postmortem - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रिश्ते हुए तार-तार! शराब के लिए पैसे देने से इंकार करना मां के लिए पड़ा भारी; कलयुगी बेटे ने की बेरहमी से हत्या, पढ़ें पूरा मामला
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी मां की जमीन में पटक कर हत्या कर दी। सहायक पुलिस अधीक्षक/ पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने सोमवार को बताया कि गुरेह गांव में बीती देर रात शराब के नशे में धुत्त राधा चरण उर्फ पप्पू अपनी मां रामरती से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। बहस के दौरान हुए विवाद में उसने अपनी मां को उठाकर जमीन में पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना पर तत्काल अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्यों का संकलन किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज किया गया और घटना के बाद मौके से फरार हत्यारोपी बेटे पप्पू उर्फ राधा चरण को कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू की गई।

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देव मोड़ के समीप सोमवार तड़के एक पर्यटक बस और ट्रक टेलर के बीच हुई टक्कर में तीन पर्यटकों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पर्यटकों से भरी बस बोधगया से उत्तर प्रदेश के काशी जा रही थी। इसी दौरान देव मोड़ गांव के पास ओवरटेक करने के क्रम में बस की ट्रक टेलर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस पर सवार तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले के संगमा गांव निवासी हजरतया, फातमावती तथा पशुलेट वेंकटेश के रूप में की गई है।

औरंगाबाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ पर्यटकों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।

'हम सुसाइड कर रहे हैं...',मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने दूध में जहर मिलाकर खाया, दंपति सहित तीन बच्चों की मौत
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक परिवार के पांच सदस्यों के शव कमरे में मिलने सनसनी फैल गयी। पुलिस ने बताया कि खप्परपुर गांव में घर के भीतर पति, पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार के सदस्य जब सुबह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ।

खिड़की या दरवाजे से झांकने पर अंदर का दृश्य देख लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का मुआयना किया, तो शवों के पास ही दूध के गिलास पड़े मिले। इससे प्राथमिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि मौत का कारण जहरीला पदार्थ हो सकता है, जिसे दूध में मिलाकर दिया गया हो।

पुलिस अभी इस मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। मौत की असली वजह और समय की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

प्रयागराज में 14 साल की नाबालिग स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच शुरू
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किशोरी घर के भीतर फांसी के फंदे से लटकी मिली। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पूरामुफ्ती क्षेत्र के शेखसरवा गांव निवासी शिव बाबू की पुत्री दीपाली, जो आठवीं कक्षा की छात्रा थी, रविवार रात घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि पिता की डांट से नाराज होकर किशोरी ने आत्महत्या की। वहीं, छात्रा से जुड़े एक युवक ने आरोप लगाया है कि घटना से पहले उसके सामने किशोरी के साथ मारपीट की गई थी, जिससे मामला संदेह के घेरे में आ गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं और युवक के आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला की गला घोंटकर हत्या: गहने लूट ले गए बदमाश, पुलिस जांच शुरू
कनेछन कलां। गांव में घर में अकेली महिला की गला घोंटकर हत्या कर दिए जाने की वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। बदमाश हत्या कर महिला के पहने सोने चांदी के गहने भी लूट ले गए। जानकारी के अनुसार कनेछनकलां निवासी बसंती पत्नी मोहनलाल बैरवा उम्र 45 शनिवार रात गांव में  चल रहे रात्रि जागरण में गई थी और करीब एक बजे घर लौटी। इसके बाद बदमाश घर में घुस आए और अकेली होने का फायदा उठाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके पहने मांदलिया, रामनामी, झुमरियां, नथ सहित अन्य जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद शव को तीन कंबलों से ढंककर आरोपी फरार हो गए।

रविवार देर शाम सास जब गांव स्थित मकान पहुंची तो ताला लगा मिला। चाबी नहीं मिलने पर परिवार की एक लडकी से पूछताछ की गई, जिसके पास चाबी मिली। ताला खोलकर अंदर जाने पर बसंती कंबलों में ढंकी हुई मिली। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। कंबल हटाने पर गले पर निशान पाए गए और जेवरात गायब थे। घटना के बाद परिजनों और समाज के लोगों ने मृतका के आश्रित को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सोमवार को डीएसपी शाहपुरा, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह और तहसीलदार फूलियाकलां ने लोगों से समझाइश कर मामला शांत कराया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।

पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पत्नी के साथ ससुराल से अपने घर न लौट पाने के तनाव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 40 वर्षीय परसराम निवासी कनारी (थाना बीजादेही) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, परसराम 5 जनवरी को अपनी पत्नी रुक्मणी से मिलने उसके मायके बोरदेही थाना क्षेत्र स्थित खेड़ली बाजार आया था। उसने पत्नी से अपने साथ घर चलने के लिए कहा, लेकिन बस न मिलने और ठंड का हवाला देकर पत्नी ने जाने से इनकार कर दिया। अगले दिन सुबह भी परसराम ने समझाने की कोशिश की, मगर पत्नी नहीं मानी। इससे वह काफी परेशान हो गया।

बताया जा रहा है कि कल दोपहर करीब चार बजे परसराम घर से कुछ दूरी पर स्थित हाईस्कूल के पीछे गया, जहां एक पेड़ पर अपने मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजन ने आशंका जताई है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा या परसराम पर किसी प्रकार का मानसिक दबाव रहा होगा, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। परिजनों का यह भी कहना है कि रुक्मणी अक्सर बिना बताए मायके चली जाती थी।

घटना के बाद जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा। थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी ने बताया कि शव पर किसी भी तरह के चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। केवल गले पर फांसी का निशान पाया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर। कानोता थाना इलाके में सोमवार को कानोता रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के निकट किलोमीटर नंबर 218/1-3 के बीच हुई।जीआरपी थाना जयपुर के अनुसार, स्टेशन मास्टर कानोता ने फोन पर सूचना दी कि किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर रनओवर हो गया है। सूचना मिलते ही हैड कांस्टेबल जगदीप सिंह और कांस्टेबल अशोक कुमार सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचे। मौके पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 30-32 वर्ष बताई जा रही है। वह हिंदू समुदाय का था।

मृतक का हुलिया इस प्रकार है:

नीले रंग का लोअर और हल्के हरे रंग की शर्ट पहने हुए
लंबाई लगभग 5 फीट 7 इंच
सिर के बाल काले, रंग गेहुंआ
दाढ़ी-मूंछ साफ
सिर और गले पर दाहिनी तरफ गहरा घाव
मुंह खुला हुआ, दांत टूटे हुए, चेहरा विकृत
दोनों पैर टूटे हुए
दाहिना हाथ कलाई से मुड़ा हुआ

लाश की तलाशी ली गई, लेकिन कोई कीमती वस्तु या पहचान के दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने मौके का नक्शा और फोटोग्राफी कर फर्द सुरत हाल तैयार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल, जयपुर के मुर्दाघर में रखवाया गया है। जांच का जिम्मा हैड कांस्टेबल कमल किशोर को सौंपा गया है।

