sales - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हीरो मोटोकॉर्प ने त्योहारी सीजन की शुरुआत में दर्ज की रिकॉर्ड तोड़ मांग, बिक्री और ऑनलाइन सर्च में आया भारी उछाल
नई दिल्ली। भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत, खासकर नवरात्रि के साथ, दोपहिया वाहनों की खरीददारी में जबरदस्त उछाल लेकर आई है। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने इस दौरान ग्राहकों की रुचि और बिक्री में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। इस साल का त्योहार इसलिए भी खास है, क्योंकि दोपहिया वाहनों पर जीएसटी में कटौती की गई है। इस कटौती ने पहली बार वाहन खरीदने वालों के लिए खर्च का बोझ कम किया है, खासकर 100सीसी और 125सीसी जैसे किफायती सेगमेंट में, जहां कीमत बहुत मायने रखती है।  हीरो मोटोकॉर्प के इंडिया बिजनेस यूनिट के चीफ  बिजनेस आॅफिसर आशुतोष वर्मा ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस फेस्टिव सीजन का सबसे उल्लेखनीय पहलू तत्काल खरीद में हुई तेज वृद्धि है। नवरात्रि के पहले ही दिन, हमारे शोरूम में आने वाले और वाहन खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या पिछले साल की तुलना में दोगुनी से अधिक हो गई। जीएसटी 2.0 के साथ नई कीमतों की उम्मीद में टाली गई बिक्री अब तेजी से बढ़ रही है।

बिक्री और ऑनलाइन सर्च में भारी उछाल :

कंपनी के अनुसार, जीएसटी के बाद कीमतों के लाभों में बढ़ी रुचि के कारण ग्राहकों की पूछताछ में तेजी आई है।  पिछले साल की तुलना में शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही में 50% से अधिक का उछाल आया है। कंपनी के उत्पादों के लिए ऑनलाइन सर्च भी अब तक के सबसे उच्च स्तर पर है और इसमें लगभग 3 गुणा का उछाल आया है।  इस मांग को कंपनी के हाल ही में लॉन्च किए गए 12 सेगमेंट.अग्रणी स्कूटर और मोटरसाइकिल मॉडलों की फेस्टिव रेंज बढ़ा रही है। कंपनी ने हाल ही में डेस्टिनी110, एक्सओओएम160, ग्लैमर एक्स125 और एचएफ डिलक्स प्रो जैसे मॉडल पेश किए हैं।

आकर्षक ऑफर और उत्पादन क्षमता में वृद्धि :

हीरो मोटोकॉर्प ने 100% जीएसटी लाभ के अलावा, पहली बार गाड़ी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा लॉयल्टी एवं रिवार्ड्स कैंपेन ‘हीरो गुडलाइफ  फेस्टिव कैंपेन’ भी शुरू किया है। इस राष्ट्रव्यापी अभियान की टैगलाइन आया त्योहार, हीरो पे सवार है, जिसके तहत हर नया ग्राहक अपने वाहन पर 100% कैशबैक, सोने के सिक्के और अन्य लाभों के साथ सुनिश्चित रूप से विजेता बनेगा। बढ़ी हुई मांग को देखते हुए, कंपनी ने संभावित स्टॉक की कमी से बचने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाया है।

रक्षाबंधन पर होगा तीस करोड़ का कारोबार
कोटा। शहर में रक्षाबंधन का त्यौहार इस वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां दुकानदारों ने अभी से ही कर ली। जिसके चलते शहर की तलवंडी चौराहे, दादाबाड़ी चौराहे, रामपुरा बाजार, गुमानपुरा, इंदिरा बाजार, नेहरू बाजार, खाई रोड, विज्ञान नगर सहित करीब पांच दर्जन से अधिक जगहों पर राखी की दुकानें सजी हैं। जिससे बहिनें अपनी पसंद की राखी पसंद कर खरीद रही हैं। राखी विक्रेता वैभव मित्तल, दीपक कुमार व अंकित ने बताया कि अभी से ही रक्षाबंधन की खरीदारी करने के लिए ग्राहक दुकान पर आ रहे हैं। रक्षाबंधन को लेकर भाईयों ने बहनों को गिफ्ट देने के लिए मोबाईल,कपड़े, घड़ियां सहित विभिन्न महंगे आइटम की खरीदारी
कर हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार शहर में रक्षाबंधन पर करीब बाजार में तीस करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद हैं।

