sambhar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जोधपुर, मेड़ता, नागौर, सांभर और फुलेरा से नई मूंग की आवक शुरू, पिछले साल से बेहतर
जयपुर। राजधनी कृषि उपज मंडी, कूकर खेड़ा में नए मूंग, मोठ और चौला की आवक शुरू हो गई है। गुरुवार को आवक सामान्य रही।

मंडी में मूंग की आवक:
जोधपुर, मेड़ता, नागौर, सांभर और फुलेरा मंडियों से नई मूंग की आवक शुरू हो गई है। इस बार पिछले साल की तुलना में आवक बेहतर है, जिससे किसानों को उम्मीद है कि उन्हें अच्छे भाव मिलेंगे।

चौला की आवक में सुधार:
नवलगढ़, सीकर और मुकुंदगढ़ में नई चावल की आवक ने भी रफ्तार पकड़ ली है। मंडियों में किसानों की अच्छी आवक देखने को मिल रही है, जिससे बाजार में चौला के दाम स्थिर बने हुए हैं।

मोठ की स्थिति:
नोखा, बीकानेर और सरदारशहर में मोठ की फसल की भी आवक शुरू हो चुकी है। इस बार बारिश से कुछ इलाकों को छोड़कर फसलों को नुकसान नहीं हुआ है, जिससे मोठ की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार देखा जा रहा है। मालपुरा और चाकसू क्षेत्र में बारिश के चलते कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में स्थिति संतोषजनक रही है।

मंडी में भाव:

मोठ: 58-62 रुपए प्रति किलो

चौला: 78-82रुपए प्रति किलो

मूंग: 68-74 रुपए प्रति किलो

जयपुर मंडी में लूज़ भाव बने हुए हैं, लेकिन आवक अच्छी होने के चलते व्यापारियों और किसानों को बाजार में स्थिरता की उम्मीद है।

जमवारामगढ और सांभर का विजयी अभियान जारी
खेप्र/नवज्योति,जयपुर। जमवारामगढ़ ने राजीव गांधी जिला ग्रामीण ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरूष व महिला कबड्डी और टेनिस बॉल क्रिकेट में महिला व पुरूष वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौहरी जीत दर्ज की। वही सांभर लेक ने पुरूष व महिला कबड्डी और टेनिसबॉल क्रिकेट में जीत हासिल की।

शहरी ओलम्पिक खेलों में भी क्लस्टर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए जिनमें फुटबॉल के पुरूष वर्ग में क्लस्टर 478 एवं महिला वर्ग में क्लस्टर 454 विजेता रहे। ये मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम और राजस्थान विश्वविद्यालय खेल मैदानों पर आयोजित किये जा रहे हैं।
रविवार को खेले गए ग्रामीण ओलंपिक खेलों के परिणाम निम्न प्रकार रहे- कबड्डी: पुरूष वर्ग में सांभर लेक, झोटवाड़ा ग्रामीण, जमवारामगढ व  माधोराजपुरा ने जीत दर्ज की। महिला वर्ग में जालसू, बस्सी, सांभर लेक व  जमवारामगढ ने जीत दर्ज की।

साभंर लेक नगर पालिका, शाहपुरा ग्रामीण, बस्सी नगर पालिका, चाकसू नगर पालिका, सांगानेर ग्रामीण, आमेर व जोबनेर नगर पालिका विजयी रहे। महिला वर्ग में जमवारामगढ, गोविन्दगढ़, जालसू व शाहपुरा विजेता रहे।  फुटबॉल के पुरुष वर्ग में बस्सी, चौमू नगर पालिका, शाहपुरा नगर पालिका व सांभर नगर पालिका तथा महिला वर्ग में चाकसू, झोटवाड़ा ग्रामीण व सांभर लेक नगर पालिका ने जीत दर्ज की। राजीव गांधी जिला शहरी ओलंपिक खेल में 4 वार्डों को मिलाकर एक टीम का गठन किया गया है, जो नगर निगम ग्रेटर के 150 वार्डों से संबंधित हैं। इनमें कुल 30 टीमें बनी हैं। इनमें नॉकआउट आधार पर मैच हो रहे है।

परिणाम: बास्केटबॉल के पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में क्लस्टर435 ने 453 को और 459 ने 440 को हराया। वही महिला वर्ग में टीम 471 ने 648 को और 453 ने 454 को हराया। खो-खो के महिला वर्ग के क्लस्टर सेमीफाइनल में 435 ने 451 को और 201 ने 643 को हराया। फुटबॉल के पुरुष वर्ग के क्लस्टर फाइनल में 478 ने 22 को हरा व महिला वर्ग के फाइनल में 454 ने 471 को हरा खिताब जीता।