अठारह घंटे बाद हुआ कानाराम के शव का पोस्टमार्टम, नियमानुसार सहायता दिलवाने पर बनी सहमति
दौसा। लालसोट उपखंड क्षेत्र के झांपदा थानांतर्गत रतनपुरा ग्राम की कुआवाला ढाणी निवासी कानाराम मीणा की शाम को सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या किये जाने के बाद ग्रामीण एवं परिजन आर्थिक सहायता एवं पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे।रात भर पुलिस व प्रशासन की समझाईश के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को फिर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के बीच चली वार्ता में सहमति बन पाई। जिसमें मृतक के आश्रितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता, मृतक के बेटे को संविदा पर नौकरी, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं विधवा पेंशन सहित बाडाबंदी का लाभ दिलाए जाने पर सहमति बनने के बाद ग्रामीण एवं पीड़ित परिवार पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। जिस पर पुलिस मृतक के शव को लालसोट मुर्दाघर लेकर आई तथा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार वृद्ध कानाराम गोठवाल पुत्र कालुराम मीणा बारिश के दौरान अपने घर छप्परपोश में आराम कर रहा था उसी दरम्यान छप्पर में घुसकर एक जने ने धारदार हथियार से सिर पर वार करते हुए लहुलुहान कर दिया। वृद्ध के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा आरोपी को पकड़ लिया। वृद्ध को लालसोट जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए पहुंचाया जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कर वृद्ध को जयपुर रैफर कर दिया जहां जयपुर पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही उसने दम तोड दिया। झांपदा थानाधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वृद्ध कानाराम मीणा की हत्या के मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष फूटा जिसके चलते काफी तादाद में गुस्साए ग्रामीण एवं महिलाओं ने पुलिस वाहनों के सामने धरने पर बैठ कर विरोध जताया। वहीं भाजपा नेता रामबिलास मीना डुंगरपुर, रामवतार जोरवाल, दिनेश मीणा सरपंच प्रतिनिधि सवांसा के नेतृत्व मे ग्रामीण एवं महिलाएं मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। भाजपा नेता रामबिलास मीना डुंगरपुर ने बताया कि मृतक कानाराम गोठवाल के चार बेटियां व दो बेटे हैं जिनमें से कानाराम ने दो बेटियों की शादी कर दी और दो बेटियां व दो बेटे मौजूद हैं जिनके लालन-पालन के लिए मुआवजा राशि एवं एक परिजन को सविंदा पर नौकरी देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे है।

धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर लालसोट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह नेहरा, दौसा पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना, पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार गोयल, लालसोट थानाधिकारी नाथूलाल मीना, रामगढ़ पचवारा थानाधिकारी अजय सिंह मीना, धर्मेंद्र कुमार मण्डावरी सहित चारों थानों की पुलिस मौजूद रहीं। वहीं मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था तो वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करते रहे। परंतु रात्रि को इसके बावजूद शव का पोस्टमार्टम करवाने पर सहमति नहीं बन सकी। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ बजे उपखण्ड अधिकारी मोहरसिंह मीना ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं का पीड़ित परिवार को लाभ दिलाए जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को विधवा पेंशन एक हजार रुपये, पालनहार योजना के तहत एक हजार रुपये एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत् पांच लाख से दस लाख रुपये देने का प्रावधान है जिसमें अधिक से अधिक दस लाख रुपये दिलाने की कोशिश करने एवं एक परिजन को चार से पांच माह में नगरपालिका, पंचायत समिति, कृषि मण्डी या अन्य  किसी राजकीय कार्यालय में संविदा पर नौकरी दिलाने के आश्वासन के बा सहमति बन सकी। तब जाकर परिजन एवं ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हुए। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में वृद्ध के शव को लालसोट मुर्दाघर में लाकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द किया। वहीं मृतक के परिजनों द्वारा धारदार हथियार से हत्या करने का मामला थाने में दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर  जांच में जुटी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट रामचंद्र सिंह नेहरा, दौसा पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीना, पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार गोयल, तहसीलदार सीमा धुनावत,लालसोट थानाधिकारी नाथूलाल मीना,अजय सिंह मीना, पापड़दा थाना प्रभारी दिनेश कुमार मीना, रघुवीर सिंह,लक्ष्मण सिंह सहित काफी तादाद में लोग मौजूद रहे। वहीं मृतक कानाराम के बड़े बेटे दिनेश मीणा उम्र 19 वर्ष ने बताया कि उसके पिताजी पांच भाई है जिसमें से कानाराम तीसरे नंबर के है जिनके चार बेटियां एवं दो बेटे हैं जिनमें से दिनेश मीणा उम्र 19 वर्ष छोटा बेटा और गोलू उम्र 12 वर्ष है। मृतक कानाराम गोठवाल खेती एवं थड़ी पर बीड़ी सिगरेट गुटखे बेचकर ही जीवन यापन कर गुजारा करते थे। वहीं मृतक कानाराम के बेटे दिनेश मीणा ने थाने में नामजद हत्या करने का मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि नंदलाल मीणा निवासी करेल जिला सवाईमाधोपुर ने कुल्हाड़ी से वार कर उसके पिता की हत्या कर दी। झांपदा थाना हैड कान्स्टेबल लक्ष्मण सिंह ने दी जानकारी। इस तरह करीब 18 घंटे बाद पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता के बाद मामला सुलझ पाया।

