driver - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान रोडवेज मुख्यालय का बड़ा फैसला, मेडिकल अनफिट चालकों को मिलेगा वैकल्पिक काम
जयपुर। राजस्थान रोडवेज मुख्यालय ने मेडिकल आधार पर अनफिट पाए गए चालकों को राहत देते हुए वैकल्पिक कार्य देने के निर्देश जारी किए हैं। रोडवेज मुख्यालय की ओर से 46 चालकों की सूची जारी कर उन्हें बस संचालन के अलावा अन्य उपयुक्त कार्यों में लगाने की अनुमति दी गई है। आदेशों के अनुसार इन कर्मचारियों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप कार्यालय या अन्य गैर-ड्राइविंग कार्य लिए जा सकेंगे। वहीं मेडिकल बोर्ड परीक्षण में 7 चालक फिट पाए गए हैं। रोडवेज प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन चालकों की नियमानुसार मार्गों पर ड्यूटी लगाई जाए।

रोडवेज की डीजीएम (एडमिन) निशा की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी इकाइयां आदेशों की पालना सुनिश्चित करें। इस निर्णय से लंबे समय से मेडिकल परीक्षण का इंतजार कर रहे चालकों को राहत मिलने की संभावना है।

बाइक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर : हादसे में मौके पर ही मौत, चालक गंभीर घायल
रुदावल। रुदावल-बयाना रोड पर खेरिया मोड के पास एक बाइक ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गया। गंभीर घायल बाइक चालक को भरतपुर चिकित्सालय के लिए रेफर किया है। रुदावल थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि गांव खेरिया निवासी पूरन पुत्र रामभरोसी कुशवाह ने मामला दर्ज कराया है कि उसका भाई रामकिशन देर शाम को घर से काम से खेरिया मोड की तरफ जा रहा था।

रास्ते में बयाना की तरफ से आ रही बाइक के चालक ने तेजगति एवं लापरवाही से चलाते हुए गलत दिशा में आकर रामकिशन को टक्कर मार दी, जिससे रामकिशन की मौके पर मौत हो गई। साथ ही बाइक चालक कस्बा रुदावल निवासी पुष्पेन्द्र पुत्र किशनसिंह कोली भी घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए रुदावल सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर होने से भरतपुर रेफर कर दिया।

महाराष्ट्र में चालक ने खोया नियंत्रण : पिकअप खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत
नंदुरबार। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हुए है, जिनमें से 8 की हालत गंभीर हैं।  हादसे के समय श्रद्धालु धड़गांव तालुका के असली में अस्तम्भ (अश्वत्थामा) ऋषि की तीर्थयात्रा से आ रहे थे।

यह तीर्थयात्रा हर साल दिवाली के आसपास आयोजित की जाती है। चांदसैली के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वाहन खाई में गिर गया। वाहन में लगभग 25 श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे।

कैब ड्राइवर ने रास्ता बदलकर रोकी कार : 2 अन्य लोगों को कार में बैठाया, महिला पायलट से की छेड़छाड़
मुंबई। पुलिस ने एक नामी एयरलाइंस में काम करने वाली महिला पायलट के साथ छेड़छाड़ के आरोप में कैब ड्राइवर समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला पायलट ने आरोप लगाया कि जब वह एक निजी कैब में जा रही थी, तो ड्राइवर ने 2 अनजान लोगों को कैब में बैठा लिया, जिन्होंने कथित तौर पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। महिला के आरोपों के आधार पर पुलिस ने ड्राइवर और 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस वाहन की सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना का खुलासा करने की कोशिश कर रही है। उसने अपनी शिकायत में कहा कि ड्राइवर ने रास्ता बदलकर कार रोक दी और कार में कुछ अनजान लोगों को बैठा दिया। उनमें से एक आगे की सीट पर बैठ गया, जबकि दूसरा महिला के पास में पीछे बैठ गया। पास में बैठे व्यक्ति ने अचानक उसका दाहिना हाथ पकड़ कर मरोड़ दिया। दूसरे व्यक्ति ने उसे अनुचित तरीके से जबरदस्ती छुआ और जब यह सब चल रहा था, तब ड्राइवर आराम से टैक्सी चला रहा था।

