will be - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईद पर जयपुर में क्या रहेगी यातायात की व्यवस्था.... जानने के लिए पढ़े यह ख़बर
जयपुर। ईदुलजुहा के अवसर पर 10 जुलाई को ईदगाह एवं शहर को विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाज अदा की जायेगी। इस अवसर पर धोबीघाट सर्किल से गलता गेट तिराहा तक दिल्ली रोड पर यातायात का आवागमन बंद रहेगा। जयपुर शहर में विशेष यातायात व्यवस्था की गई है जो निम्न प्रकार रहेगी।

भारी वाहनो का डायवर्जन
भारी वाहनो का डायवर्जन यह व्यवस्था प्रातः 6.00 बजे से लागू होगी।दिल्ली की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को चन्दवाजी से एक्सप्रेस हाईवे रोड़ नम्बर 14 जयपुर की तरफ, आगरा रोड से आने वाले भारी वाहनों को बगराना से रिंग रोड की तरफ, टोंक रोड से दिल्ली रोड़ की तरफ जाने वाले भारी वाहनो को रिंग रोड़ टोंक रोड़ से रिंग रोड़ पर,अजमेर से आकर दिल्ली व सीकर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को 200 फुट बाईपास से एक्सप्रेस हाईवे होते हुए सीकर व दिल्ली जा सकेंगे। दिल्ली की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसे चन्दवाजी से एक्सप्रेस हाईवे, रोड नम्बर 14 बी. के. आई. चामू तिराहा, पानीपच, कलेक्ट्री सर्किल, खासाकोठी, सिन्धी कम्प आ सकेगी। इसी प्रकार सिन्धी कैम्प से दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बसे नारायण सिंह तिराहा से रामबाग चौराहा, लक्ष्मी मन्दिर, गोपालपुरा पुलिया के नीचे से त्रिवेणी नगर, रिद्धि-सिद्धि किसान धर्मकांटा, 200 फोट बाईपास चौराहे से एक्सप्रेस हाइव होकर दिल्ली की तरफ जा सकेंगी। टी.पी नगर चौराहा से धोबीघाट के बीच दिल्ली रोड़ पर चलने वाले हल्के चौपहिया व अन्य छोटे वाहन आमेर तिराहा एवं टी.पी नगर चौराहा से आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जायेगा। 4. लालवास रोड़ से दिल्ली रोड पर आने वाला सामान्य यातायात को सड़वा मोड से डायवर्ट कर आमेर तिराहा की तरफ निकाला जायेगा।रामगढ़ मोड से धोबीघाट की तरफ किसी भी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगा।

रामगंज चौपड से सूरजपोल व सुभाष चौक की तरफ कोई ट्रैफिक नहीं जायेगा
रामगंज चौपड से सूरजपोल और सुभाष चौक की तरफ कोई ट्रैफिक नहीं जायेगा। इसी प्रकार चारदरवाजा से ईदगाह की तरफ बान्दरी का नासिक से चारदरवाजा की तरफ कोई ट्रैफिक नहीं जायेगा। जौहरी बाजार में प्रातः 07.00 बजे से जामा मस्जिद के सामने किसी प्रकार के वाहनों को पार्क नहीं होने दिया जायेगा, अगर नमाज पढ़ने वाले सड़क पर आते है तो बड़ी चौपड व सांगानेरी गेट से यातायात आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जायेगा। इन्द्रा बाजार में नमाज के समय यातायात आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जायेगा। अजमेरी गेट व शहर के अन्य नमाज स्थलों पर यातायात आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जायेगा। एम. डी. रोड पर प्रातः 07.00 बजे से ही मिनर्वा सर्किल से म्यूजियम रोड के बीच किसी भी प्रकार के वाहनों को पार्क नहीं होने दिया जायेगा अगर नमाज पढ़ने वाले सड़क पर आते है तो मिनर्वा सर्किल एवं म्यूजियम रोड एम.डॉ. रोड व धर्मसिंह सर्किल से यातायात आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाला जायेगा। यह व्यवस्था नमाज अदा होने के बाद जब तक नमाज पढ़ने वाले विसर्जित नहीं हो जाते तब तक लागू रहेगी।

'मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' बड़े पर्दे पर आएगी नजर, पंकज त्रिपाठी निभायेंगे अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी सिल्वर स्क्रीन पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभते नजर आ सकते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर एक फिल्म बनायी जा रही है,जिसका टाइटल 'मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' है। अटल बिहारी वाजपेयी के ऊपर बन रही फिल्म के लिए मेकर्स ऐसे चेहरे को तलाश रहे थे कि जो बिल्कुल उनके रोल में फिट बैठ सके। चर्चा है कि पंकज त्रिपाठी , इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का रोल करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी की इस फिल्म को विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान, कमलेश भानुशाली और विशाल गुरनानी को प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी पर लिखी गई किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयी' पर आधारित होगी। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू की जाएगी।इस फिल्म को अगले साल अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती 25 दिसंबर के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

सामंथा रूथ प्रभु-विक्की कौशल के साथ करेंगी काम! डेब्यू प्लानिंग के बाद बॉलीवुड में होगी तीसरी फिल्म
मुंबई। अबसे कुछ समय पहले बॉलिवुड में डेब्यू प्लानिंग को लेकर चर्चा में रही सामंथा रूथ प्रभु फिर फिल्मी गलियारों में चर्चा में है। इस बार चर्चा है कि दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु , विक्की कौशल के साथ काम करती नजर आ सकती हैं।

सामंथा रुथ प्रभु फिल्म स्टार आयुष्मान खुराना के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने की प्लानिंग में हैं। चर्चा है कि सामंथा रुथ प्रभु को फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने अपनी अगली फिल्म द इमोर्टल अश्वथामा के लिए अप्रोच किया है। इस फिल्म को आदित्य धर ,विक्की कौशल के साथ प्लान कर रहे हैं। आदित्य धर का ये ड्रीम प्रोजेक्ट लंबे वक्त से चल रहा है। पहले इस फिल्म को आदित्य, विक्की कौशल और सारा अली खान के साथ बनाने वाले थे लेकिन बात नहीं बनी।'आदित्य द इमोर्टल अश्वथामा की स्क्रिप्ट पर अभी भी काम कर रहे हैं। यदि सबकुछ ठीक रहा तो सामंथा रुथ प्रभु की यह तीसरी बॉलीवुड फिल्म होगी। इससे पहले वह आयुष्मान खुराना और तापसी पन्नू के होम प्रोडक्शन की फिल्म के लिए भी हामी भर चुकी हैं।

वेस्टइंडीज दौरे पर रोहित शर्मा को आराम, शिखर धवन होंगे भारतीय टीम के कप्तान
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को वेस्ट इंडीज दौरे पर होने वाली एकदिवसीय श्रंखला के लिये टीम की घोषणा की, जिसमें शिखर धवन को कप्तान चुना गया है।

इससे पहले धवन जून 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई एकदिवसीय और टी-20 श्रंखलाओं में भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। धवन की कप्तानी के साथ शीर्ष ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उपकप्तान चुना गया है। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को इस श्रंखला में आराम दिया गया है। शुभमन गिल और संजू सैमसन को लंबे समय बाद एकदिवसीय मैचों के लिये तलब किया गया है। गिल ने अपना आखिरी एकदिवसीय मुकाबला दो दिसंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जबकि सैमसन ने अपना एकलौता एकदिवसीय मैच 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के विरुद्ध खेला था।भारत को वेस्ट इंडीज के खिलाफ इस श्रंखला में तीन मैच खेलने हैं जो क्वीन्स पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन और त्रिनिदाद में आयोजित होंगे।

वेस्ट इंडीज दौरे के लिये भारतीय टीम :शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

सुपरहीरो शक्तिमान की यादें फिर होगी ताजा, रणवीर सिंह निभायेंगे किरदार!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सिल्वर स्क्रीन पर सुपरहीरो शक्तिमान का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

90 के दशक के सीरियल 'शक्तिमान' में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान की भूमिका निभायी थी। शक्तिमान को देश का पहला सुपरहीरो माना जाता है। हाल ही में शक्तिमान पर फिल्म का एलान किया गया था। सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस द्वारा पिछले दिनों एक टीजर जारी किया गया था। इस टीजर में फिल्म 'शक्तिमान' की पहली झलक दिखाई गई थी। हालांकि मेकर्स ने फिल्म के कलाकारों और निर्देशक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