राखियों के साथ चॉकलेट की पैकिंग लुभा रही
दुकानदार पुनीत व अमित ने बताया बाजार में इस बार राखी के साथ चॉकलेट व पूजा में काम आने वाले जिनमें कुमकुम, अक्षत, दीपक व नारियल और साथ में आरती की थाली भी दी जा रह रही हैं जो आकर्षक का केंद्र बनी हुई।

साड़ियों की दुकान पर खरीदारों की भीड़
साड़ी विक्रेता पंकज कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन त्यौहार को खास बनाने के लिए भाई भी कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। भाई भी परिवार जनों के साथ साड़ी की दुकानों पर आकर साड़ी पसंद कर रहे। दुकानों पर दिनभर साड़ी खरीदन के लिए ग्राहक आ रहे हैं।

मोबाइल और घड़िÞयों की दुकान पर भीड़
रक्षाबंधन 9 अगस्त को पर अभी से ही भाई व बहिनें गिफ्ट देने के लिए शहर में रामपुरा, गुमानपुरा, तलवंडी, छावनी सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर मोबाइल, घड़ी, लेपटॉप, ब्रेसलेट सहित अन्य विभिन्न गिफ्ट पसंद कर रही हैं। बाजार में भाई बहनों के लिए यूनिक आइटम की तलाश में रहते हैं। मोबाइल विक्रेता सुनील खत्री ने बताया कि रक्षाबंधन के लिए अभी से दुकान पर मोबाइल, घड़ी सहित अन्य आइटम रक्षाबंधन के लिए उपलब्ध हैं।

नारियल की ब्रिकी में बढ़ोतरी
नारियल विक्रेता जितेंद्र कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर राखी की थाली में यदि नारियल नहीं हो तो पर्व ही अधूरा माना जाता हैं। इसी के चलते इस बार रक्षाबंधन तक नारियल का स्टॉक कर रखा हैं। ऐनवक्त पर नारियल नहीं मिलने से हमें परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

आगरा के पेठे भी इस बार राखी की थाली की शोभा बढ़ाएंगे
पेठा विक्रेता दीपक मित्तल ने बताया कि पेठे करीब एक महीने तक खराब नहीं होते हैं। जिसके चलते शहर के बाहर जाने वाली बहिने अभी से ही पेठे खरीद रही हैं। शहर में रहने वाले परिवार आॅर्डर देकर पेठे बुक कर रहे हैं।

शहर में होगा करीब तीस करोड़ का कारोबार
शहर में करीब तीन से चार लाख परिवार निवास करते हंै यदि ये परिवार रक्षाबंधन पर बाजार से कम से कम एक या दो हजार की खरीदारी करते है। तो बाजार में करीब तीस करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद हैं।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त वृद्धि : डीजल-पेट्रोल वाहनों से भी तेजी से बढ़ रहा विद्युत वाहनों का बाजार, गडकरी ने कहा- बैटरी क्षेत्र में भी देश होगा आत्मनिर्भर
नई दिल्ली। केन्द्रीय सड़क-परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में विद्युत चालित वाहनों की बिक्री की वृद्धि दर 15 प्रतिशत से अधिक है और इसका बाजार पेट्रोल और डीजल के वाहनों से अधिक तेज गति से बढ़ रहा है। गडकरी ने कहा है देश में लिथियम के भारी मात्रा में खनिज खनिज स्रोत मिलने से भारत विद्युत वाहनों की बैटरी के क्षेत्र में भी आत्म निर्भर होगा। वह राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार शाम को एचपीसीएल टाइम्स ड्राइव वाहन उद्योग सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपने गडकरी ने कहा कि ''भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त वृद्धि हुई है और इसकी वार्षिक प्रभावशाली 15.4 प्रतिशत वृद्धि दर पेट्रोल और डीजल मॉडल की तुलना में काफी अधिक है। इस वृद्धि का श्रेय सरकारी प्रोत्साहन, तेजी से तकनीकी प्रगति और ईवी विश्वसनीयता में उपभोक्ता विश्वास को दिया जाता है। जम्मू-कश्मीर में भारत का 60 लाख  टन लिथियम के खनिज स्रोत का पता लगा है। इससे ईवी बैटरी के इस कच्चे माल के आयात पर निर्भरता को कम होगी और घरेलू ईवी बैटरी निर्माण को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय कच्चे माल की उपलब्धता के साथ, भारत ईवी बैटरी उत्पादन के लिए एक वैश्विक केंद्र बनने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से मजबूत कानूनों पर जोर दिया गडकरी ने कहा कि ऐसे नियम बनाए जा रहे हैं, जिसमें दोपहिया वाहनों को दो हेलमेट के साथ बेचना अनिवार्य होगा। गड़करी ने मानसरोवर तीर्थ की यात्रा करने के इच्छुक के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयत्नों का उल्लेख करते हुए  कहा कि ''भारत का सड़क बुनियादी ढांचा जल्द ही पिथौरागढ़ के माध्यम से मानसरोवर तक सीधी पहुंच प्रदान करेगा, जिससे तीर्थयात्रियों को सिक्किम के माध्यम से लंबा मार्ग तय करने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। सड़क बुनियादी ढांचा तैयार होने के बाद विदेश मंत्रालय चीन के साथ इस मुद्दे को उठाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने वाहन उद्योग के विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ''पानीपत में, इंडियन ऑयल ने मेरे सपनों की परियोजनाओं में से एक शुरू की है- पराली से इथेनॉल का उत्पादन। इस परियोजना का लक्ष्य प्रतिदिन एक लाख लीटर और प्रति वर्ष 88,000 टन इथेनॉल का उत्पादन करना है। उन्होंने कहा कि  भारत में आने वाले इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर की रेंज 400 किलोमीटर तक होगी, जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 120 किलोमीटर होने की उम्मीद है। इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  चार्जिंग स्टेशनों से सुसज्जित 670 सड़क किनारे सुविधाओं की स्थापना पर काम कर रहा है। देश में विद्युत वाहन चार्जिग अवसंरचना का  मानकीकरण भी होगा तथा बसों के लिए लागू की गई फ्लैश चार्जिंग प्रणाली की क्षमता अभी 50,000 इलेक्ट्रिक बसों की है, हालांकि मांग एक लाख से अधिक की है। कार्यक्रम में 35 से अधिक श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