वाह रे रोडवेज प्रशासन: चालक की हो चुकी मौत, फिर भी ऑन ड्यूटी दर्शाते रहे, अलवर डिपो का मामला
जयपुर। राजस्थान रोडवेज का जोरदार कारनामा सामने आया है। अलवर आगार में एक चालक की एक साल पहले मौत हो चुकी, फिर भी उसे ऑन ड्यूटी दिखाया गया है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब मृतक के परिजनों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन करने के साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद आनन-फानन में मुख्य प्रबंधक की ओर से समय पालक को कारण बताओ नोटिस दिया गया, लेकिन ढाई माह बाद भी नोटिस का जवाब नहीं दिया गया।

जानकारी के अनुसार अलवर आगार में कार्यरत चालक लक्ष्मण सिंह का 15 अगस्त, 2023 को स्वर्गवास हो गया था। इसके बाद भी अलवर आगार में दुर्गाप्रसाद शर्मा (मुख्य समयपालक) की ओर से स्व. लक्ष्मण सिंह की 16 अगस्त से 15 सितंबर, 2023 तक उपस्थिति भिजवाई गई। हालांकि रोडवेज प्रशासन ने इस अवधि के वेतन का भुगतान नहीं किया। मामले का खुलासा होने के बाद मुख्य प्रबंधक की ओर से मुख्य समय पालक को 28 मार्च, 2024 को कारण बताओ नोटिस दिया गया। जिसका सात दिन में जवाब देना था, लेकिन अभी तक जवाब नही दिया गया।

मुख्य प्रबंधक पवन कटारा ने बताया कि मामला सामने आने पर मैने समय पालक को नोटिस देकर जवाब मांगा है, फिलहाल जवाब नही आया। जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शराबी एम्बुलेंस चालक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत
कोटा । गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित छावनी फ्लाई ओवर पर गुरुवार को  एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने  बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला और एक बालक सहित स्वयं बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। घटना में वह भी चोटिल हो गया। सभी घायलों को एमबीएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। इलाज के दौरान बाइक सवार पवन कुमार तथा उसकी पत्नी मनभर देवी की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया है। हादसा इतना जोरदार था कि एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर के साथ लगी दो फीट की दीवार पर चढ़ गई। मौके पर सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन जैन, डिप्टी एसपी अमर सिंह राठौड़, थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा, यातायात पुलिस उप-अधीक्षक कालूराम वर्मा , निरीक्षक कलावती चौधरी सहित अन्य पुलिस के अधिकारी मौंके पर पहुंचे तथा क्रेन की मदद से एम्बुलेंस को डिवाइडर से नीचे उतारा ।  हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इससे यातायात संचालन कुछ समय के लिए रुक गया। पुलिस ने लोगों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

पुलिस उप-अधीक्षक अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि छावनी से एरोड्म की और एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार दो महिलाएं एक बच्चा तथा बाइक चालक पुलिया से नीचे गिर गए, चारों घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर एक महिला की मौत हो गई। हादसे में घायल एक युवक की पहचान पवन कुमार पुत्र प्रेम शंकर निवासी पीपलदा, एम्बुलेंस चालक सुरेन्द्र तथा एक महिला  की मनभर  के रूप में हुई है।  बताया जा रहा है बाइक सवार अपने परिवार के साथ गोपालपुरा माताजी के दर्शन करने के लिए जा रहा था।

ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर चढ़ाने का प्रयास
मोके पर तैनात पुलिस कर्मी राजन ने बताया कि सामने से एक एम्बुलेंस लहराती आती दिखाई देने पर उसे रोकने का प्रयास किया । एम्बुलेंस चालक ने उसे टक्कर मारने का प्रयास किया तथा आगे निकल गया। एम्बुलेंस तेज रफ्तार में थी। इसके बाद उसे वायरलेस से पुलिस कंट्रोल रूम तथा अगले पाइंट पर तैनात पुलिस जवान को जानकारी दी, लेकिन इस बीच यह  हादसा हो गया।

अवैध बजरी खनन करते ट्रेक्टर ट्रोली जब्त, चालक ट्रेक्टर ट्रोली छोड़ कर भागा
उनियारा। उनियारा क्षेत्र के बनेठा पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध बजरी खनन कर परिवहन करते ले जाते हुए जप्त किया। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी एवं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द मिश्रा के आदेशानुसार, वृत पुलिस उप अधीक्षक उनियारा शकील अहमद के निर्देशानुसार थानाधिकारी भवंर लाल  मय पुलिस टीम के द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर की इत्तला पर बनास नदी से मीणों की झोपड़िया की तरफ  एक ट्रेक्टर मय ट्रोली अवैध बजरी भर कर जा रहा है।

