pcc chief - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डोटासरा का बड़ा ऐलान, निकाय-पंचायत चुनाव में 60 प्रतिशत टिकट युवाओं को
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस ने आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों के लिए संगठन को सक्रिय करने के साथ टिकट वितरण में युवाओं को प्राथमिकता देने की रणनीति बनाई है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि वे 50 प्रतिशत नहीं, बल्कि 60 प्रतिशत तक युवाओं को टिकट देने के पक्ष में हैं। कोर कमेटी बैठक के बाद डोटासरा ने बताया कि संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर ‘जिताऊ और टिकाऊ’ उम्मीदवार चुनेंगे। निष्ठा, जीत की क्षमता और पार्टी से जुड़ाव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

निर्दलीय जीतकर बाद में कांग्रेस के साथ काम करने वालों पर भी विचार हो सकता है, लेकिन टिकट पर जीतकर दल बदलने वालों पर नहीं।अगले दो-तीन दिनों में विधायकों, प्रत्याशियों और पदाधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई जाएगी, जिसके बाद चुनावी अभियान औपचारिक रूप से शुरू होगा। दूसरे दिन 27 जिलों के नेताओं से संवाद हुआ। डोटासरा ने भाजपा सरकार पर चुनाव टालने, 1900 करोड़ रुपये की राशि लैप्स होने, तबादलों में अनियमितता और आरक्षण प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए। जरूरत पड़ने पर कांग्रेस अदालत का रुख कर सकती है। पार्टी स्थानीय मुद्दों और सरकार के कथित कुशासन को अभियान का आधार बनाएगी।

उपचुनाव से पहले संगठन की बैठकों का दौर जारी, दूसरे दिन झुंझुनूं और दौसा के नेताओं से चर्चा
जयपुर। प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस में फीडबैक मीटिंग्स का दौर जारी है। पीसीसी वॉर रूम में दूसरे दिन झुंझुनूं और दौसा जिले के नेताओं से संवाद बैठकें हुई।

पीसीसी वॉररूम में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा की अध्यक्षता में पहले झुनझुनू विधानसभा के संगठन की मज़बूती को लेकर बैठक संगठन के बारे में आए हुए सभी विधानसभा के प्रमुख कांग्रेसजनों से विचार विमर्श किया गया। नेताओं ने झुंझुनूं में संगठन के खाली पदों की जानकारी लेकर नियुक्तियों के लिए पदाधिकारियों के नाम भी मांगे गए। कांग्रेस के मजबूत और कमजोर क्षेत्रों पर भी चर्चा की गई। झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र ओला ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

दोपहर बाद दौसा के नेताओं से संवाद में इसी तरह फीडबैक लिया गया। उससे पहले देवली-उनियारा और खींवसर सीट को लेकर स्थानीय नेताओं से चर्चा हुई थी।

गोविंद डोटासरा का दावा : उपचुनाव में सभी 6 सीटें जीतेगी कांग्रेस, जनता को बताएंगे भजनलाल सरकार की सच्चाई
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए भाजपा पर जुबानी हमला बोला। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि हमने देवली, उनियारा और खींवसर सीट को लेकर स्थानीय नेताओं से चर्चा की। दौसा और झुंझुनूं पर चर्चा होगी। शेष 2 सीट सलूम्बर और चौरासी पर 3-4 सितंबर को उदयपुर में प्रस्तावित बैठक में कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। डोटासरा ने कहा कि टिकट वितरण को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। हमने सभी सीटों पर उपचुनाव के बनाई कमेटियों के सुझावों के आधार पर इन सीटों पर संगठन को सक्रिय और मजबूत करने पर चर्चा की है। हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के हिसाब से तैयारी कर रहे हैं। इस चुनाव में हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है। इस बारे में आलाकमान स्तर पर फैसला होगा। चुनावी बैठकों के बाद हम उन सभी सीटों पर सांसद स्वागत और जनता को धन्यवाद सभा करेंगे और लोगों को भजनलाल सरकार की सच्चाई बताएंगे। सभा मे हमारे सांसदों का सम्मान करते हुए जनता को धन्यवाद दिया जाएगा, जिन्होंने लोकतंत्र बचाने में अपना सहयोग दिया।

भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल ने हमारी जीत की राह अपने बयानों से और आसान कर दी है। भाजपा में पहले से नेताओं की गुटबाजी को संभाल नही पा रहे और बयानों से सिर्फ कांग्रेस की मदद कर रहे हैं। अग्रवाल भाजपा सरकार की लंका रूपी महल में हनुमान बनकर खुद ही आग लगा रहे हैं। इस सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बची नहीं है। आपदा प्रबंधन मंत्री इस्तीफा देकर कहते हैं कि भवानी जागेगी तो मानूंगा। विपक्ष उनको कुछ नहीं कहेगा, वे प्रदेश के हित मे भवानी जगाएं। प्रदेश में कानून व्यवस्था, विकास, तबादले सभी को लेकर लोग असमंजस में हैं और ये सरकार हर बात के लिए दिल्ली से पर्ची का इंतजार करती है। भृष्टाचार के मुद्दे पर जीतकर आए लोग खुद भृष्टाचार में डूबे हुए हैं और जनता का भला करने की जगह खुद के लिए ज्यादा से ज्यादा कमाने की सोच रहे हैं। जनता इनकी नीतियों और कुशासन से 8 महीने में ही परेशान हो चुकी है। आगामी सभी चुनावों में जनता इनको सबक सिखा देगी।

बतौर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के 4 साल हुए पूरे, कार्यकर्ताओं का जताया आभार
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के कार्यकाल के 29 जुलाई को चार वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को पीसीसी मुख्यालय पर स्वागत एवं सम्मान समारोह हुआ।

जयपुर शहर कांग्रेस ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को 51 किलो की माला पहनकर सम्मान किया। डोटासरा ने 4 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के बिना यह सफर मुमकिन नहीं था। कार्यकर्ताओं ने हर मोर्चे पर मेरा साथ दिया। सम्मान समारोह में डोटासरा ने कहा अभी तो लड़ाई शुरू हुई है। हमें अभी साढ़े चार साल सड़कों पर संघर्ष करना है। भाजपा के नाकामियों को जनता के बीच ले जाना है। इस बजट में सरकार ने जनता को निराश किया है। केवल घोषणाएं दी है। जमीन पर कोई काम नहीं हो रहा है। पिछले 7 महीने में एक भी नया काम नहीं हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरकर विरोध करना है। सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में तवज्जो दी जाएगी।

डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से 6 अगस्त को सभी जिला मुख्यालय पर पानी बिजली की समस्या को लेकर धरने प्रदर्शन होंगे और 11 अगस्त को पीसीसी मुख्यालय से गलता गेट तक तिरंगा यात्रा निकाल लेंगे। कार्यक्रम में विधायक अशोक चांदना, विकास चौधरी, शिखा बराला और ललित यादव भी मौजूद रहे। एनएसयूआई पूर्व अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, पवन गोदारा सहित पीसीसी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

डरी हुई भाजपा फर्जी मुकदमों से डराना चाहती है: डोटासरा
जयपुर। कोटा में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर हंगामा करने की बात पर मुकदमा दर्ज करने पर डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला है।

डोटासरा ने मुकदमा दर्ज वाली खबरों को साझा करते हुए ट्वीट किया कि क़ायर और भयभीत भाजपा क्या फर्जी मुक़दमों से डराना चाहती है? जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करने पर एक क्या 100 मुक़दमे लेने और जेल जाने की हिम्मत रखते हैं। आईजी साहब भाजपा का चोला पहनकर खाकी वर्दी के गर्व को मिट्टी में मत मिलाओ। वर्दी रौब झाड़ने के लिए नहीं, जन सेवा के लिए मिली है।

कांग्रेसजनों में संजय गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
जयपुर। कांग्रेस के पूर्व महासचिव संजय गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार को पार्टी मुख्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ।

पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, विधायक अमित चाचाण, पूर्व विधायक लखन मीना, पीसीसी पदाधिकारी स्वर्णिम चतुर्वेदी, जसवंत गुर्जर, रामसिंह कस्वां, राजेश चौधरी सहित महेश शर्मा, दीपक धीर, राजेश पांडे, मंजू शर्मा, हरेंद्रपाल जादौन सहित अनेक कांग्रेसजनों ने संजय गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस की शेडो केबिनेट करेगी विधानसभा में सरकार का घेराव
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस एक दर्जन से अधिक मुद्दों पर भजनलाल सरकार को घेराव करेगी। कांग्रेस के करीब एक दर्जन विधायकों की शेडो केबिनेट सभी प्रमुख मुद्दों पर सरकार पर हमले बोलेगी। विधानसभा शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शेडो केबिनेट बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट प्रमुख रूप से सरकार को घेरेंगे। इसके अलावा कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी, रुपिंदर कुन्नर, रोहित बोहरा, शांति धारीवाल, रफीक खान, अशोक चांदना, हरिमोहन शर्मा, रीटा चौधरी, श्रवण कुमार, राजेन्द्र पारीक, मनीष यादव, मुकेश भाकर आदि विभागवार मुद्दे उठाकर भजनलाल सरकार को घेरेंगे।

