधान करना और बेहतर संबंधों को बढ़ावा देना था।

कंगना रनौत द्वारा लिखित और निर्देशित इमरजेंसी में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स द्वारा निर्मित, फिल्म का संगीत संचित बल्हारा और पटकथा और संवाद रितेश शाह द्वारा दिया गया है। इमरजेंसी 14 जून, 2024 को स्क्रीन पर आने वाली है।

साइको थ्रिलर फिल्म में नजर आयेगी कंगना रनौत
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत साइको थ्रिलर फिल्म में काम करती नजर आयेगी। कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म का एलान कर दिया है। कंगना ने चेन्नई में इस फिल्म  शूङ्क्षटग भी शुरू कर दी है। यह फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर जॉनर की होगी। कंगना ने एक्स (ट््िवटर) पर पूजा की तस्वीर शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि फिल्म स्लेट में प्रोडक्शन नंबर 18 लिखा हुआ है। साथ ही प्रोड्यूसर और डायरेक्टर का नाम लिखा है। इस फिल्म का निर्देशन विजय कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर आर. रविंद्रन हैं।

कंगना रनौत ने फिल्म के सेट से फोटो शेयर करते हुए लिखा, चेन्नई में हमने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। अन्य डिटेल्स जल्द ही बताऊंगी। फिलहाल इस बेहद असामान्य और रोमांचक स्क्रिप्ट के लिए हमें आपके सपोर्ट और दुआओं की जरूरत है।