Punjab Assembly Deputy Speaker - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंजाब: पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 93 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
जालंधर। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वरिष्ठ नेता भगत चुन्नी लाल का गुरुवार को जालंधर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। भगत चुन्नी लाल के पुत्र एवं पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने अपने पिता के निधन की जानकारी दी। मोहिंदर भगत ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता अब उनके बीच नहीं रहे और उनके निधन से परिवार बेहद दुखी है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम पांच बजे जालंधर में किया जाएगा।

एक दिसंबर 1932 को तत्कालीन सियालकोट (अब पाकिस्तान) में जन्मे भगत चुन्नी लाल विभाजन के बाद परिवार के साथ जालंधर आकर बस गए थे। उन्होंने 1985 में जालंधर दक्षिण विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पहली बार चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। बाद में भाजपा में शामिल होकर उन्होंने 1997 और 2007 में जालंधर दक्षिण सीट से जीत दर्ज की।

परिसीमन के बाद 2012 में जालंधर पश्चिम सीट से भी निर्वाचित हुए। वह 2011 में पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे तथा 2012 में प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली अकाली दल-भाजपा सरकार में स्थानीय निकाय और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री बने। उनके पुत्र मोहिंदर भगत अप्रैल 2023 में भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और वर्तमान में पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।