कोर्ट के आदेश पर शव को कब्र से निकालकर कराया पोस्टमार्टम, फिर दफनाया गया
कोटा । कोतवाली थाना क्षेत्र में 2 दिन पूर्व पानी की टंकी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम बालक  की मौत के मामले में बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शव को कब्रिस्तान से बाहर निकलवाया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद  दफन करा दिया गया ।

इस मामले में मृतक बालक  आबीर के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मंगलवार को कोटा रेंज आईजी को ज्ञापन दिया था और मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने गुहार लगाई थी ।  साथ ही एक ज्ञापन भी आई जी को दिया था । जिस पर आईजी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था ।  पुलिस उपाधीक्षक अमर सिंह राठौड़ ने बताया सोमवार शाम 6:30 बजे के आसपास डेढ़ वर्षीय बालक की पानी की टंकी में डूबने की जानकारी मिली थी, जिस पर परिजनों ने कार्रवाई नहीं चाहते हुए बच्चे की पानी में डूबने  से मौत होना बताया था ।  इसके बाद पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की बात कहते हुए परिजन बच्चे के शव को ले गए थे और उसे नयापुरा कब्रिस्तान में दफन कर दिया था ।  अब मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है ।  इसके तहत बुधवार को न्यायालय से आदेश प्राप्त करने के बाद बच्चे के शव को कब्रिस्तान से बाहर निकाला गया तथा तीन सदस्य डॉक्टरों की टीम  का मेडिकल बोर्ड गठित कर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया तथा वापस कब्रिस्तान में ही दफन कर दिया । मामले में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी, अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है  ।

सांभर में 23 कौओं की मौत, जोधपुर में नहीं थमा कुरजां की मौतों का सिलसिला
जयपुर/जोधपुर/ सांभरलेक। हजारों किलोमीटर दूर का सफर तय कर मारवाड़ आने वाले प्रवासी परिन्दे कुरजां की मौत का सिलसिला थमा भी नहीं था कि जयपुर जिले के सांभर में 23 कौओं की मौत हो गई। कस्बे में तलाई वाले बालाजी और रेलवे फाटक के आगे डंपिंग यार्ड के आसपास काफी तादाद में कौओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शव अधिक पुराने होने से उनका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बाद में सभी शवों को ले जाकर काचरोदा नर्सरी में डिस्पोज करवा दिया गया। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. पदमचन्द ने बताया कि हमारी टीम गई थी, लेकिन सैम्पल के योग्य नहीं होने के कारण उनका सैम्पल नहीं लिया जा सका। बर्ड फ्लू की आशंका होने पर भोपाल स्थित लैब में सैम्पल भेजे जाते हैं, वहां की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाती है।

नवम्बर, 2019 में हुई थी हजारों परिन्दों की मौत
यह एक अजीब संयोग है कि नवम्बर, 2019 में सांभर झील में हजारों प्रवासी परिन्दों की मौत हो गई थी। इस बार भी कौओं की मौत नवम्बर में ही होना शुरू हुई है। उस समय सांभर झील में 25 प्रजातियों के हजारों परिन्दों की मौत हुई थी। बाद में खुलासा हुआ था कि परिन्दों की मौत एवियन बोटयूलिज्म नामक बीमारी से हुई थी। यह बीमारी मृत परिन्दों को खाने से प्रवासियों परिन्दों को हुई थी।

जोधपुर में परिन्दों की मौत बर्ड फ्लू से
जोधपुर में प्रवासी परिन्दों की मौत का सिलसिला आज भी जारी रहा। बताया जा रहा है कि अब तक दो सौ से अधिक परिन्दों की मौत हुई है। जोधपुर जिले के कापरड़ा के तालाब पर मरी हुई कुरजां में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर बर्ड फ्लू से निपटने के कदम उठाने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि 6 नवंबर को प्रवासी पक्षी खुर्जा के शव मिलने की सूचना मिली थी, जिस पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम करवाने के बाद इंडियन वेटेरीनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल को भिजवाया गया, जहां पर कापरड़ा में पाए गए मृत कुरजा पक्षी बर्ड फ्लू से मरने की पुष्टि हुई थी।