clarification - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विदेश मंत्रालय का दावा: यूएई से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए किसी समझौते पर न​हीं हुई बात, फुजैरा के रास्ते भारतीय नागरिकों को निकालने की खबरों का किया खंड़न
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने मीडिया में आई इन खबरों का खंडन किया है जिनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लाखों भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए एक समझौते पर विचार विमर्श का दावा किया गया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अपने फैक्ट चैक हैंडल पर कहा है कि इस तरह की रिपोर्ट निराधार है और अभी भारतीय नागरिकों को यूएई से निकालने की कोई योजना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि भारत और यूएई फुजैरा के रास्ते लाखों भारतीय नागरिकों को निकालने के समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्टों में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूरोप की अपनी चार देशों की यात्रा से पहले यूएई जा रहे हैं।

कांग्रेस ने आंध्रप्रदेश के विशेष दर्जे पर मोदी से मांगा स्पष्टीकरण
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू के विजयवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद तेलुगू राज्य को विशेष दर्जा दिये जाने सहित पांच महत्वपूर्ण मुद्दों पर मोदी से स्पष्टीकरण मांगा।

रमेश ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि कई साल पहले मैंने राज्यसभा में मोदी सरकार की ओर से 2014 के आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के वादे को पूरा करने में विफल रहने के बारे में भाषण दिया था, लेकिन दुर्भाग्य से यह आज भी सच है।

उन्होंने कहा कि नायडू गारू, जब तक कि मुद्दों को दृढ़ संकल्प के साथ नहीं उठाया जाता, प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल के बाद भी इन वादों को पूरा किये जाने की कोई उम्मीद नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ''मोदी को आंध्र प्रदेश के लोगों को पांच महत्वपूर्ण भुला दिए गए मुद्दों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए- आंध्र प्रदेश को विशेष श्रेणी का दर्जा दिया जाना चाहिए, जैसा कि उन्होंने (प्रधानमंत्री ने) मार्च 2014 में पवित्र तिरुपति में वादा किया था, पोलावरम बहुउद्देशीय ङ्क्षसचाई परियोजना के लंबित धन को जारी किया जायेगा और विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (वीएसपी) का निजीकरण रोका जायेगा तथा आंध्र प्रदेश में मुख्यालय के साथ नए दक्षिण तट रेलवे जोन का क्रियान्वयन किया जाएगा।

रमेश ने कहा कि मोदी को अब भी 10 वर्षों से लंबित कडप्पा स्टील उद्योग, दुगाराजपत्तनम बंदरगाह, काकीनाडा पेट्रो कॉम्प्लेक्स और कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना सहित आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के विभिन्न वादों को पूरा करने की आवश्यकता है।

हत्याकांड के आरोपियों का पॉलिटिक्ल कनेक्शन! भाजपा नेताओं के संबंध पर कांग्रेस ने मांगा स्पष्टीकरण
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि कन्हैया हत्याकांड के आरोपियों के संबंध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नेताओं से होने का खुलासा हुआ है। इसलिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि हादसे के संदर्भ में एक ग्रुप ने बेहद सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि कन्हैयालाल की हत्या के मुख्य आरोपी रियाज अटारी के सम्बन्ध भाजपा नेता इरशाद चैनवाला एवं मोहम्मद ताहिर से है और उनके सम्बंधों की तस्वीरें जगजाहिर हैं।

इसी खुलासे में यह बात भी सामने आई है कि रियाज अटारी अक्सर राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता एवं राज्य के पूर्व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया के कार्यक्रमों में भाग लेता रहा है। रियाज की राजस्थान  भाजपा अल्पसंख्यक इकाई की बैठकों में शामिल होने की तस्वीरें भी सामने आई है। प्रवक्ता ने पूछा कि क्या भाजपा पूरे देश में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर अपने प्रवक्ताओं एवं नेताओं के जरिए पूरे देश में आग लगाकर राजनीतिक ध्रुवीकरण का फायदा उठाने का प्रयास कर रही है। उनका यह भी सवाल है कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित उन पार्टी के नेताओं के उन्माद फ़ैलाने की कोशिशों पर शांत रहेंगे।

