Potato-Onion - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आलू सस्ता, फिर भी किसान बेहाल : प्याज महंगा, तो रसोई का बजट बिगड़ा
जयपुर। एक ही मंडी में इन दिनों आलू और प्याज की कीमतों ने आम आदमी और किसान की दो अलग तस्वीरें सामने रख दी हैं। प्याज महंगी होने से रसोई का बजट बिगड़ रहा है, वहीं आलू के  दाम किसान की लागत तक नहीं निकाल पा रहे। मुहाना मंडी में प्याज जहां 40 से 50 रुपए किलो थोक में बिक रही है, वहीं आलू 4 से 5 रुपए किलो। रिटेल मार्केट में आलू पचास के चार किलो और प्याज सौ के ढाई किलो बिक रहे है।

रसोई में प्याज का तड़का महंगा : थोक विक्रेता देवानंद भक्तानी मुहाना मंडी में सोमवार को नासिक की प्याज 45-48 रुपए और जोधपुर की मथानिया प्याज 30-32 रुपए किलो बिकी। खुदरा बाजार में प्याज 60-75 रुपए किलो तक पहुंच गई है। ऐसे में रोजमर्रा की सब्जी, दाल और तड़के में इस्तेमाल होने वाली प्याज ने घरेलू बजट पर असर डाला है।

आलू ने किसान की कमर तोड़ी : प्याज के उलट आलू की भरपूर आपूर्ति ने भाव जमीन पर ला दिए हैं। मंडी में 4-5 रुपए किलो तक भाव मिलने से किसान की लागत भी नहीं निकल रही। खेत से कोल्ड स्टोरेज और फिर मंडी तक पहुंचाने में अलग-अलग खर्च जुड़ते हैं।

व्यापारी बोले-सरकार तत्काल कदम उठाए : जयपुर फल एवं सब्जी थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष योगेश तंवर ने प्याज की कीमत नियंत्रित करने के लिए तत्काल निर्यात रोकने की मांग की। उनका कहना है कि महाराष्ट्र में बारिश से भंडारित प्याज का 30-40% तक खराब होना तेजी की प्रमुख वजह है। वहीं, जयपुर आलू आढ़तिया संघ के सचिव महेन्द्र मूलचंदानी ने आलू किसानों को सब्सिडी देने की मांग की।

लहसुन भी महंगा : मुहाना मंडी में लहसुन 130 से 200 रुपए किलो थोक में बिक रहा है। इसकी नई फसल जनवरी-फरवरी में आने के बाद ही कीमतों में कमी की उम्मीद है।