प्रमुख मुद्दों में इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करने, चिरंजीवी योजना, इंदिरा रसोई, बेरोजगारी भत्ता, 100 यूनिट फ्री बिजली योजना, ईआरसीपी, पानी संकट, बिजली कटौती, कानून व्यवस्था, विश्वविद्यालयों में बैक डोर एंट्री कर राजनीतिक लोगों को नियुक्ति देने का प्रयास, अग्निवीर योजना, गांधी वाटिका म्यूजियम बंद करने जैसे मुद्दों पर सरकार पर हमला बोलेंगे।

चुनाव हारने के बाद फिर से पीसीसी चीफ की कमान का रिकॉर्ड केवल डोटासरा के नाम
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी के विपक्ष में बैठने के जनादेश के बाद कांग्रेस में गोविन्द सिंह डोटासरा एकमात्र ऐसे पीसीसी चीफ बन गए हैं, जिनको पीसीसी कमान फिर मिली है। इससे पहले कांग्रेस जब भी विपक्ष में बैठी तो पीसीसी चीफ पद पर बैठे अध्यक्षों को हटना पड़ा।  डोटासरा पर कांग्रेस आलाकमान के फिर भरोसा जताने की वजह शेखावाटी में पार्टी का बेहतर प्रदर्शन तो है ही, पीसीसी चीफ रहते खुद का भी चुनाव जीतना है। इस मामले में बीडी कल्ला और सीपी जोशी के उदाहरण हैं, जो खुद ही चुनाव हार गए। प्रेक्षकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी जब सत्ता में रहती है तो हार का ठीकरा मुख्यमंत्री पर फूटता है। अध्यक्ष की जिम्मेदारी विपक्ष में रहते चुनाव जिताने की रहती है। पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट इसी की नजीर हैं।

मदेरणा के समय बने थे अलग हालात
1990 में पीसीसी चीफ परसराम मदेरणा थे, लेकिन तब किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। जोड़तोड़ और कॉंग्रेस-भाजपा नेताओं की नूराकुश्ती दिखी। लॉबिंग के चलते भैरोसिंह शेखावत मुख्यमंत्री बने। इस अस्थिर काल में मदेरणा 1995 तक पीसीसी रहे। अशोक गहलोत 1998 में पीसीसी चीफ थे। वे बिना चुनाव जीते सीएम बने। तब गिरिजा व्यास पीसीसी चीफ बनी।

कांग्रेस के अध्यक्षों का यह रहा है इतिहास

1977 में गिरधारीलाल व्यास अध्यक्ष थे। जनता दल की सरकार बनी तो व्यास की जगह नाथूराम मिर्धा अध्यक्ष बने। पार्टी दो भागों में बंट गई। एक जनवरी 1978 को इंदिरा गांधी जयपुर आर्इं तो रामकिशोर व्यास 15 जनवरी 1978 को कांग्रेस आई के अध्यक्ष बने। 1980 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी,लेकिन पीसीसी चीफ व्यास हार गए। उसके बाद रामनारायण चौधरी अध्यक्ष बने तो पूरे कार्यकाल में कमेटी तक नहीं बना पाए। 2003 के चुनाव में पीसीसी चीफ गिरिजा व्यास को भी पद से हटाया गया,क्योंकि वे लोकसभा चुनाव हार गई थी। 2008 के चुनाव में डॉ.सीपी जोशी अध्यक्ष रहते एक वोट से चुनाव हारे थे। 2013 में डॉ.चन्द्रभान पीसीसी चीफ थे। वे भी बुरी तरह हारे। 2018 में पायलट के पीसीसी चीफ रहते पार्टी की सरकार बनी। ऐसे में डोटासरा ही एकमात्र ऐसे हैं, जो चुनाव हारने के बाद भी पद से नहीं हटाए गए और उन्हें फिर कमान सौंपी गई है।

टीकाराम जूली को बनाया गया राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष, डोटासरा बने रहेंगे पीसीसी चीफ
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। आज टीकाराम जूली को कांग्रेस ने अपने विधायक दल का नेता चुन लिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने आदेश जारी कर टीकाराम जूली को कांग्रेस का विधायक दल का नेता नियुक्त किया हैं।