रीट पेपर लीक कांड: राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राज्य समन्वयक डॉ. सिंह की सफाई
जयपुर। रीट पेपर लीक कांड के मामले में मंगलवार को राजस्थान विश्वविद्यालय के देराश्री सदन में राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राज्य  समन्वयक डॉ. बने सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए उन पर और राजीव गांधी स्टडी सर्किल पर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। डॉ सिंह ने कहा कि कुछ लोग उन्हें और राजीव गांधी स्टडी सर्किल को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पेपर लीक मामले में कोई उनका नाम साबित कर दे तो वह नौकरी छोड़ देंगे। डॉ सिंह ने कहा कि कुछ लोगों की ओर से उनके नाम से रिकॉर्डिंग जारी की जा रही है, जिसमें उनका कोई हाथ नहीं है।  वहीं उन्होंने दावा किया कि मैं एसओजी की जांच में पूरा सहयोग करूंगा और यदि एसओजी मेरे से पूछताछ करती है तो मैं वहां पर भी जाऊंगा। उन्होंने कॉलेज शिक्षा निदेशालय से 1 महीने राजगढ़ अलवर की कॉलेज में पोस्टिंग करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अभी मैंने कहीं पर भी ज्वाइन नहीं किया है और सरकारी नियम के अनुसार में पद ज्वाइन कर लूंगा उन्होंने मीडिया की ओर से पूछे जाने पर उन्होंने सभी सवालों का गोलमोल जवाब दिया और अपनी जोइनिंग से लेकर अपने परिवार और संपत्ति के बारे में भी उन्होंने दस्तावेज पेश किए है, साथ ही डॉ सिंह ने मीडिया को कांग्रेस सरकार के नेताओं की फोटो भी दिए हैं।

वीडीओ पेपर लीक का मामला एबीवीपी ने की जांच की मांग
जयपुर। प्रदेश में बीती 27 और 28 दिसम्बर को हुई ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) प्रारंभिक भर्ती परीक्षा में सिरोही में दो लोगों को पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी एनएसयूआई का महासचिव बताया जा रहा है। ऐसे में अब एबीवीपी ने जहां पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। वहीं एनएसयूआई का कहना है कि आरोपी का संगठन से कोई नाता नहीं है।

पेपर लीक और नकल के मामले बढ़ रहे:  वीडीओ भर्ती परीक्षा के दौरान पकड़े गए आरोपी को लेकर एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होशियार मीणा का कहना है कि प्रदेश में पिछले कुछ समय से ऐसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वीडीओ की परीक्षा में एनएसयूआई पदाधिकारी की संलिप्तता बताती है कि ऐसी घटनाएं पेपर लीक के मामलों में अंदर के ही लोग शामिल हैं। ऐसे में इस मामले की जांच करके उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

वर्तमान में आरोपी का कोई संबंध नहीं: एनएसयूआई प्रदेश प्रवक्ता रमेश भाटी का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपी का एनएसयूआई से कोई संबंध नहीं है। जुलाई 2020 में जब संगठन की सभी कार्यकारिणी को भंग किया गया था, उसी समय इस पदाधिकारी को महासचिव के पद से हटा दिया गया था। ऐसे में वर्तमान में आरोपी संगठन में नहीं है।

तबादलों में करप्शन को लेकर CM गहलोत की सफाई
जयपुर। प्रदेश में दो दिन से शिक्षा विभाग में तबादलों में करप्शन को लेकर चल रही चर्चाओं का गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विराम दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने केवल शिक्षा विभाग के लिए ही नहीं बोला, हर विभाग में करप्शन है। गहलोत ने दौसा में मीडिया से बातचीत में कहा कि करप्शन की बात मैंने शुरू की, जो पकड़े जा रहे हैं, वे खाली शिक्षा विभाग के ही नहीं हैं। खाली टीचर की बात नहीं थी, वो बात थी कि हर डिपार्टमेंट में करप्शन होता ही है। हमारी सरकार की मंशा है कि उसे रोका जाए, इसलिए खाली शिक्षा विभाग की ही बात नहीं है। एक सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि मैंने कहा था कि टीचर भी तबादलों के लिए उतना ही तकलीफ  पाते हैं। पैसे देकर ट्रांसफर पोस्टिंग की नौबत क्यों आए, जब ट्रांसफर की पॉलिसी ही बन जाए। इससे सबको पता रहेगा कि उसका नंबर कब आएगा। इससे टीचर तबादलों के लिए न पैसा देगा और न करप्शन होगा। उन्होंने कहा कि अभी तो जो पकड़े जा रहे हैं, वे दूसरे विभागों के हैं। मेरे पास गृह विभाग है, उसमें भी कई लोग पकड़े गए हैं। शिक्षा विभाग के लिए यह कह दिया तो उसे गलत तरीके से समझा गया। एसीबी इतना अच्छा काम कर रही है। हिंदुस्तान में सबसे अच्छा काम एसीबी कर रही है। बड़े-बड़े अफसर पकड़े गए हैं। कलेक्टर और एसपी पकड़े गए हैं और सस्पेंड तक हुए हैं। ऐसा राजस्थान में ही मिलेगा।