23 करोड़ बरसे होली के रंग में
कोटा। जिले भर में होली का पर्व उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया है। रविवार और सोमवार को पर्व पर खुशियों की रंगत देखने को मिली। दो दिन तक होली पर्व पर बाजार भी रंग, गुलाल व पिचकारियों की खरीदारी से गुलजार रहा। बाजार में इन सामग्रियों की जमकर बिक्री हुई। व्यापारियों के अनुसार कोटा में इस बार होली रंग, गुलाल और पिचकारी का करीब 8 करोड़ का कारोबार हुआ। खरीदारी को लेकर लोगों में गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिला। इस वजह से इस बार होली बाजार में काफी अधिक बिक्री हुई।

बच्चों को पसंद आई कार्टून वाली पिचकारियां
शहर में रंग-गुलाल, पिचकारी के साथ होली से संबंधित अन्य सामग्रियों की बिक्री करने वालों की अच्छी कमाई हुई है। अनुमान के हिसाब से इस बार रंग-गुलाल, पिचकारी, मुखौटे आदि मिलाकर करीब आठ करोड़ का व्यापार हुआ। शहर के इंद्रा बाजार, गुमानपुरा, रामपुरा, बाजार, अग्रेसन बाजार में खासी भीड़ देखी गई। इस बार बाजार में डोरेमोन, हल्क, छोटा भीम, एंग्री बर्ड जैसे कार्टून किरदारों की पिचकारियों की खूब बिक्री हुई। वहीं फूलों से बनी गुलाल की भी काफी खरीदार हुई। बाजार में 40 से लेकर 1000 रुपए तक की पिचकारी बिकी। इसके साथ ही गुलाब बम, रॉकेट पिचकारी, वाटर कलर बैलून की भी बाजारों में अच्छी खासी बिक्री हुई।

हर्बल गुलाल की हुई ज्यादा बिक्री
व्यापारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस बार गुलाल व रंग महंगा हो गया था। 40 से लेकर 1000 रुपए तक की पिचकारी बाजार में बिकी। कलर में 20 रुपए के पाउच बिके थे। इस बार गुलाल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 140 रुपए किलो में बिकने वाली गुलाल इस बार लाल हो रही है और 180 रुपए में बिक रही है। व्यापारी मनोज के मुताबिक फैक्ट्रियों ने इस बार पिचकारी और गुलाल के दाम बढ़ा दिए हैं। दोनों में करीब 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सूखे और खुशबूदार गुलाल के दाम भी बढ़ाकर बोले जा रहे हैं। इस बार हर्बल गुलाल की डिमांड ज्यादा रही। चंदन व गुलाब गुलाल की मांग ज्यादा होने से इसकी बिक्री काफी अच्छी हुई है। इस बार शहर के विभिन्न इलाकों में करीब 250 से अधिक रंग, अबीर गुलाल की दुकानें लगी थी। वहीं रंग और गुलाल आगरा, दिल्ली, हाथरस और जयपुर मंगाया गया था।