डोटासरा बने रहेंगे पीसीसी चीफ
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में गोविंद सिंह डोटासरा ही बने रहेंगे। डोटासरा को अगस्त 2020 में सचिन पायलट के मानेसर प्रकरण के बाद प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। कई दिनों से गोविंद सिंह डोटासरा के नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के कयास जगाए जा रहे थे। जिस पर आज रोक लग गई हैं।

अलवर ग्रामीण से है विधायक
टीकाराम जूली कांग्रेस की टिकट पर अलवर ग्रामीण से विधायक का चुनाव जीत कर आए हैं। कांग्रेस विधानसभा चुनावों में 200 मेेें से 70 सीटों पर चुनाव जीती थी।

19 जनवरी से शुरू हो रहा विधानसभा सत्र
राजस्थान विधानसभा का सत्र 19 जनवरी से शुरू हो रहा है जिससे पहले कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा करनी थी आज पार्टी ने आदेश जारी कर टीकाराम जूली के नाम पर मुहर लगा दी हैं।

नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ : ब्राह्मण, राजपूत या ओबीसी समाज के चेहरों को मिल सकती है जगह
जयपुर। कांग्रेस के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ के चेहरे बदलने के बाद अब राजस्थान में भी एक हफ्ते में निर्णय लिया जा सकता है। कांग्रेस आलाकमान राजस्थान में दोनों पदों के लिए ब्राह्मण, राजपूत या ओबीसी चेहरों पर दाव चल सकती है। वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत के नेता प्रतिपक्ष बनने की संभावनाएं कम आंकी जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार राजस्थान कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेशाध्यक्ष पद पर ब्राह्मण, राजपूत या ओबीसी वर्ग के नेता की नियुक्ति हो सकती है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने की संभावनाए हैं। मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग के उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और ओबीसी वर्ग के जीतू पटवारी को प्रदेशाध्यक्ष बनाने के बाद राजस्थान में भी जातिगत समीकरण साधने के कवायद की जा रही है। चूंकि मध्य प्रदेश में आदिवासी समाज के नेता को मौका मिल चुका, इसलिए राजस्थान में आदिवासी नेता महेन्द्रजीत मालवीय के नेता प्रतिपक्ष बनने के कम आसार हैं। कांग्रेस आलाकमान से जुड़े सूत्रों की माने तो राजस्थान में अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जगह वरिष्ठ विधायक राजेन्द्र पारीक या हरीश चौधरी को नेता प्रतिपक्ष पद पर मौका मिल सकता है। पीसीसी चीफ पद पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी या पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास जैसे नामों को मौका दिया जा सकता है। अगले एक हफ्ते में इन नियुक्तियों पर फैसला लेने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहते हैं सुखजिंदर रंधावा
सूत्रों के अनुसार प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा अब पंजाब कांग्रेस और अपने निर्वाचन क्षेत्र में व्यस्त हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ पदों पर नियुक्ति मामले में रंधावा खुद को अलग रखने की राय कांग्रेस आलाकमान को दे चुके हैं। पंजाब से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारियों को लेकर रंधावा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पद से मुक्त होना चाहते हैं और अपनी राय से हाईकमान को अवगत करा चुके हैं।

पीसीसी चीफ डोटासरा को जल्दी मिल सकता है केबिनेट मंत्री का दर्जा
जयपुर। एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते मंत्री पद गंवाने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को जल्द ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल सकता है। जिला अध्यक्षों को जिलों में बिसूका उपाध्यक्ष बनाकर डोटासरा के लिए रास्ता तैयार किया गया है। डोटासरा ने यह नियम बनवा दिया है कि राजस्थान में कांग्रेस के जितने भी जिलाध्यक्ष होंगे वे अब जिलों में 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष भी बनेंगे। 13 जिला अध्यक्षों में से 10 जिला अध्यक्षों को जिलों में 20 सूत्री कार्यक्रम का उपाध्यक्ष बनाकर उन्होंने इसकी शुरुआत भी कर दी है।