चर्चा है कि फिल्म 'शक्तिमान' के लिए इंडस्ट्री के एक नामी कलाकार को अप्रोच किया गया है। चर्चा है कि 'शक्तिमान' के मेकर्स ने रणवीर सिंह को फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने की पेशकश की है। यह फिल्म सोनी पिक्चर्स और मुकेश खन्ना के भीष्म इंटरनेशनल के बैनर तले बनाई जाएगी।' निर्माताओं को लगता है कि रणवीर इस सुपरहीरो के किरदार को स्वाभाविक रूप से पर्दे पर निभा सकते हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो रणवीर सिल्वर स्क्रीन पर शक्तिमान का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

एक बार फिर सलमान-शाहरुख दिखेंगे एक साथ
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य चोपड़ा, सलमान खान और शाहरूख खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं।शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी पर्दे पर बेहद पसंद की जाती है। चर्चा है कि दोनों एक पावर पैक्ड एक्शन फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं जिसकी तैयारियां यशराज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा ने शुरू कर दी है। आदित्य चोपड़ा एक फिल्म लिखने वाले हैं, जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म वर्ष 2023 के आखिर या वर्ष 2024 के शुरुआत में फ्लोर पर जा सकती है।  आदित्य चोपड़ा आइडिया पर काम कर रहे हैं और वह फिल्म की स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले और डायलॉग पर काम करेंगे।

कहा जा रहा है कि सलमान और शाहरूख दोनों ही स्टार्स साथ आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स ने फिल्म के लिए अपनी डेट्स भी रिजर्व कर ली हैं। इन दिनो सलमान खान जहां कभी ईद कभी दीवाली, टाइगर 3 को लेकर चर्चाओं में हैं वहीं शाहरुख खान डंकी, जवान और पठान में काम कर रहे हैं।

गहलोत ने कल बुलाई कैबिनेट की बैठक कल , पांच विभागों के आधा दर्जन एजेंडो पर लगेगी मुहर
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में पांच विभागों के आधा दर्जन एजेंडों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। कैबिनेट के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शाम को 5 बजे सीएमआर पर कैबिनेट होगी। उसके एक घंटे बाद 6 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक में 9 जुलाई को होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद 30वीं बैठक की तैयारियों और बैठक में रखे जाने वाले राजस्थान के मुद्दों पर चर्चा संभव है। बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था , जुलाई में प्रस्तावित रीट परीक्षा और 9 जुलाई से होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक को लेकर चर्चा संभव है। इसके अलावा राजस्थानी फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति 2022 की लॉन्चिंग को लेकर भी कल कैबिनेट की बैठक में तारीख तय की जा सकती है।

आयु धोखाधड़ी के दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी : बीएआई
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के सचिव संजय मिश्रा ने खिलाड़ियों और अभिभावकों को आश्वासन देते हुए कहा है कि संघ उम्र में किसी भी तरह की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं करेगा और मोहाली में हुई बैठक में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।  उल्लेखनीय है कि मोहाली में आयोजित ऑल इंडिया सब-जूनियर (अंडर-13) रैंकिंग टूर्नामेंट में शुक्रवार को आयु सीमा से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों के भाग लेने से अभिभावक नाखुश थे। अभिभावकों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया जिसके बाद कई मुकाबले निलंबित कर दिये गये जबकि कई स्थगित कर दिये गये।

दोनों खिलाड़ियों का पंजीकरण रद्द किया जाएगा
मिश्रा ने इस घटना के बाद शनिवार को स्वंय मोहाली जाकर अभिभावकों से एक घंटे तक बातचीत की। मिश्रा ने बैठक के बाद अभिभावकों को आश्वासन दिया कि बीएआई के पास उन दोनों खिलाड़ियों के पहचान पत्र हैं जिन्होंने पंजीकरण के समय संदिग्ध दस्तावेज जमा कराये थे। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा और अन्य आरोपी खिलाड़ियों के खिलाफ विस्तृत जांच की जाएगी।  मिश्रा ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, आयु-धोखाधड़ी समिति की बैठक के बाद दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