गुलाल सिलेंडर ने मचाई धूम
व्यापारियों ने बताया कि बाजार में इस साल गुलाल सिलेंडर बिकने के लिए आया था। ये दिखने में पूरी तरह से फायर सिलेंडर की तरह ही है, लेकिन इसमें से गुलाल निकलेगी। 4 किलो गुलाल से भरा ये सिलेंडर 1200 से 1500 रुपए में बिका। कई बड़ी फर्मो ने गुलाल सिलेंडरों की खरीदारी की। इसके अलावा इस बार गुलाल आतिशबाजी का भी क्रेज नजर आया। कलर आतिशबाजी 60 रुपए की रेंज में बिकी। इस साल चीन से फैंसी पिचकारी, रंग, बैलून कुछ भी नहीं आया। बाजार में रंग और गुलाल के साथ पिचकारी के दामों मेें 15 फीसदी का इजाफा होने के बाद भी इस बार अच्छी ग्राहकी हुई है। बाजार में इस बार देसी पिचकारियों के साथ कार्टून केरेक्टर मोटू पतलू, डोरेमोन की पिचकारी की भी बाजार में काफी अच्छी बिक्री हुई है।

होली पर मिठाइयों का बाजार भी महका
शहर में होली को लेकर गली मोहल्ले से लेकर मुख्य बाजारों में मिठाई की दुकानों पर इस बार होली पर्व पर जमकर खरीदारी हुई। लगभग 15 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ। इस बार शुगर फ्री मिठाई के साथ बाजार में बालूशाही, छोटे जामुन, मठडी, शक्करपारा, मोहन थाल, खाजा पापडी की काफी डिमांड रही। शक्कर पारा 350-400 रुपए किलो की शुरुआत कीमत में मिला। सके अलावा सभी मिठाइयां 400 से 600 रुपए किलो तक में बिकी। शहर में रामपुरा, कैथूनी पोल, गुमानपुरा, सीएडी, नयापुरा, स्टेशन क्षेत्र में नमकीन, चना मसाला, खस्ता कचोरी, समोसा और पापड़ी चिप्स के अलावा चना जोर गरम, मूंग मोठ, चना परमल की दुकानों पर खरीदारों पर भी जमकर खरीदारी हुई। हरवा मिठाई, खोवा, पेड़ा, खुजिया, विभिन्न प्रकार के नमकीन, मुरकू की भी खूब बिक्री हुई। व्यापारी मनोज केशवानी ने बताया कि इस बार होली पर अच्छी बिक्री हुई है। कारोबार अच्छा रहने से दुकानदारों में खुशी नजर आई।

