Jaiprakash Charan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

संयुक्त निदेशक के लॉकर से 1.46 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण मिले, नौ बैंक खातों में 64.26 लाख रूपए
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की ट्रैप कार्रवाई के बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण के परिवार के संयुक्तबैंक लॉकर की तलाशी में करीब 1.46 करोड़ रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं। एसीबी ने लॉकर से 945 ग्राम सोना और 1.027 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि गत 4 सितंबर को जयप्रकाश चारण के खिलाफ  एसआईडब्ल्यूए जयपुर इकाई ने ट्रैप कार्रवाई की थी। इसी कार्रवाई के क्रम में एसीबी अजमेर इकाई की ओर से अनुसंधान एवं सर्च कार्रवाई जारी है। शनिवार को चारण के परिवारजनों के संयुक्त नाम से अजमेर स्थित बैंक के जॉइंट लॉकर की तलाशी ली गई।

एसीबी ने आरोपी जयप्रकाश चारण और उनके परिजनों से संबंधित दो बैंकों में संचालित कुल नौ बैंक खातों की जांच की। जांच में इन खातों में कुल 64 लाख 26 हजार 780 रुपए की राशि शेष मिली। एसीबी के अनुसार लॉकर से मिले आभूषणों और बैंक खातों में उपलब्ध राशि के संबंध में आवश्यक दस्तावेज एवं अभिलेख जुटाए जा रहे हैं।