विरोध के बाद मैच एक दिन के लिए स्थगित
योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया रैंकिंग अंडर-13 स्पर्धाओं के पहले दिन के मुख्य ड्रॉ मैचों को एक घंटे की कार्रवाई के बाद ही रोकना पड़ा था। अभिभावकों के विरोध के बाद इसे एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था।  खिलाड़ियों और अभिभावकों के बीच चर्चा थी कि बैठक के बाद फिर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से रैंकिंग अंक छीन लिए जाएंगे, लेकिन मिश्रा ने स्पष्ट किया कि बीएआई द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया था और आयोजकों के पास इस तरह के एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं था।

अंक काटना और  रद्द करना पूरी तरह बीएआई के हाथ में
उन्होंने कहा, टूर्नामेंट के अंक काटना या रद्द करना पूरी तरह से बीएआई के हाथ में है। एक स्थानीय व्यक्ति ने भ्रम पैदा कर माता-पिता तक गलत संदेश पहुंचाया था जिसका बीएआई से कुछ लेना-देना नहीं है। किसी भी अंक को कम या रद्द नहीं किया गया है।

महाराष्ट्र में आज नई सरकार का शपथग्रहण, एकनाथ शिंदे बनेंगे मुख्यमंत्री
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच बुधवार को उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद के इस्तीफे के बाद आज गुरूवार को एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन में शाम 7 बजे नई सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। वहीं शपथग्रहण समारोह से पहले देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन पहुंचे, जहां राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राजभवन में राज्यपाल से मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीजेपी शिंदे का समर्थन करेंगी।

उल्लेखनीय है कि  महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के पतन के बाद नई सरकार के गठन के लिए भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की राजनीतिक गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। इस काम में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की अगुवाई में उनके गुट के विधायक भी जुटे हुए हैं।

बहुमंजिला इमारतों एवं टाउनशिप को पेयजल कनेक्शन के लिए शीघ्र जारी होगी पाॅलिसी
जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में बहुमंजिला इमारतों एवं निजी टाउनशिप में रह रहे लोगों को पेयजल कनेक्शन देने के सम्बन्ध में बनने वाली नीति अगले 15 दिनों में फाइनल कर जारी की जाए।
डॉ. जोशी शनिवार को बहुमंजिला इमारतों में पेयजल कनेक्शन देने के लिए बनने वाली नीति से सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि बहुमंजिला आवासीय भवनों में रह रहे लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बनने वाली इस पाॅलिसी में सभी पक्षों के सुझावों को शामिल करते हुए एक अच्छी पाॅलिसी बनाई जाए, जो आमजन के हित में हो। उन्होंने पाॅलिसी से जुड़े अधिकारियों से पिछली दो बैठकों में हुई चर्चा और पाॅलिसी में शामिल बिन्दुओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि बिल्डर्स, निजी टाउनशिप डवलपर्स के साथ ही रेजीडेन्ट वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधियों से व्यापक चर्चा कर पाॅलिसी को अंतिम रूप दिया जाए। जलदाय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पेयजल उपलब्धता की विकट स्थिति एवं लगातार गिरते जा रहे भूजल स्तर को देखते हुए बहुमंजिला इमारतों एवं टाउनशिप डवलपर्स को जल संरक्षण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए और अधिक से अधिक इमारतों में सीवरेज के पानी को ट्रीट कर वाॅशरूम एवं पौधों को पानी पिलाने के लिए इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत बनी बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों को पेयजल कनेक्शन देने के लिए पाॅलिसी में अलग से प्रावधान करने केे निर्देश दिए ताकि कम आय वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

उल्लेखनीय है कि बहुमंजिला इमारतों एवं निजी टाउनशिप में रह रहे लोगों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में कोई व्यावहारिक नीति नहीं होने के कारण लम्बे समय से इन इमारतों में रहने वाले लोगों को पेयजल कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। इन लोगों की पेयजल सम्बन्धी समस्याओं को देखते हुए जलदाय मंत्री डाॅ. महेश जोशी ने 26 अप्रैल को आयोजित बैठक में अधिकारियों को बहुमंजिला इमारतों को पेयजल कनेक्शन के लिए पाॅलिसी तैयार करने के सम्बन्ध में निर्देश दिए थे। जलदाय मंत्री के निर्देशों के बाद इस सम्बन्ध में मुख्य अभियंता (शहरी) की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी।