बालाजी मन्दिर के पास मीणो की झोपडिया पहुंचा जहां बनास नदी की तरफ से एक ट्रेक्टर बिना नम्बरी व ट्रोली में अवैध बजरी भरी हुई को पकडा । पुलिस को देख ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर ट्रोली को छोड़ कर भाग गया । पुलिस ने बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राल को जप्त कर ट्रेक्टर ट्रोली के अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

राज्य पशु की तस्करी: अवैध रूप से ट्रक में 17 ऊंट ले जा रहा चालक गिरफ्तार
जयपुर। मालपुरा गेट पुलिस ने शनिवार को गश्त के दौरान अवैध रूप से ट्रक में 17 ऊंट ले जा रहे चालक जकरिया पुत्र महबूब खान फिरोजपुर गुड़गांव हरियाणा को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।  थानाप्रभारी रायसल सिंह ने बताया कि रात साढ़े 11 बजे एएसआई हरिकेश थाने की टीम के साथ इलाके में गश्त के लिए निकले थे। साढ़े बारह बजे सूचना मिली कि भारत पेट्रोलियम पम्प टोंक रोड सांगानेर पर एक ट्रक खड़ा है, जिसमें ऊंट हैं। टीम ने दबिश दी और जांच की तो ट्रक में 17 ऊंट थे, इनमें छह नर और 11 मादा थी। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कबूल किया कि वह इन ऊंटों को टोंक से लेकर आ रहा है और लुहारू हरियाणा पहुंचाने थे।

महिला ने बस में छोड़ी एक दिन की बच्ची, चालक गोद में लेकर उसकी मां को ढूंढता रहा
उदयपुर। संभाग के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर बुधवार सुबह जोधपुर से आने वाली बस में एक दिन की बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। बस चालक इस मासूम को गोद में उठाकर काफी देर तक चिल्लाता रहा कि अरे भाई यह बच्ची किसकी है। काफी देर इंतजार करने के बाद भी कोई इस बच्ची पर हक जताने नहीं पहुंचा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार सुबह सवा आठ बजे यह बस प्रतापगढ़ पहुंची, जहां सभी सवारियां उतर गई। इसी दौरान चालक-परिचालक को एक बच्ची के रोने की आवाज आई। इस पर चालक के मौके पर मौजूद सवारियों से बच्ची के बारे में पूछा, लेकिन बच्ची और उसके परिजनों के बारे में कुछ पता नहीं चला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद नवजात को जिला अस्पताल के शिशु इकाई वार्ड में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की। बच्ची एकदम स्वस्थ है।

पाली से आई थी महिला
बताया गया कि मासूम जिस कपड़े में लिपटी थी, उसके पीछे अस्पताल की मुहर लगी थी, जो पाली जिले के लोढ़ा हॉस्पिटल की है। पुलिस ने यहां पर पूछताछ की जहां से पता चला कि मंगलवार सुबह घर से डिलीवरी होकर एक महिला जरूर आई थी। उसकी ब्लीडिंग हो रही थी, यहां उसका इलाज भी किया गया है। उनसे एक बच्ची का जन्म दिया था। जिसे मंगलवार देर शाम छुट्टी दे गई थी। वह प्रतापगढ़ क्षेत्र की ही रहने वाली है। नवजात बालिका का वजन 2 किलो 100 ग्राम है। पुलिस ने बताया कि सुबह एक नवजात बच्ची स्लीपर बस से मिली। उसे शिशु इकाई केंद्र में भर्ती कराया है। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है। बाल सुरक्षा समिति को अवगत करा दिया है।

कांस्टेबल को बोनट पर एक किमी तक ले गया कार चालक
जोधपुर। शहर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल चौराहा पाल के निकट यातायात पुलिस के कांस्टेबल को कार चालक एक किलोमीटर तक बोनट पर घसीटता ले गया। कांस्टेबल ने कार को पकड़े रखा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने लोगों के सहयोग से कार को पीएफ ऑफिस के पास में रूकवाया। कार में सवार चालक और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