बर्ड फ्लू: सांभर में कौओं, रूफस ट्रीपी व उल्लू के शव मिले
सांभरझील। सांभर में पिछले छह दिनों से हो रही कौओं की मौत की वजह बर्ड फ्लू से होना पाया गया है। विभाग की ओर से भोपाल लैब में चार मृत कौओं का सैम्पल लेकर जांच करने हेतु भिजवाया गया था, रिपोर्ट का खुलासा होने के सांभरझील के लिए सरकार की ओर से बनाई गई निगरानी कमेटी में नियुक्त अधिकारियों की एक अहम बैठक जिला कलक्टर की ओर से बुलाई गई है। इसकी पूर्व तैयारी के लिए पशुपालन विभाग को पहले से ही सावचेत कर दिया गया है वहीं जयपुर से खुद उप वन संरक्षक वीरसिंह ओला ने मंगलवार को वन विभाग के रेंजर बालूराम सारण, काचरोदा नर्सरी में तैनात श्यामश्री शर्मा के साथ उन तमाम जगहों का निरीक्षण किया जहां पर कौओं के अलावा अन्य पक्षियों के शव पाए गए थे, इसके अलावा उनकी ओर से झील परिक्षेत्र का निरीक्षण कर अपने स्टाफ को पूरी तरह सतर्कता बरतने के निर्देश प्रदान किए। पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पदमचन्द कानखेड़िया ने बताया कि बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। पक्षियों में यह एच-5 एन-1 वायरस है जो एक हाइलोपैथिजनिक वायरस है, इंसानों में भी फैल सकता है, इसलिये उन तमाम जगहों पर जहां पर मृत पक्षी पाए गए हंै वहां पर लोगों का कम से कम मूवमेंट होना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड पर रहने के लिये कहा जा चुका है।  बर्ड फ्लू की गाइडलाइन की पूरी पालना करने के लिए विभाग की ओर से इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

150 कबूतरों की मौत
खारिया मीठापुर। समीप के बोयल गांव में गत सोमवार को 40 व मंगलवार को 100 से अधिक कबूतरों की मौतें हो गई। बोयल गांव के तालाब से लेकर लाम्बा मार्ग पर आने वाले बेरो व मार्गों पर जगह-जगह कबूतर मरे पड़े हैं। वही भैरव पर खुले बोर वाले कुआं में मरे हुए कबूतर देखने को मिल रहे हैं। रामासनी में दो, मामा नदी पर एक व सरदार समंद बांध क्षेत्र पर 4 कुरजां के शव मिले। विभागीय अधिकारियों ने बताया गोयल गांव में सोमवार को 40 व मंगलवार को 100 से अधिक कबूतरों की मौते हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद वन विभाग, पशुपालन एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे।

मौत का आंकड़ा 67
मंगलवार को सांभर में 5 कौओं के शव मिलने के बाद मृत कौओं का आंकड़ा 65 हो चुका है, वहीं रूफस ट्रीपी, उल्लू व गल पक्षियों के शव मिले है तथा एक कॉमन टीन के घायल मिलने के बाद उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। सांभर में इस प्रकार अब तक कुल 67 पक्षियों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है।

सांभर में 23 कौओं की मौत, जोधपुर में नहीं थमा कुरजां की मौतों का सिलसिला
जयपुर/जोधपुर/ सांभरलेक। हजारों किलोमीटर दूर का सफर तय कर मारवाड़ आने वाले प्रवासी परिन्दे कुरजां की मौत का सिलसिला थमा भी नहीं था कि जयपुर जिले के सांभर में 23 कौओं की मौत हो गई। कस्बे में तलाई वाले बालाजी और रेलवे फाटक के आगे डंपिंग यार्ड के आसपास काफी तादाद में कौओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शव अधिक पुराने होने से उनका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बाद में सभी शवों को ले जाकर काचरोदा नर्सरी में डिस्पोज करवा दिया गया। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. पदमचन्द ने बताया कि हमारी टीम गई थी, लेकिन सैम्पल के योग्य नहीं होने के कारण उनका सैम्पल नहीं लिया जा सका। बर्ड फ्लू की आशंका होने पर भोपाल स्थित लैब में सैम्पल भेजे जाते हैं, वहां की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाती है।

नवम्बर, 2019 में हुई थी हजारों परिन्दों की मौत
यह एक अजीब संयोग है कि नवम्बर, 2019 में सांभर झील में हजारों प्रवासी परिन्दों की मौत हो गई थी। इस बार भी कौओं की मौत नवम्बर में ही होना शुरू हुई है। उस समय सांभर झील में 25 प्रजातियों के हजारों परिन्दों की मौत हुई थी। बाद में खुलासा हुआ था कि परिन्दों की मौत एवियन बोटयूलिज्म नामक बीमारी से हुई थी। यह बीमारी मृत परिन्दों को खाने से प्रवासियों परिन्दों को हुई थी।

जोधपुर में परिन्दों की मौत बर्ड फ्लू से
जोधपुर में प्रवासी परिन्दों की मौत का सिलसिला आज भी जारी रहा। बताया जा रहा है कि अब तक दो सौ से अधिक परिन्दों की मौत हुई है। जोधपुर जिले के कापरड़ा के तालाब पर मरी हुई कुरजां में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर बर्ड फ्लू से निपटने के कदम उठाने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि 6 नवंबर को प्रवासी पक्षी खुर्जा के शव मिलने की सूचना मिली थी, जिस पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम करवाने के बाद इंडियन वेटेरीनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल को भिजवाया गया, जहां पर कापरड़ा में पाए गए मृत कुरजा पक्षी बर्ड फ्लू से मरने की पुष्टि हुई थी।