आज का 'राशिफल'
मेष - दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। सिर दर्द, दांत दर्द की शिकायत की संभावना, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। खान पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति बनी रहेगी। मौसमी बीमारी से परेशानी बढ सकती है।

वृष - मानसिक परेशानी वाला दिन है, आय में कमी होगी। नौकरी, व्यापार में बाधा उत्पन्न होने से मन विचलित रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अधीनस्थों के व्यवहार से व्यापार में हानि होने की संभावना। भूमि विवाद या पैतृक संपत्ति में हानि होने की संभावना है।

मिथुन - राज्य पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है, संभलकर कदम उठाएं, अवश्य लाभ मिलेगा। आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है।

कर्क - दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें। माता से विवाद संभव है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार में हानि की संभावना है। भूमि संबंधी मामलों में हानि की संभावना है।

सिंह - दिन उत्तम है। बहुत दिनों से रूके कार्य आज पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी लाभदायक समय है। शेयर  से लाभ होगा। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे।

कन्या -  मानसिक अशांति वाला दिन होने से स्वयं को नियंत्रित रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट में तकलीफ होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थों से धोखा मिल सकता है। भागीदार ही नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।शत्रुओं से सावधान रहें।

तुला - दिन उत्तम है, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। पिता का स्वास्थ्य ठीक होगा, संतान सुख उत्तम बनेगा। राज्य पक्ष से लाभ के अवसर मिलेंगे।  सकारात्मक सोच के साथ रहें।

वृश्चिक -  स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। रूके हुए काम बनेंगे। भाग्य साथ देगा, व्यापार में बडा लाभ होने की संभावना है। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहें हैं, तो दिन उत्तम है, बुजूर्गों के आशीर्वाद से व्यापार शुरू करें, लाभ मिलेगा।

धनु - दिन की शुरूआत से ही मानसिक रूप से स्वयं को संतुलित महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण होगा। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा।  छोटी मोटी यात्राओं से व्यापार में भी लाभ अर्जित होगा।

मकर - नौकरी के नए अवसर बनेंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा, व्यापारिक यात्राओं का योग हैं, लाभ होगा।नया व्यापार प्रारंभ करने की संभावना।

कुंभ - पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। यात्राओं से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी, राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों से लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।

मीन -दिन मिलाजुला रहेगा। मित्रों से अनबन हो सकती है। व्यापार में आ रहा उतार चढाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन गुप्त शत्रु व अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। आय से अधिक व्यय होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

गहलोत कैबिनेट में आज इन एजेंडों पर लगेगी मुहर....
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आज दोपहर 2 बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक में आधा दर्जन विभागों से जुड़े एजेंडों पर चर्चा के बाद मुहर लगेगी। बैठक में पहले गत  मंत्रिमण्डल की 52वीं कार्यवाही विवरण की प्रति बैठक में लिये गये निर्णयों के कार्यवाही विवरण की पुष्टि होगी। इसके बाद कृषि विभाग के राजस्थान कृषि उपज मण्डी (प्रथम संशोधन) अध्यादेश, 2022 के संबंध में, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के  राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधीनस्थ सेवा नियम- 1965 के अंतर्गत कार्यरत नेत्र सहायक संवर्ग में पदोन्नति क्रम अभिनिर्धारित किये जाने के संबंध में, वित्त विभाग के राजस्थान राज्य कर्मचारी सामान्य प्रावधायी निधि नियम, 2021 में संशोधन संबंधी प्रस्ताव, शिक्षा विभाग के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, उच्च भुसावर, जिला - भरतपुर का नामकरण स्वर्गीय श्री जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भुसावर जिला - भरतपुर किये जाने, सूचना प्रोद्यौगिकी एवं संचार विभाग के राजीव गांधी सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलोजी (R-CAT) संस्थान को सोसाइटी के रूप में स्थापित करने तथा इस सोसाइटी के Bye-Laws के अनुमोदन के सम्बन्ध में चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। बैठक में राज्यसभा चुनावों में तीनों प्रत्याशियों की जीत पर भी अनोपचारिक चर्चा सम्भावित है।