सीट बैल्ट नहीं लगाने का बना रहा था चालान
सेंट्रल एकेडमी स्कूल चौराहा के पास में यातायात पुलिस के हैडकांस्टेबल हरेंद्र एवं कांस्टेबल गोपाल की ड्यूटी थी। शाम पांच बजे के आस पास एक कार को वहां से निकलने पर रूकने का इशारा किया गया, तब कार चालक ने गाड़ी को रोक दिया। उसके सीट बैल्ट नहीं लगा था। कांस्टेबल गोपाल कार के बोनट साइड की तरफ खड़ा होकर मशीन से नंबर नोट करने लगा तब हैड कांस्टेबल ने चालक से बात करने का प्रयास किया। इतने में चालक ने गाड़ी चला दी, जिससे बोनट के आगे खड़ा गोपाल कांस्टेबल उस पर गिर गया। तकरीबन एक किलोमीटर तक उसे घसीटा गया। कार चालक गजेंद्र और उसकी पत्नी संतोष सालेचा को गिरफ्तार कर लिया गया।

बसों का नहीं हो रहा मेंटेनेंस, लो फ्लोर बस में लगी आग
जयपुर। शहर में परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाने वाली जेसीटीएसएल की बसों का मेंटेनेंस नहीं हो रहा है। इसके चलते कभी बसों के ब्रेक फैल हो रहे है, तो कभी गाड़ियों में आग लग रही है। जेसीटीएसएल की एक बस में आग लग गई।

गांधी नगर मोड़ के पास लो-फ्लोर बस से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने बस को रोका। देखते ही देखते आग फैलती गई। यह देखकर बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी हो गई। हादसे की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने की भिड़ंत, दो लोगों की दर्दनाक मौत
श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जयपुर हाईवे पर श्रीडूंगरगढ़ के गांव सातलेरा के पास बुधवार देर रात को ट्रेलर एवं ट्रक की आमने सामने हुई भीषण भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग में एक ट्रक का ड्राईवर जिंदा जल गया। जबकि सहचालक को मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खींच कर बाहर निकाल कर हॉस्पिटल भेजा लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया दूसरे ट्रक का गाड़ी का ड्राईवर भीषण टक्कर लगने से गाड़ी से उछल कर दूर जा गिरा, जिसको हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हादसा इतना भीषण था कि हर किसी की रूह कांप उठी। आमने सामने की भिड़ंत इतनी जबरदस्त की तेज धमाके की आवाज तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर दो किलोमीटर दूर तक वाहनों का जाम लग गया। सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के जवान मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ बचाव कार्य में तेजी से जुट गए। साथ ही श्रीडूंगरगढ़ से नगर पालिका की आग बुझाने की गाड़ी भी घटना स्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही आपनो गांव सेवा समिति के सदस्य एंबुलेंस तथा पानी का टैंकर लेकर मौके पर पहुंच गए ओर बचाव कार्य में जुट गए। साथ ही सातलेरा गांव के ट्रैक्टर ड्राइवर नेमीचंद जाखड़ ने दो टैंकर पानी दमकल तक पहुंचाया। लेकिन थोड़ी देर आग शांत होने के बाद फिर सुलगने लगी तो दमकल गाड़ी फिर पानी लाने दौड़ पड़ी और आग पर काबू पाया। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक गाड़ी का ड्राइवर अंदर ही फंस गया जो जिंदा जल गया। इस गाड़ी के खलासी को मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाहर निकाल कर हॉस्पिटल भेजा लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद आग लगने तथा गाड़ियों में हो रहे धमाके के कारण ट्रेलर में फंसे ड्राइवर को निकाल नहीं सके जो ग्रामीणों की बेबस आंखो के सामने जिंदा जल गया। पुलिस ने हाईवे पर लगे जाम को एक एक कर गाड़ियों को निकाल कर रास्ता सुचारू किया। तथा क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त दोनों ट्रकों को साइड में करवाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन भारी गाडियां क्रेन से उठ नहीं पाई बाद में श्री डूंगरगढ़ से जेसीबी मशीन बुलाकर क्रेन की सहायता से दोनों ट्रकों को साइड में करवाया तथा सड़क पर बिखरी ग्रिट को हटवाया। इस हादसे में ट्रेलर में बजरी भरी हुई थी जो रतनगढ़ की ओर जा रहा था जबकि ट्रक में ग्रिट भरी हुई थी जो श्री डूंगरगढ़ की तरफ आ रहा था।