दवा से 5 फीसदी जीएसटी हटाये सरकार
कोटा। दवा विक्रय प्रतिनिधियों के संगठन एफएमआरएआई के तीन दिवसीय 26वें अखिल भारतीय अधिवेशन की शुरूआत 10 मार्च गरुवार को कोटा में हुई। सम्मेलन में तय किया गया कि दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर जीएसटी खत्म करने के लिये आंदोलन तेज किया जायेगा जीडीपी का 5% स्वास्थ्य क्षेत्र पर खर्च होना चाहिये। मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को रद्द करने के लिए आंदोलन तेज किया जायेगा तथा 28 और 29 मार्च 2022 को होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाया जाएगा।
संगठन के अध्यक्ष कॉमरेड रमेश सुंदर ने ध्वजारोहण किया। शहीद बलिवेदी पर पुष्पांजलि के द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्मेलन का उद्घाटन कॉमरेड ज्ञान शंकर मजूमदार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सीटू ने किया। उन्होंने बताया कि एफ एम आर ए आई की जड़ें देश के स्वधीनता आंदोलन से जुड़ी हैं। देश के स्वतंत्रता सेनानियों में से कइयों ने आजादी के बाद दवा प्रतिनिधियों की यूनियन की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि मजदूर किसान एकता इस देश में एक बड़ी घटना है, जिसकी शुरूआत 26 नवंबर 2020 की आम हड़ताल से हुई। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिये मोदी सरकार को मजबूर होना पड़ा. उन्होंने कहा कि 28 और 29 मार्च 2022 को होने वाली आम हड़ताल चार श्रम संहिताओं को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा. इस दिन संयुक्त किसान मोर्चा ने मजदूरों के समर्थन में देशव्यापी कृषि बंदी का आह्वान किया है। एफ एम आर ए आई के जनरल सेक्रेटरी कॉमरेड शांतनु चटर्जी ने कहा कि यह सम्मेलन देश के मजदूर आंदोलन को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सम्मेलन की आयोजन समिति के अध्यक्ष कॉमरेड राकेश गालव ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। कॉमरेड रविंद्र शुक्ला अध्यक्ष, स्वागत समिति, अध्यक्ष, सीटू राजस्थान ने सम्मेलन में देशभर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए राजस्थान और कोटा शहर के शानदार मजदूर आंदोलन का इतिहास भी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति के पीछे की नीतियों को समझकर ही मजदूर आंदोलन को सफल किया जा सकता है।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुकेश गालव, जॉइंट जनरल सेक्रेटरी आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन , महामंत्री हिंद मजदूर सभा राजस्थान ने कहा कि देश बहुत ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है. रेलवे, कोयला, बैंकिंग, बीमा, रक्षा क्षेत्र तथा अन्य क्षेत्रों के मजदूर अपने उद्योग को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भारतीय श्रम सम्मेलन की घोर अवहेलना की जा रही है, जो कि मजदूरों के प्रतिनिधियों, मालिकों के प्रतिनिधियों और सरकारी प्रतिनधियों का सर्वोच्च त्रिपक्षीय संस्थान है. श्रम सुधार के नाम पर सरकार ने उद्योपतियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और सभी श्रम कानूनों को खत्म करके चार लेबर कोड को जल्दबाजी में संसद में पारित कर दिया। गालव ने कहा कि फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. पश्चिम मध्य रेलवे में 65,000 कर्मचारियों की जगह 59,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि रेलवे बेचने की साजिश को नाकाम कर दिया जाएगा। उन्ही कहा कि निजी रेल चलाने वाले अपने कर्मचारियों को तनख्वाह भी देने में सक्षम नहीं हैं. उन्होंने डिजिटल के द्वारा मजदूरों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने सम्मेलन की सफलता की कामना की।

डॉक्टर संजय जायसवाल ने प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि कोटा में यह राष्ट्रीय सम्मेलन होना कोटा शहर के लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक और मरीज के बीच दवा प्रतिनिधि एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि हमने समय निर्धारण करके सुनिश्चित किया कि दवा प्रतिनिधि अपना कार्य करके समय पर अपने परिवार के बीच पहुंच सकें। कॉमरेड दुली चंद, उपाध्यक्ष, किसान सभा राजस्थान ने प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि दवा प्रतिनिधियों के सभी आंदोलनों में किसान सभा के समर्थन का आश्वासन दिया।

राजस्थान में दुपहिया, तिपहिया और कमर्शियल वाहनों की बिक्री में इजाफा
जयपुर। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साईं गिरधर ने बताया कि पिछले साल के अक्टूबर माह की तुलना में इस साल अक्टूबर में राजस्थान में वचनों की बिक्री में 2.99 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया। इस साल के अक्टूबर माह में प्रदेश में कुल 90,333 वाहन बिके, जबकि पिछले साल इसी माह में 87,711 वाहन बिके थे। जो कि पिछले साल के इस माह से 2622 अधिक वाहन बिके। इस साल अक्टूबर में दुपहिया वाहन 65624 बिके, जो कि पिछले साल के इस माह से 4.82 फीसदी ज्यादा है। तिपहिया वाहन 2,166 बिके, जो कि पिछले साल के इस माह से 226.70 फीसदी अधिक है।कमर्शियल वाहन 3956 बिके। जो कि पिछले साल के इस माह से 62 फीसदी से अधिक है। पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस साल के अक्टूबर माह में 12897 पैसेंजर वाहन बिके। सबसे अधिक गिरावट ट्रैक्टर की बिक्री में दर्ज की गई। 28.44 फीसदी की गिरावट रही। इस साल अक्टूबर माह में 5690 ट्रैक्टर बिके। साईं गिरधर ने बताया कि कोरोना के लॉक डाउन के बाद ऑटो मार्केट पटरी पर लौटने लगा है। हालांकि सेमीकंडक्टर चिप की कमी ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के उत्पादन की रफ्तार को धीमा कर दिया है। मार्केट में मांग अधिक है, उत्पादन में लगातार कमी बनी हुई है।