अब आगे भी जो जिला अध्यक्ष बनेंगे उन्हें जिलों में 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष बनाकर राजनीतिक पद दिया जाएगा, लेकिन कांग्रेस के हलकों में अंदरखाने अब यह चर्चा चल रही है कि खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी 20 सूत्री कार्यक्रम का राजस्थान उपाध्यक्ष बनाकर राजनीतिक नियुक्ति दी जाएगी। अगर गोविंद सिंह डोटासरा को 20 सूत्री कार्यक्रम का उपाध्यक्ष बनाया गया तो फिर उन्हें कैबिनेट का दर्जा भी मिलेगा और सरकारी संसाधन भी मिलेंगे। ऐसे में 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद गोविंद सिंह डोटासरा आधिकारिक तौर पर मुख्य सचिव और कलेक्टर की बैठक में मुख्यमंत्री के साथ शामिल हो सकेंगे। यहां तक कि मुख्यमंत्री जो प्रदेश में 20 सूत्री कार्यक्रम का अध्यक्ष होता है, उनकी अनुपस्थिति में प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर वही बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

घोषणा के बावजूद किसानों की आशंका से मोदी सरकार की क्रेडिबिलिटी खत्म:गहलोत
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तीन कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के बावजूद किसानो के लिखित में कानून वापसी की मांग पर  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला है।

गहलोत ने पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब सरकार की क्रेडिबिलिटी खत्म हो जाती है,तब यह आशंका पैदा हो जाती है। क्रेडिबिलिटी का संकट पैदा हो गया है। इस सरकार के सामने घोषणा के बाद भी लोगों में शक है कि यह क्या करेंगे प्रधानमंत्री। अगर घोषणा कर दी उसके बाद भी अगर लोगों के मन में शंका है तो यह क्रेडिबिलिटी का संकट है। इसको भी इन्हें समझना चाहिए। इसलिए हम बार-बार कह रहे हैं कि देश किस दिशा में जाएगा इसके लिए ज्यादा कोई नहीं जानता। इनकम टैक्स ई डी सीबीआई पर जो दबाव है, वह दबाव में पूरा देश है। तीन कृषि कानून वापसी के फैसले को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों की जीत बताते हुए कहा कि 1 साल तक चले आंदोलन में किसानों ने इतिहास रचा है। गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बावजूद भी किसानों के मन में शंका है कि यह सरकार सिर्फ घोषणा कर सकती है, इसलिए किसान लिखित में कृषि कानून रद्द होने की बात कर रहे हैं।

किसानों के लंबे संघर्ष के बाद केन्द्र को झुकना पड़ा:
गहलोत ने कहा कि किसानों के लंबे संघर्ष के बाद केंद्र की मोदी सरकार को झुकना पड़ा और मोदी को आज इसकी घोषणा करनी पड़ी। हमारी सरकार ने तो 3 कृषि कानून पहले ही खारिज कर दिए थे।  गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लगातार यूपी में कैंप किए हुए हैं और बूथ मैनेजमेंट पर लगे हुए हैं। जहां उन्हें जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। यह लोग समझ गए हैं कि कृषि कानूनों को लेकर जनता में गहरी नाराजगी है और चुनाव जीतने के लिए अब इन लोगों ने कृषि कानून वापस लिए हैं। अगर यह लोग यूपी में चुनाव हार गए तो इनका 2024 में सरकार बनाने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा।

देशभर में हाल ही में हुए उपचुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया। इनके प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो गई। इनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में भाजपा पटखनी खा गई। जिसके बाद केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी की। आज भी देश में महंगाई बहुत ज्यादा है देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

किसानों की जीत हुई,हम आगे भी किसानों के साथ खड़े रहेंगे:डोटासरा
जयपुर: कृषि कानून वापस होने पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने इसे किसानों की जीत बताया है।डोटासरा ने कहा कि  किसानों के संघर्ष के आगे मोदी शाह का घमंड और षड्यंत्र हार गया।

पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से तीन कृषि कानून वापस लेने की घोषणा करना किसानों की जीत है। आज अन्नदाता की जीत हुई है और मोदी शाह के घमंड और षड्यंत्र की हार हुई है। आंदोलन के दौरान 700 किसानों की मौत हो चुकी है। उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और और भाजपा सरकार के मन में  बेईमानी है। इन लोगों ने केवल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह कदम उठाया है। मोदी सरकार को मालूम था कि कोर्ट में फैसला उनके खिलाफ आने वाला है, इसलिए सरकार को आगे आकर कानून वापस लेने पड़े। हमारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के संघर्ष के साथ खड़े हैं। कांग्रेस और किसानों का चोली दामन का साथ है। जब भी किसानों पर परेशानी आई है कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रही है।  जो वादे किसानों से मोदी सरकार ने किए थे उन्हें पूरा करना चाहिए,उन्होंने कहा कि आगे भी किसान कृषि कानूनों को लेकर जो भी फैसला लेंगे कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी।